प्रयागराज : महाकुंभ मेला क्षेत्र स्थित ICCC में आगामी स्नान पर्व माघी पूर्णिमा एवं श्रद्धालुओं के सकुशल स्नान के दृष्टिगत, यातायात व्यवस्था, पार्किंग स्थल के सम्बंध में गोष्ठी की गई।

इस दौरान व पांटून पुलो को केवल पैदल प्रयोग हेतु, मीडिया व अन्य संस्थाओं के वाहनों को पास के माध्यम से मेला क्षेत्र में आने-जाने, शहर के रूट डायवर्जन, शटल बस संचालन एवं संगम नोज पर अतिरिक्त पीएसी बल/ सीएपीएफ की तैनाती, बैरिकेडिंग इत्यादि के संबंध में चर्चा की गयी। मीटिंग में एडीजी जोन प्रयागराज, पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट प्रयागराज, आई जी रेंज प्रयागराज, डीआईजी महाकुंभ, मेला एसएसपी महाकुंभ, मंडलायुक्त प्रयागराज एवं मेला अधिकारी मौजूद रहे । द दस्तक 24प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858

प्रयागराज :बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान का महाकुंभ नगर में भव्य स्वागत

महाकुंभ 2025 के पुण्य अवसर पर बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के तीर्थराज प्रयागराज आगमन पर उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने उनका आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान महाकुंभ की दिव्यता, श्रद्धालुओं की सुविधा और आयोजन की भव्य तैयारियों पर चर्चा हुई। राज्यपाल महोदय परमार्थ निकेतन शिविर पहुंचे, जहां उन्हें पूज्य स्वामी चिदानंद सरस्वती जी का सानिध्य प्राप्त हुआ। इस अवसर पर आध्यात्मिक चिंतन, भारतीय संस्कृति, गंगा संरक्षण और वैश्विक शांति के विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। पूज्य स्वामी…

पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के बयान का जिक्र कर अखिलेश यादव ने बीजेपी को घेरा

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने सरकार की नई शिक्षा नीति का विरोध करते हुए कहा है हम इसका कभी समर्थन नहीं करेंगे. तमिलनाडु में सत्ताधारी दल DMK के एक कार्यक्रम में अखिलेश ने कहा कि आप जो न्यू एजुकेशन पालिसी के खिलाफ प्रदर्शन करने आएं है इसमें हम आपका साथ देने आएं हैं. इस आंदोलन में हम आपके साथ हैं. हमारे सांसद आपके साथ हैं. उन्होंने कहा ‘मैं नई शिक्षा नीति के खिलाफ डीएमके और उसके छात्र विंग के विरोध का समर्थन…

‘हिंदू और बौद्ध अगर एक मंच पर आ जाएं तो…’ प्रयागराज में सीएम योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को बौद्ध महाकुंभ यात्रा की शुरुआत करते हुए कहा कि सभी उपासना विधियों का एक मंच पर आना अभिनंदनीय है. उन्होंने कहा कि हिंदू और बौद्ध एक ही वट वृक्ष की शाखाएं हैं. योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘अगर ये (हिंदू और बौद्ध) एक ही मंच पर आ जाएं तो यह दुनिया में सबसे शक्तिशाली वटवृक्ष बनेगा, जो उन्हें छांव भी देगा और उनकी सुरक्षा भी सुनिश्चित करेगा.’ मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के बाद बौद्ध संतों और विद्वानों पर पुष्प वर्षा भी की. इससे…

फर्रुखाबाद:बौद्ध नगर में महेंद्र सिंह शाक्य के नवीन प्रतिष्ठान का बाबू सिंह कुशवाहा ने किया उद्घाटन।

फर्रुखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 फरवरी 2025 दिन बुधवार को जन अधिकार पार्टी के तत्वाधान में संविधान एवं लोकतंत्र को मजबूती प्रदान करने हेतु भाईचारा बनाओ यात्रा आज जनपद फर्रुखाबाद के बौद्ध नगर बाईपास रोड नगला खैरबंद में महेंद्र सिंह शाक्य के नवीन प्रतिष्ठान पर पहुँची। वहां पर माननीय श्री बाबू सिंह कुशवाहा सांसद जौनपुर एवं नेता प्रतिपक्ष ने तथागत गौतम बुद्ध की प्रतिमा को माल्यार्पण करते हुए श्रीमती शिवकन्या कुशवाहा राष्ट्रीय अध्यक्ष जन अधिकार पार्टी के द्वारा भारतीय जीवन बीमा निगम, सिद्धार्थ कंप्यूटर सेंटर, तथागत अल्युमिनियम फैब्रिकेटर्स, बालाजी इंटरप्राइजेज,…

फर्रुखाबाद:राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय द्वारा ग्राम वासियों के समक्ष टीबी उन्मूलन जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया

फर्रुखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 फरवरी 2025 आज राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय(आयुष्मान आरोग्य मंदिर) कढ़हर में राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन अभियान के अंतर्गत, 100 दिवसीय सघन टीबी खोज अभियान तले, होम्योपैथिक चिकित्सालय पर आए हुए सभी रोगियों एवं उनके परिजनों एवं अन्य सभी ग्राम वासियों के समक्ष टीबी उन्मूलन जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया इसमें प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉक्टर सुरेंद्र सिंह ने समाज में टीबी के प्रति व्याप्त गलत भ्रांतियों को सही जानकारी देकर दूर किया और रोगियों एवं उनके परिजनों द्वारा टीबी से संबंधित प्रश्नों के उत्तर देकर उनके मन में…

फर्रुखाबाद:तहसील सदर मे उपनिबंधक कार्यालय मे तैनात सब रजिस्ट्रार की कार्यशैली से अधिवक्ताओं ने खोला मोर्चा ,साथ ही पद से वर्खास्तगी की माँग।

(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 फरवरी 2025 जिले की तहसील सदर के उपनिबंधक कार्यालय में तैनात सब रजिस्ट्रार रविकांत यादव के खिलाफ तहसील सदर के अधिवक्ताओं ने विरोध कर दिया है। अधिवक्ताओ का आरोप है कि रविकांत यादव तहसील सदर के उपनिबंधक कार्यालय मे सब रजिस्ट्रार के पद पर तैनात हैं और वह समाजवादी मानसिकता से काम करते हुए, भाजपा की सरकार, कानून और प्रशासन के साथ खिलवाड़ धड़ल्ले से कर रहे हैं, जिससे फर्रुखाबाद की भोली-भाली जनता को काफ़ी लूटने का काम कर रहे है। अधिवक्ताओं का कहना है…

श्रावस्ती:प्रगतिशील विश्व मौर्य परिषद अखंड भारत संगठन को मजबूत करने के लिए चलाया गया सदस्यता अभियान

(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 फरवरी 2025 प्रगतिशील विश्व मौर्य परिषद अखंड भारत कि पहली बैठक ग्राम हरिहरपुर पोस्ट भौसाव जिला श्रावस्ती में आयोजित हुई प्रदेश अध्यक्ष आशीष मौर्य, प्रदेश सलाहकार हरिनाम सिंह कुशवाहा को जिला अध्यक्ष आनंद कुमार मौर्य ने अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष आशीष कुमार मौर्य रहे उन्होंने बताया की गांव गांव जाकर संगठन को मजबूत करने व सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। यह मुहिम प्रदेश के सभी जिलों में चलाया जा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष ने…

फर्रुखाबाद:मत्स्य पालको एवं मत्स्य गतिविधि से जुडे लोगो का मत्स्य किसान क्रेडिट कार्ड बैंक द्वारा स्वीकृत कराया

(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 फरवरी 2025 मंत्री मत्स्य विभाग डा० संजय कुमार निषाद के जनपद आगमन पर जिलाधिकारी को मत्स्य विभाग से सम्बन्धित योजनाओ के सम्बन्ध में निर्देश दिये गये कि मत्स्य विकास निधि में जमा धनराशि को शिक्षण एवं प्रशिक्षण हेतु डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना की जायें एवं जनपद में प्रवाहित नदियो में खण्ड बना कर मत्स्य जीवी सहकारी समितियो का गठन किया जायें एवं मत्स्य आखेट हेतु नीलामी की जायें मत्स्य पालको एवं मत्स्य गतिविधी से जुडे मछुआ समुदाय के लोगो का मछुआ दुर्घटना बीमा योजना में…

फर्रुखाबाद: पंचायत सचिवालय में दो बार हो चुकी चोरी की घटना का खुलासा करने में पुलिस रही नाकाम

(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 फरवरी 2025 सरकारी पंचायत सचिवालय में पंचायत सहायक के कमरे से हुई चोरी का पुलिस आधा महीना गुजर जाने के बाबजूद भी खुलासा नही कर पाई है। सूत्रो की माने तो चोरी होने की वजह भी पंचायत सहायक की लापरवाही बताई जा रही है। ग्राम प्रधान ने चोरी का खुलासा करते हुई चोरी का मुकदमा दर्ज करने के लिये थाना मऊदरवाजा मे  तहरीर दी थी। फिलहाल चोरी की घटना को पन्द्रह दिन गुजर जाने के बावजूद ना तो अभी चोरी का मुकदमा दर्ज हो पाया…

प्रयागराज : थाना सरायइनायत पुलिस टीम द्वारा 01 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

श्रीमान् पुलिस आयुक्त महोदय व अतिरिक्त पुलिस आयुक्त के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान् पुलिस उपायुक्त गंगानगर के कुशल पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस आयुक्त थरवई के कुशल नेतृत्व में गंगानगर-जोन के थाना सरायइनायत पर पंजीकृत मु0अ0सं0-028/2025 धारा-420/506/406/467/468/471 भा0द0सं0 से सम्बंधित वांछित अभियुक्त अतुल कुमार भारतीया पुत्र चन्द्रबली निवासी बभनकुईया थाना सरायइनायत कमिश्नरेट प्रयागराज को आज दिनांक 05.02.2025 को थाना सरायइनायत पुलिस टीम द्वारा थाना सरायइनायत क्षेत्रान्तर्गत बगईखुर्द स्थित अन्डर पास के पास गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की…

कानपुर में चल रहे अवैध अस्पताल क्लीनिक एवं झोलाछाप डॉक्टरों पर होगी कठोर कार्यबाही-मृत्युंजय पाठक

(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 फरवरी 2025 अखंड भारत सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मृत्युंजय पाठक ने कानपुर में प्रेस वार्ता कर बताया की उत्तर प्रदेश सरकार में स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक के द्वारा हो रहे निरंतर प्रयासों से स्वास्थ्य व्यवस्थाएं पूरे उत्तर प्रदेश में दिन पर दिन बेहतर होती जा रही हैं और स्वस्थ उत्तर प्रदेश बनने की ओर अग्रसर हो रहा है जो कि पूरे भारत में उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य व्यवस्था में नंबर वन बनने के कगार पर है परंतु कानपुर में कई क्षेत्रों में जिसमें रामादेवी, जरीब…

अखिलेश यादव ने अयोध्या की मिल्कीपुर उपचुनाव में भाजपा पर धांधली का लगाया आरोप, चुनाव आयोग से की कार्रवाई की मांग ?

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को सत्तारूढ़ भाजपा पर उत्तर प्रदेश के अयोध्या में मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव में लोकतांत्रिक प्रक्रिया को कमजोर करने और धांधली करने का आरोप लगाया। हालांकि, भाजपा ने इन दावों को खारिज कर दिया और कहा कि उपचुनाव निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से हुआ। समाजवादी पार्टी द्वारा जारी एक बयान में, अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग से मिल्कीपुर में “भ्रष्ट आचरण” के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आग्रह किया, इस बात पर जोर देते हुए कि उपचुनाव “व्यवस्थित मतदाता दमन और धोखाधड़ी गतिविधि”…

बांदा : जिलाधिकारी को लिखित शिकायतपत्र देकर प्रधानमंत्री आवास अपात्रों के नाम बनाये जा रहे हैं रोकने एवं समिति गठित कर जांच करवाने की मांग की है

आपको बता दें कि पूरा मामला जिला कलेक्ट्रेट परिसर कार्यालय बांदा का है जहां पर ग्राम पंचायत सैमरी वि०ख० तिंदवारी थाना तिंदवारी तह० व जिला बांदा के भूतपूर्व सदस्य भूमि संरक्षण समिति अध्यक्ष तुलसीराम यादव पुत्र छोटा यादव के रहने वाले। ग्रामीणो ने आरोप लगाते हुए कहा कि सन 2016-17 की प्रधानमंत्री आवास नाम एवं सूची 166 सन 2021 से 2024 तक ग्राम सचिव अजीत पाल ग्राम प्रधान अरूण पटेल सहायक मित्र रवि पटेल, पंचायत मित्र कालका पटेल चारो मिलकर बिना ग्राम सभा बैठक फर्जी प्रस्ताव कर बिना घर घर…

बांदा : नहर बंद होने से , हो रही फसले बर्बाद , ग्रामीणों में भारी आक्रोश जिलाधिकारी को किसानों ने दिया शिकायत पत्र

आपको बता दें कि पूरा मामला जिला कलेक्ट्रेट परिसर कार्यालय बांदा से सामने आया है जहां पर आज मामला जनपद बाँदा के पैलानी क्षेत्र के ग्राम अलोना के ग्रामीण किसान परेशान हैं,जहां पर फसलों की सिंचाई के लिए पानी की भारी किल्लत है । ग्राम प्रधान के साथ किसानों ने नहर बंद होने पर जिलाधिकारी बाँदा कार्यालय पहुंचकर लिखित शिकायतपत्र में बताया कि ग्राम अलोना में फसलों की सिंचाई के लिए नहर एक महत्वपूर्ण साधन है । लेकिन सिंचाई विभाग लघु डाल नहर विभाग की लापरवाही से नहर बंद हो…

बांदा : केन आरती सम्पन्न कर श्रद्धालुओं ने केन नदी के अस्तित्व को लेकर जताई चिंता ?

बांदा के भूरागढ़ क्षेत्र अंतर्गत केन नदी आरती स्थल पर विधि विधान के साथ केन जल महा आरती कार्यक्रम संपन्न किया गया जिसमें तमाम श्रद्धालुओं ने भागीदारी निभाई। यह कार्यक्रम विश्व हिंदू महासंघ गौ रक्षा समिति एवं गंगा समग्र कानपुर प्रांत के संयुक्त तत्वावधान में प्रति मंगलवार को आयोजित किया जाता है। इस दौरान समित के जिला संयोजक एवं जिलाध्यक्ष महेश प्रजापति ने सभी श्रद्धालुओं को केन नदी के अस्तित्व को लेकर जागरूक किया और केन नदी को बचाने के लिए सभी संकल्पित हुए। इस मौके पर पदाधिकारियों ने भी…

मैनपुरी : करहल पुलिस पर 15 हजार रुपये रिश्वत मांगने का आरोप ?

करहल कोतवाली पुलिस पर 15 हजार रुपये रिश्वत मांगने का आरोप लगा है। विमल कुमार जैन ने बताया कि उनके मकान की दीवार गिर गई थी। इसको विपक्षी बनाने नहीं दे रहे। इसकी आईजीआरएस पर शिकायत की थी। शिकायत को संज्ञान को लेकर उसे थाने बुलाया गया। विपक्षियों को भी थाने बुलाया गया। पुलिस ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की। आरोप है कि उसने घर जाकर दीवार का निर्माण किया तो विपक्षियों ने आकर दीवार को गिरा दिया। थाने जाकर उसके खिलाफ शिकायत कर दी। मारपीट का झूठा आरोप…

प्रयागराज – थाना सरायममरेज पुलिस टीम द्वारा 01 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार ?

श्रीमान् पुलिस आयुक्त महोदय व अतिरिक्त पुलिस आयुक्त के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान् पुलिस उपायुक्त गंगानगर के कुशल पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस आयुक्त हण्डिया के कुशल नेतृत्व में गंगानगर-जोन के थाना सरायममरेज पर पंजीकृत मु0अ0सं0-013/2025 धारा-190/191(2)/191(3)/115(2)/352/109 भा0न्या0सं0 से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त वीरेन्द्र मौर्या उर्फ वीरु मौर्या पुत्र स्व0 बसन्त लाल मौर्या निवासी ग्राम सोरो थाना सरायममरेज कमिश्ररेट प्रयागराज को आज दिनांक-04.02.2025 को थाना सरायममरेज पुलिस टीम द्वारा थाना सरायममरेज क्षेत्रान्तर्गत ग्राम खखैचा स्थित नहर पुलिया के पास से…

प्रयागराज -प्रदेश के मुख्य कर-करेत्तर राजस्व वाले मदों में वित्तीय वर्ष 2024-25 के जनवरी माह में कुल 17425.94 करोड़ रू0 का राजस्व प्राप्त

उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने बताया कि प्रदेश के मुख्य कर-करेत्तर राजस्व वाले मदों में वित्तीय वर्ष 2024-25 के जनवरी माह में कुल 17425.94 करोड़ रू0 का राजस्व प्राप्त हुआ, जबकि वित्तीय वर्ष 2023-24 के जनवरी माह में 18603.38 करोड़ रू0 का राजस्व प्राप्त हुआ था। श्री खन्ना ने बताया कि कर राजस्व के अंतर्गत जी०एस०टी० मद के अन्तर्गत माह जनवरी, 2025 में कुल 7167.29 करोड़ रू0 की राजस्व प्राप्ति हुई, जबकि गत वर्ष इसी माह में प्राप्ति 7593.33 करोड़ रू0 रही थी।…

प्रयागराज -प्रभारी मंत्री ने शिवरी कूड़ा निस्तारण प्लांट एवं विभिन्न वार्डों का किया औचक निरीक्षण

जनपद लखनऊ के प्रभारी मंत्री एवं प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने मंगलवार को प्रातः लखनऊ के मोहान रोड स्थित शिवरी कूड़ा निस्तारण प्लांट का निरीक्षण किया और कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था के बारे में नगर विकास के अधिकारियों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण में उन्होंने पाया कि शिवरी कूड़ा निस्तारण प्लांट बेहतर ढंग से कार्य कर रहा है। जहां पर प्रतिदिन राजधानी के सैकड़ों टन कूड़े का निस्तारण किया जा रहा है। आने वाले दिनों में यह प्लांट देश के लिए एक मॉडल…