पीलीभीता; चार छात्रों के अटल आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में नाम आने पर परिवारजनों एवं विद्यालय का नाम रोशन किया है

पूरनपुर। तहसील क्षेत्र के चार छात्रों के अटल आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में नाम आने पर परिवारजनों, विद्यालय एवं तहसील पूरनपुर का नाम रोशन किया है। परिवारजनों एवं इष्ट मित्रों ने खुशी जताकर छात्रों के घर जाकर मिष्ठान वितरण किया एवं छात्रों को शुभकामनाएं दी। ब्लॉक पूरनपुर क्षेत्र के गांव जितौरिया टांडा के रामनिवास कुशवाहा के पुत्र प्रिंस कुशवाहा गांव के ही विद्यालय में कक्षा आठ में शिक्षा ग्रहण कर रहे थे। छात्र प्रिंस कुशवाहा की माता माया देवी ने बताया कि वह कक्षा 8 में अटल आवासीय विद्यालय प्रवेश…

पीलीभीत :- पवित्र बौद्ध स्थल बोधगया ( बिहार ) में ब्राह्मणों द्वारा अवैध तरीके से किये गए कब्जे को कब्जा मुक्त कराने हेतु विभिन्न संगठनों ने जिलाधिकारी के द्वारा प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन।

जनपद पीलीभीत में बौद्ध धर्म के पवित्र स्थल बोधगया बिहार राज्य में जो कुछ ब्राह्मण संतो द्वारा बोधगया पवित्र स्थल पर अवैध कब्जे हेतु और अपना अधिकार बताते हुए उस स्थान पर पूजा पाठ व अन्य ब्राह्मण क्रियाकलाप करने लगे और साथ ही बौद्ध भत्तों का भी अपमान भी करने लगे जिसका विरोध धरना पूरे बिहार ,उत्तर प्रदेश के साथ पूरे भारत में हो रहा क्योंकि भारत की पहचान पूरी दुनिया में भगवान गौतम बौद्ध के नाम से जानी जाती है इसलिए आज नकटादाना चौराहे से सभी लोग एकत्र होकर…

पीलीभीत में युवती के साथ दुष्कर्म

पीलीभीत के पूरनपुर में नाम बदलकर दोस्ती करने के बाद दूसरे समुदाय के युवक ने युवती से संबंध बनाए। इसके बाद घर ले जाकर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाया। युवती का आरोप है कि इन्कार करने पर चार लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। मामले की शिकायत सीओ से की गई है। लखीमपुर खीरी जिले की युवती का आरोप है कि पूरनपुर थाना क्षेत्र के गांव निवासी दूसरे समुदाय के युवक ने अपना नाम राज बताकर करीब एक साल पहले उससे नजदीकी बढ़ाई। इसके बाद कई बार संबंध बनाए।…

पीलीभीत में तालाब में कूदा युवक

पीलीभीत में टनकपुर हाइवे के गौहनिया चौराहे पर पेट्रोल पंप के नजदीक तालाब में बुधवार दोपहर एक युवक का शव उतराता मिला। युवक की पहचान कोतवाली क्षेत्र के गोदावरी स्टेट कॉलोनी निवासी आशीष अग्रवाल पुत्र रामगोपाल अग्रवाल के तौर पर हुई है। तालाब के समीप स्थित पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी की रिकॉर्डिंग में युवक तालाब में कूदता दिख रहा है। तालाब में शव उतराता देख वहां भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह ने शव को निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। देर शाम पहचान होने…

लखीमपुर : ननिहाल में रह रही युवती को फुसलाकर ले गया युवक

लखीमपुर जनपद के थाना मैलानी के एक गांव की रहने वाली युवती सेहरामऊ थाना क्षेत्र के गांव में ननिहाल में रह रही थी। 30 जनवरी की रात 9 बजे युवती के गांव का रहने वाला अरुण अपने भाई कर्मवीर की मदद से उसे फुसला कर अपने साथ ते गया गया।लड़की घर में रखी 50 हजार की नगदी भी अपने साथ ले गई। जानकारी लगने के बाद परिजनों के होश उड़ गए। काफी खोजबीन बातचीत उसका कोई सुराग नहीं लग सका

पीलीभीत में घर में घुसकर लाठी डंडों से पीटा, मुकदमा

गांव दौलतपुर हीरा में पुरानी रंजिश को लेकर ग्रामीण को पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कार्यवाही शुरू कर दी है। बीसतपुर कोतवाली क्षेत्र के दौलतपुर हीरा निवासी द्वारका प्रसाद ने कोतवाली में दी तहरीर में कहां है कि बीते 1 जनवरी को उसके घर पर धार्मिक कार्यक्रम चल रहा था। तभी गांव का कुंवरसेन से कहा सुनी हो गई थी। पुरानी रंजिश को लेकर कुंवर सेन, कुंदन तात, प्रेमपाल पुत्र गण माखनतात तथा अमरपाल ने घर में घुसकर लाठी डंडों से पीट कर घायल…

पीलीभीत में किशोरी की मौत का खुलासा

पीलीभीत के बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र में एक 15 वर्षीय किशोरी की मौत के मामले में नया मोड़ आया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से स्पष्ट हुआ कि किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। यह घटना 4 फरवरी को हुई थी, जिसमें शुरुआत में किशोरी के पिता ने गांव के दो भाइयों पर हत्या का आरोप लगाया था। कोतवाल संजीव शुक्ला के अनुसार, जांच में सामने आया कि किशोरी के गांव के एक युवक से प्रेम संबंध थे। जब यह बात परिवार को पता चली, तो शर्म के कारण किशोरी ने यह…

पीलीभीत में तीन माह की बच्ची को सूखी नहर में फेंका

शहर से सटे ललौरीखेड़ा क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने का मामला सामने आया। तीन माह की बच्ची को कोई सूखी माइनर में फेंक गया। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चाइल्ड लाइन की टीम को बुलाकर बच्ची को सुपुर्द कर दिया। मामला जहानाबाद क्षेत्र के ललौरीखेड़ा क्षेत्र के शिवपुरिया के पास से गुजरी माइनर का है। सोमवार शाम करीब पांच बजे माइनर के निकट कच्चे रास्ते से होकर कुछ राहगीर गुजरे तो बच्ची के रोने की आवाज आई।…

पीलीभीत मे खाई गिरने से बाइक चालक की मौत

पीलीभीत मार्ग पर शनिवार देर रात करीब 11 बजे मोड़ के पास बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी। हादसे में बाइक चालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा है। रूपपुर कमालू गांव निवासी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि उनका पुत्र देवेश कुमार माधोटांडा मार्ग पर मथना के पास स्थित एक होटल में काम करता था। शनिवार रात वह किसी काम से माधोटांडा क्षेत्र में आया था। देर रात बाइक से होटल के लिए लौटते समय माधोटांडा-पीलीभीत मार्ग पर कलीनगर मोड़ के पास…

पीलीभीत:- ग्राम पंचायत सहायकों ने विभिन्न मांगों को लेकर विभिन्न विभागों को दिया ज्ञापन

दिनाँक 30 जनवरी 2025 को विकास खंड मरौरी जनपद पीलीभीत के पंचायत सहायकों द्वारा, प्रधान डाकघर पीलीभीत में 10 अलग-अलग विभागो को रजिस्ट्री पोस्ट की गई, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ,पंचायतीराज निदेशक,पंचायतीराज मंत्री अपर मुख्य निदेशक,राज्यपाल ,समाजवादी पार्टी अध्यक्ष,कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष एवं, आज़ाद समाज पार्टी सहित 10 अलग-अलग विभागों को पत्र भेजकर अभियान को सफल बनाया गया।इसमें पंचायत सहायकों ने अपने मानदेय बढ़ोत्तरी, नियमतिकरण,अनुबंध प्रक्रिया को हटाये जाने एवं अन्य मांगे बताई। पंचायत सहायकों का कहना है कि वर्तमान में पंचायत सहायकों को मात्र 6000 रुपए प्रतिमाह वेतन दिया जा रहा…

पीलीभीत मे छात्र का अपहरण करने बाले दोषी को आजीवन कारावास

12 साल पूर्व कक्षा पांचवी के छात्र के अपहरण के मामले में दोषी को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। अपर सत्र न्यायाधीश अनु सक्सेना ने सजा के साथ ही 43 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया। बरखेड़ा क्षेत्र के मुड़िया हुलास गांव निवासी वेदपाल गंगवार ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया था कि उसका 12 वर्षीय पुत्र राजीव कुमार गांव पतरासा स्थित एक स्कूल में कक्षा पांच में पढ़ रहा था। 18 जुलाई 2012 को स्कूल के शिक्षक अमित त्रिपाठी निवासी मोहल्ला खकरा पीलीभीत ने अपहरण कर लिया।…

पीलीभीत में चरस बरामदगी में अभियुक्त को पांच वर्ष कैद

पिलीभौत मे चरसिय को पाचं वर्ष कारावास और 40 हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई। अभियोजन के अनुसार एसएचओ बीसलपुर मनोज कुमार त्यागी व उनकी पुलिस टीम ने 11 अगस्त 2017 को नजरुल्ला पहलवान के मकान से आरोपी शुभम शुक्ला के कब्जे से 235 ग्राम अवैध चरस बरामद की थी। विवेचना के बाद पुलिस द्वारा आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया गया। न्यायालय ने सुनवाई के बाद आरोपी शुभम शुक्ला को अवैध चरस रखने का दोषी पाते हुए सजा सुनाई।

पीलीभीत के मिल में मजदूर की मौत ?

गांव सिरसा निवासी लाल बहादुर शिवा राइस मिल में मजदूरी करते थे। गांव के ही राजेश शर्मा भी यहां काम करते हैं। लाल बहादुर के पिता जोगराज सिंह ने बताया कि धान सुखाने की मशीन पर काम करते समय उनके पुत्र और रामनरेश की दम घुटने से हालत बिगड़ गई। इसकी जानकारी राइस मिलर ने हमें नहीं दी। शुक्रवार सुबह 9:30 बजे मिल में काम करने वाले अन्य लोगों से जानकारी मिलने पर वह राइस मिल पहुंचे तो बेटा अचेत हालत में राइस मिल में पड़ा था। राजेश शर्मा के…

पीलीभीत मे गीजर का गर्म पानी पी रहीं गर्भवती ?

पीलीभीत के जिला महिला अस्पताल आने वाली गर्भवती और बच्चे गर्म पानी के लिए भटकने के लिए मजबूर हैं। अस्पताल प्रशासन ने परिसर में लगे वाटर कूलर को लोहे के जाल में बंद कर दिया। मरीज दूसरे तल पर बने स्नानघर में लगे गीजर का अशुद्ध गर्म पानी पी रहे हैं। शुद्ध पानी के लिए रुपये खर्च कर बोतलबंद पानी खरीदना पड़ता है।महिला अस्पताल में मरीजों को गर्म पानी तो दूर स्वच्छ पेयजल भी नहीं मिल पा रहा। दूसरे तल पर बने वाटर कूलर को ताले में बंद कर दिया…

पीलीभीत मे नए साल में जिले की परिवहन सेवाओं में सुधार की उम्मीद है

स्थानीय मार्गों पर रोडवेज बसों के संचालन के साथ ही बस अड्डे के लिए भी जमीन मिल सकती है। परिवहन सेवाएं बेहतर होने से जिले के पर्यटन को भी पंख लगेंगे। अमरिया क्षेत्र के भगा मोहम्मदगंज और कलीनगर के शाहगढ़ में कटे पुल और एप्रोच सड़क का निर्माण हो जाने से इन मार्गों पर भी आवागमन सुगम हो सकेगा। जिले से लखनऊ और दिल्ली रेलखंड पर ट्रेनों की संख्या बढ़ाए जाने की मांग लंबे समय से हो रही है। पीलीभीत से मैलानी-लखीमपुर होकर लखनऊ रेलखंड पर सिर्फ एक पैसेंजर ट्रेन…

पीलीभीत मे आत्महत्या के लिए उकसाने वाले ससुर को दस साल कैद

थाना बिलसंडा क्षेत्र के गांव फिरसाह चुर्रा निवासी रामपाल ने थाना बिलसंडा पर एक अगस्त सन 2018 को दी तहरीर में कहा कि बहू माल-जेवर लेकर मायके चली गई थी। उनका पुत्र राजेश पत्नी नीतू को विदा कराने ग्राम चरखौला स्थित ससुराल गया था। ससुराल पहुंचने पर ससुर राम प्रसाद और उसके दो बेटों ने माल जेवर लौटाने से इन्कार कर दिया। बेटे की पिटाई करने के साथ ही उसे आत्महत्या के लिए उकसाया। आहत होकर उसने ससुराल में ही कीटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर उपचार…

पीलीभीत में ट्रैक्टर-ट्राॅली में फंसकर घिसटती चली गई बाइक

पीलीभीत में बृहस्पतिवार को सभी लोग बाइक से वापस घर जा रहे थे। खुटार-पुवायां मार्ग पर गांव करनापुर में सीमेंट भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली के चालक ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। इसके बाद बाइक ट्रैक्टर-ट्रॉली में फंस गई और दस मीटर तक घिसटते हुए चली गई। गांव के लोगों ने दौड़कर ट्रैक्टर-ट्राॅली को रुकवाया और घायलों को बाहर निकाला। ट्रैक्टर चालक मौका पाकर भाग निकला। सूचना पाकर पहुंची एंबुलेंस के चालक और ईएमटी ने घायलों को पुवायां सीएचसी पर भर्ती कराया। हालत गंभीर होने के चलते आकांक्षा और रूबी…

पीलीभीत में सचिव की सांड़ से टकराई बाइक, उपचार के दौरान मौत

देवरिया के सदर निवासी माधवराम चार वर्ष पूर्व घुंघचाई थाना क्षेत्र के दिलावरपुर में स्थित साधन सहकारी समिति पर सचिव के पद पर तैनात हुए थे। वह समिति कार्यालय के एक कक्ष में ही रहते थे। छह दिसंबर को देर शाम पूरनपुर से लौटते समय पूरनपुर-घुंघचाई हाईवे पर स्थित मदारपुर मोड़ के पास अचानक से सामने आए सांड़ से उनकी बाइक टकरा गई। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं। 108 एंबुलेंस की सहायता से इलाज के लिए उन्हें पूरनपुर भेजा गया था। हालत में सुधार न होने पर बरेली और…

पीलीभीत में ट्यूशन पढ़ने जाने की बात कहकर निकले छात्र की मोत

थाना बरखेड़ा क्षेत्र के गांव सिमरिया ताराचंद निवासी शिक्षक सत्यपाल गंगवार ने बताया कि उनका पुत्र आशीष गंगवार बीसलपुर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में कक्षा 11 का छात्र था। वह नगर के मोहल्ला दुर्गा प्रसाद में किराये के मकान में परिवार के कुछ सदस्यों के साथ रहता था। 27 दिसंबर की शाम वह ट्यूशन पढ़ने के लिए घर से निकला था। देर रात तक जब वह नहीं लौटा तो उसकी तलाश शुरू की गई। उसका मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ आ रहा था। सभी संभावित स्थानों पर तलाश…

पीलीभीत में सड़क हादसे में युवक की मौत

पूरनपुर क्षेत्र के गांव लाहा निवासी अनिल कुमार पुत्र लालता प्रसाद शनिवार को गजरौला क्षेत्र के बिठौरा कला गांव में अपनी मौसी के घर आए थे। देर शाम वह बाइक से पीलीभीत-पूरनपुर हाईवे से होते हुए घर लौट रहे थे। माला जंगल क्षेत्र में बाइक को अज्ञात वाहन ने चपेट में ले लिया। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जानकारी पर परिजन आ गए। परिजनो का रो रो कर बुरा हाल चचेरे भाई रजनीश ने बताया कि अनिल…