उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में मतदान को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए अधिकारी लगातार मतदान केंद्र का भ्रमण करते नजर आए। इस बीच सीडीओ और एएसपी ने महमूद नगर के पोलिंग बूथ से एक युवक को फर्जी वोट डालने पकड़ कर कोतवाली भिजवाया। वहीं गोलाबाजार से एक व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत में लिया। पहले डाले गए वोट की स्याही नहीं मिटी थीजिले में बृहस्पतिवार को निकाय चुनाव पुलिस के कड़े सुरक्षा बंदोबस्त के बीच कराया गया। इसके बाद भी कुछ लोग ऐसे थे, जो मतदान केंद्र पर…
Category: मैनपुरी
मतदान केंद्र पर तैनात दरोगा की हालत बिगड़ी, खड़े-खड़े गिर गया
कुर्रा थाना में तैनात एसआई प्रवीण चौधरी की ड्यूटी बृहस्पतिवार को निकाय चुनाव में कस्बा किशनी के उच्च प्राथमिक विद्यालय स्थित मतदान केंद्र पर लगी थी। दोपहर के समय अचानक बात करते हुए दरोगा प्रवीण को एक झटका लगा और वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गए। दरोगा को बेहोश देखकर वहां तैनात पुलिसकर्मियों में अफरा तफरी मच गई। साथियों ने सीएचसी में भर्ती करायाहार्ट अटैक की आशंका के चलते एक साथी कर्मी द्वारा सीपीआर दिया गया। इस दौरान वहां एबुलेंस आ पहुंची। दरोगा को साथी कर्मियों ने सीएचसी, किशनी…
मैनपुरी:पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार जो बनाते थे फ़र्ज़ी शस्त्र के लाइसेंस
कोतवाली क्षेत्र में कलक्ट्रेट परिसर में बस्ता लगाने वाले कुछ लोग फर्जी शस्त्र लाइसेंस बनाने के धंधा कर रहे थे। ये लोग लाइसेंस बनवाने के इच्छुक लोगों से मोटी रकम भी वसूलते थे। उन्हें नकली लाइसेंस बनाकर थमा देते थे। इस गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। विस्तारमैनपुरी में पुलिस ने फर्जी शस्त्र लाइसेंस बनाने वाले गिरोह के तीन शातिरों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चार फर्जी लाइसेंस भी बरामद हुए हैं। गिरोह के तीन अन्य सदस्यों की तलाश में पुलिस…
मैनपुरी निकाय चुनाव में अचानक तबीयत ख़राब होने के कारण ड्यूटी के दौरान SDM का निधन
मैनपुरी जिले में तैनात डिप्टी कलेक्टर वीरेंद्र कुमार मित्तल का बृहस्पतिवार सुबह हृदयगति रुकने से निधन हो गया। वे निकाय चुनाव में नगर पंचायत ज्योंती खुड़िया में अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन अधिकारी का कार्य देख रहे थे। सुबह अचानक हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। इससे जिला प्रशासन में शोक की लहर दौड़ गई। बीते दो साल से जिले में तैनात डिप्टी कलेक्टर वीरेंद्र कुमार मित्तल 2018 बैच के पीसीएस अधिकारी थे। वे जिले में कुरावली और मैनपुरी सदर तहसील…
मैनपुरी में खेत से घर जाते समय हुआ हादसा, कार की टक्कर से किसान की मौत
मैनपुरी के थाना क्षेत्र में खेतों की रखवाली करके घर वापस लौट रहे किसान को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां से उसे रेफर कर दिया गया। इसके बाद परिजन उसे ट्रामा सेंटर फिरोजाबाद लेकर जा रहे थे। रास्तें में ही किसान ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मामला औछा थाना क्षेत्र के अमरसिंह गांव का है। जानकारी के अनुसार गांव निवासी सत्यवीर पुत्र राम प्रकाश…
मैनपुरी :आम आदमी पार्टी की महिला नेत्री की पोस्ट से मची खलबली: लिखा-मैं अंतिम सच ‘मौत’ को चखने जा रही हूं
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में आम आदमी पार्टी की महिला नेत्री ने फेसबुक पर पोस्ट करके सनसनी फैला दी। उन्होंने खुद को अपमानित करने की बात लिखते हुए इस दुनिया को छोड़ने तक की बात लिख दी। पुलिस को सूचना मिली तो वह भी अचंभित रह गई। सीओ ने महिला नेत्री से बात करके कारण जाना और कार्रवाई का आश्वासन दिया। आम आदमी पार्टी की जिला महासचिव महजबीं खानम हैं। वह कोतवाली क्षेत्र के आगरा रोड खानकाह के पास रहती हैं। सोमवार को उन्होंने अपने फेसबुक अकाउंट से एक मैसेज…
मैनपुरी : झमाझम बारिश से भीगी गेहूं की फसल, किसान चिंतित
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में खराब मौसम सोमवार को किसानों के लिए आफत बन गया। सोमवार की शाम हुई झमाझम बारिश से गेहूं की फसल भीग गई है। इससे किसान बेहाल हो गए हैं। बारिश से गेहूं की फसल में नुकसान होने की आशंका है। वहीं, दूसरी तरफ कुछ क्षेत्रों में जलभराव भी लोगों के लिए मुसीबत बन गया है। शाम को घिरे बादल, झमाझम शुरू हो गई बारिशलगातार कई दिनों से बादल छाए रहने के चलते बारिश की आशंका बनी हुई थी। सोमवार को सुबह भी बादल छाए रहने…
मैनपुरी : घर के बाहर खेल रही मासूम को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में बीती देर शाम घर के बाहर खेल रही तीन साल की मासूम बच्ची को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। रविवार को पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया। घटना एलाऊ थाना क्षेत्र के गाड़ीवार गांव की है। गांव निवासी ब्रह्मानंद यादव की तीन साल की पुत्री नैना बीती देर शाम घर के बाहर खेल रही थी। तभी गांव निवासी राजेश के…
मैनपुरी : 198 स्कूलों के खिलाफ BSA ने जारी किया नोटिस, दी अंतिम चेतवानी, खत्म हो सकती है, इनकी मान्यता
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में यू-डायस पोर्टल पर चेतावनी के बाद भी छात्र-छात्राओं का डाटा फीड न करने वाले स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई शुरू हो गई है। ऐसे 198 स्कूलों की मान्यता समाप्ति के लिए प्रथम नोटिस बीएसए ने जारी कर दिया है। बीएसए ने चेतावनी दी है कि तीन नोटिस के बाद भी डाटा फीडिंग न होने पर संबंधित स्कूलों की मान्यता समाप्त कर दी जाएगी। बीएसए ने बताया कि सबसे अधिक लापरवाही किशनी विकास खंड के निजी स्कूल संचालक कर रहे हैं। यहां अब तक 52 स्कूलों ने…
मैनपुरी : अकबरपुर में दोस्त ने कोल्ड ड्रिंक पिलाने के बहाने गर्दन पर मारा चाकू
थाना दन्नाहार के गांव अकबरपुर निवासी अनिकेश यादव और शहर के मुहल्ला महाराज नगर निवासी हिमांशु यादव के बीच काफी समय से दोस्ती है। रविवार को दोनों दोस्त शहर में करहल चौराहे पर मिले। हिमांशु ने अनिकेश से कहां कि चलो कहीं एकांत में बैठकर कोल्ड ड्रिंक पिएंगे। फिर कोल्डड्रिंक की बोतल और डिस्पोजल गिलास लेकर दोपहर करीब 12 बजे दन्नाहार क्षेत्र में लालपुर बंबा के पास पहुंचे। पेड़ के नीचे बैठकर दोनों कोल्ड ड्रिंक पीने लगे तभी किसी बात को लेकर कहासुनी हाे गई। नाराज हिमांशु ने चाकू निकाल…
मैनपुरी: दोस्त ने दोस्त का चाकू से रेता गला
दोस्त ने दोस्त का चाकू से रेता गला, गम्भीर हालात में पुलिस ने घायल को कराया जिला अस्पताल में भर्ती, डॉक्टरों ने सैफई किया रैफर,कोल्डड्रिंक पिलाने के बहाने ले गया था दोस्त को,थाना दन्नाहार के लालपुर बम्बा की घटना. अनिकेत पुत्र ईश्वर दयाल निवासी अकबरपुर भढ़ियापुर घायल हुए हमले में
मैनपुरी न्यूज़ : 15 दिन बाद सगी बहनों की उठनी है डोली, दोनों बाजार से एक साथ हो गईं लापता, परिजन चिंतित
मैनपुरी में 15 दिन बाद सगी बहनों की बरात आनी है। इससे पहले ही लापता हो गईं। घर से बाजार में किसी काम के लिए निकलीं और फिर वापस नहीं लौटीं। परिजन काफी चिंतित हैं। शादी की लगभग तैयारियां हो चुकी हैं। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में 15 दिन बाद जिन दो सगी बहनों की डोली उठनी है, वह एक साथ लापता हो गईं। घर से बाजार गईं और फिर नहीं लौटीं। परिजन ने काफी तलाश की लेकिन पता नहीं चला। उन्होंने पुलिस को सूचना दी है। पुलिस भी उनकी…
मैनपुरी न्यूज़ : कार ने बाइक में मारी टक्कर, दो की मौत, एक की हालत नाजुक, हाईवे पार करते समय हुआ हादसा
मैनपुरी : तेज रफ्तार कार ने हाईवे पार कर रहे बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में दो की मौत हो गई। जबकि एक की हालत नाजुक है। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में शनिवार की सुबह तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। वहीं कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा देख मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। घायल चालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा करहल थाना क्षेत्र के मीठेपुर चौकी क्षेत्र में…
मैनपुरी : खेलते-खेलते गर्म दूध के भगोने में गिरा डेढ़ वर्षीय मासूम, झुलसकर दर्दनाक मौत
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में दर्दनाक हादसा मासूम बच्चा तख्त पर बैठा खेल रहा था। तख्त के नीचे गर्म दूध का भगोना रखा था। खेलते-खेलते अचानक वह भगोने में गिर गया। गंभीर रूप से झुलसने पर उसकी मौत हो गई। घटना से घर में चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर गांव के लोग भी आ गए। ग्रामीण परेशान परिजन को ढांढस बंधाते रहे। भगोने में गिरने से गंभीर रूप से झुलस गयामामला भोगांव थाना क्षेत्र के दलपतिपुर गांव का है। गांव निवासी कर्णवीर यादव का डेढ़ वर्षीय पुत्र सारस्वत बृहस्पतिवार…
मैनपुरी-दिल्ली का लंबा सफर कम समय में होगा पूरा, यमुना एक्सप्रेसवे के रास्ते चलेगी एक और बस
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से दिल्ली तक का सफर अब और आसान होगा। यहां से यमुना एक्सप्रेस-वे के रास्ते अब एक और बस का संचालन शुरू होने जा रहा है। अभी तक केवल दो बसें ही इस रास्ते पर संचालित हो रही हैं। यदि आप भी मैनपुरी से सीधे दिल्ली या दिल्ली से सीधे मैनपुरी आना-जाना चाहते हैं तो आपका सफर आसान हो जाएगा। मैनपुरी से दिल्ली तक जाने वाले कई यात्री एटा होकर जाते हैं। कई यात्रियों की पसंद यमुना एक्सप्रेस-वे होकर जाने की रहती है। मैनपुरी डिपो से…
मैनपुरी : गेंहू कतराई करते समय थ्रेशर में फंसा मजदूर का हाथ, दर्दनाक मौत
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में दर्दनाक हादसा हो गया है। यहां एक युवक थ्रेशिंग करते समय उसी में फंस गया और उसकी मौत हो गई। खबर पाकर परिवार में चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर गांव के लोग भी जमा हो गए। ग्रामीण परेशान परिजनों को ढांढस बंधाते रहे। घटना औंछा थाना क्षेत्र के मधन गांव की है। गांव निवासी सैनुद्दीन मजदूरी पर थ्रेशिंग करने वाले ट्रैक्टर पर काम करता था। बीती रात बी वह मजदूरी पर काम करने के लिए गया था। रात में गेंहू की कतराई का काम…
मैनपुरी : नागेंद्र प्रताप बने निकाय चुनाव के लिए प्रेक्षक
जिले में प्रथम चरण के तहत चार मई को दस नगर निकायों के लिए मतदान होना है। इसके लिए तैयारी अंतिम चरण में है। इसी बीच राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रेक्षक की तैनाती भी कर दी है। बृज क्षेत्र विकास परिषद मथुरा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी नागेंद्र प्रताप को मैनपुरी का प्रेक्षक बनाया गया है। उन्हें 29 अप्रैल तक पहुंचकर आयोग को रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए गए हैं।
मैनपुरी : ताला तोड़कर घुसे चोर, नकदी सहित लाखों के जेवरात कर दिए पार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में बीती रात चोरों ने घर का ताला तोड़कर नकदी सहित लाखों के जेवरात पार कर दिए। सुबह घर वालों को जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गए। शोर सुनकर आसपास के लोग भी जमा हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करके घटना की जानकारी जुटाई। पुलिस चोरों की तलाश कर रही है। घटना करहल थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव की है। गांव निवासी जितेंद्र कुमार ने बताया कि बीती रात वह परिजन के साथ घर की छत पर सो रहा था। रात…
मैनपुरी न्यूज़ : यूपी-112 में तैनात सिपाही को अचानक खून की उल्टी हुई, साथी अस्पताल ले गए, लेकिन बचाया नहीं जा सका
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में यूपी-112 पर तैनात सिपाही को अचानक खून की उल्टी होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत में सुधार न होने पर उन्हें दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इससे घर में चीख-पुकार मच गई। अधिकारियों ने परिवार को ढांढस बंधाया। यूपी-112 पर तैनात थेआरक्षी अरविंद कुमार (53) मूल रूप से इटावा जिले के भरथना थाना क्षेत्र के नगला भोज गांव के रहने वाले थे। वर्तमान में वह मैनपुरी के किशनी थाना में यूपी-112 पर…
मैनपुरी की घटना के बाद फिर घिरी यूपी पुलिस, सांसद डिंपल यादव ने कहा है की यूपी में नहीं थम रहा पुलिस हिरासत में हत्या का सिलसिला !
उत्तर प्रदेश में स्थित मैनपुरी जेल में कथित तौर एक कैदी की मौत के बाद फिर से यूपी पुलिस सवालों के घेरे में है. पहले समाजवादी पार्टी ने बीजेपी सरकार को निशाने पर लिया, फिर अखिलेश यादव की पत्नी और मैनपुरी से सांसद डिंपल यादव ने योगी आदित्यनाथ सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं. सपा ने स्थानीय लोगों का एक वीडियो साझा करते हुए लिखा, “यूपी में पुलिस हिरासत में एक और व्यक्ति की हत्या. मैनपुरी में थाने में कथित आरोपी भूरा गिहार की हुई हत्या, परिजनों ने पुलिस पर…
