कन्नौज पुलिस की एंटी रोमियो टीम ने मिशन शक्ति अभियान के तहत चलाया जागरूकता अभियान

कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 अगस्त 2025 महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को समर्पित “मिशन शक्ति अभियान” के अंतर्गत जनपद कन्नौज में पुलिस प्रशासन द्वारा एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार के पर्यवेक्षण में जिले के विभिन्न थानों पर तैनात एंटी रोमियो टीमों ने यह अभियान संचालित किया। अभियान के तहत पुलिस टीमों ने थाना क्षेत्रों के बस अड्डों, सार्वजनिक स्थलों, मंदिरों, कस्बों, मोहल्लों, स्कूलों और कॉलेजों के आसपास गश्त और चेकिंग करते हुए महिलाओं एवं बालिकाओं…

कन्नौज पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार

कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 अगस्त 2025 जनपद की कोतवाली पुलिस ने एक बड़ी सफलता प्राप्त करते हुए नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में पुलिस को मुखबिर की सूचना पर सफलता मिली। कोतवाली कन्नौज पुलिस ने मु.अ.सं. 605/2025, धारा 64(1)/115(2)/351(2) बीएनएस व 3/4 पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत दर्ज मुकदमे में वांछित अभियुक्त समाधान उर्फ अजय पुत्र स्व. रामतीरथ, निवासी ग्राम मीरपुर, थाना कोतवाली कन्नौज, उम्र लगभग 23 वर्ष को मानपुर-ठठिया रोड पर दबोचा। उसे…

फर्रुखाबाद:भाकियू ने किसानों की समस्याओं के समाधान हेतु जनपद में हुई अधिकारियों के साथ अहम बैठक।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 अगस्त 2025 भारतीय किसान यूनियन टिकट ने किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए आज जनपद में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। किसानों की शिकायतों और समस्याओं को लेकर जनप्रतिनिधियों ने अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग (PWD) एवं अधीक्षण अभियंता व अधिशासी अभियंता, ग्रामीण विद्युत विभाग के कार्यालयों में क्रमशः वार्ता की। बैठकों के दौरान किसानों ने सड़क निर्माण, जलनिकासी, विद्युत आपूर्ति में अनियमितता, ट्रांसफार्मर की खराबी तथा सिंचाई संबंधित समस्याएं प्रमुख रूप से उठाईं। अधिकारियों ने इन समस्याओं को गंभीरता से लिया और त्वरित…

फर्रुखाबाद:बरसात के मौसम में करें बिजली जनित हादसों से सुरक्षा , जनहित में जारी महत्वपूर्ण सुझाव।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 अगस्त 2025 मानसून की दस्तक के साथ बारिश जहां एक ओर किसानों और आम जनमानस के लिए राहत लेकर आती है, वहीं दूसरी ओर यह बिजली से जुड़े हादसों का खतरा भी बढ़ा देती है। बरसात के दौरान करंट, शॉर्ट सर्किट, ट्रांसफॉर्मर ब्लास्ट और बिजली गिरने जैसी घटनाओं से जान-माल की हानि की आशंका बनी रहती है। ऐसे में सभी नागरिकों को जागरूक रहना अत्यंत आवश्यक है। इसी उद्देश्य से बिजली विभाग और प्रशासन की ओर से नागरिकों, किसानों, विद्यार्थियों और ग्रामीणों को आगाह करते…

फर्रुखाबाद:जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था हेतु पुलिस का पैदल गश्त अभियान तेज।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 अगस्त 2025 जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन ने सक्रियता बढ़ा दी है। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देश पर थाना मऊदरवाजा प्रभारी निरीक्षक बलराज भाटी के नेतृत्व में थाना क्षेत्रान्तर्गत मुख्य मार्गों, बाजारों एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर व्यापक पैदल गश्त अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान पुलिस टीम ने स्थानीय दुकानदारों व आम नागरिकों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याएं भी जानीं तथा उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया। थाना प्रभारी ने संदिग्ध व्यक्तियों एवं…

फर्रुखाबाद:हर घर तिरंगा अभियान को लेकर भाजपा जिला कार्यशाला संपन्न, ऑपरेशन सिंदूर बना प्रेरणा स्रोत

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 अगस्त 2025 भारत सरकार की ‘हर घर तिरंगा’ मुहिम को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आज आवास विकास कॉलोनी स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर एक अहम कार्यशाला का आयोजन हुआ। इस बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने की। कार्यशाला में जिला पदाधिकारी, मंडल प्रभारी, मोर्चा अध्यक्ष, कार्यक्रम संयोजक/सहसंयोजक, जनप्रतिनिधि और अन्य संगठनात्मक पदाधिकारी शामिल हुए। कार्यशाला में जिला संगठन प्रभारी शिव महेश दुबे ने आगामी हर घर तिरंगा अभियान की रूपरेखा साझा की और बताया कि यह अभियान इस बार ‘ऑपरेशन सिंदूर’…

फर्रुखाबाद:किन्नर कल्याण बोर्ड एवं सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न, योजनाओं के प्रचार-प्रसार और बोर्ड पुनर्गठन पर जोर।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 अगस्त 2025 जनपद के कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में आज जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में किन्नर कल्याण बोर्ड एवं सुरक्षा प्रकोष्ठ/समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में ट्रांसजेंडर समुदाय के हितों एवं अधिकारों की सुरक्षा हेतु शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि किन्नर कल्याण बोर्ड का शीघ्र पुनर्गठन किया जाए, ताकि योजनाओं का समुचित क्रियान्वयन सुनिश्चित हो सके। साथ ही उन्होंने कहा कि इन योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार आवश्यक है, जिससे अधिक से अधिक पात्र…

आगरा:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगरा में ‘अटलपुरम् टाउनशिप’ का शुभारंभ किया।

आगरा:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 अगस्त 2025 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज आगरा में आगरा विकास प्राधिकरण (ADA) की बहुप्रतिक्षित परियोजना ‘अटलपुरम् टाउनशिप’ का औपचारिक शुभारंभ किया। यह योजना मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण/नए शहर प्रोत्साहन कार्यक्रम के तहत ₹1,515.47 करोड़ की लागत से तैयार की गई है। परियोजना की प्रमुख विशेषताएँ कुल निवेश – ₹1,515.47 करोड़ क्षेत्रफल – लगभग 138 हेक्टेयर में विकसित विकास चरण – तीन चरणों में पूरा; प्रथम चरण में 76 हेक्टेयर प्लॉट और शेष में हरित क्षेत्र   प्लॉट प्रकार और वर्गीकरण: वसायिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS),…

अलीगढ़:विकास के सुपथ पर ‘नए उत्तर प्रदेश’ का ‘नया अलीगढ़’ ₹958 करोड़ की 186 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास

(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 अगस्त 2025 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज जनपद अलीगढ़ को बड़ी सौगात देते हुए ₹958 करोड़ की लागत से निर्मित 186 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस ऐतिहासिक अवसर ने अलीगढ़ को विकास की नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर कर दिया है। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत लाभार्थियों को प्रमाण पत्र और सहायता राशि भी प्रदान की। यह पहल प्रदेश सरकार के उस संकल्प को दर्शाती है, जिसमें बिना भेदभाव के समाज के…

प्रयागराज : जिलाधिकारी ने बाढ़ प्रभावित बलुआ घाट, गऊ घाट, दुर्वासा घाट, ग्राम धोकरी उपरहार एवं मोरी पम्पिंग स्टेशन दारागंज का किया निरीक्षण

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा ने मंगलवार को बाढ़ के दृष्टिगत बलुआ घाट, गऊ घाट, ककरा दुबावल स्थित दुर्वासा घाट, ग्राम धोकरी उपरहार तहसील फूलपुर एवं मोरी-दारागंज पम्पिंग स्टेशन पहुंचकर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया तथा बाढ़ प्रभावित इलाकों में लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं की जानकारी ली और सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सभी आवश्यक सुविधाएं बाढ़ से प्रभावित हुए लोगो को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने ककरा दुबावल स्थित दुर्वासा घाट…

लखीमपुर खीरी : गोला विधायक ने बाढ़ से बचाव के लिए कटान क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण

गोला गोकर्णनाथ मंगलवार को गोला विधायक अमन गिरी बिजुआ ब्लॉक के बझेड़ा गांव पहुंचे और बाढ़ से बचाव के लिए कटान क्षेत्र का दौरा किया जहां विधायक अमन गिरी ने ग्रामीणों से बात कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी ग्रामीणों ने बताया लखीमपुर जिले में शारदा नदी के कटान से किसानों की कृषि भूमि लगातार नदी में समाती जा रही है शारदा नदी इस समय उफान पर हैं इससे आसपास के क्षेत्र में रहने वाले किसानों और लोगों को परेशानियो का सामना करना पड़ रहा है जो किसानों के लिए चिंता…

लखीमपुर खीरी : मितौली पुलिस टीम ने पचास हजार के इनामिया इरफान को मुठभेड़ के दौरान किया गिरफ्तार

थाना मितौली पुलिस व स्वाट टीम द्वारा जनपद चंदौली के थाना सैयदराजा पर पंजीकृत गैंगस्टर एक्ट के अभियोग में वांछित 50 हजार रुपये के इनामिया अभियुक्त इरफान पुत्र खानू को पुलिस मुठभेड़ के दौरान अवैध तमंचा-कारतूस बरामद कर गिरफ्तार किया गया।पुलिस अधीक्षक खीरी संकल्प शर्मा द्वारा जनपद खीरी में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी मितौली के कुशल मार्गदर्शन एवं प्रभारी निरीक्षक थाना मितौली की अध्यक्षता में रविवार रात 11.10 बजे मुखबिर की सूचना पर…

जिलाधिकारी ने तहसील सदर कासगंज का औचक निरीक्षण कर कड़ी नाराजगी प्रकट करते हुये सम्बन्धित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिये आवश्यक निर्देश।

जिलाधिकारी द्वारा सुबह 10ः15 बजे तहसील कार्यालय कासगंज, उप निबन्धक कार्यालय कासगंज व आपूर्ति कार्यालय कासगंज का औचक निरीक्षण किया गया। जिसमें उप जिलाधिकारी कासगंज का कार्यालय कक्ष खुला हुआ पाया गया लेकिन श्री संजीव कुमार, उप जिलाधिकारी कासगंज अनुपस्थित पाये गये। श्री धर्मेंद्र कुमार अहलमद /आशुलिपिक व श्री संदीप कुमार पेशकार अनुपस्थित पाये गये। कार्यालय/न्यायालय में अभिलेखो का रख रखाव व साफ-सफाई की व्यवस्था भी सन्तोषजनक नही पायी गयी। उप जिलाधिकारी, कासगंज को निर्देशित किया जाता है कार्यालय में समय से उपस्थित न होने के संबंध में अपना तथा…

पीलीभीत: भाजपा कार्यालय पर जिला संगठनात्मक व हर घर तिरंगा अभियान की बैठक संपन्न हुई।

पीलीभीत: दिन मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर जिला संगठनात्मक बैठक एवं हर घर तिरंगा अभियान की जिला कार्ययोजना बैठक में आदरणीय श्री गुलशन आनंद जी व आदरणीय भाजपा जिलाध्यक्ष माननीय संजीव प्रताप सिंह जी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।आदरणीय श्री गुलशन जी ने पहलगाम हमले व आपरेशन सिंदूर के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आपरेशन सिंदूर के बारे में चर्चा की गई।हम सब को स्मरण है कि मोदी जी ने मन की बात में कहा कि हर घर तिरंगा अभियान केलिए…

कासगंज: जिलाधिकारी के निर्देशन में चल रहे अवैध प्रसव केंद्रों पर छापा मार कार्यवाही

कासगंज : जिलाधिकारी के निर्देशन में जनपद कासगंज में चल रहे अवैध प्रसव केंद्रों पर छापा मार कार्यवाही चिकित्सा विभाग के कार्यो के पर्यवेक्षण हेतु नामित उप जिलाधिकारी न्यायिक कासगंज श्री शुशांत सांवरे, चिकित्सा विभाग से डॉ उत्कर्ष एवं टीम द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए सहावर अवन्ति नगर स्थित अवैध प्रसव केंद्र सावित्री नर्सिंग होम, बिना पंजीकरण के संचालित पाया गया, निरीक्षण के दौरान गर्भपात एवं प्रसव में उपयोग में लाई जा रही प्रतिबंधित दवा आदि पाई गई, जिस पर टीम के द्वारा तत्कालिक कार्यवाही करते हुए अवैध नर्सिंग होम…

कासगंज:उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्या श्री मती रेनू गौड़ का महिला जनसुनवाई एवं निरीक्षण कार्यक्रम कल

कासगंज: उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की मा0 सदस्या श्री मती रेनू गौड़ आज 06 अगस्त 2025 को सुबह 10:10 बजे आंगनबाड़ी केन्द्र, बढ़ारी कला, ब्लॉक सहावर का निरीक्षण, सहावर तहसील में सुबह 11:00 बजे महिला जनसुनवाई करेंगी। उसके उपरांत अपराह्म 02:30 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सहावर का निरीक्षण करेंगी ऐसी महिलायें जो किसी भी प्रकार की प्रताड़ना, उत्पीड़न अथवा घरेलू हिंसा से पीड़ित हैं वह त्वरित न्याय के लिये एवं विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित के लिये जनसुनवाई में अपनी समस्या के विवरण सहित उपस्थित हो

रायबरेली : 48 घंटे से हो रही जोरदार बारिश में जमीन धंस गई

जिले के नगर पंचायत परशदेपुर में लगातार दो दिन की मूसलाधार बारिश के बाद एक बड़ी घटना सामने आई है। वार्ड नंबर 10 के शुक्लाना मुहल्ले में आज सुबह कुएं और मंदिर के बीच लगभग 20 फीट जमीन धंस गई है। स्थानीय निवासी कमलेश मौर्य ने बताया कि कल शाम तक वहां कुछ भी असामान्य नहीं था। लेकिन आज सुबह जब लोगों ने देखा तो कुएं और मंदिर के बीच की मिट्टी बैठ गई थी। इस घटना से पूरे मुहल्ले में दहशत का माहौल बन गया है। स्थानीय लोगों ने…

फर्रूखाबाद:जिलाधिकारी व एसपी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण, राहत व बचाव कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 अगस्त 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने मंगलवार को जनपद के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों चौराहर ढाईघाट एवं अजीजाबाद, तहसील कायमगंज का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से संवाद स्थापित कर बाढ़ से उत्पन्न समस्याओं और नदी कटान की स्थिति की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि गांवों को कटान से बचाने हेतु प्रभावी एवं त्वरित कार्यवाही की जाए। साथ ही तहसीलदार को निर्देशित किया गया कि सभी संवेदनशील गांवों…

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट निर्माण कार्यों की प्रगति पर जिलाधिकारी मेघा रूपम का स्थलीय निरीक्षण, निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश

गौतम बुद्ध नगर:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 अगस्त 2025 नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) के निर्माण कार्यों में अपेक्षित गति लाने के उद्देश्य से गौतम बुद्ध नगर की जिलाधिकारी मेघा रूपम ने आज परियोजना स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण से जुड़ी एजेंसियों, परियोजना प्रबंधन इकाई और अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर वर्तमान प्रगति रिपोर्ट की विस्तार से समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। निरीक्षण के मुख्य बिंदु: निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने एयरपोर्ट के रनवे, टर्मिनल भवन, एयर ट्रैफिक कंट्रोल टावर (ATC), कार्गो टर्मिनल,…

फर्रुखाबाद:हज यात्रा 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 7 अगस्त तक कर सकेंगे आवेदन

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 अगस्त 2025 हज यात्रा 2026 के लिए इच्छुक मुस्लिम श्रद्धालुओं के लिए राहत भरी खबर है। हज कमेटी ऑफ इंडिया द्वारा हज आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2025 से बढ़ाकर अब 07 अगस्त 2025 (रात्रि 11:59 बजे तक) कर दी गई है। यह जानकारी उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति, मौलाना अली मियां मेमोरियल हज हाउस, सरोजनी नगर, लखनऊ द्वारा जारी पत्र के माध्यम से दी गई है। ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? हज यात्रा 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 07 जुलाई 2025 से जारी…