बरेली – सिरौली थाना क्षेत्र में दहेज की खातिर नवविवाहिता को मार देने का आरोप।

आंवला – सिरौली थाना क्षेत्र मामला जनपद बरेली के थाना सिरौली क्षेत्र के गांव रमपुरा भूड़ का है। जहां दहेज की खातिर एक नवविवाहिता जहर पिलाकर मारने की शिकायत थाना सिरौली की गई है। नवविवाहिता के भाई आशीष पाल सिंह ने थाना सिरौली पुलिस को लिखित शिकायत पत्र में बताया कि उसने अपनी बहन सरोज की शादी 6 वर्ष पूर्व सिरौली क्षेत्र के गांव पिपरिया उपराला में नकुल कुमार के साथ की थी। जिसमें उन्होंने पूर्ण दान दहेज देकर विवाह किया था। शादी के डेढ़ साल बाद से ही दहेज…

बरेली – जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन किया गया कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह।

जनपद बरेली के गैलेक्सी पैलेस ( स्वाले नगर पेट्रोल पंप के सामने )रामपुर रोड बरेली में जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें पत्रकार, समाजसेवी ,कवि , प्रशासनिक अधिकारी आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सर्वप्रथम कार्यक्रम संचालक दीपक पाठक द्वारा मंत्रों के उच्चारण के साथ दीप प्रज्वलित कर मां सरस्वती एवं भारत मां के फोटो समक्ष दीप प्रज्वलित कर आयोजन की शुरुआत की गई। उसके पश्चात कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य भूमिका कमल कांत तिवारी की रही जो कवि जगत…

बरेली – आंवला नगर के एक मैरिज हाल में सपा के पदाधिकारियों ने बैठक कर कार्यकर्ताओं को दिए दिशा निर्देश।

आंवला – सपा के पदाधिकारियों ने आज आंवला नगर के एक बारात घर में समाजवादी पार्टी के सेक्टर व जॉन प्रभारी की मीटिंग का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि नीरज मौर्य पूर्व विधायक जलालाबाद, एवं सपा जिला अध्यक्ष शिवचरण कश्यप ने कार्यकर्ताओं को आगामी लोकसभा के चुनाव के मद्देनजर सपा की रीति नीति को घर-घर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी सौंपी। वक्ताओं ने कहा, प्रदेश में अपराधियों का बोलबाला है, महिलाओं का घर से निकलना दुश्वार हो गया है , आए दिन बलात्कार, लूट व छिनैती की घटनाएं‌ आम बात है।…

बरेली – महिला को नहीं मिल रहा इंसाफ 6 वर्ष से चल रहा मुकदमा वहीं पति ने रचा ली दूसरी शादी।

6 वर्ष पहले जहेज़ के खातिर पति रईस मियां ने अपनी पत्नी जहारा को मारपीट कर घर से निकाल दिया था जिसपर पत्नी जहारा ने थाना बारादरी में 27 अक्टूबर 2016 को अपने पति रईस मियां, सांस शाहजहां,नन्द तबस्सुम,ननद शबनम,देवर शकील, अंजुम आदि के विरुद्ध मुकदमा दायर कराया था जब से लेकर आज तक पीड़िता जहारा इंसाफ के लिए चक्कर लगा रही हैं मगर इंसाफ तो नहीं मिला पीड़िता जहारा के पति रईस मियां ने दूसरी शादी रचा लीजिसकी सूचना थाना बारादरी पुलिस को पीड़िता जहारा ने दी थी मगर…

बरेली – आंवला उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुआ संपूर्ण समाधान दिवस।

आंवला तहसील सभागार में एसडीएम आंवला गोविंद मौर्य की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस संपन्न हुआ। जिसमें राजस्व की 17, पुलिस की 18, विकास के नौ व अन्य छह शिकायतों सहित 50 शिकायतें हैं जिसमें एक शिकायत का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। इस दौरान तहसीलदार रश्मि कुमारी, सीओ डॉ दीपशिखा, नायब तहसीलदार सहित सभी विभाग के अधिकारी और प्रतिनिधि मौजूद रहे। नसबंदी में मिले आवासीय पट्टे की भूमि पर अवैध कब्जा करने का आरोप लगाते हुए पीड़ित ने संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत की। ग्राम सिसौना के…

बरेली – पेड़ों के लेनदेन को लेकर हुआ विवाद फिर मारपीट तीन घायल।

बरेली/आंवला – आंवला थाना क्षेत्र के गांव मानपुर के निवासी रामकिशोर ने बताया पेड़ों का मामला था जिसके ₹15000 भी दे चुके हैं मैं अपने खेत पर चरी में पानी लगा कर घर वापस आ रहा था। तभी रास्ते में विपक्षियों ने घेर लिया मैं अपने घर में घुस गया तो सभी ने घर में घुसकर मारपीट की और घायल कर दिया। महिलाओं ने मेरी घर की महिलाएं पुत्री राजवती और पत्नी नत्थो देवी को भी मारा पीटा। सभी भागकर प्रधान के घर में घुस गए तो विपक्षी प्रधान के…

बरेली – आंवला नगर पालिका में पलिका अध्यक्ष का सफाई पर बार आंवला मे थी गंदगी बेशुमार।

बरेली/आंवला – आंवला चेयरमैन सैयद आबिद अली ने नगर पालिका अध्यक्ष की कमान संभालते ही उन्होंने नगर आंवला में गंदगी को देखते हुए पहला वार गंदगी पर किया है जिससे नगरपालिका आंवला में किसी प्रकार की कोई भी समस्या ना हो बीमारियां ना फैले जिस पर नगर पालिका अध्यक्ष सैयद आबिद अली ने आंवला में गंदी को देखते हुए नगरपालिका की टीम को लेकर जा पहुंचे एक मोहल्ले में जहां पर उन्होंने देखा कि नालो में गंदगी बेशुमार है इसको देखते हुए उन्होंने अपनी टीम के साथ अपनी मौजूदगी में…

बरेली – आंवला क्षेत्र के कस्बा अलीगंज में झोलाछाप के इलाज से बिगड़ी मरीज की तबीयत। जिलाधिकारी को दिया शिकायती पत्र।

बरेली/आंवला – कस्बा अलीगंज के रहने वाले राहुल गुप्ता ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी बरेली को शिकायतीपत्र देकर आरोप लगाते हुए बताया कि कस्वे में मुशीर आलम उर्फ ज़र्रा नाम का एक व्यक्ति खुद को एमबीबीएस व एम एस डिग्री धारक डाक्टर बताकर अलमदार नर्सिंग होम के नाम से बड़े अस्पताल में बैठकरमरीजों का इलाज करता है उसके साथ साथ अस्पताल में तमाम नौसिखिया लड़के गंभीर मरीजों का ट्रीटमेंट करते हैं राहुल गुप्ता का आरोप है कि बीते 21-5-2023 को उसके पेट में दर्द होने के कारण दवाई लेने के लिए…

बरेली – सिरौली थाना क्षेत्र में तमंचे की नोक पर महिला से बलात्कार, एस एसपी से की शिक़ायत।

बरेली/आंवला – उत्तर प्रदेश के बरेली जनपद के थाना सिरौली क्षेत्र के एक गांव की एक महिला ने एस एसपी से शिक़ायत कर गांव के ही दो लोगों पर तमंचे की नोक पर बलात्कार करने का आरोप लगाया है। इससे महिला डरी सहमी हुई है।सिरौली के एक गांव की महिला ने एस एसपी से शिक़ायत कर आरोप लगाया है कि उसके पति का गांव के ही पास टयूवैल है। टयूवैल से गांव के लोगों ने फ़सल की सिंचाई की थी। बिजली का बिल जमा करने को लेकर महिला अपासी के…

बरेली – सिरौली कस्बे में सांड के हमले से बची महिला की पिकअप से कुचलकर दर्दनाक मौत मौके पर पहुंची सिरौली पुलिस।

रिपोर्टर परशुराम वर्माजिला ब्यूरो चीफबरेली बरेली/आंवला – मामला उत्तर प्रदेश के बरेली जनपद के कस्बा सिरौली का है। जहां एक महिला की पिकअप से कुचलकर दर्दनाक मौत हो गई। बताया गया कि थाना सिरौली क्षेत्र के गांव पलथा की मुनक्का वेगम उम्र 65 बर्ष शुक्रवार को किसी काम से सिरौली आई हुई थी। जैसे ही कस्बा सिरौली के मेन चौराहे से वह गुजर रही थी तभी वहां से तीन सांड गुजर रहे थे। जिसमें से एक सांड ने उनको जोरदार सींग से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि…

बरेली – आंवला तहसील क्षेत्र में इंग्लिश मीडियम विद्यालय बनकर अभिभावकों को कर रहे गुमराह।

बरेली/आंवला – आंवला क्षेत्र में कुछ निजी विद्यालय छात्र छात्राओं के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं जहां पर कुछ विद्यालय जो कि हिंदी मीडियम के नाम पर चल रहे हैं लेकिन अभिभावकों को इंग्लिश मीडियम के नाम पर ठगने का काम कर रहे हैं जहां पर कुछ विद्यालय ऐसे चलाए जा रहे हैं जोकि विद्यालयों के संचालक इंग्लिश मीडियम बता कर उनमें ठीक प्रकार से शिक्षा नहीं दे पा रहे लेकिन अभिभावकों की जेब खाली कर रहे हैं और अभिभावक से अवैध वसूली कर रहे हैं रामनगर ब्लॉक में ऐसे…

बरेली – तहसील परिसर से स्वास्थ्य कर्मी की साइकिल हुई चोरी पुलिस को दी तहरीर।

बरेली/आंवला – तहसील परिसर में ताला लगाकर खड़ी की गई साइकिल अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर। कस्बे आंवला के मोहल्ला कच्चा कटरा निकट पुलिस चौकी के निवासी छत्रपाल सिंह ने बताया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आंवला में वार्ड बॉय के पद पर तैनात हैं और आज किसी काम से तहसील परिसर में गए थे। तहसील परिसर में पाकड़ के नीचे अपनी साइकिल ताला लगाकर खड़ी कर दी और अंदर काम से चले गए थोड़ी देर बाद जब वापस आए तो देखा शाम करीब 4:30…

बरेली – दिल्ली में साक्षी हत्याकांड को लेकर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर आरोपी को फांसी दिए जाने की की मांग खंड विकास अधिकारी को सौंपा ज्ञापन।

बरेली/मीरगंज – अंतर्राष्ट्रीय बजरंग दल फतेहगंज पश्चिमी के मंडल अध्यक्ष सुधीश सिंह चौहान उर्फ सोनू ठाकुर और भाजपा युवा मोर्चा जिला मंत्री अमन सिंह के नेतृत्व में सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओ ने मिलकर विरोध प्रदर्शन कर फतेहगंज पश्चिमी विकास खंड अधिकारी को मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री, राजपाल, और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन देकर आरोपी को फांसी की सजा दिए जाने की मांग की है। फतेहगंज पश्चिमी बजरंग दल के मंडल अध्यक्ष सुधीश सिंह चौहान उर्फ सोनू ठाकुर ने बताया भारत में लव जिहाद के नाम पर मासूम हिंदू बहन बेटियों की हो…

बरेली – मझगवां ब्लॉक में शोर-शराबे के बीच क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक संपन्न सदस्यों ने रखे अपने- अपने विचार।

बरेली/आंवला – मझगवां ब्लॉक में क्षेत्र पंचायत की बैठक ब्लॉक सभागार में संपन्न हुई बैठक में उपस्थित सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने अपने अपने क्षेत्र की समस्याओं को रखा केंद्र व राज्य सरकार की विभागीय महत्वाकांक्षी योजनाओं जैसे कृषि विभाग ग्रामीण पेयजल स्वच्छता योजना पशुपालन स्वास्थ्य विभाग आंगनबाड़ी पुष्टाहार शिक्षा योजना में छात्रवृत्ति सहकारिता विभाग के प्रति किसानों को जागरूक करने के विषय पर भी चर्चा हुई गैनी ग्राम पंचायत से बीडीसी सदस्य उमाशंकर कश्यप ने आंगनबाड़ी पर पुष्टाहार ना बांटने ब्लॉक में कोई सुनवाई ना होने का आरोप लगाया…

बरेली – सीयूजीएल की गैस पाइप लाइन तेज धमाके के साथ फटी, मची अफरा-तफरी।

बरेली – रामपुर रोड सीबीगंज पर परसाखेड़ा के पास सीयूजीएल की गैस पाइप लाइन तेज धमाके से साथ फट गई। पाइप लाइन फटने तेज गति से गैस का रिसाव शुरू हो गया। मामले की सूचना मिलते ही चौकी परसा खेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और झुमका की ओर से आ रहे ट्रैफिक को दूसरी लेन में डाइवर्ट कर दिया। बताया जा रहा है कि रामपुर रोड पर बीडीए द्वारा कराए जा रहे चौड़ीकरण के दौरान यह पाइप लाइन पटी है, हालांकि कुछ देर बाद गैस को बंद करा दिया गया,…

बरेली – तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत रामनगर में भारी कहासुनी के बाद राशन की दुकान की बैठक हुई स्थगित दोनों पक्षों में हुई तनातनी।

बरेली/आंवला – जनपद बरेली की तहसील आंवला की ग्राम पंचायत रामनगर में कोटे की खुली बैठक की दिनांक आज लगाई गई थी। जिसमें रामनगर के प्राइमरी प्राथमिक विद्यालय में ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में तहसील और ब्लाक के अधिकारी तथा पुलिस की मौजूदगी में खुली बैठक की जा रही थी। तभी गांव में दोनों पक्षों के बीच कहासुनी होने के कारण विवाद होने लगा विवाद इतना बढ़ गया जिसके कारण बैठक को स्थगित कर दिया गया। इसकी प्रधान के द्वारा शिकायत करने पर…

बरेली – गंगा दशहरे पर अलग अलग दो घटनाओं में गंगा में डूबने से 5 श्रद्धालुओं की मौत।

आंवला – कैलाश गिरी गंगा घाट पर स्नान करने गए दो दोस्तों की डूबकर मौत घर में मचा कोहराम एसडीएम एवं सीओ ने घर पहुंच कर दी सांत्वनागंगा दशहरा पर घर से गये गंगा स्नान करते समय गुरगांवा निवासी आकाश 19 वर्ष एवं उसी गांव के हरेंद्र यादव 21 वर्ष की डूबकर मौत हो गई प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों गहरे पानी में स्नान करते समय चले गए वहां उनके गोता लगने लगे एक दूसरे को बचाने में ही डूब गए सेतु निगम के द्वारा इस घाट पर पुल का निर्माण…

बरेली -सड़क हादसे में एक युवक की हुई मौत, घर में मचा कोहराम।

मीरगंज – कस्बे के लोधी नगर चौराहे से आगे आशियाना बैंकट हॉल के सामने सड़क हादसे में बाइक सवार की हुई मौत। जानकारी के अनुसार चेतन चौहान पुत्र लाखन सिंह निवासी ग्राम गुला थाना मीरगंज दोपहर में फुफेरे भाई को अस्पताल में देखने बरेली गए थे।वहाँ से शाम को लौट कर वापस आते समय कस्बे से कुछ सब्जी खरीद कर अपने (घर) गांव वापस गुला जा रहे थे। कस्बे से निकल कर आशियाना बैंकट हॉल के सामने किसी अज्ञात वाहन से उसकी बाईक का एक्सीडेंट हो गया। जिससे रोड पर…

बरेली -केंद्र सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने पर वरिष्ठ कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

मीरगंज – केंद्र सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने पर मीरगंज विधानसभा के कस्बा फतेहगंज पश्चिमी रहपुरा रोड पर स्थित तिलोकचंद डिग्री कॉलेज में वरिष्ठ कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ। उसमें पूर्व केंद्र मंत्री संतोष कुमार गंगवार, मीरगंज विधायक डॉ डीसी वर्मा, जिला अध्यक्ष पवन शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष राजकुमार शर्मा, आदि का फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री सांसद संतोष गंगवार ने कहा आजादी के बाद से भारतीय जनसंघ के बाद भारतीय जनता पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है।…

बरेली – गायत्री जयंती के शुभ अवसर पर पांच कुंडीय यज्ञ के साथ हुआ भंडारा

मीरगंज _ गायत्री जयन्ती, गंगा दशहरा, युगऋषि पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य का महाप्रयाण दिवस के उपलक्ष्य में मंगलवार को गायत्री चेतना केंद्र मुंशी नगर बरेली में पांच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ, एवं विभिन्न संस्कारों के साथ सम्पन्न हुआ। यज्ञ के बाद सभी ने भोजन प्रसाद गृहण किया। कार्यक्रम मुख्य प्रबंधक ट्रस्टी डीडी मिश्रा, ट्रस्टी ए0वी0 किशोर पांडे, ट्रस्टी एलके गुप्ता, चमन लाल वर्मा, व्यवस्थापक कृष्ण मुरारी शर्मा, विनोदिनी मिश्रा, महानगर समन्वयक डॉ दीपमाला शर्मा, जिला समन्वयक दिनेश पांडे, मीडिया प्रभारी सौरभ पाठक, श्रीमती शोभा पाठक, कमला पांडे, रमन जायसवाल, डॉ मुदित…