जौनपुर: योग -दिवस , करें योग,रहें निरोग, इंटर कालेज मछलीशहर के प्रांगण में मना योग दिवस

मछलीशहर /जौनपुर: आज सुबह-सुबह 6.30 पर योग-दिवस के अवसर पर उप-जिलाधिकारी मछलीशहर, सी. ओ., क्षेत्रीय मंत्री काशी प्रान्त डॉ. अर्चना शुक्ला के संयुक्त नेतृत्व में इंटर कालेज मछलीशहर के प्रांगण में तहसीलदार,डॉ आर बी चौहान,पत्रकार , रमाशंकर शुक्ल ,अनिल जी पांडेय,प्रिंसिपल राजेश दुबे , भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष रवि पटवा एवम बड़ी संख्या में नगर के सम्भ्रांत जनो सहित रहना योग कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।यहां योग गुरु के रूप में कमल मौर्या ने मार्गदर्शन किया । और सभी को योग करवाया साथ ही जीवन में रोज योग करने की बात कही।

फर्रुखाबाद: कादरी गेट से पांचाल घाट मार्ग की चौड़ाई 45 मीटर करने का ग्रामीणों ने किया विरोध

गांव चांदपुर स्थित एसआर पैलेस में ग्रामीणों ने बैठक की।  ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक में लोगों ने कहा कि रेलवे स्टेशन के सामने चौड़ाई 25 मीटर रखी गई। कादरीगेट पर भी यही मानक रखा गया, लेकिन पांचालघाट मार्ग की चौड़ाई 45 मीटर कर दी गई यह गलत है। इस मार्ग की चौड़ाई 25 मीटर ही रहनी चाहिए। यदि 45 मीटर चौड़ाई रखी गई तो कई लोग बेघर हो जाएंगे, रोजगार छिन जाएगा। इस कारण इसका कोई औचित्य नहीं है। बैठक में इस पर पुनर्विचार करने की…

फर्रुखाबाद: मास्टर प्लान के संशोधन की उठी मांग

शहर के प्रस्तावित मास्टर प्लान में कादरीगेट से लकूला मार्ग की चौड़ाई 30 मीटर रखी गई है। इससे लकूला रोड पर बने अधिकांश भवनों को गिराए जाने की संभावना है। हाल ही में सड़क की 15 मीटर चौड़ाई के हिसाब से अतिक्रमण हटाया भी जा चुका है। सड़क की चौड़ाई बढ़ने से घबराए लकूला रोड निवासी भाजयुमो जिला प्रवक्ता सत्यम कटियार, प्रदीप कुमार, शिवशंकर, गोपाल कृष्ण दीक्षित, दीपक, श्रीकृष्ण सहित 50 से अधिक स्थानीय लोग कलक्ट्रेट पहुंचे। शहर के लकूला रोड निवासी लोगों ने मास्टर प्लान में संशोधन की मांग…

बरेली -अग्निपथ के विरोध मे चौकी चौराहे पर युवाओं का जाम

बरेली केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना से सेना में भर्ती के लिए काफी समय से तैयारी कर रहे बेरोजगार युवक खासे नाराज हैं। स्थायी के बजाय महज चार साल की नौकरी, पूर्व की भर्ती प्रक्रिया को निरस्त करने आदि पर आपत्ति जताते हुए बृहस्पतिवार को बड़ी तादाद में ये नौजवान हाथ में तिरंगा लेकर सड़कों पर उतरे और चौकी चौराहा जाम कर दिया। हालात को देखते हुए कलक्ट्रेट को छावनी में तब्दील कर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ दिया। बरेली ब्यूरो

बरेली/आँवला – बरात से लौट रहा टेंपो बरसेर के समीप खंभे से टकराया आधा दर्जन लोग घायल।

आँवला – बरसेर सिकंदरपुर कल एक बरात अमरोहा जिसमें आधा दर्जन लोग अपने ही टेपों से बरात गये थे बाकी लोग बस से गयें थे बरात कर अमरोहा से वापस टेपों से आधा दर्जन लोग शाहाबाद आँवला रोड पर सुबह 4:00 बजे बरसेर के समीप नींद आने के कारण टैंपू में 33 केवी लाइन के खंभे मे टकराया जिसमें खंभे के दो टुकड़े हो गये व टेंपो बूरी तरह छतिग्रस्त हो गया हादसे की जानकारी गावों वालों को हुई सुनते ही गांव वाले दौड़ पड़े ग्रामीणों ने एंबुलेंस 108 की…

फर्रुखाबाद: मृतक के पिता काट रहे हैं थाने के चक्कर नहीं लिख रहे हैं थाना अध्यक्ष रिपोर्ट

थाना मेरापुर के निवासी नौली अतराज सिंह के लड़के सामोद कुमार को गांव के ही सुधीर कुमार पुत्र मुकेश कुमार, पुष्पेंद्र कुमार पुत्र राकेश कुमार, वहीं मृतक के पिता का कहना है, लगभग 3 बजे अचरा बाजार का बहाना देकर हमारे लड़के को लेकर गए और वापसी होने पर शाम 6 से 7 बजे के बीच घटना की सूचना घरवालों को दी, सामोद कुमार का एक्सीडेंट होने से मौत हो गई है. घटनास्थल पर पहुंचे परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना दी लेकिन पुलिस का कहना है. की मोटरसाइकिल…

मैनपुरी: बाबा लालपुरी की तपोस्थली भूमि पर हुए निर्माण का क्षेत्रीय विधायक ने किया निरीक्षण

बिछवा:पूर्व कैबिनेट मंत्री क्षेत्रीय विधायक रामनरेश अग्निहोत्री ने सोमवार को विकास खंड सुल्तानगंज के काली नदी किनारे स्थित बाबा लालपुरी की तपोस्थली भूमि पर जहां पर्यटन विभाग की तरफ से ₹5000000 में चारदीवारी व कार्य को पूरा कराया गया है उसका निरीक्षण किया साथ ही समर्थकों के साथ बाबा लालपुरी की तपोस्थली वह ऊपर घंटा व चादर चढ़ाकर माथा टेका।सोमवार को पर्यटन विभाग द्वारा बाबा लालपुरी की तपोस्थली भूमि पर उत्तर प्रदेश की सरकार ने ₹5000000 जीर्णोद्धार के लिए दिया था जिस पर चारदीवारी के कार्यक्रम साथ ही मुख्य गेट…

फर्रुखाबाद:सीएमओ के प्रयास को लगे पंख ,जिले में पहली बार सीएचसी बरौंन में 28 महिलाओं ने कराई नसबंदी

फर्रुखाबाद 20 जून 2022 कोरोना संकट काल के बीच भी जिले में परिवार नियोजन कार्यक्रम चलते रहे | मुख्य चिकित्सा अधिकारी के प्रयास से सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरौन में पहली बार महिला नसबंदी शिविर का आयोजन मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ दलवीर सिंह की देखरेख में किया गया l इस दौरान सीएमओ ने महिला नसबंदी शिविर का जायजा लिया और जरूरी दिशा निर्देश दिए । महिला नसबंदी के बाद महिलाओं को एंबुलेंस की सहायता से उनके घरों तक भेजा गया ।सीएमओ ने बताया कि जिले में जब से सीएचसी…

बरेली/आँवला – तेज रफ्तार मोटरसाइकिल आपस में भिड़ी,चार घायल।

आँवला – रामनगर-हरदासपुर मार्ग पर जैन गौशाला के सामने दो तेज रफ्तार मोटरसाइकिल आपस में भिड़ गईं।टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों मोटरसाइकिल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।एक मोटरसाइकिल का तो आगे का पहिया ही टूट गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों मोटरसाइकिल पर दो दो लोग सवार थे।सिरौली थाना क्षेत्र के गांव केसरपुर के निवासी कृष्णपाल अपनी पत्नी के साथ अपनी ससुराल से आ रहे थे उनकी मोटरसाइकिल सामने से आ रही दूसरी मोटरसाइकिल से टकरा गई।जिससे दोनों पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए।तथा दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार…

पीलीभीत: माँ गोमती के 16 घाटों पर योग शिविर का किया जायेगा आयोजन।

पीलीभीत सूचना विभाग 20 जून 2022/ मुख्य सचिव उ0प्र0 शासन के निर्देशों के क्रम में दिनांक 21 जून 2022 को अष्ट्म अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जायेगा। विभाग द्वारा पी0पी0टी0 के माध्यम स निर्देश प्राप्त हुये अधिक से अधिक व्यक्तियों की सहभागिता सुनिश्चित कराई जाये। जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे के आदेशों के क्रम में जनपद में माँ गोमती नदी के तट पर स्थित समसत 16 घाटों में से गोमती उद्गम स्थल पर प्रभागीय निदेशक, वन एवं वन्य जीव प्रभाग पीलीभीत को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। अवशेष 15 घाटो पर…

पीलीभीत: जनपद के 10 स्थलों पर मनाया जायेगा अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस।

पीलीभीत सूचना विभाग 20 जून 2022/दिनांक 21 जून 2022 को अष्ट्म अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जायेगा। योग शिविर जनपद में 10 स्थानों पर आयोजित किये जायेगें। गांधी स्टेडियम, गोमती उद्गम स्थल, पंचाप्रयाग आश्रम न्यूरिया, प्राचीन मनकामेश्वर मंदिर ब्रहमचारीघाट, लिलहर शिव सरोवर, सरस्वती विद्या मंदिर पूरनपुर, शहीद पार्क सदर, सिंचाई विभाग गेस्ट हाउस वाइफर केशन, तहसील प्रांगण अमरिया व एस0आर0एम0 इण्टर कालेज बीसलपुर में योग शिविरों का आयोजन किया जायेगा। जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे द्वारा शिविरों के सफल आयोजन हेतु नोडल अधिकारी एवं सहायक नोडल अधिकारी नामित किये गये हैं। उक्त…

पीलीभीत: खेलों के महत्व को ध्यान में रखते हुए सामूहिक भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए खेलो इण्डिया योजना प्रारम्भ की गई – पुलकित खरे

पीलीभीत :जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे द्वारा अपील की गई है कि खेलों के महत्व को ध्यान में रखते हुए सामूहिक भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए खेलो इण्डिया योजना प्रारम्भ की गई है। जिसका उद्देश्य खेलों के प्रति लोगों की रूचि को बढ़ाते हुये उनको प्रतस्पर्धी बनाकर उत्कर्ष खिलाडियों की क्षमता को निखारना हैं। इसी को ध्यान में रखते हुये जनपदवासियों के लिए जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति का गठन किया गया हैं। यह समिति गरीब खिलाड़ियों को भी समुचित सुविधाएं एवं अवसर प्रदान करती है। इस समिति के…

पीलीभीत: प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजनान्तर्गत माह मई 2022 के सापेक्ष आवश्यक वस्तुओं का वितरण सम्पन्न होगा

पीलीभीत: जनपद के समस्त राशनकार्डधारकों को सूचित किया जाता है कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजनान्तर्गत माह मई 2022 के सापेक्ष आवश्यक वस्तुओं का वितरण दिनांक 19.06.2022 से दिनांक 30.06.2022 तक सम्पन्न होगा। माह जून 2022 में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजनान्तर्गत राशनकार्डधारकों को आवश्यक वस्तुऐं निःशुल्क वितरित की जायेगी। अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी राशनकार्ड को चावल 05 कि0ग्रा0 प्रति यूनिट निःशुल्क वितरित किया जायेगा। सवांददाता: रामगोपाल कुशवाहा

पीलीभीत: परिषदीय स्कूलों में अमृत योग सप्ताह के पांचवे दिन छात्रों ने शिक्षकों के साथ योगा में बढ़चढ़कर भाग लिया

पीलीभीत पूरनपुर अमरैयाकलां अमृत योग सप्ताह के तहत सोमवार को प्राथमिक विद्यालय खाता में प्रधानाध्यापिका विजय लक्ष्मी श्रीवास्तव ने स्कूलों छात्रों एवं शिक्षकों के साथ सामूहिक योगा जैसे दंडासन, नौकासन, अनुलोम, विलोम, पद्मासन, ताड़ासन, कपालभाती प्राणायाम आदि कई योगासन करवाए। जिसमें योग करने से कई प्रकार की बीमारियां दूर हो जाती है और शरीर स्वस्थ रहता है। योग हमारे जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण है। इसके अलावा बच्चों को करो योग और रहो निरोग का संकल्प दिलाया गया। अमृत योग सप्ताह कार्यक्रम में शिक्षिका विजय लक्ष्मी श्रीवास्तव, राधाकृष्ण कुशवाहा, पारुल…

बदायूं : “अन्तर्राष्ट्रीय योगा दिवस”गाइड लाइन जारी

बदायूं : “अन्तर्राष्ट्रीय योगा दिवस”आयुष मंत्रालय भारत सरकार द्वारा गाइड लाइन जारी होने पर विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी“अन्तर्राष्ट्रीय योगा दिवस” गंगा किनारे योग पहुंचेगा द्वारे द्वारे मिशन-के द्वाराश्री कैलाशघाम योगा एवं प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र पर लगाया गया योगा शिविर! केंद्र के संस्थापक एवं अध्यक्ष महोदय,श्री श्याम सुन्दर गिरी (इंग्लिश बाबा)नर्मदेश्वर पीठाधीश जी के सानिध्य में अन्तर्राष्ट्रीय योगा दिवस पर एक दिवसीय योगा शिविर का आयोजन किया गया जिसमें कि जनपद बदायूं के अन्तर्गत सभी विकास खंड स्तर पर छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया! योगा शिविर मेंश्री मृदुल…

पीलीभीत :खेल मैदान में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को जिला पंचायत अध्यक्ष योग महोत्सव समारोह का शुभारंभ होगा ।

पीलीभीत पूरनपुर अमरैयाकलां के मजरा खाता के खेल मैदान में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग महोत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ दलजीत कौर, विशिष्ट अतिथि प्रतिनिधि जिला पंचायत अध्यक्ष गुरभाग सिंह, प्रतिनिधि ब्लॉक प्रमुख आशुतोष दीक्षित(राजू), खण्ड विकास अधिकारी सर्वेश कुमार, योगाचार्य ब्रजेश योगी आदि के द्वारा योग महोत्सव कार्यक्रम 21 जून को प्रातः 4:30 बजे से 7 बजे तक मनाया जाएगा। प्रधान सत्यपाल शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया है कि क्षेत्र के आसपास गांव के समस्त लोग योग महोत्सव कार्यक्रम में प्रतिभाग करें औऱ योगाचार्यों…

पीलीभीत: शारदा नदी में बन रही पक्की ठोकरों के निर्माण कार्य में आई तेजी

शारदा नदी पर बाढ़ कटान को लेकर पक्की ठोकरों का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर जारी है जिसको लेकर बरसात का मौसम नजदीक है। वहीं कब तेज बारिश हो जाए और नदी का जलस्तर कब बढ़ जाए कब कोई पता नहीं इसी को लेकर मजदूरों की संख्या लगातार बढ़ाई जा रही है जिससे कार्य जल्दी पूर्ण हो सके जल स्तर बढ़ने पर कार्य बाधित ना हो पाए और कार्य पूर्ण किए जा सके। वही क्षेत्रीय ग्राम प्रधान आसपास की आबादी के लोग नदी के किनारे तैयार की जा रही पक्की…

पीलीभीत :पूरनपुर रोटरी क्लब रॉयल्स ने धूमधाम से मनाया तीसरा स्थापना दिवस, मंडल अध्यक्ष का हुआ भब्य स्वागत

पीलीभीत पूरनपुर।रोटरी क्लब रॉयल्स ने तीसरा स्थापना दिवस नगर के एक होटल में धूमधाम से मनाया। वहीं स्थापना दिवस कार्यक्रम में मथुरा, हल्द्वानी,रुद्रपुर पीलीभीत से पहुंचे रोटेरियन मुख्य अतिथि व बिशिष्ट अतिथियों और स्थानीय अधिकारियों का जोरदार स्वागत किया गया। वहीं पूरनपुर रोटरी रॉयल्स क्लब के संस्थापक अध्यक्ष कौशलेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि पूरनपुर रोटरी क्लब रॉयल्स स्थापित हुए 03 बर्ष हो चुके हैं। पूरनपुर रॉयल्स क्लब 3 बर्षों से लगातार समाज हित में कार्य चाहे शिक्षा के क्षेत्र में या फिर स्वास्थ्य सेवाएं हों,अथवा टीवी से ग्रसित बच्चों…

पीलीभीत :पुलिस ने पति सहित दो के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा।

पीलीभीत /पूरनपुर। दहेज की मांग पूरी न करने पर जेठ विवाहिता पर गलत नियत रखने लगा।पति की गैरमौजूदगी में जबरन दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।विरोध करने पर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया।पुलिस ने पति सहित दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।माधोटांडा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक ग्रामीण ने अपनी पुत्री की शादी वर्ष 2019 में थाना क्षेत्र के ही एक गांव निवासी एक युवक के साथ की थी।शादी में काफी दहेज दिया गया।विवाहिता का आरोप है कि शादी के बाद उसका जेठ गलत…

जौनपुर :बदलापुर पुलिस ने चौराहे पर हिंसक प्रदर्शन करने वाले को किया गिरफ्तार

दिनांक 18.06.2022 को बदलापुर चौराहे पर अग्निपथ भर्ती योजना के विरोध में अज्ञात अराजक लोगों द्वारा बदलापुर चौराहे पर जाम लगाकर जान से मारने के नियत से पत्थर व फायर कर रहे थे, उनके इस हिंसक प्रदर्शन से आरक्षी कुलदीप पान्डेय थाना बदलापुर जौनपुर के पैर में फैक्चर आ गया था व अन्य कई पुलिस कर्मी घायल भी हुए थे व प्रदर्शनकारियों द्वारा श्रीमान राज्य सूचना आयुक्त महोदय के स्कोर्ट वाहन पर भी हमला कर दिया गया जिससे उक्त सरकारी वाहन क्षतिग्रस्त हो गया स्कोर्ट प्रभारी व एक अन्य पुलिस…