कोतवाली क्षेत्र के गांव मनपुरा निवासी जगतपाल सिंह ने बताया कि उनका घर गांव के किनारे पर है। 14 वर्षीय पुत्र पंकज सिंह रविवार रात करीब 12 बजे घर के बाहर लघुशंका कर रहा था। उसी समय गांव के जसवीर के गन्ने के खेत से निकले जंगली जानवर ने हमला कर घायल कर दिया। जंगली जानवर पंकज का पैर पकड़कर गन्ने के खेत में खींचने लगा। पंकज के शोर मचाने पर आसपास के लोग बाहर की ओर दौड़े। शोर-शराब होने पर जानवर भाग गया। घायल किशोर को एक निजी अस्पताल…
Category: पीलीभीत
पीलीभीत में कार चेक करने को कहा तो तीन युवकों ने पुलिसकर्मियों को पीटा, दरोगा का गला दबाया और वर्दी फाड़ी
बीसलपुर के ईदगाह चौराहे पर रविवार को देर रात कार सवार तीन युवकों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। दरोगा की वर्दी फाड़ दी। आरोपियों ने सरकारी काम में बाधा डाली और दरोगा को जान से मारने की नीयत से गला दबाया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाल संजीव शुक्ला ने बताया कि पुलिस टीम रविवार देर रात ईदगाह चौराहे पर गश्त कर रही थी। इस दौरान शाहजहांपुर की ओर से एक कार आई। जांच के लिए रुकवाने पर उससे तीन युवक उतरे…
पीलीभीत मे फंदे से लटका मिला महिला का शव
शहर के सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के मोहल्ला खुशीमल निवासी फूल विक्रेता सचिन सैनी की वर्ष 2011 में बरेली के कैंट थाना क्षेत्र की रहने वाली स्वाति के साथ शादी हुई थी। उनके दो बच्चे हैं। शनिवार को सुबह नाश्ता करने के बाद वह दुकान पर चले गए। घर पर पत्नी मौजूद थी। इस बीच पत्नी ने कमरे में पंखे के सहारे दुपट्टे से फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। कुछ देर बार पति दुकान से घर पहुंचे तो कमरे में पहुंचने पर पत्नी का शव लटकता देखा। इससे हड़कंप मच गया।…
पीलीभीत मे कार और टेंपो की भिड़ंत ?
शुक्रवार शाम कलीनगर क्षेत्र के रहने वाले 10 यात्री टेंपो से कलीनगर के लिए आ रहे थे। पूरनपुर-कलीनगर मार्ग पर नवदिया धनेश गांव के पास टेंपो की सामने से आ रही कार से भिड़ंत हो गई। हादसे में टेंपो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इसमें सवार 10 लोग घायल हो गए। कलीनगर के वार्ड नंबर चार निवासी जसवंत सिंह पुत्र दुर्गा प्रसाद को काफी चोटें आईं। सूचना पर पहुंची डायल 112 की गाड़ी से घायलों को अस्पताल ले जाया गया। जहां से रेफर होकर बरेली ले जाते समय जसवंत सिंह…
पीलीभीत में दबंगों ने भाजपा विधायक के भाई को पीट-पीटकर मार डाला?
पीलीभीत जिले के घुंघचाई थाना क्षेत्र में दबंगों ने भाजपा विधायक बाबूराम पासवान के चचेरे भाई फूलचंद की शनिवार देर शाम पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि दबंगों ने घर पर हमला कर पथराव शुरू कर दिया और फूलचंद की पोती को घसीट कर ले गए। आरोपियों ने परिवार के सदस्यों और विधायक के चचेरे भाई से मारपीट की। फूलचंद समेत आठ लोगों को इलाज के लिए पूरनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान फूलचंद की मौत हो गई। पीलीभीत के पुलिस अधीक्षक…
पीलीभीत हादसे के बाद भी नहीं अलर्ट हुआ मेडिकल कॉलेज प्रशासन
मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में कमरा नंबर सात के पास लगी आग के बाद भी मेडिकल कॉलेज प्रशासन अब-तक गंभीर नहीं हुआ है। हादसे के बाद 24 अक्तूबर को मरम्मत के नाम पर ओपीडी तो बंद करा दी गई, लेकिन मरम्मत के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की गई। यहां तक कि घटना के समय बजने वाला अलार्म भी अब-तक चालू नहीं हो सका है। ऐसे में बदड़े हादसे की आशंका बनी हुई है। 24 अक्तूबर को मेडिकल कॉलेज की ओपीडी परिसर में कमरा नंबर सात के बाहर लगे पैनल बोर्ड…
लखनऊ-पीलीभीत पैसेंजर अब लखनऊ-गोमतीनगर के बीच चलेगी
रेल प्रशासन ने गोमती नगर में ट्रेनों का अनुरक्षण कार्य शुरू हो जाने के कारण लखनऊ-पीलीभीत पैसेंजर का संचालन अब हमेशा के लिए लखनऊ के बजाए गोमतीनगर स्टेशन से शुरू कर दिया है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, ट्रेन नंबर 05086 लखनऊ जंक्शन-पीलीभीत पैसेंजर का संचालन अब लखनऊ जंक्शन-पीलीभीत के बजाए गोमती नगर-पीलीभीत के बीच होगा। यह ट्रेन गोमती नगर स्टेशन से सुबह 05:40 बजे छूटकर बादशाहनगर से 05:50 बजे और डालीगंंज से 06:40 बजे छूटेगी। इसके बाद शेष स्टेशनों पर इसका…
पीलीभीत : 200 सैलानियों ने जंगल सफारी की सैर कर प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लिया।
पीलीभीत टाइगर रिजर्व के पर्यटन सत्र के द्वार इस बार सैलानियों के लिए छह नवंबर से खोल दिए गए। बुधवार को मुस्तफाबाद स्थित बुकिंग काउंटर पर हवन पूजन के बाद डीएम संजय कुमार सिंह ने सत्र का शुभारंभ किया था। पीटीआर के पर्यटन स्थलों में सबसे प्रमुख केंद्र चूका बीच है। यहां बनी ट्री हट सैलानियों को अधिक आकर्षित करती हैं। इसके अलावा चूका बीच से शारदा डैम का नजारा भी अद्भुत नजर आता है। सैलानियों की सुविधा की बात करें तो शहर के नेहरू पार्क और मुस्तफाबाद गेस्टहाउस से…
पीलीभीत में मेेडिकल कॉलेज में दवा और जांच रिपोर्ट के लिए मरीज परेशान ?
मेेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को जांच रिपोर्ट और दवा के लिए कई चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। डॉक्टर परामर्श के साथ मरीजों को जांच कराने की सलाह देते हैं। मरीजों को जांच रिपोर्ट के लिए अगले दिन फिर अस्पताल आना पड़ता है। त्योहार के बाद सोमवार को जिला अस्पताल में मरीजों की काफी भीड़ रही। जिला अस्पताल के मेडिकल कॉलेज से संबद्ध होने के बाद से लगातार बेहतर बनाने के प्रयास किए जा रहे है, लेकिन व्यवस्थाएं सुधरने का नाम नहीं ले रही हैं। पांच…
पीलीभीत में ट्रक से टकराई बाइक ?
बिलसंडा। घर लौट रहे बाइक सवार दंपती ट्रक की चपेट में आ गई। टक्कर लगने से मां और उसकी गोद में बैठी चार माह की मासूम उछलकर सड़क पर जा गिरीं। मासूम की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। वहीं मां भी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। बरेली के थाना क्योलड़िया के गांव अंबरपुर निवासी जसपाल की ससुराल थाना घुंघचाई क्षेत्र के गांव सिमरा कसगंजा में है। भैया दूज के पर्व पर वह अपनी पत्नी उपासना, चार साल की पुत्री लकी…
पीलीभीत में बिजली कटौती से परेशान रहे लोग
शहर के विभिन्न इलाकों में बिजली कटौती की समस्या सामने आई। जानकारी के बाद ऊर्जा निगम के कर्मचारियों ने फाॅल्ट दुरुस्त कराकर आपूर्ति को बहाल कराया। रविवार को नई बस्ती कार्यालय, बल्लभनगर कॉलोनी, एकता नगर, दूधिया मंदिर रोड, राजीव कॉलोनी, आवास विकास समेत कई इलाकों में आपूर्ति प्रभावित रही। अधिकतर स्थानों पर फाॅल्ट के कारण दिक्कत आई। जेई जहांगीर आलम ने बताया कि कुछ जगहों पर कटौती हुई। फाॅल्ट की दुरुस्त कराने के बाद आपूर्ति को बहाल करा दिया गया।
पीलीभीत में चोरी के इरादे से घुसे बदमाशों पर मकान मालिक ने चलाई गोलियां ?
घर में चोरी करने के इरादे से घुसे बदमाशाें पर मकान मालिक ने लाइसेंसी पिस्टल से गोलियां चलाईं। इसमें दो बदमाश घायल हो गए। जबकि उनका एक साथी फरार हो गया। सूचना पर कुछ देर बाद ही एएसपी, सीओ सिटी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घायल बदमाशों को हिरासत में लेकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। तीसरे बदमाश की तलाश की जा रही है। घटना शनिवार रात करीब दो बजे शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बाग गुलशेर खां में हुई। मोहल्ले के रहने वाले महेश पटेल ने बताया…
पीलीभीत में शिकायत के बाद माना प्रेमी, निकाह के लिए हुआ राजी
पुलिस से शिकायत करने पर अंतत: प्रेमी शादी के लिए राजी हो गया, जिस पर लड़की के परिवार वालों ने भी पुलिस कार्रवाई से इन्कार कर दिया। इसके बाद प्रेमिका से उसका निकाह हो गया। प्रेम प्रसंग का मामला सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के एक गांव का है। युवती का एक युवक से छह महीने से प्रेम प्रसंग चल रहा था। आरोप है कि युवक ने निकाह का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म किया। दोनों में अक्सर मोबाइल पर बात होती थी और मिलना जुलना भी होता था। शनिवार युवती…
पीलीभीत :- विधानसभा बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्ता नंद ने गौशाला में किया गोवर्धन पूजन
पीलीभीत में भक्ति भाव से गोवर्धन पूजा का त्यौहार मनाया गया। इस अवसर पर विधायक स्वामी प्रवक्ता नंद और जिलाधिकारी संजय कुमार अधिकारियों के साथ गौशाला पहुंचे। और भगवान गोवर्धन व गौमाता का पूजन किया । इसके बाद सभी ने गौशाला की गायों को गुड और फल खिलाकर उनका आशीर्वाद लिया। साथ ही सभी को प्रकृति, पर्यावरण और गोवंश के संवर्धन के प्रतीक गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं दीं।’ पीलीभीत में शनिवार को अलग-अलग जगह धूमधाम से गोवर्धन पूजा का उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर पीलीभीत जिलाधिकारी संजय कुमार और…
पीलीभीत में घर से लापता युवक का दूसरे दिन मिला शव ?
पीलीभीत के न्यूरिया थाना क्षेत्र के गांव मैदना निवासी जसवीर सिंह (32) पुत्र राम प्रसाद शनिवार सुबह करीब नौ बजे नाश्ता करने के बाद साइकिल से निकला। देर शाम तक घर न लौटने पर परिजन चिंतित हुए। इसके बाद उसको आसपास गांवों और रिश्तेदारी में तलाश किया गया। गांव के निकट से गुजर रही रेलवे लाइन पर भी तलाश की गई, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। युवक का मोबाइल भी बंद आया। आधी रात तक तलाश करने के बाद परिजन हताश हो गए। रविवार सुबह पास के गांव में…
पीलीभीत में कार की चपेट में आया ई-रिक्शा, 16 घायल ?
कोतवाली क्षेत्र के गांव रायपुर के एक परिवार के लोग रविवार को बीसलपुर के एक धार्मिक स्थल पर बच्चे का अन्नप्राशन संस्कार कराने के बाद ई-रिक्शा से लौट रहे थे। रास्ते में अहिरपुरा और गुलैंदा के बीच सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को चपेट में ले लिया। इससे ई-रिक्शा पलट गया। इसे प्रेमपाल चला रहा था। हादसे में ई-रिक्शा पर सवार प्रेम पाल, सुनीता, बसंती, देवी, अवनीश, अमरेश, सत्यदेव, कमल, अनन्या, आरिका, सुनीता, मीरा, रामबेटी, बेबी घायल हो गए। कार में सवार बरेली के थाना क्योलड़िया…
पीलीभीत में पिटाई से वृद्धा की मौत
घटना बुधवार शाम को मोहल्ला हबीबगंज गौटिया में हुई। मोहल्ला निवासी अंकित अपने दोस्त अभिषेक के साथ घूमने जा रहा था। मोहल्ला के ही राजू राठौर और उसके दोस्त मनोज ने दोनों पर टिप्पणी शुरू कर दी। विरोध पर मारपीट हुई। अंकित ने अपने दोस्त के साथ बुधवार शाम साढ़े आठ बजे राजू के घर जाकर उसके परिजनों से शिकायत की। राजू और रामकिशन राठौर ने अंकित की पिटाई की। पौत्र अंकित की पिटाई की जानकारी पर गंगा देवी उसे बचाने के लिए मौके पर गईं। इस पर आरोपियों ने…
पीलीभीत में बालिका से दुष्कर्म की कोशिश
पीलीभीत के बीसलपुर निवासी एक व्यक्ति ने तहरीर देकर कहा कि तीन अप्रैल 2022 की शाम अपने परिवार सहित रामलीला मैदान स्थित गुलेश्वरनाथ मंदिर गया था। मंदिर में भजन कीर्तन चल रहा था। रात 8:30 बजे मन्दिर के पीछे से बच्ची के रोने की आवाज सुनाई दी। जिसे सुनकर मंदिर के पीछे देखने गया तो एक अनजान व्यक्ति उनकी चार वर्षीय पुत्री से छेड़खानी कर रहा था। उन्हें देखकर वह भागने लगा। पकड़ने की कोशिश की तो बाएं हाथ पर डंडा मारा। शोर मचाकर मंदिर में मौजूद अन्य लोगों को…
पीलीभीत में घर लौट रहे ग्रामीण को घेरकर लाठी-डंडों पीटा
खेत से घर लौट रहे ग्रामीण को रास्ते में रोककर लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा गया। इससे उसका एक पैर टूट गया। कोर्ट के आदेश पर बरखेड़ा पुलिस ने चार के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है। बरखेड़ा क्षेत्र के पतरासा कुंवरपुर गांव निवासी छत्रपाल ने कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 21 अप्रैल 2024 को शाम को सात बजे खेत से घर लौट रहा था। रास्ते में गांव के ही धर्मपाल, फतेह बहादुर और गोपेंद्र के अलावा दियूरिया क्षेत्र के मकरंदपुर गांव निवासी मिथुन ने उसे…
पीलीभीत में फंदे से लटकता मिला युवक का शव
छोटे भाई की गैरमौजूदगी में घर में मौजूद युवक ने कुंडे के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घर लौटने पर भाई की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घटना बरखेड़ा क्षेत्र के गांव पतरसिया की है। मृतक के छोटे भाई राहुल ने बताया कि वह शुक्रवार को स्कूल पढ़ने के लिए गया था। घर पर उसका बड़ा भाई भानू गंगवार पुत्र मुनेंद्र गंगवार अकेला था। दोपहर बाद घर लौटने पर देखा तो कमरे में कुंडे के सहारे रस्सी से लगे फंदे में उसके भाई का शव लटकता मिला। खपरैलनुमा…
