फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 09 जनवरी 2026 भगवान बुद्ध के पंचशील में जीवन जीने का प्रथम और मूल मापदंड बताया गया है—हिंसा से विरत रहना। तथागत ने समस्त प्राणियों के प्रति मैत्री, दया और करुणा का भाव रखने का संदेश दिया। उनके अनुसार अहिंसा केवल एक नैतिक उपदेश नहीं, बल्कि जीवन का मूल कार्य है। प्रकृति, प्राणी और मानव—तीनों के संरक्षण में ही जीवन की सार्थकता है। अहिंसा का अर्थ कायरता नहीं अक्सर अहिंसा को कमजोरी या पलायनवाद के रूप में समझ लिया जाता है, जबकि बुद्ध का संदेश इससे…
Category: उत्तर प्रदेश
हरदोई:राष्ट्रीय युवा दिवस (स्वामी विवेकानंद जयंती) के अवसर पर (DAWN ड्रग अवेयरनेस एंड वैलनेस नेविगेशन फॉर ए ड्रग फ्री इंडिया) नशीले पदार्थों के दुरुपयोग व उनसे बचाव के विषय पर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली, उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ, के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई के अध्यक्ष /माननीय जनपद न्यायाधीश श्रीमती रीता कौशिक ,अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई भूपेंद्र प्रताप जी के निर्देशानुसार व तहसील विधिक सेवा समिति सदर सचिव /तहसीलदार सचिंद्र कुमार शुक्ला के निर्देशन मे तहसील सदर के अंतर्गत राजकीय इंटर कॉलेज हरदोई में राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर(DAWN ड्रग अवेयरनेस एंड वैलनेस नेविगेशन फॉर ए ड्रग फ्री इंडिया) नशीले पदार्थों के दुरुपयोग व उनसे बचाव के विषय पर…
बांदा में बौद्ध धम्म अनुयाइयों ने मनाया पंचशील ध्वज दिवस
बांदा-अम्बेडकर पार्क संघमित्रा बौद्ध विहार बांदा में बौद्ध धम्म अनुयाइयों ने विश्व धम्म ध्वज पंचशील फ्लग दिवस के अवसर पर पांच धम्म ध्वज लगाए और लहराए।इस मौके पर उपस्थित सम्मानित धम्म बन्धुओं ने बौद्ध धर्म और विश्व शांति के प्रतीक पंचशील ध्वज के महत्व को बताया।पंचशील ध्वज का महत्व रिपोर्ट राजकुमार बांदा
बांदा -अन्ना जानवरों की समस्या के समाधान हेतु कमिश्नर व जिलाधिकारी से मिले किसान
बांदा -तहसील बबेरू अन्तर्गत दर्जनों गांव बड़ागांव ,आहार, मिलाथू, पल्हरी, शिव, मवई, पारा बिहारी,आलमपुर, बघेहटा, देवरथा, पंडरी, अनौसा ,रगौली, हरदौली, जुगरेहली, सिमोनी आदि गांवों में सैकड़ों अन्ना जानवर आवारा घूम घूम कर किसानों की फसलों को बर्बाद कर रहा है जबकि गम्भीर उक्त समस्या के समाधान हेतु पूर्व में समाजसेवी पीसी पटेल जनसेवक सहित अन्य ग्रामीणों ने दर्जनों बार संपूर्ण समाधान दिवस, थाना दिवस ब्लॉक तहसील एवं जिला प्रशासन सहित जनप्रतिनिधियों को बारम्बार अवगत कराया गया है जबकि उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा लगातार गौ संरक्षण हेतु अरबों रुपए दिए…
बाँदा : ऑल अधिकारी कर्मचारी शिक्षक विकास परिषद की टीम ने आला अफसरों से मुलाकात की
ऑल अधिकारी कर्मचारी शिक्षक विकास परिषद की टीम द्वारा जिला अधिकारी महोदया बाँदा, पुलिस अधीक्षक मंडलायुक्त डीआईजी महोदय जिला बेशिक शिक्षा अधिकारी से मुलाकात कर संगठन की ओर से नूतन वर्ष की मंगलकामनाए प्रेषित की गई एवं संगठन द्वारा संचालित (निर्माणाधीन) गरीब बच्चों के लिए नि:शुल्क अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, कोचिंग संस्थान की प्रगति के बारे में चर्चा की गई।लोकतांत्रिक न्याय फाउंडेशन एवं संगठन के सयुंक्त तत्व धान में दिनाँक -01/02/2026 को रक्तदान शिविर का आयोजन मेडिकल कॉलेज बाँदा में किया जा रहा है। जिसमें अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान…
रायबरेली: सात दिन से लापता चल रहे बच्चे का शव तलाब मे से पुलिस ने किया बरामद
रायबरेली: जगत पुर कोतवाली क्षेत्र के पिछवारा गांव के निवासी अंतिमा पाल पत्नी नागेंद्र पाल ने थाने मे प्रार्थना पत्र देकर बताया कि अपनी ननद से फोन पर बात करने के बाद फोन बदलने के लिए पिछवारा चौराहे की तरफ अपने छोटे बेटे बेट को लेकर ग ई थी जब की बडा बेटा दो वर्ष अहन के पास खेल रहा था प्रार्थीक का कहना है कि जब वो घर लौट कर आई तो बड़ा बेटा ना मिलने पर परिजनों के साथ काफी खोजबीन की खोजबीन करने के बावजूद भी लडके…
मण्डलायुक्त प्रयागराज द्वारा माघ मेला क्षेत्र का भ्रमण कर स्नान घाटों, आवागमन मार्गों, मेला क्षेत्र के व्यवस्थापन, किला घाट व ड्यूटी में लगे पुलिसबल का निरीक्षण किया गया
प्रयागराज,माघ मेला 2026 के सफल एवं निर्विघ्न आयोजन के दृष्टिगत दिनांक-08.01.2026 को पुलिस आयुक्त प्रयागराज, मण्डलायुक्त प्रयागराज द्वारा माघ मेला क्षेत्र का भ्रमण कर स्नान घाटों, आवागमन मार्गों, मेला क्षेत्र के व्यवस्थापन, किला घाट व ड्यूटी में लगे पुलिसबल का निरीक्षण किया गया तथा सर्वसम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। उक्त भ्रमण/निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था, जिलाधिकारी प्रयागराज एवं अन्य प्रशासनिक/पुलिस अधिकारीगण मौजूद रहे । द दस्तक 24प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858
फर्रुखाबाद:नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को लेकर थाना मऊदरवाजा पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 08 जनवरी 2026 नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के उद्देश्य से थाना मऊदरवाजा पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान की गईं। इस दौरान पुलिस टीम ने महिला सुरक्षा हेतु संचालित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देकर जागरूक किया। जागरूकता अभियान के दौरान महिलाओं व बालिकाओं को 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन), 112 (आपातकालीन सेवा), 1090 (वीमेन पावर लाइन) एवं 1076 जैसे महत्वपूर्ण नंबरों की उपयोगिता विस्तार से समझाई गई। पुलिस कर्मियों ने बताया कि…
फर्रुखाबाद:पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने जनपद में कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु 8 उपनिरीक्षकों का किया स्थानांतरण।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 08 जनवरी 2026 जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक आरती सिंह द्वारा दिनांक 08 जनवरी 2026 को कई उपनिरीक्षकों के स्थानांतरण किए गए। यह प्रशासनिक फेरबदल जिले में बेहतर पुलिसिंग, प्रभावी निगरानी और जनसुरक्षा को ध्यान में रखते हुए किया गया है। जारी आदेश के अनुसार कुल 08 उपनिरीक्षकों (उ0नि0) को उनके वर्तमान तैनाती स्थान से हटाकर नए थानों एवं चौकियों पर नियुक्त किया गया है। स्थानांतरित उपनिरीक्षकों का विवरण निम्नवत है— स्थानांतरण विवरण: उ0नि0 श्री मुनीर…
फर्रुखाबाद:श्रीरामनगरिया विकास प्रदर्शनी में फायर सर्विस टीम ने किया अग्नि सुरक्षा जागरूकता अभियान
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 08 जनवरी 2026 मुख्य अग्निशमन अधिकारी जनपद फर्रुखाबाद एवं प्रभारी फायर स्टेशन फतेहगढ़ महोदय के आदेश के क्रम में मेला श्रीरामनगरिया विकास प्रदर्शनी–2026 के अंतर्गत फायर सर्विस टीम द्वारा अग्नि सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान फायर सर्विस की टीम ने मेले के मनोरंजन क्षेत्र में उपस्थित दुकानदारों, झूला संचालकों एवं आमजन को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक किया तथा सुरक्षा संबंधी पम्पलेट्स का वितरण किया गया। टीम द्वारा मेले में स्थापित झूलों पर स्टैंडर्ड क्वालिटी के इलेक्ट्रिक तारों का प्रयोग सुनिश्चित करने…
फर्रुखाबाद:पालीटेक्निक चलो अभियान के तहत UPJEE (P)-2026 का व्यापक प्रचार-प्रसार शुरू
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 08 जनवरी 2026 प्रदेश की समस्त राजकीय, अनुदानित, पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP), अल्पसंख्यक संस्थान एवं निजी क्षेत्र की पालीटेक्निक संस्थाओं में संचालित विभिन्न इंजीनियरिंग, डिप्लोमा एवं पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु संयुक्त प्रवेश परीक्षा (पालीटेक्निक) – UPJEE (P)-2026 का आयोजन इस वर्ष भी किया जा रहा है। प्राविधिक शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश शासन के नियंत्रणाधीन संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा यह कंप्यूटर आधारित परीक्षा मई 2026 के तृतीय सप्ताह में आयोजित कराए जाने का प्रस्ताव है। सत्र 2026-27 के लिए ऑनलाइन आवेदन…
फर्रुखाबाद में निर्वाचन विषयक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित, मतदाता सत्यापन प्रक्रिया पर विस्तृत चर्चा
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 08 जनवरी 2026 आज जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में निर्वाचन विषयक एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार, फतेहगढ़ में किया गया। बैठक में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) एवं मतदाता सत्यापन प्रक्रिया को लेकर विस्तृत जानकारी दी गई। बैठक में अवगत कराया गया कि जिन मतदाताओं का जन्म सन 1985 या उसके बाद हुआ है, उन्हें SIR फॉर्म में अपना EPIC (वोटर आईडी) नंबर दर्ज करते हुए अन्य आवश्यक विवरण भरकर औपचारिकता पूर्ण करनी होगी। वहीं 1985 से पूर्व जन्मे व्यक्तियों…
फर्रुखाबाद:हत्या के आरोप में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार, आलाकत्ल मफलर व बिना नंबर कार बरामद
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 08 जनवरी 2026 सर्विलांस टीम एवं कोतवाली मोहम्मदाबाद पुलिस ने हत्या के एक सनसनीखेज मामले का सफल अनावरण करते हुए वांछित दो अभियुक्तों को आलाकत्ल मफलर तथा हत्या में प्रयुक्त कार सहित गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन आलोक सिंह के निर्देशन एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज हरीश चंदर के कुशल पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत की गई। मामला क्या है दिनांक 06 जनवरी 2026 को डायल 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त…
भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद के सौजन्य से एस0आई0एस0 इंडिया लि0 के संयुक्त तत्वाधान/जिला सेवायोजन कार्यालय कासगंज के सहयोग से बेरोजगार को रोजगार उपलब्ध कराने हेतु शिविर का आयोजन किया जाएगा
सुरक्षा जवान और सुपरवाइजर पद के लिए ब्लॉक स्तर पर तिथियां हुई निर्धारित’-कासगंज : 12 जनवरी 2026 से 31 जनवरी 2026 तक भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद के सौजन्य से एस0आई0एस0 इंडिया लि0 के संयुक्त तत्वाधान/जिला सेवायोजन कार्यालय कासगंज के सहयोग से बेरोजगार को रोजगार उपलब्ध कराने हेतु शिविर का आयोजन किया जाएगा। उक्त जानकारी देते हुए भर्ती अधिकारी प्रेम प्रकाश- (9917529293) ने बताया कि इस शिविर में सुरक्षा जवान व सुरक्षा सुपरवाइजर की नियुक्ति की जाएगी। उन्होने बताया कि ग्रामीण व शहरी शिक्षित बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार प्रदान करने हेतु…
कासगंज :जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने आज जनपद के पर्यटन केंद्र सोरों (शूकरक्षेत्र) एवं गंगा घाट का किया निरीक्षण।
कासगंज : जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने आज जनपद के पर्यटन केंद्र सोरों (शूकरक्षेत्र) एवं गंगा घाट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पर्यटन सुविधाओं, स्वच्छता व्यवस्था, श्रद्धालुओं की सुरक्षा तथा घाट की साफ-सफाई की स्थिति का जायजा लिया।जिलाधिकारी ने गंगा घाट पर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, शौचालय एवं सुरक्षा प्रबंधों को सुदृढ़ रखने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि सोरों एक महत्वपूर्ण धार्मिक एवं पर्यटन स्थल है, जहाँ दूर-दूर से श्रद्धालु एवं पर्यटक आते हैं, इसलिए यहां मूलभूत सुविधाओं में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं…
बाँदा -जिलाधिकारी श्रीमती जे0रीभा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक संपन्न हुई
जिलाधिकारी श्रीमती जे0रीभा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने आशाओं का चयन प्राथमिकता से सभी पीएचसी में रिक्त पदों में किये जाने के निर्देश दिये। बैठक में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी नरैनी एवं तिन्दवारी के अनुपस्थित रहने पर कडी नाराजगी व्यक्त करते हुए वेतन रोके जाने के निर्देश दिये। उन्होंने समस्त खण्ड विकास अधिकारियों एवं प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस माह के अंत तक सभी रिक्त आशा की नियुक्ति पूर्ण की जाए। उन्होंने आयुष्मान आरोग्य मंदिर को…
बाँदा – जनपद पुलिस व एसओजी टीम को मिली बड़ी सफलता अंतर्जनपदीय चोर गिरोह के 4सदस्यों को किया गिरफ्तार
बाँदा – जनपद पुलिस व एसओजी टीम को मिली बड़ी सफलता अंतर्जनपदीय चोर गिरोह के 4सदस्यों को किया गिरफ्तार, गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से नगदी चोरी किया हुआ समान चोरी में प्रयुक्त बाइक सहित 1अवैध तमंचा और कारतूस किये बरामद, बीती 3तारीख को गैंग के सदस्यों ने शहर के मुख्य बाजार स्थित दुकानों को अभियुक्तों ने बनाया था निशाना, अभियुक्तों ने दुकानों से लाखों की नगदी और समान लेकर हुए थे फरार, घटना से सक्रिय हुई पुलिस व एसओजी टीम ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पहचान कर मुखबिर की…
पीलीभीत: भाजपा मंडल अध्यक्ष का मोबाइल गिरा, पुलिस से की शिकायत
पीलीभीत: उत्तर प्रदेश जनपद पीलीभीत के थाना बिलसंडा के गांव दियुरिया खुर्द का मामला है। इसी गांव के रहने वाले (भाजपा मंडल अध्यक्ष बिलसंडा)संजीव कुमार मौर्य पुत्र अशरफी लाल जो अपने गांव से बिलसंडा आए थे। (भाजपा मंडल अध्यक्ष) संजीव कुमार मौर्य का मोबाइल सुबह करीब 9:30 बजे कृष्णा मैरिज लान के आसपास गिर गया। जिसमें दो सिम कार्ड है।एक सिम vi है जिसका नंबर 8840414616 है तथा दूसरी सिम जियो है जिसका नंबर 8937876601है। तथा मोबाइल MEI नंबर 866653070304893 है।प्राथी ने मोबाइल को काफी खोजा पर मोबाइल कहीं नही…
लखनऊ में मिलीं सिरौली से लापता छात्राएं, पूछताछ में जुटी पुलिस
सिरौली थाना क्षेत्र के एक गांव की तीन छात्राएं एक इंटर कॉलेज में कक्षा दस में पढ़ती हैं, जिनमें दो सगी बहिनें हैं। सोमवार को वह साइकिल से कॉलेज के लिए घर निकली थीं, लेकिन शाम तक नहीं लौटीं। परिजनों ने काफी तलाश किया, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। इस पर मंगलवार को बड़ागांव चौकी पुलिस को तहरीर दी गई। शाम तक जब तीनों छात्राएं घर नहीं लौटीं, तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। स्कूल और सहेलियों के घरों में पता करने पर भी उनका कोई सुराग नहीं मिला।…
प्रयागराज: माघ मेला स्थित तीर्थराज सभागार में माघ मेला–2026 को सकुशल एवं निर्विघ्न संपन्न कराए जाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक माघ मेला नीरज कुमार पाण्डेय द्वारा उत्तरी झूँसी एवं दक्षिणी झूँसी जोन के समस्त क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित की गई
प्रेस नोट, प्रयागराज- दिनांक 07.01.2026 को रिज़र्व पुलिस लाइन्स, माघ मेला स्थित तीर्थराज सभागार में माघ मेला–2026 को सकुशल एवं निर्विघ्न संपन्न कराए जाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक माघ मेला नीरज कुमार पाण्डेय द्वारा उत्तरी झूँसी एवं दक्षिणी झूँसी जोन के समस्त क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी के दौरान कल्पवासी, खाकचौक, प्रयागवाल, झूँसी, उत्तरी झूँसी, प्राचीन गंगा एवं नागवासुकी थाना क्षेत्रों के थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी एवं कर्मचारियों से विस्तार से वार्ता की गई। इस दौरान उपस्थित हेड कांस्टेबल/कांस्टेबलों से उनकी ड्यूटी, ड्यूटी…
