पीलीभीत: पुलिस अधीक्षक ने थाना बिलसंडा पर किया अर्दली रूम, लम्बित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण के दिये निर्देश।

 पीलीभीत : दिनांक 20/21-03-2021 की रात्रि में पुलिस अधीक्षक श्री जयप्रकाश ने थाना बिलसंडा पर अर्दली रूम किया गया जिसमें अपराध नियंत्रण व विवेचनाओं की जानकारी ली। सभी विवेचकों से लंबित विवेचनाओं को शीघ्र निस्तारित करने एवं वांछित अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी को कहा। महिला हेल्पडेस्क, सीसीटीएनएस कार्यालय, थाना परिसर का निरीक्षण किया गया तथा प्रभारी निरीक्षक थाना बिलसंडा को साफ – सफाई आवश्यक निर्देश दिए। आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव व आगामी त्यौहार होली को सकुशल संपन्न करानेे हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। रिपोर्ट रामगोपाल कुशवाहा पीलीभीत

पीलीभीत: कलीनगर पुलिस ने पकड़ी भारी मात्रा में कच्ची शराब तीन को भेजा जेल

पीलीभीत :कलीनगर थाना माधोटांडा पुलिस ने छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में कच्ची शराब बरामद की है। पुलिस ने तीन लोगों को मौके से गिरफ्तार किया है। उक्त मामले में पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है। पुलिस ने तीन घरों में छापेमारी करते हुए भारी मात्रा में कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरण बरामद किए है। शुक्रवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर विद्या देवी पत्नी स्व0 छोटराम व चमेली देवी पत्नी होरीलाल निवासी कलीनगर के घर छापेमारी करते हुए 60 लीटर अवैध शराब व…

पीलीभीत: प्रदेश में व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास मिशन के अन्तर्गत तकनीकी प्रशिक्षण देते हुए 3.50 लाख युवाओं को किया गया सेवायोजित।

पीलीभीत प्रदेश में स्थापित विभिन्न प्रकृति के उद्योगों, औद्योगिक इकाईयों तथा सेवा क्षेत्र से सम्बन्धित प्रतिष्ठानों के संचालन हेतु कुशलकर्मकार तैयार करने और उन्हे व्यावसायिक शिक्षा एवं प्रशिक्षण प्रदान कराकर रोजगार/स्व-रोजगार से जोड़कर उच्च गुणवत्ता के जीवन यापन को सुनिश्चित कराने का कार्य प्रदेश काव्या वसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग द्वारा सफलता पूर्वक कराया जा रहा है। वर्तमान सरकार के गठन से अब तक के समयांतराल में व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास के क्षेत्र में अभूत पूर्व गुणात्मक सुधार करते हुये उच्च स्तरीय प्रशिक्षण प्रदान करने के उद्देश्य से…

पीलीभीत: बर्षों में जो न हो पाया 4 वर्ष में कर दिखाया’’ नामक पुस्तिका का किया गया विमोचन प्रदेश सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होने पर जनपद स्तर पर आयोजित किया गया भव्य कार्यक्रम ।

पीलीभीत प्रदेश सरकार के सफलतापूर्वक चार वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न क्षेत्रों के किए ‘‘रिफार्म, परफाॅर्म तथा ट्रांसफाॅर्म’’ सम्बन्धी कार्यों से जन सामान्य को अवगत कराने व जनपद की विकास पुस्तिका का विमोचन हेतु भव्य कार्यक्रम एवं विकास प्रदर्शनी का आयोजन गांधी प्रेक्षागृह में किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मा0 उपाध्यक्ष खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड श्री रामगोपाल उर्फ रामगोपाल अंजान व जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे, मा0 विधायक सदर श्री संजय सिंह गंगवार, मा0 विधायक बरखेड़ा श्री किशनलाल राजपूत, मा0 विधायक पूरनपुर श्री बाबूराम पासवान एवं जिलाध्यक्ष श्री…

पीलीभीत:लेखपालों के फोन स्विच ऑफ रखने पर तहसीलदार ने जताई नाराजगी

पीलीभीत: पूरनपुर लेखपालों के फोन न उठाने पर तहसीलदार ने नाराजगी जाहिर करते हुए लोकेशन ट्रेस कराने की बात कही है और क्षेत्र में न मिलने पर कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेजने की हिदायत दी।तहसीलदार ने लेखपालों के खिलाफ एक्शन लेने का मन बना लिया हैं, फोन बंद रखने से दोनों अधिकारी लेखपालों से नाराज हैं। गुरूवार को किसी काम से तहसीलदार विवेक मिश्रा ने लेखपाल को फोन किया तो किसी का फोन बंद था। इससे तहसीलदार भड़क गए और फोन न उठाने पर कार्रवाई के लिए तैयार रहने की…

पीलीभीत : लड़की भगाने को लेकर पुलिस ने किशोरी के पिता की शक की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ मुकदमा किया दर्ज |

पीलीभीत/ पूरनपुर: शक के आधार पर लड़की को भगाने पर मुकदमा दर्ज लड़की भगाने के मामले में पुलिस ने किशोरी के पिता की तहरीर पर शक के आधार पर दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है कोतवाली क्षेत्र के गांव की रहने वाली किशोरी 12 मार्च को घर से कूड़ा डालने के लिए निकली थी और घर वापस नहीं लौटी। परिजनों ने किशोरी को काफी तलाश किया। लेकिन कुछ पता नही ंचल सका। इधर, गांव वालों ने परिजनों को सूचना दी कि किशोरी को तीन लोग बाइक पर बैठा…

पीलीभीत: पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी पुलिसकर्मियों को करायी गई शुक्रवार की परेड।

पीलीभीत पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी पुलिसकर्मियों को करायी गई शुक्रवार की परेड।* पीलीभीत पुलिस अधीक्षक पीलीभीत श्री जय प्रकाश महोदय द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन पीलीभीत में शुक्रवार की परेड की सलामी ली गई तथा उसके पश्चात सभी पुलिसकर्मियों को परेड कराई गई। महोदय द्वारा पुलिस लाइन परिसर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मैस, बैरिकों का भी निरीक्षण किया गया। महोदय द्वारा प्रतिसार निरीक्षक को पुलिस लाइन परिसर में साफ सफाई कराने हेतु निर्देशित किया गया। रिपोर्ट फूल चंद राठौर पीलीभीतपीलीभीत पुलिस अधीक्षक पीलीभीत श्री जय प्रकाश महोदय द्वारा…

पीलीभीत :पूरनपुर फूल लेने गई किशोरी से छेड़छाड़

पीलीभीत: पूरनपुर घर से फूल लेने के लिए निकली किशोरी को दो लोगों ने जबरन पकड़ लिया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगे। किशोरी के चीखने पर उक्त लोग मौके से फरार हो गए। उक्त मामले में पुलिस ने किशोरी के परिजनों की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी 9 वर्ष कक्षा चार की छात्रा है। बुधवार को किशोरी घर से फूल लेने के लिए निकली थी। इस दौरान गांव के ही वीरेन्द्र सिंह उर्फ कालू व…

पीलीभीत: पुलिस अधीक्षक ने थाना माधोटांडा पर किया अर्दली रूम, लम्बित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण के दिये निर्देश।

पीलीभीत:  आज दिनांक 17/18-03-2021 की रात्रि में पुलिस अधीक्षक श्री जयप्रकाश ने थाना माधोटांडा पर अर्दली रूम किया गया जिसमें अपराध नियंत्रण व विवेचनाओं की जानकारी ली। सभी विवेचकों से लंबित विवेचनाओं को शीघ्र निस्तारित करने एवं वांछित अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी को कहा। महिला हेल्पडेस्क, सीसीटीएनएस का निरीक्षण किया गया तथा प्रभारी निरीक्षक थाना माधोटांडा को आवश्यक निर्देश दिए। आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव व त्यौहारो को सकुशल संपन्न करानेे हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इस दौरान क्षेत्राधिकारी पूरनपुर श्री लल्लन सिंह, प्रभारी निरीक्षक थाना माधोटांडा श्री राम सेवक…

पीलीभीत :जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला शिक्षा अनुश्रवण समिति एवं जनपदीय टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न।

पीलीभीत: जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे की अध्यक्षता में जिला शिक्षा अनुश्रवण समिति एवं जनपदीय टास्क फोर्स की बैठक गांधी सभागार में सम्पन्न हुई। आयोजित में जिलाधिकारी द्वारा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया गया कि प्रेरण ऐप को डाउनलोड कराते हुये 07 दिवस में विकासखण्ड वार रिर्पोट उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाये तथा कायाकल्प के तहत ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यालयों में कराये गये कार्यों की भांति नगर क्षेत्रों के विद्यालयों की कार्ययोजना तैयार कर कार्य कराया जाना सुनिश्चित किया जाये। विद्यालय के शिक्षकों के अवकाश स्वीकृति से पूर्व गठित…

पीलीभीत: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया करियर काउन्सलिंग कार्यक्रम छात्राओं को किया गया प्रेरित।

पीलीभीत: जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे की अध्यक्षता में गांधी प्रेक्षागृह में महिला कल्याण विभाग द्वारा छात्राओं हेतु करियर काउन्सलिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी हुयी महिला डाक्टर ओजस्वी, वकील श्रीमती चित्रा देवी, सहायक अध्यापिका राजकीय जूनियर हाईस्कूल टोडरपुर अमरिया, चार्टड एकाउन्टेंट जूही अग्रवाल व रितु महाजन, अधिशासी अभियन्ता जल निगम श्रीमती कुमकुम गंगवार व व्यवसायिक क्षेत्र से रितु गुप्ता इत्यादि एक्सपर्ट महिलाओ को जिलाधिकारी द्वारा प्रशस्ति पत्र व सील्ड देकर सम्मानित किया गया। उनके द्वारा छात्राओं के भविष्य हेतु करियर काउन्सलिंग सम्बन्धी दिशा निर्देश…

पीलीभीत :वार्षिकोत्सव ‘‘उमंग’’ कार्यक्रम में उपाधि महाविद्यालय के छात्र/छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का किया गया आयोजन।

पीलीभीत: जिलाधिकारी श्री पुलकित खरें द्वारा आज उपाधि स्नातकोत्तर महाविद्यालय पीलीभीत में आयोजित वार्षिकोत्सव ‘‘उमंग’’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया। आयोजित कार्यक्रम में उपाधि महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा बुकें व सील्ड प्रदान कर जिलाधिकारी का स्वागत किया गया। जिलाधिकारी द्वारा उमंग कार्यक्रम में महाविद्यालय के श्री ज्ञान शर्मा, श्री विनीत भट्ट, डा0 अनुप कुमार, श्री अमित कुमार, राजू माली एवं पूर्व प्राचार्य श्री विनय गर्ग को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी ने अपने सम्बोधन में सभी को सम्बोधित करते हुये कहा कि उपाधि महाविद्यालय में अभी तक…

पीलीभीत: सम्पूर्ण समाधान दिवस में 45 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये तथा मौक पर 20 का हुआ निस्तारण

पीलीभीत शासन से प्राप्त निर्देशों के क्रम में आज जनपद की समस्त तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान का आयोजन कोरोना प्रोटोकाल का अनुपालन करते हुये आयोजित किया गया। जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे की अध्यक्षता में तहसील पूरनपुर का तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील सभागार में सम्पन्न हुआ। सम्पूर्ण समाधान दिवस से पूर्व जिलाधिकारी द्वारा तहसील परिसर में स्थापित महिला हेल्पडेस्क का निरीक्षण कर आई शिकायतों की समीक्षा करते हुये आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। उन्होंने कहा कि महिलाओं की आने वाली शिकायतों का प्राथमिकता के आधार निस्तारण किया जाये। सम्पूर्ण समाधान…

पीलीभीत: जिलाधिकारी द्वारा सम्पूर्ण समाधान के उपरान्त त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दृष्टिगत राजस्व व पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक सम्पन्न

पीलीभीत जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे द्वारा आज सम्पूर्ण तहसील समाधान के उपरान्त त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दृष्टिगत पूरनपुर के राजस्व व पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक पूरनपुर सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित राजस्व विभाग के अधिकारी, लेखपाल तथा पुलिस विभाग से थाना प्रभारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि वर्तमान में पंचायती चुनाव से सम्बन्धित तैयारियां प्रारम्भ हो गई है। शान्ति पूर्वक चुनाव सम्पन्न कराने के दृष्टिगत पहले से ही समस्त तैयारियां सुनिश्चित करने हेतु समस्त लेखपाल व हल्का प्रभारी आपसी समन्वय स्थापित करते…

पीलीभीत: प्रदेश सरकार ईको-टूरिज्म के माध्यम से पर्यटन को दे रही है बढावा।

पीलीभीत उत्तर प्रदेश भारतीय संस्कृति को समेटे हुए टूरिज्म का बड़ा केन्द्र है, यहां परम्परा से लेकर पौराणिकता की झलक देखने को मिलती है। उत्तर प्रदेश में पर्यटन की अपार सम्भावनायें हैं। इसी को दृष्टिगत रखते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने उ0प्र0 पर्यटन नीति घोषित किया है। प्रदेश में ईको-टूरिज्म को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसके तहत प्राकृतिक एवं वन क्षेत्र में मौजूद रमणीक स्थलों पर वन व पर्यटन विभाग मिलकर ग्रामीण पर्यटन की दृष्टि से सम्बंधित क्षेत्रों का विकास किया जा रहा है। ईको-टूरिज्म पाॅलिसी…

पीलीभीत: पूरनपुर कुरान में संशोधन को लेकर याचिका दायर करने वाले बसीम पर कार्रवाई की मांग पुतला फूंका

पीलीभीत: पूरनपुर कुरआन में तब्दीली को लेकर सुप्रीम कोर्ट में दायर की गई याचिका पर मुस्लिम सामुदाय के लोगों में काफी आक्रोश व्याप्त है। इसको लेकर सोमवार को मुस्लिम सामुदाय के लोगों ने पुतला फुंकते हुए राष्ट्रपति को प्रार्थना पत्र भेजा है। साथ उक्त वसीम रिजवी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है कुरआन में तब्दीली को लेकर वसीम रिजवी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करते हुए अयातों में फेरबदल करने की पैरवी की है। इसको लेकर मुस्लिम सामुदाय के लोगों में काफी आक्रोश फैला हुआ है। मुस्लिम…

पीलीभीत: पुलिस अधीक्षक ने थाना सुनगढ़ी पर किया अर्दली रूम, लम्बित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण के दिये निर्देश।

 पीलीभीत: 15/16-03-2021 की रात्रि में पुलिस अधीक्षक श्री जयप्रकाश ने थाना सुनगढ़ी पर अर्दली रूम किया गया जिसमें अपराध नियंत्रण व विवेचनाओं की जानकारी ली। सभी विवेचकों से लंबित विवेचनाओं को शीघ्र निस्तारित करने एवं वांछित अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी को कहा। महिला हेल्पडेस्क, सीसीटीएनएस व थाना परिसर का निरीक्षण किया गया तथा प्रभारी निरीक्षक सुनगढ़ी को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर श्री वीरेंद्र विक्रम भी मौजूद रहे। रिपोर्ट रामगोपाल कुशवाहा पीलीभीत

पीलीभीत : जिलाधिकारी द्वारा दिव्यांगजनों को वितरित किये गये सहायक उपकरण।

पीलीभीत जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे द्वारा आज दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र पीलीभीत में दिव्यांगजन हेतु कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण योजनान्तर्गत सहायक उपकरण वितरित किये गये। जिलाधिकारी द्वारा 11 दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल, 10 व्हीलचेयर, 10 कान मशीन व 50 दिव्यांगजनों को मानसिक किट वितरित की गई। इसके साथ ही साथ उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदत्त राज्य स्तरीय पुरस्कार से श्री सुखवीर सिंह भदौरिया एम0आई0 जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र को जिलाधिकारी द्वारा शाल, सील्ड व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्री अमिताभ अग्निहौत्री द्वारा किया गया।इस अवसर पर परियोजना…

पीलीभीत: जिलाधिकारी द्वारा कोविड-19 टीकाकरण में तेजी लाने के दिये निर्देश।

पीलीभीत जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे की अध्यक्षता में जिला टाॅस्क फोर्स समिति एवं कोविड-19 टीकाकरण के संक्रमण के बचाव से सम्बन्धित समीक्षा बैठक गांधी सभागार में सम्पन्न हुई। कोविड-19 टीकाकरण की समीक्षा के दौरान शासन द्वारा प्राप्त निर्देशों के टीकाकरण की प्रगति कम होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुये मुख्य चिकित्साधिकारी का वेतन रोकने के निर्देश दिये गये। जिलाधिकारी द्वारा मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया गया कि कोविड टीकाकरण में प्रगति लाने हेतु ग्राम सचिव, लेखपाल, एमओआईसी, आशा, ऐनम, आंगनबाडी कार्यकत्रियों के माध्यम निर्धारित लक्ष्य के अनुसार जनपद के…

पीलीभीत: निर्माण कार्यों को समयबद्व व गुणवत्ता परक ढ़ंग से करें पूर्ण-जिलाधिकारी।

पीलीभीत जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे की अध्यक्षता में रू0 50.00 लाख से अधिक लागत की भवन निर्माण परियोजनायें, क्रिटिकल योजना एवं बार्डर एरिया डवलपमेन्ट आदि के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक गांधी सभागार, पीलीभीत में सम्पन्न हुई। नवीन बस स्टेशन पूरनपुर के समस्त कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिये गये। जिलाधिकारी नवीन बस स्टेशन पूरनपुर की जांच हेतु नामित खण्ड विकास एवं जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा कार्यों की जांच कराई जाये तथा मय फोटो की आख्य उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दियोरिया कलां, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र…