कासगंज : जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने मुख्य विकास अधिकारी सचिन के साथ शासन के निर्देश पर हर घर तिरंगा हर घर स्वच्छता कार्यक्रम अंतर्गत बाइक तिरंगा रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

कासगंज: जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने मुख्य विकास अधिकारी सचिन के साथ शासन के निर्देश पर हर घर तिरंगा हर घर स्वच्छता कार्यक्रम अंतर्गत बाइक तिरंगा रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।सोरों गेट अम्बेडकर पार्क तक सैंकड़ों की संख्या में बाइक सवार अपनी बाइक पर तिरंगा लहराते हुए कलेक्ट्रेट से रवाना हुए। रैली मा मुख्य उद्देश्य आमजन में देशभक्ति की भावना को मजबूत करना और हर घर तिरंगा अभियान को जन-जन तक पहुंचाना है। रैली रवाना करते समय जिला पंचायत राज अधिकारी देवेन्द्र सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुशिला, सुरेन्द्र सिंह…

कासगंज:जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने स्थलीय निरीक्षण कर सोरों के लहरा घाट पर बाढ़ ग्रस्त व्यवस्थाओं को परखा। सुरक्षात्मक उपाय करने के दिये निर्देश

कासगंज: जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने सोरों के लहरा घाट पर बाढ़ ग्रस्त व्यवस्थाओं को परखा अधीनस्थ अधिकारियों को सुरक्षात्मक उपाय करने के निर्देश दिये। लहरा घाट पर पहुंच कर व्यवस्थाओं को मौके पर चैक करते हुये कहा कि समस्त व्यवस्थायें पूर्ण रखें। गहरे पानी के आसपास संकेतक लगाकर बैरीकेटिंग अवश्य करा दी जाये। पूर्ण सतर्कता बरततेे हुये क्षेत्र पर हर समय पैनी नजर रखी जाये।जिलाधिकारी ने गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुये तीन दिन से अनुपस्थित चल रहे अधिशासी अधिकारी का वेतन रोकने और कारण बताओ नोटिस जारी करने एवं साफ-सफाई…

कासगंज :श्री गणेश इंटर कॉलेज कासगंज हॉल में आयोजित हर घर तिरंगा कार्यक्रम का किया गया भव्य शुभारंभ।

कासगंज : जिलाधिकारी प्रणय सिंह की अध्यक्षता में राज्य महिला आयोग की सदस्या श्रीमती रेनू गौड़ ने श्री गणेश इण्टर कॉलेज में हर घर तिरंगा कार्यक्रम में मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण, पुष्पार्चन व दीप प्रज्वलित कर भव्य शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सचिन उपस्थित रहे।इस अवसर पर राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत कार्यरत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा अपने उत्पादों के प्रदर्शन से संबंधित स्टॉल,स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित तिरंगा झंडा का प्रदर्शन, एक जनपद एक उत्पाद (ओडीओपी) से संबंधित स्टॉल…

कासगंज:उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग मा0 सदस्या रेनू गौड़ का अ महिला जन चौपाल एवं निरीक्षण कार्यक्रम प्रस्तावित।

कासगंज: उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग मा0 सदस्या रेनू गौड़ का आज दिनांक 13 अगस्त 2025 को 11ः00 बजे कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का निरीक्षण, अपराह्म 12ः00 बजे से विकास खण्ड सभागार कासगंज में महिला जन चौपाल कार्यक्रम करेंगी। उसके उपरांत अपराह्म 03ः00 बजे जिला कारागार कासगंज का निरीक्षण करेंगी। जन जागरूकता चौपाल में निराश्रित महिला पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन, आयुष्मान कार्ड बनवाये जाने, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना व अन्य योजनाओं का प्रचार-प्रसार करते हुए योजना का लाभ दिलाया जायेगा। उन्होंने जनपद के समस्त महिलाओं/बालिकाओं को विशेष रूप से सूचनार्थ अवगत…

कासगंज: स्वतंत्रता दिवस पर बन्द रहेंगी शराब की दुकानें

कासगंज: जिलाधिकारी प्रणय सिंह द्वारा आदेश जारी किये गये हैं कि स्वतंत्रता दिवस पर 15 अगस्त 2025 को जनपद कासगंज की समस्त आबकारी की फुटकर दुकानें अर्थात देशी शराब, विदेशी मदिरा, बीयर, मॉडल शॉप, भांग तथा समस्त थोक अनुज्ञापनों से मादक पदार्थों की बिक्री पूर्णतः बन्द रहेगी। इस बन्दी के लिये अनुज्ञापियों को कोई प्रतिफल देय नहीं होगा। इस आदेश का अनुपालन कड़ाई से सुनिश्चित किया जाये।

कासगंज : जिलाधिकारी प्रणय सिंह की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न।

तत्क्रम में उक्त आयोजित बैठक में उपस्थित जिलाधिकारी द्वारा महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित पति की मृत्युपरांत निराश्रित महिला पेंशन योजना के अन्तर्गत जीरो पॉवर्टी में पात्र पाये गये समस्त महिलाओं को योजना में लाभान्वित कराने, योजनान्तर्गत लाभार्थियों की फैमिली आई0डी0, आधार प्रमाणीकरण हेतु, लाभार्थियों के बैंक खातों में एन0पी0सी0आई0 मैपिंग व तहसील व विकास खण्ड स्तर पर निर्धारित समय सीमा के बाहर आवेदन पत्रों पर खण्ड विकास अधिकारियों को तत्काल कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये साथ ही उ0प्र0 मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के अन्तर्गत श्रेणी-1 व 2…

कासगंज के पटियाली विधानसभा के 52 गांव हर साल बाढ़ की चपेट में, ग्रामीण खुद बांध मजबूत कर रहे , मुआवजे की आस अब भी अधूरी

कासगंज: जनपद के पटियाली विधानसभा क्षेत्र में हर साल आने वाली गंगा की बाढ़ अब ग्रामीणों के लिए त्रासदी बन चुकी है। इस क्षेत्र के करीब 52 गांव बाढ़ के पानी से घिर जाते हैं, जिससे हजारों बीघा खेती बर्बाद हो जाती है। खेतों में खड़ी फसल डूब जाती है और ग्रामीणों की साल भर की मेहनत पानी में बह जाती है। इस बार भी कादरगंज, खाम, हिम्मतनगर, बजेरा समेत कई गांवों के ग्रामीणों ने एकजुट होकर बाढ़ के पानी को रोकने की कोशिश की। ओर ग्रामीणों कि मेहनत रंग…

कासगंज पर राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का शुभारंभ , मुख्य विकास अधिकारी द्वारा किया गया।

आज दिनांक 11 अगस्त 2025 को सेम्फोर्ड स्कूल नदरई, एटा रोड कासगंज पर राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का शुभारंभ श्री सचिन, मुख्य विकास अधिकारी, कासगंज द्वारा किया गया। जनपद कासगंज में 1 वर्ष से 19 वर्ष तक के समस्त निजी, सरकारी, अर्ध सरकारी, गैर सरकारी स्कूलों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में पंजीकृत 1 से 19 वर्ष तक के बच्चों को एल्बेंडाजोल (कीड़े मारने की की गोली) खिलाई गई, जिसमें जनपद के कुल बच्चों का लक्ष्य 835901 है। जो बच्चे दिनांक 11 अगस्त 2025 को दवाई खाने से छूट जाते हैं, उन्हें…

कासगंज:क्षेत्राधिकारी पटियाली श्री संतोष कुमार को अपर पुलिस अधीक्षक पद पर प्रोन्नति।

कासगंज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 09 अगस्त 2025 जनपद में तैनात क्षेत्राधिकारी पटियाली संतोष कुमार को उनकी उत्कृष्ट कार्यशैली और सेवा भावना के लिए अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) पद पर प्रोन्नति प्राप्त हुई है। इस अवसर पर पुलिस कार्यालय में एक औपचारिक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें वरिष्ठ अधिकारियों ने उन्हें सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक कासगंज अंकिता शर्मा एवं अपर पुलिस अधीक्षक कासगंज राजेश भारती ने संतोष कुमार को प्रतीक चिन्ह अशोक स्तंभ लगाकर प्रोन्नति की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर दोनों अधिकारियों ने कहा कि श्री कुमार…

कासगंज :-ब्रह्माकुमारी बहनों ने मनाया रक्षाबन्धन का पर्व

रक्षाबन्धन के अवसर पर ब्रह्माकुमारी सेवाकेन्द्र कासगंज की बहनों ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच कर रक्षाबन्धन का त्यौहार मनाया। सेवाकेन्द्र प्रभारी बीके सरोज दीदी ने रक्षाबन्धन का आध्यात्मिक रहस्य भी स्पष्ट करते हुए कहा कि टूटती पवित्र सामाजिक तथा पारिवारिक मर्यादाओं को मजबूत करने तथा आतंकवाद और अत्याचार जैसी भीषण विभीषिका को रोकने के लिए रक्षाबन्धन के पर्व को सही अर्थों में मनाने की आवश्यकता है। संसार के रचयिता कल्याणकारी परमपिता परमात्मा के हम आत्मायें सब आपस में भाई-बहन हैं। इसलिए भाषा-भेद, जाति, वर्ण, रंग और धर्म से ऊपर उठकर हर…

कासगंज :-रक्षाबंधन के पर्व पर जिलाधिकारी प्रणव सिंह ने सहावर गेट स्थित वृद्धा आश्रम में पहुंच कर मनाया त्योहार और वृद्धो का जाना हाल-चाल।

माता और बहनों से राखी बनवाकर लिया आशीर्वाद और वृद्ध आश्रम में रह रहे माता बहनों में खुशी की लहर जिलाधिकारी प्रणव सिंह ने वृद्धा आश्रम में बने हुये खाने को स्वयं खा कर चेक किया। जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि समय समय पर वृद्धा आश्रम का निरीक्षण किया जाये। साफ सफाई की व्यवस्था को दुरुस्त करने एवं सीसीटीवी कैमरा लगा रहे सुचारू रूप से संचालक भी हो I कासगंज: आज जिलाधिकारी प्रणव सिंह ने सहावर गेट नई हवेली स्थित वृद्धा आश्रम में रक्षाबंधन के पर्व पर…

कासगंज: काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव का कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया भव्य आयोजन

कासगंज 08 अगस्त 2025(सूचना विभाग)। जनपद में ‘‘काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव’’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन जनपद के कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया।मा0 विधायक सदर देवेंद्र सिंह राजपूत मा0 जिला अध्यक्ष नीरज शर्मा द्वारा ‘‘काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी समारोह’’ कार्यक्रम का काकोरी काण्ड के वीर शहीदों को नमन करते हुए भव्य शुभारम्भ किया गया।इस अवसर पर मा0 विधायक सदर देवेंद्र सिंह राजपूत ने भारी संख्या में उपस्थित महिलाओं, सम्भ्रान्त व्यक्तियों, छात्र/छात्राओं व अधिकारी/कर्मचारीगणों को बधाई एवं धन्यवाद देते हुए अपने सम्बोधन में ‘‘काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव’’ के बारे में…

कासगंज: वर्षा को देखते हुए व गंगा का जलस्तर बढ़ते हुए जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने ग्राम मूंज खेड़ा नगला दुर्जन एवं नगला जय किशन गांव का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए

कासगंज: जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने ग्राम मूंज खेड़ा नगला दुर्जन एवं नगला जय किशन बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान गांव वासियों बात करते उनकी समस्याओं से भी रूबरू हुए उन्होंने कहा प्रशासन की ओर से हर संभव सहयोग का उन्हें भी भरोसा दिया।उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी स्तर पर राहत कार्यों में कोताही न हो और ज़रूरतमंद लोगों की हर आवश्यक सहायता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने राहत शिविरों में साफ-सफाई, स्वच्छ पेयजल, भोजन, चिकित्सा सुविधा और बिजली आपूर्ति जैसे बुनियादी जरूरतों पर…

कासगंज :उपजिलाधिकारी पटियाली प्रदीप कुमार विमल ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

जनपद कासगंज के पटियाली विधान सभा क्षेत्र के अंतर्गत अपने अधीनस्थ कर्मचारियों सहित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति को जान कर अधीनस्थ कर्मचारियों को निर्देश दिए उन्होंने बताया कि सरकार हर संभव प्रयास कर रही है जरूरत मंद को हर सुविधा मिले है [ उपजिलाधिकारी महोदय द्वारा बाढ प्रभावित क्षेत्र मूजखेडा एवं नगला दर्शन का भ्रमण किया गया‚ साथ ही साथ बढते जल स्तर के दृष्टिगत मेडीकल टीम से दवाईयों का वितरण कराया गया तथा मौके पर ग्रामीणों को सुना गया।[बाढ़ प्रभावित क्षेत्र ग्राम मुंझखेड़ा एवं नगला दुर्जन…

कासगंज :जिला उद्यान अधिकारी द्वारा खेती में बीज के अनुदान पर सब्सिडी दी जाएगी

कासगंज: भारत सरकार/ प्रदेश सरकार द्वारा जनपद कासगंज के समस्त विकास खण्ड़ो में कृषको की आय में वृद्धि करने के उददेश्य से उद्यान विभाग द्वारा निम्नलिखित योजनायें/ कार्यक्रमों के अन्तर्गत लक्ष्य प्राप्त है।एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजनान्तर्गत जनपद में नवीन उद्यान रोपण के अन्तर्गत वेल 1.00हे0, वेर 1.00 हे0 पुष्प की खेती के अन्तर्गत ग्लेडियोलस 1.00 हे०, हाईवेल्यु वेजीटेविल्स के अन्तर्गत 100.00 हे० (शिमलामिर्च, टमाटर, पत्तागोभी, फूलगोभी, कददूवर्गीय इत्यादि) एंव मसाला फसलों के अन्तर्गत प्याज 6.00 हे0, लहसुन 50.00 हे0 धनिया 1.00 हे0 जैविक खेती के लिए आई०पी०एम० 5.00 हे0,…

कासगंज : 11 अगस्त 2025 को एनडीडी दिवस प्रस्तावित है एवं दिनांक 14 अगस्त 2025 को मॉप अप दिवस मनाया जायेगा

कासगंज: जिलाधिकारी प्रणय सिंह द्वारा अवगत कराया है कि 11 अगस्त 2025 को एनडीडी दिवस प्रस्तावित है एवं दिनांक 14 अगस्त 2025 को मॉप अप दिवस मनाया जायेगा। वर्ष के प्रथम चरण के सफलतापूर्वक संचालन हेतु निर्गत दिशा-निर्दशानुसार जनपद के समस्त शासकीय, निजी, मान्यता प्राप्त समस्त विद्यालयों एवं आंगनवाड़ी केन्द्रों पर 01 से 19 वर्ष तक के बच्चों को एल्वेण्डाजॉल टेबलेट कृमि मुक्ति हेतु शतप्रतिशत अच्छादित किया जाना है।जिलाधिकारी ने कहा कि मैं अनुग्रहीत होऊॅगा कि आप सभी सरकार एवं शासन के इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराये जाने…

जनपद कासगंज भारी वर्षा एवं आकाशीय बिजली के दौरान समुदाय के लिए आपदा विशेषज्ञ ने विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए

जनपद कासगंज भारी वर्षा एवं आकाशीय बिजली के दौरान समुदाय के लिए आपदा विशेषज्ञ दीपमा वर्मा ने विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए सुरक्षित आश्रय लें भारी बारिश और बिजली चमकने के समय तुरंत पक्के और सुरक्षित मकान में शरण लें। खुले मैदान, खेत, ऊँचे पेड़ या बिजली के खंभों के नीचे बिल्कुल न खड़े हों।• छत पर, बालकनी पर या ऊँची जगहों पर खड़े होने से बचें। घर में रहते समय यह सावधानियां रखें दरवाजे और खिड़कियां अच्छी तरह बंद रखें। बिजली के उपकरणों (टीवी, फ्रिज, कंप्यूटर, डीटीएच आदि) को तुरंत…

कासगंज:पटियाली विधान सभा क्षेत्र के नए बूथ लेवल ऑफिसर को उपजिलाधिकारी द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया

आज दिनांक 06.08.2025 को पंचायत निर्वाचन हेतु विकास खण्ड पटियाली के नव नियुक्त बीएलओ को उपजिलाधिकारी महोदय द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण में उन्होंने नए वोट के लिए कौन सा फॉर्म लगेगा मृतक लोगों को हटाने के लिए कौन सा फॉर्म लगेगा शिफ्टिंग में कौन सा लगेगा द्प्शक्षण के समय समस्त बीएलओ एवं सुपरवाइजर‚ खण्ड विकास अधिकारी‚ खण्ड शिक्षा अधिकारी‚ रजिस्ट्रार कानूनगो उपस्थित रहे।

कासगंज :जिला अधिकारी के निर्देशन में पटियाली उपजिलाधिकारी प्रदीप कुमार विमल का बाढ़ क्षेत्र में दौरा

पटियाली उपजिलाधिकारी प्रदीप कुमार विमल ने कादरगंज घाट पर सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जहां जहां पर बांध कमजोर है, वहां वहां बांध को मजबूत कर लें. इसके अलावा नगला दुर्ग ओर पनसोति जहां बाढ़ चौकी बनाई गई है, वहां जिन अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है वहां उपस्थित है अथवा नहीं वे किसी भी तरह की समस्या हो तो तुरंत अवगत कराएं.

कासगंज :त्वरित न्याय दिलाने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध : श्रीमती रेनू गौड़

कासगंज : उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्या मा0 श्रीमती रेनू गौड़, महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने, महिला जनसुनवाई और समीक्षा के लिए एक दिवसीय दौरे पर बुधवार को सहावर पहुंची। उन्होंने जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ सहावर सभागार में पीड़ित महिलाओं व बालिकाओं की समस्याओं को सुना। इस दौरान उनको कुल 08 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हए। जिसका समाधान कराने के लिए उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। मा0 सदस्या ने महिलाओं एवं बालिकाओं की समस्याओं व शिकायतों को सुनते हुए कहा…