गाजीपुर। जनपद में इन दिनों गर्मी से लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त है। लोग गर्मी से बचने के लिए तरह-तरह के उपाय करते नजर आ रहे हैं। कूलर, पंखा और एसी इत्यादि के साथ-साथ प्राकृतिक एसी यानी पेड़ पौधों की छांव में राहत महसूस करने को भाग- दौड़ लगा रहे हैं, लेकिन फिर भी गर्मी इतनी प्रचंड है कि राहत नहीं मिल रही है। पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली को बढ़ावा देने के लिए आज गोरा बाजार स्थित पौधे शाला से पौधे लेकर यूनाइटेड मीडिया पत्रकार एसोसिएशन की टीम ने महुआबाग में…
Category: उत्तर प्रदेश
डीपी यादव ने खुद को मारी गोली ,पोस्टमार्टम की जाँच में सच आया सामने , परिवार में मचा कोहराम ?
यूपी से इस समय बड़ी खबर सामने आ रही है। समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक रहे डीपी यादव ने अपने आवास खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया है। घटना शनिवार सुबह की है। इसकी सूचना मिलते ही कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं परिवार में कोहराम मचा हुआ है। आत्महत्या का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सपा के लिए दिन-रात कर रहे थे काम मुरादाबाद के बुद्धिविहार में रहने वाले डीपी…
लोकसभा चुनाव में अखिलेश यादव की PDA ने सोशल इंजीनियरिंग ने यूपी में साइकिल की रफ्तार बढ़ायी ?
लोकसभा चुनाव में अखिलेश यादव का फार्मूला PDA (पीडीए) रहा. करीब सात महीने पहले उन्होंने इसकी घोषणा की थी. पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक को साथ लेकर चुनाव में उतरने की योजना बनी. इसी फार्मूले पर अखिलेश यादव ने टिकट बांटे. इस बार ‘MY’ वाले सालों पुराने सामाजिक समीकरण को तिलांजलि दे दी गई. पहली बार रिजल्ट के दिन अखिलेश यादव अपने घर पर ही रहे. एक बार भी वे समाजवादी पार्टी ऑफिस नहीं गए, पर लगातार वे पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से संपर्क में रहे. अपने घर से ही लगातार…
मुरादाबाद में समाजवादी पार्टी के पूर्व ज़िला अध्यक्ष डी पी यादव का संदिग्ध परिस्थितियों मिला शव ?
आवास के निचले तल पर बने कमरे में मिला शव,गोली लगने से मौत होने की मिली जानकारी, गोली मारकर आत्महत्या करने की आशंका,पुलिस ने पूरे घटना स्थल को किया कॉर्डन ऑफ,फोरेंसिक टीम मामले की जांच में जुटी,पुलिस टीम आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को भी खंगाल रही,शव मिलने की सूचना पर थाना पुलिस के साथ ही पुलिस के आला अधिकारी भी पहुंचे मौके पर,थाना मझोला इलाक़े के बुद्धि विहार में रहते थे सपा नेता डीपी सिंह यादव।
प्रयागराज-उ0प्र0 शासन, पिछड़ा वर्ग कल्याण अनुभाग-2 के शासनादेश, 27 फरवरी, 2018 द्वारा पिछड़े वर्ग के बेरोजगार युवक/युवतियों के लिऐ संचालित ओ-लेवल एवं सी0सी0सी0 कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजना को वित्तीय वर्ष 2018-19 से ऑन-लाइन संचालित कर दिया गया है।
प्रयागराज-उ0प्र0 शासन, पिछड़ा वर्ग कल्याण अनुभाग-2 के शासनादेश, संख्या-6/2018/190/64-2-2018-1(68)/2006 दिनांक 27 फरवरी, 2018 द्वारा पिछड़े वर्ग के बेरोजगार युवक/युवतियों के लिऐ संचालित ओ-लेवल एवं सी0सी0सी0 कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजना को वित्तीय वर्ष 2018-19 से ऑन-लाइन संचालित कर दिया गया है।वित्तीय वर्ष 2024-25 में इस योजनान्तर्गत भारत सरकार की अधिकृत संस्था ‘‘निलिट’’ से मान्यता प्राप्त जो जनपद स्तर पर कार्यरत ‘‘ओ’’ लेवल/सी0सी0सी0 कम्प्यूटर प्रशिक्षण प्रदान कराने हेतु इच्छुक संस्थाओं (आवेदन की अंतिम तिथि तक संस्था की मान्यता वैलिड हो) द्वारा पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग उ0प्र0 की वेबसाइट backwardwelfareup.gov.in एवं obccomputertraining.upsdc.gov.in पर दिये…
अरविन्द कुमार चौहन)सम्भागीय खाद्य नियंत्रक,प्रयागराज सम्भाग
शासन के पत्र संख्या-67/10/29-5-2024 (ई.1761570) दिनांक 29.02.2024 के क्रम में अपर आयुक्त, खाद्य तथा रसद विभाग के पत्र संख्या-1762/दिनांक 26.04.2024 द्वारा प्रयागराज सम्भाग में दिनांक 15.04.2024 से 21.04.2024 तक साप्ताहिक संचयी सर्वाधिक गेहूॅ खरीद करने वाले 01 केन्द्र प्रभारी एवं पत्र संख्या-1852/दिनांक 02.05.2024 द्वारा प्रयागराज सम्भाग में दिनांक 22.04.2024 से 28.04.2024 तक सर्वाधिक साप्ताहिक खरीद करने वाले 02 क्रय केन्द्र प्रभारी को प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान करने के निर्देश दिये गये हैं। रबी विपणन वर्ष 2024-25 के अन्तर्गत गेहूॅ खरीद में प्रगति लाने के लिये साप्ताहिक रूप से सम्भाग…
सोहांवा गांव में लड़की की हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा किया
लखनऊ के मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के सोहांवा गांव में लड़की की हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा किया। मृतका के पिता और दादी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। लड़की किसी युवक से फोन पर बात करती थी। इससे उसका पिता नाराज था। दादी के इशारे पर उसने बेटी को मार डाला।पूछताछ के बाद पुलिस ने चाकू, लाठी, दुपट्टा बरामद कर लिया है। कोर्ट ने दोनों को जेल भेज दिया। डीसीपी दक्षिणी तेज स्वरूप सिंह ने एडीसीपी शंशाक सिंह की मौजूदगी में किशोरी रंजना हत्याकांड का खुलासा करते हुये बताया…
यूपी के मैनपुरी समेत 29 जिलों में कल से 3 दिन भीषण गर्मी ?
यूपी में कल से भीषण गर्मी पड़ेगी। तापमान 48 डिग्री तक पहुंचेगा। गर्मी के साथ उमस भी सताएगी। वार्म नाइट के चलते रातें भी गर्म होंगी। मौसम विभाग ने बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, कानपुर नगर, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, रायबरेली, हाथरस, मैनपुरी समेत 29 जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है।
मैनपुरी में पुलिस चौकी में मर्यादा भूले चौकी इंचार्ज धीरज सिंह ?
पुलिस चौकी में मर्यादा भूले चौकी इंचार्ज धीरज सिंह,कच्छा बनियान में बैठकर सुन रहे हैं महिलाओं की शिकायतें,थाना एलाऊ की रतनपुर बरा चौकी के इंजार्ज हैं दरोगा धीरज सिंह
रायबरेली : मां के हत्यारे बेटे को पुलिस ने किया गिरफ्तार
ऊंचाहार ठकुराईन मजरे उसरैना मे गाँव मे तीन दिन पहले अपनी मां को मारकर झाडियो मे जलाने वाले हत्यारे बेटे को कटरा गांव के पास से किया गिरफ्तार मामला बेते तीन दिन पहले आरोपी कुलदीप ने अपने ही मां को धारदार हथियार से मारकर झाडियो मे फूका था मां के शव को फूकने के बाद फरार चल रहे हत्यारे बेटे को ऊंचाहार पुलिस ने कटरा के पास से किया गिरफ्तार
मैनपुरी में गौवंश से भरा ट्रक हुआ बरामद
नवीगंज टोल पर हिन्दू युवा वाहिनी के लोगों ने किया बरामद । ट्रक चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार । राजस्थान से कानपुर की तरफ ले जाए जा रहे थे गोवंश। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी गायों को गौशाला भिजवाया , थाना बेवर क्षेत्र के नवीगंज टोल का मामला।
पीलीभीत में युवती का अपहरण कर की दुष्कर्म की कोशिश
मायके जा रही युवती को दो बाइक सवार चार युवकों ने अपहरण कर लिया। इसके बाद सुनसान इलाके में ले जाकर दुष्कर्म की कोशिश की। शोर-शराबे पर लोगों को आता देख युवक मौके से भाग गए। विवाहिता ने एसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। थाना अमरिया क्षेत्र के एक गांव की निवासी महिला ने एसपी को शिकायती पत्र दिया। इसमें कहा गया कि वह अपने पिता के घर न्यूरिया कस्बा अंतर्गत रहती है। पांच जून को वह पीलीभीत पुलिस लाइन स्थित परिवार परामर्श केंद्र में आई हुई…
मैनपुरी में हेड कांस्टेबल ने तोड़ दिया दम, थाने में शोक की लहर
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में बृहस्पतिवार को हेड कांस्टेबल की अचानक तबीयत बिगड़ गई। कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई। खबर मिली तो घर में चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग आ गए। मौजूद लोग परेशान परिजन को ढांढस बंधाते रहे। मामला घिरोर थाने का है। यहां अवधेश रावत हेड कांस्टेबल के रूप में तैनात थे। वह मूल रूप से आगरा जिले के सैंया थाना क्षेत्र के नगला तेज के रहने वाले थे। सुबह वह अपने आवास पर थे। उनके साले ने थाने में सूचना…
रायबरेली : अज्ञात कारणो से लगी छप्पर मे आग
सलोन थाना क्षेत्र के ग्राम सभा घुरहट के गांव लोहारन के पुरवा मे अज्ञात कारणो से छपरे मे आग ग्रामीणो की मदद से आग पर पाया गया काबू बता दे कि लोहारन के पुरवा निवासी नन्कू शर्मा के भूसे से भरे छपरे की गुमती मे आग लग गई आग लगने की सूचना ग्रामीणो को मिली वही क्षेत्रीय लोगो की मदद से आग पर काबू पाया गया सूचना से मिली जानकारी से बता दे कि की नन्कू शर्मा छपरे की गुमती बना कर उसमे जानवर के लिए भूसा भर रखा था…
पीलीभीत में साढ़े चार लाख रुपये की ठगी
थाना अमरिया क्षेत्र के गांव बिरहैनी निवासी मलकीत सिंह ने थाना अमरिया पुलिस को तहरीर दी। इसमें कहा गया कि उनका भांजा सुखवंत सिंह अमेरिका में रहता है। जनवरी के पहले सप्ताह में उनके मोबाइल पर कॉल आई और खुद को उसका भांजा बताया गया। भांजा बताने वाले युवक ने कहा कि उसे भारत में कुछ धनराशि जमा करनी है। इसके लिए उसके बैंक खाते से जुड़ी जानकारी मांगी गई। काफी अनुरोध किए जाने पर पीड़ित ने सितारगंज में संचालित बैंक ऑफ बड़ौदा का खाता नंबर दे दिया। कुछ देर…
पीलीभीत : युवक ने दी अधिवक्ता को जान से मारने की धमकी
बरेली के युवक ने अपने विरोधी की वकालत करने से नाराज होकर एक अधिवक्ता से बुधवार को फोन पर गाली-गलौज किया और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मोहल्ला बख्तावर लाल निवासी अधिवक्ता सियाराम माथुर ने बताया कि बीसलपुर के न्यायालय में पूनम देवी बनाम राजेश कुमार मुकदमा चल रहा है। वह पूनम देवी की वकालत कर रहे हैं। राजेश कुमार पिछले काफी समय से अधिवक्ता पर पूनम देवी की वकालत नहीं करने का दबाव बना रहा है। अधिवक्ता ने जब राजेश कुमार…
पीलीभीत के घुंघचाई थाना क्षेत्र की बलरामपुर में घर में चोरी
घुंघचाई थाना क्षेत्र की बलरामपुर पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर घर की दीवार फांदकर घुसे चोर अलमारी तोड़कर 1.35 लाख रुपये नकद, 15 लाख रुपये के जेवरात चोरी कर ले गए। इस दौरान चोरों ने पीड़ित के चचेरे भाई के घर को भी निशाना बनाया और 20 हजार रुपये नकद और सामान चोरी कर ले गए। घटना के विरोध में ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। साथ ही गश्त बढ़ाने की मांग की। पीड़ित सिकंदर यादव ने बताया कि वह और उसकी मां जयदेवी घर के…
रायबरेली : तहसील बार एसोसिएशन कार्य कारिणी सलोन का हुआ भव्य शपथ ग्रहण
तहसील बार एसोसिएशन कार्यकारिणीसलोन का हुआ भव्य शपथ ग्रहण समारोह, पांचवीं बार बने बार अध्यक्ष लालता प्रसाद यादव, शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि रहे सदस्य/पूर्व बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश अमरेन्द्र नाथ सिंह, रायबरेली कलेक्ट्रेट बार अध्यक्ष सुशील श्रीवास्तव, सुशील त्रिपाठी बार एसोसिएशन उपाध्यक्ष गौरीगंज, अपने आधा दर्जन अधिवक्ता साथियों के साथ ऊंचाहार तहसील बार अध्यक्ष शिव गोपाल , सलोन नसीराबाद नगर पंचायत अध्यक्ष, पूर्व ब्लाक प्रमुख कुंवर आजाद सिंह, कुछ अधिवक्ताओं ने शैरो शायरी से कार्यक्रम में लगाया चार-चांद, फूल- माला से वर्तमान एवं पूर्व कार्यकारिणी पदाधिकारियों व…
डिप्टी सीएम से शिकायत किये जाने के बाद पुलिस ने केस दर्ज किया
बख्शी का तालाब क्षेत्र में युवती से रेप का मामला सामने आया है। आरोप है कि शौच के लिए गई थी। उसके साथ रेप किया गया। डिप्टी सीएम से शिकायत किये जाने के बाद पुलिस ने केस दर्ज किया है। मामला बुधवार की देर रात का है।पीड़िता का आरोप है कि रेप के बाद युवती थाने पहुंची। पुलिस ने उसे हॉस्पिटल भेज दिया। वहां पता चला कि हॉस्पिटल में डॉक्टर नहीं है। पुलिस की कार्रवाई से लोगों में गुस्सा नजर आया। उन्होंने डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक से इसकी शिकायत की।आनन-फानन…
रायबरेली में पांच दिन से नहीं मिल रही बिजली, गर्मी से बिलबिलाए ग्रामीण
ऊंचाहार: विद्युत कंपनी के अफसरों की लापरवाही से ग्राम ऊंचाहार में बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई हैं। ग्राम अरखा के तराई बाग मोहल्ले में तार 1 जुन को टूट गया है। तार टूट जाने के चलते पांच दिन से लाइन नहीं आ रही है। सूचना गांव वालों ने विद्युत विभाग को दी गई। विद्युत विभाग के द्वारा आज तक तार को ठीक नहीं किया गया, जिससे गांव वासियों को मुसीबत झेलनी पड़ रही हैं। बिजली नहीं होने के कारण पानी की समस्या से भी लोग जूझ रहे है। वहीं…
