पीलीभीत आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आजादी का अमृत महोत्सव इनिशियम ग्लोबल स्कूल में कृष्ण जन्माष्टी पर्व मनाया गया। उक्त आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी पुलकित खरे द्वारा प्रतिभाग कर स्कूली छात्र/छात्राओं को बांसुरी वितरित की गई। उक्त आयोजित महोत्सव में स्कूल के सभी बच्चों ने उनके स्वागत और सम्मान के लिए तरह-तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम का प्रारम्भ गणेश वंदना और सरस्वती वंदना से किया गया। सरस्वती वंदना शौर्य, आकाशी, एकमप्रीत और जसकरन द्वारा गायन किया गया। इसके साथ ही साथ बडे़ बच्चों…
Category: उत्तर प्रदेश
पीलीभीत :आवास दिलाने के नाम पर युवक से हजारों ठगे
पीलीभीत पूरनपुर।कोतवाली क्षेत्र के गांव बलरामपुर निवासी कौशल कुमार ने बताया कि उसकी गांव घुंघचाई निवासी एक ग्रामीण से मुलाकात हो गई।उसने सचिव से अच्छी जान पहचान होने की वात कहते हुए सरकारी आवास दिलाने का झांसा दिया।उसने युवक से बीस हजार रुपये देने की वात कही।इस पर युवक उसके झांसे में आ गया। पीड़ित ले उसको बीस हजार रुपये दे दिए।काफी समय बीत जाने के बाद भी उसको आवास नहीं मिला।इस पर उसने अपने रुपए वापस देने को कहा तो ग्रामीण उसके साथ गाली-गलौज करने लगा।विरोध करने पर मारपीट…
पीलीभीत :अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में “शहीद स्मारक” गैस चौराहे पर पीएसी बैंड द्वारा राष्ट्रगान व अन्य देशभक्ति धुन का वादन कर किया शहीदों को नमन एवं निकाली गयी तिरंगा यात्रा।
पीलीभीत आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक डा0 पवित्र मोहन त्रिपाठी की उपस्थित में “शहीद स्मारक” गैस चौराहा पर 08वीं वाहिनी पीएसी बैंड, द्वारा राष्ट्रगान व अन्य देशभक्ति धुन बजाकर शहीदों को नमन करते हुये शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की गयी। तत्पश्चात जन-जन में देश-प्रेम, राष्ट्रीय एकता व हर घर तिरंगा अभियान की भावना जागृत करने हेतु पुलिस बल व पीएसी बैंड के साथ पीलीभीत शहर क्षेत्र में तिरंगा यात्रा निकाली गई, कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी नगर सुनील दत्त, पुलिस उपाधीक्षक सुश्री ज्योति यादव, पुलिस उपाधीक्षक प्रतीक…
पीलीभीत :स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर आज़ादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में पुलिस अधीक्षक द्वारा यूपी 112 पीलीभीत वाहनों द्वारा तिरंगा झण्डा लगाकर शहर में तिरंगा मार्चपास्ट के आयोजन को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना।
पीलीभीत स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ के शुभअवसर पर आज़ादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी. द्वारा यूपी 112 के वाहनों को तिरंगा मार्चपास्ट हेतु पुलिस लाइन पीलीभीत से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया, जो कि पुलिस लाइन से नकटादाना चौराहा, खकरा चौकी, कोतवाली पीलीभीत, गुरुद्वारा चौराहा, डिग्री कॉलेज चौराहा, थाना सुनगढ़ी, छतरी चौराहा, गौहनिया चौराहा से होते हुए गाँधी स्टेडियम पर राष्ट्रीय गान के साथ समाप्त हुआ एवं तिरंगा मार्चपास्ट के समापन के दौरान जनता के लोगों में मिष्ठान वितरण किया गया।
पीलीभीत: आजादी के अमृत महोत्सव पर निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि एवं बीईओ ने प्राथमिक विद्यालय खमरियापट्टी में छात्रों को निःशुल्क पुस्तकें वितरण की।
पूरनपुर पुस्तकें प्राप्त करते ही छात्रों के चेहरे खुशी से खिल उठे। बुधवार को प्राथमिक विद्यालय खमरियापट्टी में जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि गुरुभाग सिंह एवं खण्ड शिक्षाधिकारी विजय वीरेन्द्र सिंह ने छात्रों को निःशुल्क पुस्तकों का वितरण किया। पुस्तकें प्राप्त करते ही छात्रों के चेहरे खिल उठे। पुस्तकें वितरण के दौरान गुरुभाग सिंह ने बच्चों एवं ग्रामीणों को बताया कि सरकार सरकारी विद्यालयों में तमाम सुविधाओं के साथ कई शिक्षकों की तैनाती कर बच्चों को पढ़ाने के लिए भेजा है। इसलिए सभी अभिभावक बच्चों को समय से प्रतिदिन स्कूल…
फर्रुखाबाद:भागीरथी जनकल्याण समिति ने 6 क्षय रोगियों को लिया गोद,क्षय रोगियों को हीन भावना से न देखें, उनका मनोबल बढ़ाएं-डीटीओ
फर्रुखाबाद 17 अगस्त 2022 सरकार और स्वास्थ्य विभाग क्षय रोग से ग्रसित लोगों को बीमारी से मुक्ति दिलाने को लेकर गंभीर है। इसके तहत आर पी मेमोरियल हॉस्पिटल में भागीरथी जनकल्याण समिति द्वारा बुधवार को 6 टीबी रोग से ग्रसित लोगों को गोद लिया गया |इस दौरान गोद लिए हुए रोगियों को उनके पोषण के लिए गुड़, चना, सत्तू, तिल, गजक, बोर्नवीटा फल आदि दिया गया |जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ सुनील मल्होत्रा ने कहा कि टीबी रोग लाइलाज नहीं है लेकिन आज भी कुछ जगहों पर इसे मौत की…
सीतापुर – कस्टमर डे पर बैंकिंग के प्रति किया जागरूक
नैमिषारण्य / सीतापुर – इंडियन बैंक शाखा प्रबंधक आशीष कुमार ने खाताधारकों को बैंकिंग संबंधित जागरूक किया, कस्टमर डे बैंक में आयोजित किया गया जिसमें ग्राहकों को बैंक के संबंधित जागरूकता दी गई तो वही ग्राहकों से होने वाली समस्याओं के बारे में भी पूछा।शाखा प्रबंधक ने इनोसेंट ऐप के बारे में लोगों को बताया कि किस प्रकार से इस ऐप के माध्यम से डिजिटल बैंकिंग का लाभ उठा सकते हैं सिविल के बारे में जानकारी दें कि किस तरह सिविल का महत्व लोन लेने में होता है तो वही…
फर्रूखाबाद:बाइक सवार बदमाशों ने की किराना व्यापारी के साथ लूट और जान से मारने की कोशिश ।
कायमगंज में किराना दुकानदार प्रशांत वर्मा के साथ बीती रात लगभग 9 बजे लूट और मारपीट की घटना हुई।जिसमें प्रशांत को गम्भीर चोट आई है। प्रशांत शाम को अपनी दुकान बंद करके अपने घर अल्लाहपुर जा रहे थे तभी अल्लाहपुर के निकट राधास्वामी आश्रम के पास मोटरसाइकिलो से सवार बदमासो ने उन्हें घेर लिया और लाठी और लोहे की रॉड से जानलेबा हमला कर दिया । बदमाशो ने प्रशांत का रुपये से भरा झोला और जंजीर छीन ली। और रास्ता सुनसान होने का फायदा उठाकर बदमाश भाग गए। घटना की…
आँवला/बरेली – सिरौली बिजली उपकेंद्र के कर्मचारियों की मनमानी से जनता परेशान।
आँवला – थाना सिरौली के ग्राम सोना में पिछले 24 घंटे से बिजली नहीं, आपको बताते चलें कि सिरौली उपकेंद्र के ग्राम सोना में 24 घंटे से बिजली नही है , पूरा गांव अंधेरे में है , सिरौली उपकेंद्र के कर्मियों की मन मानी से ग्रामीण अंधेरे में रहने को मजबूर , सिरौली उपकेंद्र पर सोना के नाम से अलग फीडर है , जिससे सप्लाई धनोरा को भी जाति है , सिरौली से एक लाइन बन कर आई है , जिससे सोना और धनोरा दोनो ग्राम पंचायतों में सप्लाई चलती…
फर्रुखाबाद:ग्रामीण क्षेत्रों में शिविर लगाकर 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को लगाई जा रही है निशुल्क प्रीकाशनरी डोज
फर्रुखाबाद 16 अगस्त 2022 एक बार फिर से जिले में कोरोना संक्रमण ने रफ्तार पकड़ ली है, लोगों ने समझ लिया कि कोरोना वायरस चला गया है l लेकिन यह गया ही नहीं था, बल्कि कुछ समय के लिए संक्रमण कम हो गया था l अब हमें एक बार फिर से कोविड 19 की गाइडलाइन को पालन करने की आवश्यकता है यह कहना है मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अवनीन्द्र कुमार का lसीएमओ ने बताया कि टीके की दूसरी डोज लगने के छह माह बाद ही प्रीकाशनरी डोज (एहतियाती टीका) लगाई…
फर्रुखाबाद:ऐतिहासिक ऐतिहासिक बौद्ध नगरी संकिसा नगर पंचायत घोषित
फर्रुखाबाद, अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य के अथक प्रयास से प्रदेश सरकार ने ऐतिहासिक बौद्ध नगरी संकिसा को नगर पंचायत क्षेत्र घोषित कर दिया है। नगर विकास अनुभाग ने इसकी अधिसूचना जारी होने की तिथि से 15 दिन के अंदर आपत्तियां मांगी है। आपत्तियां सूबे के प्रमुख सचिव उत्तर प्रदेश शासन नगर विकास अनुभाग 1 बापूभवन लखनऊ को भेजी जानी है। प्रदेश सरकार ने 4 अगस्त 2022 को सूचना जारी की थी और यह आदेश के 15 दिन के अंदर ही आपत्तियां मांगी गई है 15 दिन के अंदर का पंक्तियां…
फर्रुखाबाद:जिलाध्यक्ष अनिल कश्यप के द्वारा निषाद पार्टी की स्थापना दिवस बहुत धूमधाम से मनाया गया
फर्रुखाबाद,निषाद पार्टी की स्थापना के अवसर पर जिलाध्यक्ष अनिल कश्यप ने बढ़पुर स्थित कार्यालय पर एक बैठक आयोजित की। बैठक में पार्टी के संस्थापक डॉक्टर संजय निषाद कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार के चित्र के समक्ष केक काटकर पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया। जिलाध्यक्ष अनिल कश्यप ने बताया कि निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल डॉक्टर संजय निषाद के नेतृत्व में 16 अगस्त 2016 को स्थापित किया गया था। यह भारत में एक राजनीतिक दल है इसे निषाद पार्टी के नाम से भी जानते हैं,संजय निषाद के द्वारा इस…
औरैया : एंबुलेंस बनी जच्चा बच्चा के लिए वरदान
औरैया: शासन द्वारा संचालित 108 एवं 102 एंबुलेंस मरीजों एवं जच्चा बच्चा के लिए वरदान सिद्ध होती हुई नजर आती है, चाहे सड़क सड़क दुर्घटना हो ,कोई गंभीर बीमारी या प्रसव पीड़ा होने पर सबसे पहले जो लोग हाजिर होते हैं ,वह है एंबुलेंस टीम l इसी टीम द्वारा आज जिले के एरवाकटरा ब्लॉक के गांव सराय कछवाहा निवासी पूरननाथ की पत्नी गजना देवी को प्रसव पीड़ा होने पर पूरन नाथ ने 108 कॉल सेंटर पर 108 एंबुलेंस बुलाने के लिए कॉल की तो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एरवाकटरा से 108…
फर्रूखाबाद:जिलाधिकारी का मानवीय चेहरा आया सामने
द दस्तक 24 न्यूज,। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जेल में जेल कर्मियों एवम बंदियों का सहभोज आयोजित किया गया । सहभोज का शुभारंभ श्री संजय कुमार सिंह जिलाधिकारी फर्रुखाबाद द्वारा बंदियों को स्वयं भोजन परोस कर किया । विशाल ह्रदय के धनी, सर्वलोकप्रीय जिलाधिकारी महोदय के भोजन परोसते ही बंदियों के भावुकतावश आंसू निकल आए। बंदियों में चर्चा रही की ऐसे जिलाधिकारी जनपद में पहली बार देखे है । सहभोज के आयोजन से बंदी अतिप्रसन्न दिखाई दिए।
पीलीभीत :इंसौल टी इंडिया ने स्वतंत्रता दिवस पर डायबिटीज से पीड़ित दिव्यांग जनों को कैम्प लगाकर आधा दर्जन मरीजों को निःशुल्क डिवाइस वितरण की।
पीलीभीत पूरनपुर सोमवार को ब्लॉक रोड पर इंसौल टी इंडिया कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस पर इलेक्ट्रो थरेपी डिवायस एक कैम्प लगाया गया। जिसमें कम्पनी के इंजीनियर धर्मेन्द्र कुमार ने डायबिटीज से पीड़ित करीब आधा दर्जन दिव्यांग जनों को निःशुल्क डिवाइस वितरण की। उन्होंने बताया कि अच्छे स्वास्थ्य के लिए इंसौल टी इलेक्ट्रो थरेपी डिवाइस डायबिटीज डिस आर्डर को समाप्त कर देती है। जिसमें संसारपुर के विजय कुमार, गोला के धर्मेन्द्र कुमार, खटीमा के अनिल कुमार, पीलीभीत के राकेश कुमार सहित कई लोगों ने डिवाइस को प्राप्त किया। समारोह में अमित…
पीलीभीत :जन कल्याण सुरक्षा संघ कार्यालय पर किया ध्वजारोहण,विद्यालयों में बृक्षारोपण।
पीलीभीत कलीनगर क्षेत्र के ग्राम पंचायत जमुनियां खास जन कल्याण सुरक्षा संघ के रजिस्टर्ड कार्यालय पर पहली बार सोमवार सुबह पंद्रह अगस्त आज़ादी के 75 बर्ष पूर्ण होने पर देश के प्रधानमंत्री की मुहिम को बढ़ावा देते हुए आज़ादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत जन कल्याण सुरक्षा संघ के अध्यक्ष ब्रहमपाल सिंह के द्वारा कार्यालय पर ध्वजारोहण किया गया उसके बाद जनता प्राथमिक विद्यालय जमुनियां के विद्यार्थियों द्वारा राष्ट्रीय ज्ञान हुआ मिष्ठान का वितरण किया गया कार्यक्रम के अंत मे मोटरसाइकिल के द्वारा तिरंगा यात्रा निकाल कर दो विद्यालयों में…
पीलीभीत :आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों एवं अनुचरो की तिरंगा यात्रा रैली को बीआरसी से विधायक बाबूराम पासवान ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
पीलीभीत पूरनपुर ; मंगलवार को बीआरसी पूरनपुर में परिषदीय स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों, अनुचरों की अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में तिरंगा यात्रा रैली खण्ड शिक्षाधिकारी विजय वीरेन्द्र सिंह की उपस्थिति में क्षेत्रीय विधायक बाबूराम पासवान ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विधायक ने सम्बोधन में कहा कि इस तिरंगा यात्रा से जनमानस में तिरंगा के प्रति श्रद्धा एवं देश भक्ति की भावना जागृति हुई है तथा खण्ड शिक्षाधिकारी विजय वीरेन्द्र सिंह ने तिरंगा यात्रा रैली में हरी झंडी दिखाने के लिए विधायक का आभार व्यक्त किया एवं तिरंगा…
फर्रुखाबाद:आम आदमी पार्टी फर्रुखाबाद ने हर्षोल्लास से मनाया राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल का जन्मदिन
फर्रुखाबाद, आज 16/08/2022 ज़िलाकार्यालय पर ईं नीरज प्रताप शाक्य की अध्यक्षता में राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केज़रीबाल का 54वाँ जन्मदिन केक काटकर ज़िला कार्यालय पर बड़ी धूमधाम से मनाया गया जिसमें अरविंद केजरीवाल की स्वास्थ्य व दीर्घायु होने की सभी कार्यकर्ताओं ने प्रार्थना की।इस मौक़े पर ज़िलाध्यक्ष नीरज प्रताप शाक्य ,ज़िला महासचिव कुलदीप ठाकुर , ज़िलामीडिया प्रभारी हरी प्रताप सिंह ,युवा ज़िलाध्यक्ष संदीप सिंह ठाकुर रमन सिंह युवा अमरदीप शाक्य ऑडिटर ,अन्कित शाक्य आइटी सेल प्रभारी ,बबली दीक्षित ,पप्पू कटियार, विजय गौतम सोनू दुबे, पिंकी कश्यप, बबली कुमारी ,राजेश्वरी गौतम, सुनीता…
पीलीभीत :दहेज के खातिर विवाहिता पर धारदार हथियार से हमला
पीलीभीत पूरनपुर।दहेज के खातिर विवाहिता को धारदार हथियार से प्रहार कर गंभीर घायल कर दिया।नौकरी के रुपए खाते से निकालकर पति ने हवा में उड़ा दिए।पुलिस ने आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज की है।घुंघचाई चौकी क्षेत्र के गांव सिमरिया ता.अजीतपुर विल्हा निवासी राम गिरीश ने अपनी पुत्री सुमन की शादी चार साल पहले बंडा थाना क्षेत्र के गांव आलमपुर निवासी प्रदीप के साथ की थी।शादी के दौरान मायके पक्ष ने अपने सामर्थ्य अनुसार दहेज दिया।लेकिन दिए गए दहेज से सुसराली संतुष्ट नहीं हुए।शादी के कुछ ही महीनों बाद ससुरालियों ने विवाहिता…
पीलीभीत : नशेडी पति ने पीट-पीटकर कर दी पत्नी हत्या
पीलीभीत पूरनपुर।जमीन बिक्री का विरोध करने पर शराबी पति ने महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी।सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।लेकिन तहरीर के बावजूद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की,कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।कोतवाली क्षेत्र के गांव दुधिया खुर्द निवासी ओमबीर ने बताया कि उसकी बहन इंद्रावती की शादी 18 साल पहले कोतवाली क्षेत्र के गांव नौगावां मोहम्मदपुर निवासी रामपाल के साथ की थी।उसने बताया कि रामपाल शराबी किस्म…
