पीलीभीत में सहमति संबंध में रह रहे युवक ने शादी कर ली तो प्रेमिका ने उसे जेल भिजवा दिया। बाद में साथ रखने की सहमति पर वह किसी तरह से बाहर आया। पत्नी ने जब इसका विरोध किया तो उसे घर से निकाल लिया। पत्नी की शिकायत पर एसपी के आदेश पर पति समेत आठ लोगों के खिलाफ गजरौला थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। थाना गजरौला क्षेत्र के गांव महुआ मुस्तकिल की रहने वाली काजल देवी ने एसपी को बताया कि थाना माधोटांडा क्षेत्र के गांव संडई निवासी…
Category: पीलीभीत
पीलीभीत में मॉर्निंग वॉक के लिए निकले युवा अधिवक्ता की हार्ट अटैक से मौत
पीलीभीत में सोमवार को मॉर्निंग वॉक को निकले युवा अधिवक्ता अजय श्रीवास्तव की हार्ट अटैक से मौत हो गई। परिजनों के अनुसार वह पूरी तरह से स्वस्थ थे।शहर की शारदा काॅलोनी में रहने वाले अजय श्रीवास्तव (34) सुबह करीब छह बजे टहलने निकले। टनकपुर रोड पर जाते समय उनके सीने में दर्द होने लगा। वह घर लौटकर अपने कमरे में लेट गए। परिजन हालात भांपकर उन्हें पास के निजी अस्पताल ले गए। वहां डाॅक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चाचा अशोक कुमार ने बताया कि अजय को कोई बीमारी…
पीलीभीत में निजीकरण के विरोध में रोडवेज कर्मियों ने भरी हुंकार, प्रदर्शन
पीलीभीत के निजीकरण के विरोध और विभिन्न मांगों को लेकर रोडवेज कर्मियों ने स्थानीय डिपो पर प्रदर्शन किया। इसके बाद एआरएम को ज्ञापन सौंपा। जिसमें मांगों को जल्द से जल्द पूरा कराने की मांग की गई।यूपी रोडवेज इंपलाइज यूनियन के कर्मचारियों ने सोमवार को रोडवेज डिपो पर छह दिसंबर को बरेली में होने वाली बैठक को लेकर रणनीति तैयार की। क्षेत्रीय मंत्री रवींद्र पांडेय ने कहा कि रोडवेज के निजीकरण की प्रक्रिया चल रही है जो पूरी तरह से गलत है। उन्होंने कहा कि अनुबंधित बस मालिकाें को अपना परिचालक…
पीलीभीत में हिंदू महासभा की विभिन्न इकाइयों का हुआ गठन
पीलीभीत में अखिल भारत हिंदू महासभा की बैठक रविवार को गांधी स्टेडियम में हुई। इस दौरान महासभा की जिला, नगर एवं युवा टीम की घोषणा की गई। बैठक में हिंदू महासभा के जिलाध्यक्ष पंकज शर्मा ने कहा कि अखिल भारत हिंदू महासभा का जनपद इकाई का गठन कर दिया गया है। अब सभी कार्यकर्ता अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़कर महासभा को मजबूत बनाएं। बैठक में मयंक जायसवाल को जिला महामंत्री, शलभ गंगवार, अमन संजोग, गौरव शर्मा को जिला उपाध्यक्ष, सेवक विशाल को नगर अध्यक्ष, बॉबी चौधरी को…
पीलीभीत की जेल से बाहर आने के बाद दूसरी लड़की को ले गया आरोपी
मानसिक मंदित को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोपी युवक जेल से छूटकर आने के बाद अब दूसरी लड़की को बहला फुसलाकर ले गया। लड़की की मां की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।थाना सुनगढ़ी क्षेत्र की महिला ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि दो दिसंबर की शाम लगभग चार बजे उसकी पुत्री बाजार गई थी। देर शाम जब उसकी पुत्री घर वापस नहीं आई तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। उसका सुराग नहीं लग सका। जानकारी मिली कि पुत्री को रोहित…
पीलीभीत में नहीं सुधरे हालात, आज से चलेगा अतिक्रमण हटाओ अभियान
पीलीभीत के शहर में सोमवार से अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू होगा। इसकी प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। अभियान बाजार और स्टेडियम रोड पर चलाया जाएगा। बता दें कि मुनादी होने के बाद भी शहर में अतिक्रमण की स्थिति जस की तस है। सबसे अधिक खराब स्थिति गांधी स्टेडियम रोड पर रहती है। यहां पर फुटपाथ पर ही दुकानें और पार्किंग चल रही है। इससे जाम की समस्या बनी रहती है। शहर की सड़कों को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए चाहे कितने भी दावे किए जाएं, मगर कार्रवाई हमेशा…
पीलीभीत अधिवक्ता दिवस पर हुआ पांच वकीलों का सम्मान
पीलीभीत में अधिवक्ता दिवस के अवसर पर रविवार को जिला संयुक्त बार एसोसिएशन ने पांच वरिष्ठ अधिवक्ताओं को दोशाला ओढ़ाकर सम्मानित किया।गौरतलब है कि भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद के जन्मदिन को देश भर में अधिवक्ता दिवस के रूप में मनाया जाता है। रविवार को जिला संयुक्त बार एसोसिएशन की ओर से अध्यक्ष धीरेंद्र मिश्र एडवोकेट और महामंत्री आनंद मिश्रा ने पांच वरिष्ठ अधिवक्ताओं को दोशाला ओढ़ाकर सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में एल्डर कमेटी के अध्यक्ष प्रभाकर सिंह, एल्डर कमेटी के पूर्व अध्यक्ष गुरु शरण वर्मा, पूर्व…
पीलीभीत में जीत पर भाजपाइयों ने मनाया जश्न
पीलीभीत में तीन राज्यों में भाजपा की जीत पर भाजपाइयों ने आतिशबाजी कर व मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। रविवार को जैसे ही मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ व राजस्थान के चुनाव परिणाम आए। भाजपा कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए लोटन महाराज चौराहा पर एकत्र हो गए। कार्यकर्ताओं ने खुशी मनाते हुए आतिशबाजी की और मिठाई बांटी। वक्ताओं का कहना था कि भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत और सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के चलते तीन राज्यों में भाजपा ने भारी-भरकम जीत दर्ज की है। लोकसभा चुनाव में भी भाजपा बड़ी जीत दर्ज करेगी।…
पीलीभीत में बदमाशों ने एक लाख के भैंसे लूटे, किसान को बांधकर डाला
बदमाशों ने शनिवार की रात बरेली रोड पर गांव सितारगंज के पास एक किसान के डनलप में जुते एक लाख कीमत के दो भैंसे लूट लिए। विरोध करने पर किसान को तमंचे की बटों से पीटा और बांधकर डाल दिया। पुलिस ने तहरीर मिलने के बावजूद रिपोर्ट दर्ज नही की है। कोतवाली के गांव रसूला निवासी राजेंद्र गंगवार ने बताया कि वह शनिवार की रात चीनी मिल में गन्ना तौलवाने के बाद खाली डनलप लेकर अपने गांव को जा रहा था। रास्ते में गांव सितारगंज के आगे मजार के पास…
पीलीभीत में किशोरी से दुष्कर्म करने वाले को 10 वर्ष की कैद
किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के बाद दुष्कर्म करने के मामले में अपर सत्र न्यायधीश (पाक्सो एक्ट) अर्चना गुप्ता ने आरोपित को दोषी पाते हुए दस वर्ष की सजा से दंडित किया है। साथ ही 57 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है।किशोरी के पिता ने थाना बरखेड़ा में 22 फरवरी 2017 को रिपोर्ट दर्ज कराई कि 19 फरवरी 2017 को वह घर पर नहीं था। उसकी 15 वर्षीय बेटी घर पर अकेली थी। जब वह दो बजे घर पहुंचा तो उसकी बेटी घर पर नहीं थी। तलाश किया तो जानकारी…
पीलीभीत में किसान के खिलाफ पराली जलाने की रिपोर्ट दर्ज करने पर पूरनपुर में धरना
पराली जलाने पर किसान के खिलाफ दर्ज कराई गई रिपोर्ट के विरोध में अन्नदाता किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर में धरना देकर प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने एएसपी की गाड़ी को भी नहीं निकलने दिया, तब तहसील का दूसरा गेट खोलकर एएसपी की गाड़ी को निकाला गया। इंस्पेक्टर क्राइम की विवेचना में उचित कार्रवाई के आश्वासन पर प्रदर्शनकारियों ने धरना समाप्त किया। अन्नदाता किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने 28 नवंबर को एसडीएम को ज्ञापन देकर पराली जलाने पर किसान के खिलाफ दर्ज कराई गई रिपोर्ट को निरस्त कराने…
पीलीभीत में उम्रकैद की सजा काट रहे कैंसर पीड़ित कैदी की मौत
पीलीभीत में हत्या के आरोप में जिला जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे कैदी की शुक्रवार देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक कैदी कैंसर से पीड़ित था। तबीयत बिगड़ने पर उसको मेडिकल कालेज में भर्ती कराया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। दियोरिया कलां कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अंडहा में वर्ष 2015 में दोहरे हत्याकांड हुआ था। उस दौरान गांव के केदारनाथ (70) पुत्र मिश्रीलाल सहित पांच लोगों को जेल भेजा गया था। तीन वर्ष सजा काटने के बाद न्यायालय…
पीलीभीत के बीसलपुर मार्ग पर बनेगा नया बस अड्डा, जमीन चिह्नित
पीलीभीत में सालों से बदहाली के आंसू बहा रहे रोडवेज बस अड्डे के लिए अब बीसलपुर रोड पर जमीन मिल गई है। जमीन चिह्नित करने के बाद प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया है। नया रोडवेज बस अड्डा बनने के बाद यात्रियों को तो सहूलियत मिलेगी ही रोडवेज अधिकारियों व कर्मचारियों को भी बैठने के लिए पर्याप्त कार्यालय मिल सकेगा। शहर के एकता सरोवर पार्क के पास एक लंबे अर्से से रोडवेज बस अड्डा संचालित हो रहा है। मौजूदा समय में 102 बसों का संचालन यहीं से किया जाता है।…
पीलीभीत में अलग-अलग सड़क हादसों में दो की मौत
पीलीभीत के जहानाबाद क्षेत्र में हुए अलग-अलग सड़क हादसों में एक बुुजुर्ग समेत दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना बरखेड़ा क्षेत्र के गांव करनापुर निवासी रोहित (24) पुत्र श्यामाचरण जहानाबाद के एक गांव में रिश्तेदारी में आया था। यहां से वापस आते वक्त रात करीब आठ बजे वह जैसे ही गांव सरदारनगर के करीब पहुंचा। वहां खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसा। गति तेज होने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची…
पीलीभीत में गन्ना विभाग पर किसानों का शोषण करने का आरोप
पीलीभीत में भारतीय किसान यूनियन भानु गुट की पंचायत जिलाध्यक्ष भजनलाल क्रोधी की अध्यक्षता में शुक्रवार को कृषक विश्राम गृह मंडी परिषद में हुई। पंचायत में किसानों की समस्याओं पर चर्चा हुई। इसके बाद गन्ना विभाग द्वारा किसानों का शोषण करने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया गया। भजनलाल क्रोधी ने कहा कि जिला गन्ना अधिकारी की शह पर गन्ना विभाग किसानों का शोषण कर रहा है। जिन किसानों की एक-एक पर्ची लगी है, वह भी नहीं मिली है। इसको लेकर जनवरी के पहले सप्ताह में जिलाधिकारी…
पीलीभीत में बालाजी आईटीआई के छात्रों को बांटीं पुस्तकें
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य की उत्कृष्ट एवं स्ट्राइव योजना में चयनित बालाजी आईटीआई को निशुल्क पुस्तकें दी हैं। बृहस्पतिवार को मुख्य अतिथि पूर्व सांसद बलराज पासी, जिला सेवायोजन अधिकारी विवेक शुक्ला ने 240 छात्रों में पुस्तकों का वितरण किया। इस दौरान जिला सेवायोजन अधिकारी ने सभी छात्रों को पूर्ण मनोयोग से प्रशिक्षण प्राप्त कर देश की सेवा में अपना योगदान देने के लिए प्रोत्साहित किया।संस्थान के प्रधानाचार्य विकास सक्सेना ने पुस्तकों का महत्व समझाते हुए बताया कि निमी द्वारा प्रकाशित पुस्तकों में डिजिटल डाटा का अधिक उपयोग किया गया…
पीलीभीत के मजदूर को चलती बस से फेंका, पहिये से कुचलकर मौत
पीलीभीत से जयपुर जा रही डबल डेकर बस से मामूली विवाद के बाद मजदूर को नीचे फेंक दिया गया। मजदूर बस के पिछले पहिये के नीचे आ गया और मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद बस का स्टाफ मौके से फरार हो गया, बारादरी पुलिस मौके से परिवार को थाने ले आई। बस को कब्जे में ले लिया गया है। पीलीभीत के जहानाबाद थाना क्षेत्र के रामनगर गांव निवासी 38 वर्षीय विजयपाल जयपुर में मजदूरी करते थे। वह दीपावली पर घर आए थे। परिवार समेत गांव से…
पीलीभीत में पीटीआर में ओवरलोडिंग से 50 फुट ऊंचा वॉच टावर ढहा, 16 सैलानी घायल
पीलीभीत टाइगर रिजर्व (पीटीआर) में बृहस्पतिवार शाम 50 फुट एक जर्जर वॉच टावर ढहने से 16 सैलानी घायल हो गए।उस पर क्षमता से अधिक लोग चढ़ गए थे। वहां घूमने आए लखनऊ के शिया कॉलेज के समूह में शामिल दो छात्राओं के हाथों की हड्डियां टूट गईं। अफसरों ने घायलों का माधोटांडा कस्बे के एक अस्पताल में इलाज कराकर उन्हें निजी वाहन से लखनऊ भिजवा दिया। लखनऊ से करीब 30 छात्र-छात्राएं कॉलेज स्टाफ के साथ बृहस्पतिवार को ही टाइगर रिजर्व पहुंचे थे। मुस्तफाबाद गेस्ट हाउस पर वाहन खड़े करने के…
पीलीभीत में नौकरी का झांसा देकर नशीला पदार्थ खिलाकर युवती से दुष्कर्म
कोतवाली पूरनपुर क्षेत्र के रहने वाले युवक ने युवती को ब्लॉक में नौकरी लगवाने का झांसा देकर अधिकारी से मिलवाने की बात कहकर पहले कार में बैठाया। बाद में कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश करने के बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। जब महिला ने मामले की शिकायत कोतवाली पूरनपुर में की तो पुलिस ने अधिकारियों को गुमराह करते हुए मामले को रफा-दफा कर दिया। अब महिला ने एसपी से कार्रवाई की गुहार लगाई है। थाना पूरनपुर क्षेत्र के गांव की रहने वाली युवती ने एसपी अतुल कुमार को शिकायती…
पीलीभीत में टाइगर रिजर्व के डिप्टी डायरेक्टर का तबादला
पीलीभीत टाइगर रिजर्व के डिप्टी डायरेक्टर नवीन खंडेलवाल का शासन ने सीतापुर तबादला कर दिया। उनके स्थान पर प्रधान मुख्य वन संरक्षक दीक्षा भंडारी को यहां भेजा गया है। संयुक्त सचिव रवि शंकर मिश्र द्वारा जारी आदेश अगले साल एक फरवरी से क्रियान्वित होगा। नवीन खंडेलवाल ने 22 जून 2018 को बतौर डिप्टी डायरेक्टर पीटीआर का चार्ज संभाला था। पर्यटन और बाघों की संख्या बढ़ने में शासन और भारत सरकार की ओर से उन्हें कई पुरस्कार भी मिले। हालांकि मानव वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं से भी पीटीआर चर्चाओं में रहा।…
