कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 अगस्त 2025 जनपद के पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने आज पुलिस कार्यालय में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे थे। एसपी ने सभी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित थानाध्यक्षों और प्रभारी निरीक्षकों को तत्काल और गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि प्रत्येक शिकायतकर्ता की समस्या का समयबद्ध समाधान होना चाहिए और लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनता दर्शन की प्रमुख बातें फरियादियों ने…
Category: कन्नौज
कन्नौज: दहेज के लिए प्रताड़ित कर पत्नी की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार
कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 अगस्त 2025 थाना सौरिख पुलिस ने दहेज प्रताड़ना और हत्या के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। मामला क्या है? दिनांक 05 अगस्त 2025 को वादी सुधीर कुमार, निवासी ग्राम धरौली, थाना जैथरा, जनपद एटा ने थाना सौरिख में मुकदमा दर्ज कराया था। शिकायत के अनुसार, उसकी बहन लक्ष्मी की शादी ग्राम थुलरिया निवासी अरुण प्रताप उर्फ अनुज से हुई थी। वादी ने आरोप लगाया कि…
कन्नौज: पुलिस अधीक्षक ने गुरसहायगंज थाने का किया आकस्मिक निरीक्षण
कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 अगस्त 2025 जनपद के पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने आज थाना गुरसहायगंज का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर की व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया और पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान देखी गई व्यवस्थाएं महिला हेल्प डेस्क थाना कार्यालय मालखाना कंप्यूटर कार्यालय मेस (भोजनालय) आरक्षी बैरक थाना परिसर की साफ-सफाई और अनुशासन व्यवस्था पुलिस अधीक्षक ने थाना कार्यालय के अभिलेखों की जांच की और उन्हें सुव्यवस्थित व अद्यतन रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक रिकॉर्ड…
कन्नौज: तिर्वा पुलिस ने मोटरसाइकिल चोर को फर्जी नंबर प्लेट सहित किया गिरफ्तार
कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 अगस्त 2025 पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे संदिग्ध वाहन/व्यक्ति चेकिंग अभियान के तहत तिर्वा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान एक शातिर मोटरसाइकिल चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से फर्जी नंबर प्लेट लगी मोटरसाइकिल बरामद की है। जानकारी के मुताबिक, तिर्वा-गुरसहायगंज रोड पर पुलिस चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका गया। उसकी मोटरसाइकिल पर नंबर प्लेट UP 74 T 8825 अंकित थी। ई-चालान ऐप पर चेसिस और इंजन नंबर की जांच…
कन्नौज: पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने जनता दर्शन में सुनीं फरियादें, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश
कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 अगस्त 2025 जनपद में पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने मंगलवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे। पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित थाना प्रभारी व निरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से गुणवत्तापूर्ण एवं त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को हिदायत दी कि जनता की समस्याओं के समाधान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।एसपी ने कहा कि पुलिस का मुख्य दायित्व जनता को…
कन्नौज में यातायात पुलिस ने विद्यार्थियों को दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
कन्नौज: (दस्तक 24 न्यूज़) 25 अगस्त 2025 जनपद की यातायात पुलिस ने सोमवार को जागरण पब्लिक स्कूल कन्नौज में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना था। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी यातायात डॉ. प्रियंका वाजपेई के पर्यवेक्षण तथा यातायात प्रभारी निरीक्षक रविशंकर त्रिपाठी के नेतृत्व में विद्यार्थियों को सड़क पर सुरक्षित रहने के लिए आवश्यक नियमों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को ट्रैफिक सिग्नल की पहचान, हेलमेट और सीट बेल्ट…
कन्नौज में पीस कमेटी की बैठक, त्योहारों पर सौहार्द बनाए रखने की अपील
कन्नौज: (दस्तक 24 न्यूज़) 25 अगस्त 2025 जनपद में आगामी त्यौहार गणेश चतुर्थी व बारावफात को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु थाना ठठिया में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। यह बैठक पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार के निर्देशन में, क्षेत्राधिकारी तिर्वा कुलबीर सिंह तथा प्रभारी निरीक्षक ठठिया जयप्रकाश शर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि त्यौहारों के दौरान आपसी भाईचारा बनाए रखें, अफवाहों पर ध्यान न…
कन्नौज में पुलिस अधीक्षक ने सुनीं जनता की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश
कन्नौज: (दस्तक 24 न्यूज़) 25 अगस्त 2025 जनपद में जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार द्वारा आज पुलिस कार्यालय में जनता दर्शन आयोजित किया गया। जनसुनवाई के दौरान जिलेभर से आए फरियादियों ने अपनी-अपनी शिकायतें रखीं। पुलिस अधीक्षक ने सभी फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित प्रभारी निरीक्षकों व थानाध्यक्षों को तुरंत एवं गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई करने के निर्देश दिए। एसपी ने अधिकारियों को यह भी हिदायत दी कि किसी भी शिकायत का निस्तारण समयबद्ध और पारदर्शी ढंग से किया जाए, जिससे…
कन्नौज पुलिस ने वारण्टी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 अगस्त 2025 पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी छिबरामऊ सुरेश कुमार के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे वांछित एवं वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के तहत थाना सौरिख पुलिस टीम ने एक वारण्टी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान बाबू अली पुत्र सूबेदार उर्फ कल्लू लोटा, निवासी मोहल्ला नगरिया महादेव थाना सौरिख, जनपद कन्नौज (उम्र लगभग 62 वर्ष) के रूप में हुई है। बाबू अली के खिलाफ क्राइम नंबर 340/24 थाना सौरिख…
कन्नौज: तालग्राम पुलिस ने गांजा तस्कर को दबोचा, 01 किलो 40 ग्राम नाजायज गांजा बरामद
कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 अगस्त 2025 जनपद में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में थाना तालग्राम पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी सदर अभिषेक प्रताप अजय के नेतृत्व में तालग्राम पुलिस टीम ने गश्त और चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान कन्हैया गिहार पुत्र कमल सिंह (उम्र 26 वर्ष), निवासी ग्राम शाहबाजपुर थाना रसूलाबाद जनपद कानपुर देहात, हाल पता मकरन्दनगर कुतलूपुर थाना…
कन्नौज पुलिस ने चालकों को किया जागरूक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 अगस्त 2025 पुलिस अधीक्षक कन्नौज के निर्देशन में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु रविवार को तिर्वा कस्बे के गांधी चौराहे पर विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक यातायात एवं अन्य यातायात पुलिस कर्मियों ने टैंपो, ऑटो व ई-रिक्शा चालकों को रोककर यातायात नियमों के पालन हेतु जागरूक किया। पुलिस अधिकारियों ने चालकों को समझाया कि सड़क पर चलते समय निर्धारित गति सीमा, सही लेन, यात्री क्षमता तथा ट्रैफिक सिग्नल का पालन करना आवश्यक है। साथ ही बिना लाइसेंस वाहन न चलाने, हेलमेट…
कन्नौज में शांति व्यवस्था को लेकर पुलिस का पैदल गश्त
कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 अगस्त 2025 पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार के निर्देशन में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से क्षेत्राधिकारी तिर्वा ने रविवार को थाना तिर्वा क्षेत्रांतर्गत पुलिस बल के साथ पैदल गश्त किया। गश्त के दौरान क्षेत्राधिकारी ने स्थानीय लोगों से बातचीत की और उन्हें आश्वस्त किया कि पुलिस हर समय उनकी सुरक्षा के लिए तत्पर है। साथ ही उपस्थित अधिकारी व कर्मचारियों को क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। क्षेत्राधिकारी ने कहा कि पैदल गश्त का मुख्य…
कन्नौज: परिवार परामर्श केन्द्र ने दो परिवारों को टूटने से बचाया
कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 अगस्त 2025 जनपद में परिवार परामर्श केन्द्र (नई किरण) ने दो बिखरते हुए परिवारों को जोड़कर समाज को सकारात्मक संदेश दिया है। पुलिस अधीक्षक कन्नौज श्री विनोद कुमार के निर्देशन में महिला थाना स्थित परिवार परामर्श केन्द्र में शनिवार को दोनों पक्षों की सुनवाई की गई। इस दौरान निरीक्षक रंजना पांडेय, महिला आरक्षी अनामिका यादव व सीमा यादव की उपस्थिति में पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद को सुलझाने का प्रयास किया गया। काफी समझाइश और मध्यस्थता के बाद दोनों परिवार आपसी मनमुटाव भुलाकर साथ–साथ…
कन्नौज:इन्दरगढ़ पुलिस ने तीन वारंटियों को किया गिरफ्तार, जेल भेजा
कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 अगस्त 2025 जनपद की इन्दरगढ़ थाना पुलिस ने वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत तीन वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेशानुसार जेल भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी तिर्वा कुलवीर सिंह के पर्यवेक्षण में की गई इस कार्रवाई में थाना इन्दरगढ़ पुलिस टीम ने सराहनीय सफलता हासिल की। गिरफ्तार वारंटी अभियुक्त 1. रामबाबू पुत्र गंगाराम निवासी ग्राम उमर्दा, थाना इन्दरगढ़, उम्र करीब 57 वर्ष। 2. इन्द्रपाल पुत्र…
कन्नौज में डग्गामार वाहनों पर पुलिस की सख्ती, दो वाहन सीज
कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 अगस्त 2025 जनपद में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने और डग्गामार वाहनों पर नियंत्रण के लिए यातायात पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार के निर्देशन में यातायात निरीक्षक रविशंकर त्रिपाठी मय टीम ने शनिवार को कस्बे के विभिन्न क्षेत्रों में कार्रवाई की। अभियान के दौरान दो डग्गामार वाहनों को सीज कर थाना तिर्वा में दाखिल किया गया। साथ ही बसों, ऑटो/टेंपो और मोटरसाइकिल चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया। पुलिस ने लोगों को समझाया कि…
कन्नौज पुलिस की कार्रवाई : थाना सौरिख पुलिस ने वारंटी को किया गिरफ्तार
कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 अगस्त 2025 पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सौरिख पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने अजय पुत्र सुरेश नट निवासी ग्राम डिगरी, थाना सौरिख, जनपद कन्नौज (उम्र करीब 37 वर्ष) को वाद संख्या 417/09, धारा 379/411 भादवि में वांछित पाए जाने पर गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार समय से माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम प्र0नि0…
कन्नौज पुलिस की बड़ी कार्रवाई : ऑनलाइन गेमिंग के जरिए साइबर ठगी करने वाला गिरोह गिरफ्तार
कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 अगस्त 2025 पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के निर्देशन में साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कन्नौज पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। ऑनलाइन गेमिंग के जरिए लोगों से ठगी करने वाले एक संगठित गैंग का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने 10 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है। बरामदगी में शामिल हैं– ₹1,76,000/- नकद, 13 मोबाइल फोन, 17 सिम कार्ड, 04 चेक बुक, 04 पैन कार्ड, 02…
कन्नौज पुलिस अधीक्षक ने की शुक्रवार परेड एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों का निरीक्षण
कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 22 अगस्त 2025 पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने आज रिजर्व पुलिस लाइन कन्नौज में आयोजित साप्ताहिक शुक्रवार परेड का निरीक्षण कर परेड की सलामी ली। इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों और नवआरक्षियों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से फिट रहने के लिए दौड़ लगवाई तथा टोलीवार ड्रिल कराई। निरीक्षण के दौरान एसपी ने परेड की एकरूपता और अनुशासन की सराहना करते हुए प्रभारी पुलिस लाइन को इसे और बेहतर तरीके से कराने के निर्देश दिए। सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों से शस्त्र अभ्यास भी कराया गया। इसके साथ…
कन्नौज पुलिस की बड़ी सफलता : नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार
कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 22 अगस्त 2025 पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के निर्देशन में थाना सौरिख पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना सौरिख पुलिस टीम ने एक वांछित आरोपी अजय उर्फ गोलू (उम्र 24 वर्ष), निवासी ग्राम भगवन्तापुर, थाना सौरिख, जनपद कन्नौज को गिरफ्तार कर लिया है। मामला क्या है? दिनांक 19 अगस्त 2025 को थाना सौरिख क्षेत्र के एक वादी ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि उसकी नाबालिग पुत्री को अजय उर्फ गोलू अपने साथ बहला-फुसलाकर ले गया है। इस दौरान अन्य…
कन्नौज में चला बाल विवाह एवं बाल श्रम रोकथाम अभियान, दो बच्चे श्रम से मुक्त
कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 22 अगस्त 2025 शासन के निर्देश पर जनपद में बाल विवाह एवं बाल श्रम रोकथाम को लेकर विशेष अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार के नेतृत्व में गुरसहायगंज थाना क्षेत्र में यह अभियान चलाया गया। उपनिरीक्षक कमलेन्द्र सिंह चौहान, एएचटी टीम तथा श्रम प्रवर्तन अधिकारी कीर्ति कुरील के साथ पुलिस टीम ने बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, मुख्य बाजार, वाईपास और हाईवे के होटलों सहित कई स्थानों पर निरीक्षण किया। इस दौरान दुकानदारों और आमजन को बालश्रम अधिनियम…
