लखनऊ, 12 जुलाई। प्रकृति व परमात्मा की असीम कृपा वाले उत्तर प्रदेश को हरा-भरा बनाए रखने के लिए योगी सरकार की पहल पर सब मिलकर कार्य करेंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ की पहल पर उत्तर प्रदेश में 20 जुलाई को ‘पेड़ लगाओ-पेड़ बचाओ जन अभियान-2024’ महापर्व के रूप में मनाया जाएगा। योगी सरकार ने सबका साथ और सबके प्रयास की बदौलत इस वर्ष 36.46 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य दिया था, जिसके सापेक्ष वन विभाग ने 36.50 करोड़ पौधरोपण व उनके संरक्षण की तैयारी की है। प्रदेश के हरित क्षेत्र को 9…
Category: लखनऊ
लखनऊ-मोहिनी दुबे हत्याकांड का केस फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलेगा
हत्या और लूट कांड में चार्जशीट की गई दाखिल। दोनों ड्राइवर समेत 3 को पुलिस ने भेजा था जेल , सेवानिवृत आईएएस देवेंद्र दुबे की पत्नी है मोहिनी दुबे , पुलिस ने 3 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। विवेचना के दौरान आरोपियों के खिलाफ पुख्ता साक्ष्य जुटाए हैं।
लखनऊ:सीएम ने तीन दिवसीय आम महोत्सव-2024 का शुभारम्भ कर जापान के लिए आम निर्यात हेतु कन्टेनर को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना
लखनऊ,(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 जुलाई, 2024 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज यहां अवध शिल्पग्राम में तीन दिवसीय उत्तर प्रदेश आम महोत्सव-2024 का शुभारम्भ किया। उन्होंने जापान के लिए आम निर्यात हेतु कन्टेनर को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के हितों के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन में किसानों, बागवानों तथा पशुपालकों के हितों के संवर्धन के लिए अनेक योजनाएं चलायी जा रही हैं। यह योजनाएं…
डिजिटल अटेंडेंस को लेकर चल रहे शिक्षकों के विरोध को देखते हुए सीएम योगी ने मामले को सुलझाने की पहल की
मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह और प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा एमकेएस सुंदरम को शिक्षक संगठनों से बात करने का दिया का दिया निर्देश । सीएम ने कहा की सख्ती से पहले शिक्षकों से वार्ता कर उन्हें डिजिटल अटेंडेंस के बारे में सहमत करने की कोशिश करें । बातचीत कर सिस्टम को सरल बनाया जाए । सीएम के निर्देश के बाद आज से बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारी सुबह 7:30 से 10:30 तक फील्ड में उतरेंगे और स्कूलों में जाकर शिक्षकों से बातचीत कर उनकी डिजिटल अटेंडेंस लगवाएंगे
पत्नि सिंगर बनना चाहती थी, ड्राइवर पति ने सपनो को पँख लगाए , अब वोह किसी और के संग घर बसा रही है।
उत्तर प्रदेश के लखनऊ क़ी सड़को पर भटक रहे इस शख्स अरविन्द पांडेय का कहना था क़ी 9 साल पहले उसकी शादी ज्योति नाम क़ी लड़की से हुई थी। शादी के बाद उसे पता चला क़ी ज्योति को सिंगिंग का शौक है। उसने ज्योति के लिए 5 लाख ₹ किसी तरह इकठ्ठा कर स्टूडियो बनवाया। उसे मुंबई क़ी राह दिखाई। अब वह फेमस सिंगर बनी तो धर्मेन्द्र नाम के युवक संग लिव इन में रहने लगी। मार्च के महीने में घर छोड़ गई।
लखनऊ: यूपी के 40 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, लखनऊ में अगले 3 दिन होगी झमाझम बारिश
मौसम विभाग ने वज्रपात की भी चेतावनी जारी की , गरज-चमक के साथ भारी वर्षा और वज्रपात का अलर्ट। पूर्वांचल के एक दर्जन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट। लखनऊ में अगले 3 दिन तक रुक-रुककर बारिश होगी बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, सोनभद्र में अलर्ट मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, देवरिया में अलर्ट गोरखपुर, कुशीनगर, महाराजगंज, गोंडा में अलर्ट जारी बलरामपुर, श्रावस्ती, लखनऊ, बाराबंकी के लिए अलर्ट हमीरपुर, गाजीपुर, आजमगढ़ में वज्रपात की भी चेतावनी मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर में अलर्ट।
लखनऊ:सीएम ने नव चयनित लेखपालों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए, डबल इंजन सरकार युवाओं के रोजगार के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही-मुख्यमंत्री
लखनऊ,(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 जुलाई, 2024 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा कि डबल इंजन सरकार युवाओं के रोजगार के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। युवाओं को रोजगार व नौकरी प्राप्त हो यह प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विजन व प्रतिबद्धता का हिस्सा है। विगत 07 वर्षों में युवाओं की योग्यता तथा क्षमता के अनुरूप, पूरी प्रतिबद्धता और ईमानदारी के साथ तथा आरक्षण के नियमों का पालन करते हुए भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाया गया। परिणाम स्वरूप प्रदेश सरकार को 06…
लखनऊ: मुख्यमंत्री ने ’पेड़ लगाओ, पेड़ बचाओ वृक्षारोपण जन अभियान-2024’ की समीक्षा की
(द दस्तक 24 न्यूज़) 09 जुलाई, 2024 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज यहां अपने सरकारी आवास पर ’पेड़ लगाओ, पेड़ बचाओ वृक्षारोपण जन अभियान-2024’ की समीक्षा करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व व मार्गदर्शन में ’एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को सफलतापूर्वक आगे बढ़ाया। ’एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश को इस वर्ष 36.46 करोड़ से अधिक पौधरोपण का लक्ष्य मिला है। मुख्यमंत्री जी ने निर्देशित किया कि सभी सम्बन्धित विभाग आपसी समन्वय…
लखनऊ: डिजिटल अटेंडेंस का आदेश योगी सरकार ने लिया वापस
(द दस्तक 24 न्यूज़) , आख़िरकार शिक्षकों की एकजुटता के सामने भाजपा सरकार को ‘डिजिटल अटेंडेंस’ का अपना अतार्किक निर्णय स्थगित करना ही पड़ा। भाजपा सरकार को अब ये समझ आ गया होगा कि लोकतंत्र में जनता की आवाज़ ही सबसे बड़ा आदेश होती है न कि सत्ता की मनमर्ज़ी। शिक्षकों को इस नैतिक विजय के लिए बधाई! शिक्षकों पर अविश्वास जताकर भाजपा सरकार ने साबित कर दिया है कि न तो वो शिक्षा का सम्मान करती है, न शिक्षकों का। भाजपा ने अध्यापकों का भरोसा खो दिया है। आशा…
लखनऊ: मुख्यमंत्री ने जनपद बस्ती में जनप्रतिनिधियों तथा मण्डल स्तरीय अधिकारियों के साथ विकास कार्याें तथा कानून-व्यवस्था की समीक्षा की
लखनऊ,(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 जुलाई, 2024 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज जनपद बस्ती भ्रमण के अवसर पर जनप्रतिनिधियों तथा मण्डल स्तरीय अधिकारियों के साथ आयुक्त सभागार में आहूत एक बैठक में विकास कार्याें तथा कानून-व्यवस्था की समीक्षा की। बैठक में जनपद सिद्धार्थनगर व संतकबीरनगर के अधिकारी वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े रहेे। मुख्यमंत्री जी ने ‘स्कूल चलो अभियान’ की समीक्षा करते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया कि बच्चों का ससमय नामांकन कराना सुनिश्चित करें। विद्यालयों में शिक्षकांे की ससमय उपस्थिति भी सुनिश्चित…
लखनऊ:मुख्यमंत्री ने गोरखपुर में अन्नपूर्णा हॉस्पिटल का लोकार्पण किया यह अस्पताल गोरखपुर सहित पूर्वान्चल वासियों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए एक नयी सौगात
लखनऊ,(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 जुलाई, 2024 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज जनपद गोरखपुर में सिविल लाइंस रोड स्थित अन्नपूर्णा हॉस्पिटल का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने कहा कि अन्नपूर्णा मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल गोरखपुर सहित पूर्वान्चल वासियों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए एक नयी सौगात है। एक सभ्य एवं सुसज्जित समाज के लिए अच्छी शिक्षा जितनी महत्वपूर्ण है, उतना ही महत्वपूर्ण उत्तम आरोग्य है। बढ़ती हुई आबादी, व्यस्त दिनचर्या एवं जलवायु परिवर्तन के कारण आज तमाम प्रकार के रोगों ने जन्म लिया है।…
लखनऊ: सीएम ने गोरखपुर में हनुमान प्रसाद पोद्दार कैंसर अस्पताल एवं शोध संस्थान में कैंसर सिंकाई में प्रयुक्त अत्याधुनिक मशीन वेरियन हेल्सियन का किया लोकार्पण
लखनऊ,(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 जुलाई 2024 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज जनपद गोरखपुर की गीता वाटिका में हनुमान प्रसाद पोद्दार कैंसर अस्पताल एवं शोध संस्थान में कैंसर रोगियों हेतु कैंसर सिंकाई में प्रयुक्त अत्याधुनिक मशीन वेरियन हेल्सियन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने कहा कि आज वेरियन हेल्सियन मशीन की सुविधा गोरखपुर को प्राप्त हो रही है, जिससे प्रतिदिन 150 कैंसर रोगियों को रेडियोथेरेपी की उत्तम सेवा प्राप्त होगी। इसके लिए हनुमान प्रसाद पोद्दार कैंसर अस्पताल का प्र्रबंधन बधाई का पात्र है।…
लखनऊ विकास प्राधिकरण की तानाशाही को लेकर एसोसिएशन कभी भी कर सकती है बुद्धा पार्क का नाम बदलने से आकस्मिक प्रदेश व्यापी आंदोलन
(द दस्तक 24 न्यूज़) , 05 जुलाई 2024 कुशवाहा मौर्य शाक्य सैनी कल्याण एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष विमल कुमार शाक्य एडवोकेट ने उत्तर प्रदेश सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि भारत देश के प्रधानमंत्री जिस देश में जाते हैं और कहते हैं मैं बुद्ध की धरती से आया हूं इस देश के उत्तर प्रदेश के मशहूर बुद्धा पार्क डलीबाग लखनऊ का नाम उत्तर प्रदेश शासन ने आकस्मिक बदलकर बुद्धा पार्क का बोर्ड हटाकर नया बोर्ड हैप्पीनेस पार्क लिख कर पार्क में लगा देने पर संगठन ने सरकार…
लखनऊ:मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षाकर दिए दिशा निर्देश
लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 04 जुलाई 2024 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विगत 07 वर्षों में प्रदेश की रोड कनेक्टिविटी में अभूतपूर्व विस्तार हुआ है। वर्ष 2017 के सापेक्ष वर्ष 2024 में स्टेट हाइवे की कुल लम्बाई 7,002 किलोमीटर से बढ़कर 10,214 किलोमीटर हो गई है। जबकि ग्रामीण मार्गों की लम्बाई 1,87,517 किलोमीटर से बढ़कर 1,93,581 किलोमीटर हो गई है। इसी प्रकार, प्रमुख जिला मार्गों और अन्य जिला मार्गों के संजाल में भी विस्तार हुआ है। आज प्रदेश में प्रतिदिन औसतन 09 किलोमीटर मार्गों का चौड़ीकरण/सुदृढ़ीकरण…
लखनऊ: मुख्यमंत्री ने नगर विकास विभाग की विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की एवं सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
(द दस्तक 24 न्यूज़), 04 जुलाई, 2024 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने यहां अपने सरकारी आवास पर आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में नगर विकास विभाग की विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की तथा अनेक भावी योजनाओं के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि ईज ऑफ लिविंग के भाव के साथ सभी नागरिकों को बुनियादी सुविधाओं से युक्त गुणवत्तापूर्ण जीवन प्रदान करने के लिए ‘स्मार्ट विकल्पों’ के साथ बेहतर परिवेश उपलब्ध कराने के महत्वपूर्ण अभियान में ‘स्मार्ट सिटी मिशन’ की बड़ी भूमिका है। प्रदेश…
लखनऊ:मुख्यमंत्री ने वन महोत्सव 2024 ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अन्तर्गत पौधरोपण किया
लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 04 जुलाई, 2024 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज यहां अपने सरकारी आवास पर वन महोत्सव 2024 ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अन्तर्गत पौधरोपण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने ग्लोबल वॉर्मिंग जैसी चुनौतियों से बचने के लिए देशवासियों से ‘एक पेड़ मां के नाम’ लगाने का अभिनव आह्वान किया है। आज इसी श्रृंखला में उन्होंने मुख्यमंत्री आवास पर एक पेड़ लगाया है। मुख्यमंत्री जी ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की शुरुआत के लिए प्रधानमंत्री…
बिजली मंत्री एके शर्मा के आदेश पर नगर विकास विभाग के दो अधिकारियों को सस्पेंड किया गया
यूपी सरकार के बिजली मंत्री एके शर्मा के आदेश पर नगर विकास विभाग के दो अधिकारियों को सस्पेंड किया गया है। लखनऊ नगर निगम के एक्सईएन और आगरा के सेनेटरी ऑफिसर के खिलाफ कार्रवाई कई गई है। दोनों ही लोगों ने अपना काम ईमानदारी से नहीं किया था। शासकीय आदेशों की अवहेलना, कर्तव्यों के प्रति उदासीनता एवं लापरवाही बरतने पर नगर निगम आगरा एवं लखनऊ के दो अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।इसमें नगर निगम, आगरा में उत्तर प्रदेश पालिका, स्वास्थ्य सेवा के जोनल सेनेटरी ऑफिसर महेश…
बैंक ऑफ इंडिया के रिटायर्ड मैनेजर के साथ 42 हजार रुपए की ठगी
लखनऊ में बैंक ऑफ इंडिया के रिटायर्ड मैनेजर के साथ 42 हजार रुपए की ठगी हुई है। सोशल मीडिया पर लड़की की आईडी से जालसाजों ने 74 साल के बुजुर्ग से पहले दोस्ती की। फिर वीडियो कॉल करके उनका वीडियो बना लिया। इसके बाद ब्लैकमेल करके 42 हजार 500 रुपए ट्रांसफर कराया। घटना लखनऊ के आशियाना एरिया की है।जानकारी के मुताबिक आशियाना सेक्टर-एल के रहने वाले निरंजन कुमार गौतम मार्च 2010 में बैंक ऑफ बड़ौदा से रिटायर हुए थे। वे परिवार के साथ लखनऊ में रहते हैं लेकिन सोशल मीडिया…
खास स्टीकर लगने पर ही लगेगी लाल-नीली बत्ती, उत्तरप्रदेश में पहली बार लागू होगा नियम
स्टीकर लगाने वाले ही होंगे मल्टी कलर लाइट लगाने के हकदार, इसमें स्टीकर लगाने वाले वाहनों की सूची तैयार कर ली गई है। बिना स्टीकर के लाल-नीली बत्ती लगाने वाले वाहनों को अवैध माना जाएगा। उनके खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी। ऐसे में रौब झाड़ने के लिए लाल-नीली बत्ती लगाने वाले अधिकारियों पर भी अंकुश लगेगा।
उत्तर प्रदेश में फिर बदला स्कूलों का समय ?
उत्तर प्रदेश में एक बार फिर 8वीं तक के स्कूलों का समय बदल दिया गया है। बेसिक शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव डॉ एमके शनमुगा सुंदरम ने नए टाइम टेबल का आदेश जारी कर दिया है। 28 जून से स्कूल खुल रहे हैं. शुरुआत के 2 दिन शुक्रवार 28 जून और शनिवार 29 जून को स्कूल का समय सुबह 7.30 से 10 बजे तक रहेगा। उसके बाद सोमवार 1 जुलाई से स्कूल का समय सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक रहेगा। रिपोटर – अर्पित यादव
