पीलीभीत में गन्ना खरीद केंद्र बदलवाने के लिए सांसद को सौंपा ज्ञापन

पूरनपुर : दूसरी चीनी मिल को गन्ना खरीद के आदेश के विरोध में गांव केशोपुर में चल रहा बेमियादी धरना प्रदर्शन बुधवार को चौथे दिन भी जारी रहा। प्रदर्शनकारियों ने धरनास्थल पहुंचे सांसद वरुण गांधी को केशोपुर से मकसूदापुर चीनी मिल का गन्ना खरीद केंद्र हटवाकर एलएच चीनी मिल का गन्ना खरीद केंद्र लगवाने की मांग की। सांसद ने समस्या का समाधान कराने की कोशिश का आश्वासन दिया।घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव केशोपुर में पिछले कई सालों से एलएच चीनी मिल गन्ना खरीद रही थी। सुरक्षण प्रस्ताव में इस बार…

पीलीभीत में कैसे स्मार्ट क्लास,,न कंप्यूटर और न ही प्रोजेक्टर

जनपद के 273 स्कूलों में स्मार्ट क्लास बनाए जा रहे हैं, ताकि यहां पढ़ने वाले बच्चों को हाईटेक बनाया जा सके। लेकिन दुर्भाग्य है कि अब तक इन क्लासों में न तो कंप्यूटर लग सके हैं और न ही प्रोजेक्टर मिले हैं। इसके अलावा अन्य उपकरणों का भी अभाव है। ऐसे में अब तक यहां पढ़ाई शुरू नहीं हो सकी है।निजी स्कूलों में जिस तरह कंप्यूटर, प्रोजेक्टर, एलईडी आदि उपकरणों से बच्चों को शिक्षा दी जाती है, उसी तरह सरकारी स्कूलों में प्रक्रिया शुरू की गई। पहले चरण में जनपद…

पीलीभीत में तहसील परिसर में किसान को पीटने के मामले में रिपोर्ट दर्ज

बीसलपुर कोतवाली पुलिस ने करनाल के किसान को तहसील परिसर में पीटने का मामला बुधवार को दूसरे दिन दर्ज कर लिया। हरियाणा के करनाल निवासी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि वह एक मुकदमे के सिलसिले में मंगलवार को तहसील कार्यालय में आए थे। इस मुकदमे से संबंधित दूसरे पक्ष के लोगों ने उससे बेवजह तहसील परिसर में गाली गलौज की, मारापीटा और जान से मारने की धमकी दी।मारपीट में उसके काफी चोटें आईं। किसी ने मारपीट का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। वीरेंद्र सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल…

पीलीभीत में मिट्टी के डंपर की लगी साइड, सड़क किनारे उतरी स्कूली वैन

मझोला : उत्तराखंड से मिट्टी का खनन कर जा रहे डंपर की साइड लगने से स्कूल वैन सड़क किनारे कच्चे में चली गई। टक्कर लगने से वैन में सवार बच्चों में चीख पुकार मच गई। हादसे में कुछ बच्चों के चोट भी आई। शोर मचने पर लोगों ने वैन से बच्चों को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मिट्टी भरे वाहन को कब्जे में लेने के बाद छोड़ दिया। उत्तराखंड में मिट्टी का खनन जोरों पर चल रहा। अधिकांश वाहन मझोला भिंडारा मार्ग से होकर गुजरते हैं। मंगलवार सुबह…

पीलीभीत में वकीलों के हितों के लिए रहूंगा तत्पर

पीलीभीत में उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के उपाध्यक्ष अनुराग पांडे ने कहा है कि वह अधिवक्ता हितों के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। प्रदेश के अधिवक्ताओं के हितों की सदैव रक्षा की जाएगी। वह जिले में एक दिवसीय दौरे पर आए थे। जिला संयुक्त बार एसोसिएशन के अध्यक्ष धीरेंद्र मिश्र एडवोकेट की अध्यक्षता और महासचिव आनंद मिश्रा के संचालन में हुए कार्यक्रम में अनुराग पांडे ने कहा कि इस समय उत्तर प्रदेश में अधिवक्ताओं के सर्टिफिकेट ऑफ प्रैक्टिस प्रमाण पत्रों के नवीनीकरण की प्रक्रिया चल रही है। सभी अधिवक्ता अपने फॉर्म…

पीलीभीत में शिक्षकों को बांटे गए टैबलेट

पीलीभीत में ललौरीखेड़ा ब्लाॅक में मंगलवार को टैबलेट वितरण समारोह का आयोजन किया गया। ब्लाॅक प्रमुख अजय सिंह गंगवार और बीएसए अमित कुमार सिंह ने शिक्षकों को टैबलेट बांटे। अब जल्द ही स्कूलों में ऑनलाइन पढ़ाई शुरू हो जाएगी।ललौरीखेड़ा ब्लाॅक क्षेत्र के शिक्षकों के लिए 215 टैबलेट आए हैं। जिसमें मंगलवार को 80 का वितरण कर दिया गया। शेष टैबलेट शिक्षकों के पास भेज दिए जाएंगे। बीएसए ने टैबलेट की उपयोगिता के बारे में बताया कि छात्र उपस्थिति, डाटा कलेक्शन विभिन्न प्रकार के विभागीय एप का संचालन अब इसी के…

पीलीभीत में पीएसी के सिपाही ने कमरे में बंदकर महिला से किया दुष्कर्म, पुलिस ने दरवाजा खुलवाकर किया गिरफ्तार

आरोपी सिपाही बुलंदशर में तैनात है। छुट्टी लेकर पीलीभीत में महिला की बहन के घर आया था। सोमवार को जब महिला घर में अकेली थी, तभी उसे कमरे में बंद कर लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला के शोर मचाने पर भी उसने दरवाजा नहीं खोला। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खुलवाया। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पीलीभीत में पीएसी के सिपाही ने घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म किया। आरोपी के खिलाफ थाना सुनगढ़ी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार…

पीलीभी : बीसलपुर के दो युवकों की कश्मीर में हादसे में मौत

बीसलपुर : कश्मीर के आगंतीपुरा में सोमवार को सुबह हुए हादसे में बीसलपुर के दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक वहां भट्ठे पर मजदूरी करते थे। मोहल्ला ग्यासपुर निवासी सागरा बेगम ने बताया कि उनका पुत्र सईद अहमद (26) और मोहल्ले का ही आशिक (27) कश्मीर के आगंतीपुरा के ईंट भट्ठे पर मजदूरी करते थे। दोनों लोग सोमवार सुबह लगभग छह बजे आगंतीपुरा बस स्टैंड पर टहलने गए थे। तभी विपरीत दिशा से आई तेज रफ्तार कार की टक्कर से दोनों युवकों की मौत हो गई। बताते हैं…

पीलीभीत शहर की सड़कों पर रात का सफर दूभर

पीलीभीत में जिले की खस्ताहाल सड़कें तो दूर शहर के अंदर की सड़कें भी गड्ढों से अछूती नहीं है। अगर आप रामा इंटर कॉलेज की सड़क से रात में जा रहे हैं तो यहां के गड्ढों को देखकर चलें। गैस चौराहे वाली सड़क भी हादसे को दावत देने में पीछे नहीं है। यहां पर पाइप लाइन डालने के लिए खोदी गई सड़क को ठीक करने में औपचारिकता निभाई गई। यहां गड्ढे जस के तस बने हुए हैं। शहर की अन्य सड़कें भी लोगों को परेशानी दे रही हैं। बीच में…

पीलीभीत में ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार मां, बेटा-बेटी की मौत

पीलीभीत में ओवरलोड गन्ना भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर बाइक सवार महिला, उसकी बेटी और बेटे की मौत हो गई। महिला अपने तीन वर्षीय बेटे का मुंडन कराकर मायके जा रही थी। थाना गजरौला क्षेत्र के ग्राम नकटिया निवासी हरीश पत्नी पूनम (32) और बेटी अनामिका (8) और बेटे साजन (3) व अन्य परिजन के साथ सुबह बेटे का मुंडन कराने पूर्णागिरि गए थे। शाम को पूरा परिवार लौट रहा था। पूनम को बच्चों के साथ न्यूरिया क्षेत्र के ग्राम टोडरपुर में अपने मायके जाना था। मझोला में वह…

पीलीभीत में उत्साह से मनाया संविधान दिवस, याद किए बाबा साहब आंबेडकर

पीलीभीत के जिले में रविवार को संविधान दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। कलक्ट्रेट के अलावा शैक्षणिक संस्थान, सामाजिक व राजनीतिक संगठनों ने भी संविधान निर्माता बाबा साहब आंबेडकर को नमन किया। कलक्ट्रेट परिसर में रविवार सुबह 10 बजे डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने अधिकारी और कर्मचारी को शपथ दिलाई। साथ ही बाबा साहब के चित्र के समक्ष सभी ने नमन किया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अपर जनपद न्यायाधीश सुनील कुमार द्वितीय ने रविवार को अधिकारियों और कर्मचारियों को संविधान दिवस की शपथ दिलाई। एसएन इंटर कॉलेज में संविधान दिवस…

पीलीभीत में आम के बाग में लटका मिला किशोरी का शव

जहानाबाद में एक किशोरी का शव आम के बाग में पेड़ से प्लास्टिक की रस्सी से लटका मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने बताया कि आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। हालांकि पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही होगी। जहानाबाद इंस्पेक्टर मुकेश शुक्ला ने बताया कि शुक्रवार की सुबह करीब दस बजे गौनेरा गांव निवासी देवेंद्र कुमार थाने आया। उसने बताया कि गांव का ही चरनजीत उसकी 17 वर्षीय पुत्री प्राची को ले गया है। तहरीर के आधार पर पुलिस…

पीलीभीत में ब्रह्मचारी घाट पर कार्तिक पूर्णिमा के स्नान के लिए बनने लगा पुल

पीलीभीत में ब्रह्मचारी घाट पर कार्तिक पूर्णिमा के स्नान को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए लकड़ी का अस्थायी पुल बनाने के निर्देश जिला पंचायत प्रशासन को दिए थे। लकड़ी के पुल की मजबूती को लेकर संशय होने पर अब रेत की बोरियां लगाकर पुल बनाया जा रहा है। इसमें नदी की धार के ऊपर दस फिट तक पटले डाले जाएंगे। 27 नवंबर को ब्रह्मचारी घाट पर होने वाले कार्तिक पूर्णिमा के स्नान को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट ने जिला पंचायत प्रशासन को वहां पर लकड़ी का पुल…

पीलीभीत में सड़क दुर्घटना में पति-पत्नी सहित तीन लोगों की मौत

पीलीभीत (उप्र), 24 नवंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश में पीलीभीत जिले के न्यूरिया थाना क्षेत्र में टनकपुर राजमार्ग पर एक ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार पति-पत्नी समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी और डेढ़ वर्षीय एक बच्चा घायल हो गया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। न्यूरिया थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) प्रदीप कुमार विश्नोई ने पत्रकारों को बताया कि ग्राम औरैया निवासी अजय कुमार (24) अपनी पत्नी सरोज कुमारी (22), डेढ़ वर्षीय पुत्र मनीष और बहन सुमन देवी (15) के साथ ग्राम…

पीलीभीत : भाजपा महिलाओं का अधिकार छीन रही?

पीलीभीत में समाजवादी पार्टी महिला सभा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुमैया राना अपने दो दिवसीय दौरे पर अपने प्रभार क्षेत्र पीलीभीत पहुंचीं। जिला कार्यालय पर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। सुमैया राना ने कहा कि यह सरकार महिलाओं के अधिकारों को छीन रही है। भाजपा सरकार में महिला अपराध चरम पर है। स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति बेहद खराब है। बहन-बेटियों को शिक्षा और स्वास्थ्य की सुविधाएं नहीं मिल रहीं हैं। बहन-बेटियां असुरक्षित हैं। उन्होंने केंद्र में दस साल और मध्य प्रदेश में 20 साल से भाजपा सरकार है, लेकिन…

पीलीभीत में बाईपास की आखिरी बाधा भी दूर, आ गए गर्डर

शहर को नए साल पर बाईपास की सौगात मिलने की उम्मीद अब पूरी होती नजर आ रही है। पूरनपुर- पीलीभीत रेलखंड पर निर्माणाधीन रेल उपरिगामी पुल के गर्डर आ गए हैं। गर्डर रखने का काम शुरू हो गया है। इसके बाद बाईपास पर वाहन दौड़ने लगेंगे। यहां बता दें बाईपास पर दो रेल उपरिगामी पुल बनने थे। इनमें एक न्यूरिया की तरफ बन रहा है। वहां भी गर्डर को लेकर पेच फंसा था। उस पुल के गर्डर बीते माह आ गए थे। उधर, शहर में जाम की समस्या को देखते…

इंटर कॉलेज के पास पेड़ से लटका मिला पीलीभीत के युवक का शव

बरेली : नवाबगंज के बिजोरिया रोड पर इंटर कॉलेज के पास पीलीभीत के युवक का शव पेड़ से लटका मिला। प्राथमिक जांच में पत्नी से विवाद के बाद सुसाइड करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। छह माह पहले हुई थी शादीपीलीभीत के बरखेड़ा के ग्राम रमपुरा नत्थू निवासी अर्जुन सिंह (25) अपने परिवार के साथ नवाबगंज में रहकर मजदूरी करता था। उसके पिता रमेश चंद्र ने बताया कि बेटे की शादी छह माह पहले नवाबगंज के ग्राम भौआ मगरासे के…

पीलीभीत में वाहनों की रफ्तार की कमान अब स्कूल प्रबंधन के हाथ

पीलीभीत में स्कूली बसों में जीपीएस लगाए जाने से अब प्रबंधन वाहनों के आते-जाते समय उनकी गति पर निगरानी रख सकेगा। साथ ही तय समयावधि में बच्चे घर से स्कूल और स्कूल से घर पहुंच सकेंगे। गति पर नियंत्रण होने से हादसे भी घटेंगे। बदायूं में हुए हादसे के बाद जिला प्रशासन सख्ती में दिखाई दे रहा है। जिले में लगभग 228 वाहनों का स्कूली वाहन के रूप में पंजीकरण है। इन वाहनों में मानकों के अनुसार जीपीएस, स्पीड गर्वनर, फायर सिलिंडर, फर्स्ट एड बॉक्स आदि चीजें होना अनिवार्य है।…

पीलीभीत : शाहजहांपुर के युवक की संदिग्ध हालात में मौत

शाहजहांपुर के युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। दोस्त हादसे के बाद इलाज के दौरान मौत होना बता रहा है, जबकि परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जिला शाहजहांपुर के थाना तिलहर के गांव जोगीपुर निवासी जुगल किशोर ने बताया कि उनका पुत्र मोरपाल गांव में लगने वाली टंकी की फिटिंग का ठेका लेता है। कुछ समय पूर्व ही उसने पीलीभीत जिले में काम शुरु किया था। वह शहर के एक मोहल्ले में रह कर जिले के कई…

पीलीभीत में दस हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

न्यूरिया में कई घटनाओं में वांछित चल रहे 10 हजार के इनामी गैंगस्टर के आरोपी का पुलिस ने चालान कर उसे जेल भेज दिया है। थाना न्यूरिया के गांव मैदना निवासी नन्हें लाल पुत्र भजन लाल गैंगस्टर के आरोप में लंबे समय से वांछित चल रहा था। इस पर पुलिस ने 10 हजार रुपये का इनाम रखा हुआ था। मंगलवार को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर न्यूरिया पुलिस ने आरोपी को गांव भमोरा में घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी का चालान कर उसे जेल भेज…