पूरनपुर में दूध लेने डेयरी पर जा रहे मोहल्ला कायस्थान जायसवाल कॉलोनी निवासी अनुपम जायसवाल की रास्ते में पिटाई कर दी गई। बीच-बचाव को आई उसकी पत्नी स्वीटी को भी पीटा गया। आरोपी ने परिवार सहित जान से मारने की धमकी दी है। घटना 17 दिसंबर की है। अनुपम जायसवाल ने बताया कि घटना के समय घर से डेयरी पर दूध लेने जा रहा था। विवाद पर रास्ते में मोहल्ला निवसी राहुल जायसवाल ने उसे घेर कर गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर उसकी डंडों से पिटाई शुरू कर…
Category: पीलीभीत
पीलीभीत में तांत्रिक बोला- गर्भ में लड़की, महिला को मायके में छोड़ आए ससुराली
शादी के बाद से ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए विवाहिता को प्रताड़ित करते थे। विवाहिता के दोबारा गर्भवती होने पर ससुराल वालों ने उसे एक तांत्रिक को दिखाया। लड़की होने की बात पता चलने पर विवाहिता से मारपीट की। बाद में उसे मायके छोड़ आए। सुनगढ़ी क्षेत्र की विवाहिता ने बताया कि उसका निकाह बरेली के थाना हाफिजगंज के गांव सेंथल निवासी जाबिर के साथ 23 जून, 2022 को हुआ था। ससुराल पक्ष में पति जाबिर, ससुर मकबूल, सास विलकीश, जेठ मोहम्मद आरिफ, देवर मोहम्मद राशिद और ननद…
पीलीभीत में स्वास्थ्य विभाग में ऑडिट के लिए आज आ सकती है टीम
स्वास्थ्य विभाग में ऑडिट के लिए आज शासन से टीम आ सकती है। बताते हैं कि महानिदेशालय से आने वाली टीम जिले में चार दिनों तक रुककर विभाग द्वारा खर्च किए गए बजट के बारे में पता लगाएगी। सीएमओ कार्यालय के अलावा टीम मेडिकल कॉलेज में भी बजट के खर्च का आंकलन कर शासन को रिपोर्ट भेजेगी। ऑडिट टीम के आने की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने दस्तावेज दुरुस्त करने शुरू कर दिए हैं। सीएमओ डॉ. आलोक कुमार ने बताया कि ऑडिट टीम के पीलीभीत में आने की…
पीलीभीत में दहेज में नहीं मिला प्लॉट तो महिला को घर से निकाला
पीलीभीत के सुनगढ़ी क्षेत्र की महिला ने आईजी को शिकायत कर बताया कि ससुराल पक्ष के लोग दहेज में एक प्लाॅट व सोने की अंगूठियों की मांग कर रहे हैं। मांग पूरी न होने पर उसे मारपीट कर धक्के देकर निकाल दिया। आईजी के आदेश पर पुलिस ने ससुराल वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। विवाहिता ने बताया कि उसका निकाह कोतवाली बीसलपुर क्षेत्र के मोहल्ला ग्यासपुर के युवक से चार वर्ष पूर्व हुआ था। ससुराल वाले एक प्लॉट व परिवार के सभी सदस्यों के लिए एक-एक सोने…
पीलीभीत में नाली से बरामद हुईं लूटी गईं चार सोने की चेन, जेल गया लुटेरा
पीलीभीत में ग्राहक बनकर सोना खरीदने आए लुटेरे लाखन को रविवार को पुलिस ने जेल भेज दिया। इससे पहले पुलिस ने लुटेरे से पूछताछ के दौरान लूटी गईं सोने की चार चेन बरामद कर लीं। चारों चेन नाली से बरामद हुईं। यह देखकर व्यापारी भी हक्के-बक्के रह गए। कोतवाली क्षेत्र के लाल रोड स्थित दुर्गा ज्वैलर्स की दुकान पर एक युवक शनिवार शाम को साढ़े सात बजे ग्राहक बनकर पहुंचा। यहां उसने दुकान स्वामी वीरेंद्र पाल व उनकी पत्नी मंजूलता से सोने की चेन दिखाने को कहा। मंजूलता ने उसे…
पीलीभीत में एआरटीओ ने वाहन चेकिंग कर वसूला 1.92 लाख का जुर्माना
पीलीभीत-पूरनपुर नेशनल हाईवे पर एआरटीओ ने चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान ओवरलोड वाहन, बिना रिफ्लेक्टर संचालित वाहनों व अन्य वाहनों के मानकों के विपरीत पाए जाने पर लगभग 1.92 लाख रुपये का जुर्माना वसूला। रविवार को एआरटीओ वीरेंद्र सिंह ने पीलीभीत-पूरनपुर नेशनल हाईवे पर चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान तीन माल वाहन, जिनमें क्षमता से अधिक रेता, बजरी लदा था, सीज कर दिए गए। तीनों वाहनों पर अलग-अलग 65 हजार, 38 हजार और 46 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। चेकिंग के दौरान लुधियाना से बहराइच जा रही एक…
पीलीभीत के घर-घर बांटे जाएंगे राम नगरी अयोध्या से आए अक्षत, आरएसएस की ओर से चलेगा विशेष अभियान
पीलीभीत में राम नगरी अयोध्या से आए अक्षत गांव-गांव जाकर घर-घर बांटे जाएंगे। इसको लेकर जिले में जगह-जगह कार्यक्रम किए जा रहे हैं। रविवार को बरखेड़ा व बीसलपुर में हुए कार्यक्रमों में आरएसएस (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) के पदाधिकारियों ने इस बारे में लोगों को जानकारी दी। बरखेड़ा कस्बे के कृष्ण लीला मैदान पर श्री राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र अयोध्या से आए पूजित अक्षत वितरण खंड समन्वय सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में आरएसएस के विभाग संघचालक ओमप्रकाश ने अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर के बारे में विस्तार…
पीलीभीत में कोहरे की चादर में लिपटी तराई, पारा पांच डिग्री से नीचे लुढ़का
पीलीभीत में तराई अब पूरी तरह से ठंड की चपेट में आ गई है। रविवार की सुबह दस बजे तक शहर में जबरदस्त कोहरा रहा। दिन में भी लोग वाहनों की लाइट जलाकर निकले। दोपहर में हल्की धूप खिली, जो शीतलहर के आगे नाकाफी साबित हुई। शनिवार की सुबह मौसम साफ होने के बाद भी हवा चलती रही। इससे रात में पाला गिरा। इसका असर रविवार की सुबह भी दिखाई दिया। सुबह करीब छह बजे आसमान साफ दिखा, इसके बाद पूरा तराई का इलाका घने कोहरे की चादर में छिप…
पीलीभीत में मधुमक्खी के हमले से घायल की अस्पताल में मौत
पीलीभीत में मधुमक्खियों के हमले में घायल व्यक्ति की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजन का आरोप है कि डॉक्टर ने एक के बाद एक दो इंजेक्शन लगा दिए, जिससे मौत हो गई। हंगामा होने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। डॉक्टर के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई है। थाना बिलसंडा क्षेत्र के गांव चरखौला निवासी सूरज ने बताया कि उनके बड़े भाई राजाराम (40) शनिवार की शाम कस्बे में कपड़ा सिलवाने के लिए एक टेलर के पास जा रहे…
पीलीभीत :- किसान कल्याण संघ ने सतेंद्र कुमार मौर्य पर भरोसा जताकर बनाया प्रदेश अध्यक्ष
सतेंद्र कुमार मौर्य पुत्र स्व श्री गिरजा शंकर मौर्य जिला अध्यक्ष मौर्य विकास कल्याण संस्था पीलीभीत व पुत्र पूर्व ब्लॉक प्रमुख मरौरी निवासी पीलीभीत को किसान कल्याण संघ के बैनर तले देश में नए 25 प्रदेश अध्यक्ष और महिला अध्यक्ष और प्रदेश में क्षेत्र वार प्रभारियों की पद की घोषणा राष्ट्रीय अध्यक्ष के डी मौर्य द्वारा की गई जिसमें सतेंद्र कुमार मौर्य जी को किसान कल्याण संघ ने उन्हे उत्तर प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया इसमें पहले सतेंद्र कुमार मौर्य को किसान कल्याण संघ ने उनकी समाजिकता सेवा और…
पीलीभीत में किशोरी को भगा ले जाने की शिकायत पर दी धमकी
पूरनपुर के बहलाकर ले जाई गई किशोरी की जानकारी करने पहुंची मांं से आरोपियों ने गाली-गलौज की व जान से मारने की धमकी दी। शिकायत के बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। महिला ने बताया कि उसकी 17 वर्षीय पुत्री को गांव का एक युवक 14 दिसंबर को ले गया था। पुत्री अपने साथ घर में रखे 44 हजार रुपये, सोने की झुमकी, चांदी की पायल, आधार कार्ड आदि साथ ले गई। आरोपी के घर पुत्री की जानकारी को पहुंचने पर उसके परिजन ने गालियां दीं और…
पीलीभीत में मछली जैसी आकृति का बच्चा जन्मा, एक घंटे में मौत
कलीनगर के माधोटांडा कस्बे के एक निजी अस्पताल में महिला ने एक विचित्र बच्चे को जन्म दिया। बच्चे का नीचे का शरीर मछली के आकार जैसा था। एक घंटे बाद ही उसकी मौत हो गई। परिजन ने नवजात के शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया। उधर, स्वास्थ्य विशेषज्ञ ने बताया कि ऐसे नवजात का जन्म जींस में दिक्कतों की वजह से होता है। इन्हें ही जन्मजात विकृतियां कहा जाता है। ऐसे बच्चों के जिंदा रहने के आसार बहुत कम होते हैं। माधोटांडा कस्बा के ग्रामीण ने बताया कि शुक्रवार…
पीलीभीत में सराफ की दुकान से चेन व अंगूठी लेकर भागा, भीड़ ने पकड़कर पीटा
पीलीभीत में लाल रोड पर स्थित सराफ की दुकान से एक युवक चेन व अंगूठी लेकर भाग गया। सराफ ने पीछा कर युवक को कुछ दूरी पर पकड़ लिया। लोगों ने जमकर पिटाई लगा दी। युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद कई सराफ इकट्ठा हो गए। घटना शनिवार शाम करीब साढ़े सात बजे की है। शहर के लाल रोड स्थित दुर्गा ज्वैलर्स के मालिक पुत्तूलाल पांडे अपनी पत्नी मंजू पांडे के साथ दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान…
पीलीभीत में युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट
पीलीभीत में युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में सुनगढ़ी पुलिस ने एसपी के आदेश के बाद युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के गौहनिया की रहने वाली दुलारो देवी ने बताया कि वह मंडी में मजदूरी करती हैं।उनकी पुत्री गीता देवी शहर के एक निजी अस्पताल में काम करती थी। बीती 19 अक्तूबर को उसने घर पर फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली थी। दुलारों का कहना है कि शहर के ही एक निजी होटल में काम करने वाले सुरेंद्र यादव से…
पीलीभीत में एक ही रात में नौ चोरियों में पकड़े गए भाई-बहन
पीलीभीत के मोहल्ला शेर मोहम्मद में चोरी की नौ घटनाओं को अंजाम देने वाला पास के मोहल्ला जोशीटोला के ही भाई-बहन निकले। उन्होंने चोरी किया माल शहर के ही एक कबाड़ी को बेच दिया था। पुलिस ने भाई-बहन के साथ कबाड़ी को भी गिरफ्तार कर चोरी का माल बरामद कर लिया है। बृहस्पतिवार की रात शहर के मोहल्ला शेर मोहम्मद में तीन धार्मिक स्थलों समेत नौ स्थानों पर चोरी हुई थी। घटना के खुलासे के लिए एसओजी व कोतवाली टीम को लगाया गया था। टीम ने मोहल्ले में सीसीटीवी के…
पीलीभीत के गांव के श्मशान में डेरा जमाए बैठा है खूंखार बाघ, कभी भी निकलकर आ जाता है सड़क पर, दहशत में ग्रामीण
शमशान घाट के ही पास में ग्रामीणों के घर भी मौजूद है। ऐसे में बाघ का वहां पर डेरा जमाए रखना खतरे से खाली नहीं है। शुक्रवार की सुबह भी बाघ झाड़ियां से निकलकर सड़क पर आ गया। बाघ को देखकर मौजूद ग्रामीण मौके से भाग गए। ग्रामीणों द्वारा लगातार वन विभाग से सपहा गांव के किनारे मौजूद बाघ को पकड़ने के लिए मांग की जा रही है। माधोटांडा थाना क्षेत्र के सपहा गांव के किनारे स्थित शमशान घाट की झाड़ियों में बाघ डेरा जमाए हुए है। क्षेत्र के कई…
पीलीभीत में पूरनपुर हाईवे पर जंपर खराब होने से ढाई घंटे बाधित रही विद्युत आपूर्ति
पीलीभीत के शहर में रोजाना हो रहे फाल्ट की वजह से उपभोक्ताओं को ठंड में भी बिजली आपूर्ति सही से नहीं मिल पा रही। शनिवार को जंपर खराब हो जाने से शहर के करीब छह मोहल्लों की ढाई घंटे तक आपूर्ति बाधित रही। शनिवार को अपराह्न तीन बजे के करीब शहर के पूरनपुर हाईवे स्थित एक होटल के सामने लगे खंभे का जंपर खराब हो जाने से सुनगढ़ी क्षेत्र व लाल रोड स्थित नई बस्ती, तुलाराम, काला मंदिर, मदीनाशाह, जमुनी चौराहा आदि इलाकों की बिजली गुल हो गई। ढाई घंटे…
पीलीभीत में संदिग्ध हालात में महिला की मौत, हत्या का आरोप
जहानाबाद के ससुराल में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत हो गई। पोस्टमार्टम हाउस पर मायके और ससुराल पक्ष के लोगों में नोकझोंक हो गई। पुलिस कर्मियों ने जैसे-तैसे दोनों पक्षों को शांत कराया। मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। ‘अलीगढ़ के स्टेशन रोड पर रहने वाले दिनेश ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री कोमल देवी (26) की शादी थाना जहानाबाद क्षेत्र के गांव पंचौली निवासी सुमित कुमार से की थी। शादी के बाद से ससुराल पक्ष में दामाद उसके भाई-भाभी व अन्य…
पीलीभीत में चोरों ने मंदिर-मस्जिद और दुकानों को बनाया निशाना, एक ही रात में नौ जगहों पर चोरी
पीलीभी में कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शेर मोहम्मद में बृहस्पतिवार रात चोरों ने तीन धार्मिक स्थलों समेत नौ जगह के ताले चटका दिए। शुक्रवार सुबह मौके पर लोग पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई। इससे आक्रोशित लोगों ने जमकर हंगामा किया। शेर मोहम्मद में बृहस्पतिवार की रात चोरों ने मस्जिद और मंदिर समेत एक इमामबाड़ा और दुकानों के ताले चटकाकर उनमें रखे सामान पर हाथ साफ कर दिया। शुक्रवार की सुबह जब लोग दुकानों पर पहुंचे तब मामले की जानकारी हो सकी। आक्रोशित लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया।…
पीलीभीत में ट्रक की चपेट में आकर ग्रामीण की मौत
बिलसंडा की सुबह शौच को घर के सामने बने शौचालय में जा रहा ग्रामीण ट्रक की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। पुलिस ने ट्रक कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। थाना करेली क्षेत्र के गांव मीरपुर ढकरिया निवासी बलबीर सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार की सुबह दस बजे उनका भतीजा रामपाल कुशवाहा (45) अपने घर से निकलकर सामने बने शौचालय में जा रहा था। इसी दौरान गांव…
