शाहगंज(जौनपुर) :क्षेत्र के तालीमाबाद सबरहद स्थित फरीदुल हक मेमोरियल पीजी कालेज के मैदान में दो दिवसीय अन्तर महाविद्यालयीय फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन गुरुवार को किया गया। जिसमें दिन आठ टीमों में प्रतिभाग किया। बतौर मुख्य अतिथि विधायक रमेश सिंह ने फीता काटकर और खिलाड़ियों से परिचय के पश्चात प्रतियोगिता शुरू हुई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक रमेश सिंह ने कहा कि पूरे पूर्वाचल में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। क्रिकेट ने लगभग सभी खेलों को लुप्त कर दिया। केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार खेलों पर विशेष ध्यान दे…
Category: उत्तर प्रदेश
पीलीभीत:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय आधार अनुश्रवण समिति की बैठक सम्पन्न।
पीलीभीत जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय आधार अनुश्रवण समिति की बैठक कार्यालय कक्ष में सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने विभिन्न संचालित लाभार्थीपरक पेंशन व अन्य योजनाओं में आधार सीडिंग कराने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये गये। बैठक में जिलाधिकारी ने वृद्वावस्था पेंशन, दिव्यांग पेंशन पति की मृत्योपरान्त निराश्रित महिला मनरेगा व प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना की समीक्षा की गई और सम्बन्धित अधिकारियों से योजनाओं की प्रगति के सम्बन्ध में जानकारी ली। जिलाधिकारी द्वारा सम्बन्धित अधिकारियों को योजनाओं से अधिक से अधिक लाभार्थियों को लाभ…
पीलीभीत:बीसलपुर में एआरटीओ द्वारा चलाया गया अभियान 05 ओवरलोड सहित 19 वाहनों के विरुद्ध की गई कार्रवाई।
पीलीभीत एआरटीओ वीरेंद्र सिंह द्वारा पीलीभीत बीसलपुर मार्ग पर चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमें 05 ओवरलोड वाहन संचालित होते पाये गये, जिनके विरुद्ध सीज की कार्यवाही करते हुए उनसे रू. 120000 जुर्माना वसूला गया। चेकिंग में बकाया टैक्स में चल रहे वाहनों, फिटनेस समाप्त संचालित हो रही वाहनों, ओवरहाइट माल का परिवहन कर रही वाहनों एवं नो पार्किंग में खड़ी वाहनों समेत कुल 17 चालान किए गए। चेकिंग के दौरान एक पिकअप वाहन जो कि माल ढोने के लिए पंजीकृत थी सवारिया ले जाते हुई पाई गई जिसे सीज़ कर…
पीलीभीत:पीसीएफ कृषक सेवा केंद्र पर डीएपी खाद न मिलने पर दर्जनों किसानों ने प्रदर्शन कर विरोध जताया।
पूरनपुर अमरैयाकलां। महादिया के पीसीएफ कृषक सेवा केंद्र पर डीएपी खाद न मिलने पर दर्जनों किसानों ने प्रदर्शन कर विरोध जताया। जबकि किसानों का आरोप है कि बिचौलियों को रातों-रात गोदाम से खाद बेच दी जाती है। इसलिए क्षेत्रीय किसानों को दिनभर खाद के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है।तहसील पूरनपुर क्षेत्र के महादिया के पीसीएफ कृषक सेवा केंद्र पर डीएपी खाद लेने के लिए कई दिनों से जमा बाड़ा बना रहता है। मगर क्षेत्रीय किसानों को खाद नहीं मिल पा रही है। गुरुवार को दर्जनों किसानों ने डीएपी खाद…
पीलीभीत:जिलाधिकारी द्वारा निमार्णाधीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दियोरिया कलां का किया गया औचक निरीक्षण।
पीलीभीत जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने आज निमार्णाधीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दियोरिया कलां में कराये जा रहे कार्यों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्यों को देखा गया और प्रयोग की जा रही सामाग्री की गुणवत्ता देखी गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की दीवारों में प्लास्टर की गुणवत्ता में कमी व दीवारों पर शीलन पाये जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुये सम्बन्धित को कडे निर्देश देते हुये कहा कि निर्धारित मानक के अनुरूप कार्य करायें जाये। ईंट की गुणवत्ता ठीक न पाये जाने पर ईंट बदलवाने के निर्देश…
पीलीभीत: पूरनपुर में शिक्षा संस्कार कोचिंग सेंटर विद्यार्थियों को दे रहा उत्तम शिक्षा
पीलीभीत तहसील पूरनपुर में शिक्षा संस्कार कोचिंग सेंटर उत्तम शिक्षा प्रदान कर रहा है। जो कि पूरनपुर नगर की पंकज कॉलोनी गली नंबर 11 में संचालित संस्थान है। यह संस्थान अभी तक तहसील स्तर पर कई प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा सराहना प्राप्त कर चुका है। जिसकी वजह इस कोचिंग सेंटर की शिक्षा व्यवस्था और पढ़ाने की सरल विधियां है। यह कोचिंग सेंटर छात्रों को कठिन और बड़े-बड़े प्रश्नों को सरल आसानी से सिखाने की खासियत रखता है। इसीलिए शिक्षा संस्कार कोचिंग सेंटर तहसील पूरनपुर की नंबर वन कोचिंग में अपना…
फर्रुखाबाद:ज़िले में इस समय हैं 2103 टीबी रोगी, समय पर मिले सही इलाज, तो गर्भाशय की टीबी को दे सकते हैं मात-डीटीओ
फर्रुखाबाद ,3 नवंबर,2022 टीबी की बीमारी मुख्य रूप से फेफड़ों को प्रभावित करती है लेकिन यह फेफड़ों के साथ शरीर के अन्य हिस्सों को भी प्रभावित करती है जब टीबी का बैक्टीरिया प्रजनन मार्ग में पहुंच जाता है तो गर्भाशय, अंडाशय, योनि मार्ग, लिम्फ नोडस को प्रभावित करता है जिससे प्रजनन क्षमता पर प्रभाव पड़ता है। जिसके कारण जेनाइटल या पेल्विक टीबी हो जाती है | यह कहना है जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ रंजन गौतम का ।वह बताते हैं कि जेनाइटल या पेल्विक टीबी के संदर्भ में भ्रांतियों के…
सिद्धार्थनगर -थाना बांसी पुलिस द्वारा पाक्सो एक्ट में वांछित 01 नफर अभियुक्त को किया गिरफ्तार
अमित कुमार आनन्द, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में “अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान” के अऩ्तर्गत थाना बांसी पुलिस द्वारा आज दिनांक 03.11.2022 को मु0अ0सं0 03/2022 धारा 363, 366A, 376 D,A , 342 IPC व 5/6 पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त मजहर अली पुत्र इशरत अली निवासी बहबोल थाना कोतवाली बांसी जनपद सिद्धार्थनगर को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-मजहर अली पुत्र इशरत अली निवासी बहबोल थाना कोतवाली बांसी जनपद सिद्धार्थनगरगिरफ्तार करने वाली टीम-उ0नि0 रवि प्रताप सिंह सेंगर…
गौतमबुद्ध नगर: नोएडा की सीईओ ने प्रदूषण के खिलाफ लगाईं 15 पाबंदी
गौतमबुद्ध नगर : पूरा दिल्ली-एनसीआर गैस चैंबर बना हुआ है। गौतमबुद्ध नगर का भी बुरा हाल है। नोएडा और ग्रेटर नोएडा की मुख्य कार्यपालक अधिकारी रितु महेश्वरी ने बुधवार को पॉल्यूशन पर काबू पाने के लिए हाईलेवल मीटिंग की है। जिसमें 15 पाबंदियां लगाई गई हैं। रितु महेश्वरी के पास गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी का भी प्रभार है। बैठक में जिला प्रशासन, सारे विकास प्राधिकरण, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, अग्निशमन विभाग और वन विभाग के अफसर शामिल हुए। सारे हॉट मिक्स प्लांट और आरएमसी प्लांट बन्दरितु महेश्वरी ने जिलेभर में सारे आरएमसी…
आँवला/बरेली -सिरौली थाना क्षेत्र के गौरीशंकर गुलड़िया में रोड पर तेज रफ्तार बाइक सवार ने महिला को मारी टक्कर, मौत, चालक गंभीर रूप से घायल।
आँवला – थाना सिरौली क्षेत्र के गांव गौरी शंकर गुलड़िया की रहने वाली 40 वर्षीय गुड्डी रानी के पति किशनलाल ने बताया आज सुबह गांव की महिलाओं के साथ टहलने जा रही थी। तभी गांव से कुछ दूरी पर तेज रफ्तार बाइक सवार ने पीछे से टक्कर मार दी। जिसमें महिला बेहोश होकर गिर गई साथ में टहल रही महिलाओं ने इसकी जानकारी परिवार के लोगों को दी ।मौके पर पहुचे परिवार के लोग महिला को निजी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया । घटना…
गौतमबुद्ध नगर: वाटर मीटर लगाने वाली कंपनी पर गिरी गाज, नोएडा प्राधिकरण ने लगाया 20 लाख का जुर्माना
गौतमबुद्ध नगर: वाटर मीटर लगाने वाली कंपनी पर गिरी गाज, नोएडा प्राधिकरण ने लगाया 20 लाख का जुर्माना में वाटर मीटर लगाने वाली कंपनी बीसीआईटीएस पर नोएडा प्राधिकरण ने काम में लापरवाही बरतने के चलते दंड लगाया है। प्राधिकरण का कहना है कि कंपनी निर्धारित समय में काम पूरा नहीं कर सकी उत्तर प्रदेश के नोएडा में वाटर मीटर लगाने वाली कंपनी बीसीआईटीएस (BCITS) पर नोएडा प्राधिकरण ने काम में लापरवाही बरतने के चलते दंड लगाया है। कंपनी को अधिकारियों ने शहर के सेक्टर 27 में मीटर लगाने का काम सौंपा…
मैनपुरी:ब्लॉक बेवर की न्याय पंचायत बरौली न्याय पंचायत स्तरीय पर मिनी प्रतियोगिता कराई गई
जनपद मैनपुरी थाना क्षेत्र भोगांव के अंतर्गत नगला शीशम में मिनी क्रीडा प्रतियोगिता कराई गई जिसमें ग्राम प्रधान प्रेमदास जीने मां सरस्वती पर फूल माला एवं दीप प्रज्वलित किया गया साथ ही समस्त स्टाफ ने प्रधान जी को शांल एवं पटका उड़ा कर स्वागत किया फिर प्रेमदास जी ने दौड़ प्रतियोगिता एवं खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ हरी झंडी दिखाकर प्रारंभ किया जिसमें सभी स्कूल के बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया उनमें से कुछ बच्चे प्रथम व द्वितीय स्थान पर आए जिनको प्रेमदास प्रधान जी एवं उनके भतीजे मुकेश सिंह ने…
जौनपुर : निकाय चुनाव में बगावत करनें वालों को पार्टी दिखायेगी बाहर का रास्ता- दयालु
शाहगंज ( जौनपुर) : उत्तर प्रदेश में बीजेपी नगर निकाय की तैयारियों में जोरों-शोरों से जुटी हुई हैं. इस बीच यूपी सरकार में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार दयाशंकर मिश्रा दयालु जौनपुर पहुंचे जहां उन्होंने शाहगंज नगर पालिका परिसर के मीटिंग हाल में एक बैठक की. इस बैठक में नगर निकाय चुनावों को लेकर रणनीति तैयार की गई है. बीजेपी ने जौनपुर के सभी सीटों पर कमल खिलाने का लक्ष्य रखा है. इन चुनाव के लिए दया शंकर मिश्रा दयालु को जिम्मेदारी दी गई है । निकाय चुनाव को बीजेपी सेमीफाइनल मानकर…
जौनपुर : असंतुलित होकर गड्डे में गिरने से बाइक सवार महिला की मौत
शाहगंज(जौनपुर) : सरपतहां थाना क्षेत्र के सराय मोहिद्दीनपुर पेट्रोल पंप के समीप अंसतुलित बाइक गड्डे में जा गिरी। जिसमें बाइक सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उपचार के लिए स्थानीय राजकीय पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।आजमगढ़ जनपद के दीदारगंज थाना क्षेत्र के अमरेथू गांव निवासी रीता देवी (45) पत्नी गोविंद पासवान मंगलवार की सुबह अपने पुत्र राजकुमार के साथ बाइक से विजेथुआ महावीर धाम दर्शन करने करने…
पीलीभीत : गुरु की महिमा का किया वखान
पूरनपुर।श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश उत्सव के उपलक्ष्य में कजरी के सेंट्रल गुरुद्वारे से निकलने वाली प्रभात फेरी का अकाल एकेडमी में भव्य स्वागत किया गया।भारी संख्या में सिख संगत, छात्र छात्राएं मौजूद रही।शब्द कीर्तन के माध्यम से गुणगान किया गया। सरदार कुलदीप सिंह,सरदार अवतार सिंह, दिलावर सिंह ने गुरु की महिमा का वखान कर कहा कि गुरु के बिना ज्ञान पाना मुश्किल है।लेकिन आज का इंसान मोह माया में पड़कर गुरु के दर्जे को भूलता जा रहा है।उन्होंने संगत को निहाल करते हुए कहा कि आज की…
पीलीभीत:रुपए मांगने पर महिला को मारा बांका
पीलीभीत पूरनपुर।कोतवाली क्षेत्र के गांव सिमराया निवासी अर्चना देवी ने बताया कि उसका पति काम करने बाहर गया हुआ है।वुद्धवार को महिला ने अपने ससुर से जरुरत पडने पर रुपए मांगे।इस पर ससुर उसको गाली गलौज करने लगा।जब महिला ने विरोध किया तो आरोप है कि ससुर ने उसको जमकर मारा पीटा।सिर पर बांका मार देने से उसका सिर फट गया।वह लहूलुहान होकर मौके पर ही गिर गई।घटनाक्रम को लेकर खलबली मच गई। महिला को उपचार के लिए नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।महिला ने कार्रवाई के लिए कोतवाली…
पीलीभीत:घोड़े से टकराई वाइक,हालत गंभीर
पीलीभीत पूरनपुर।नगर के मोहल्ला गणेशगंज निवासी मुमताज अपने किसी काम से रमपुरा आया था।वापस लौटने के दौरान रास्ते में पूरनपुर बंडा हाईवे पर सामने से आ रहे घोड़े से उसकी बाइक टकरा गई।हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया।राहगीरों की मदद से उसे उपचार के लिए नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।जहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
प्रयागराज: डेंगू से बचाव ही उपचार है-’मुख्य चिकित्साधिकारी
जनपद प्रयागराज में पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष डेंगू धनात्मक रोगियों की संख्या में वृद्धि हुई है। विगत 01 सप्ताह से डेंगू धनात्मक मरीजों एवं धनात्मकता दर में गिरावट आयी है। जनपद प्रयागराज के समस्त राजकीय चिकित्सालयों यथा-स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय, मोतीलाल नेहरू मण्डलीय चिकित्सालय, जिला महिला चिकित्सालय, तेज बहादुर सपू्र चिकित्सालय आदि में बेड खाली हैं। जनपद प्रयागराज में प्लेटलेट्स की कोई कमी नहीं है। जनपद में स्थापित ब्लड बैंक में पर्याप्त मात्रा में प्लेट्लेट्स उपलब्ध हैं। प्रतिदिन प्रातः भी 70-80 यूनिट प्लेटलेटस ब्लड बैंक में उपलब्ध रहता है।…
फर्रुखाबाद:नगला किसानन, बंगसपुरा कोहना और हाथीपुर में पांच वर्ष तक के बच्चों और गर्भवती महिलाओं को लगे टीके,अच्छी सेहत के लिए टीकाकरण बहुत जरुरी-जिला प्रतिरक्षण अधिकारी
फर्रुखाबाद ,2 नवम्बर 2022 अच्छा स्वास्थ्य सभी को अच्छा लगता है, सभी स्वस्थ रहना चाहते हैं | लेकिन जब टीकाकरण की बात आती है तो लोग भय वश पीछे हट जाते हैं टीकाकरण बच्चों का हो या बड़ों का | लोगों को यह समझना होगा कि हमारी अच्छी सेहत के लिए टीकाकरण बहुत जरुरी है | हमको समय आने पर अपने बच्चों के नियमित टीकाकरण के साथ साथ खुद के भी कोरोना से सुरक्षा के लिए टीका लगवाना आवश्यक है | यह कहना है जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ प्रभात वर्मा…
पीलीभीत:युवक ने की महिला से छेड़छाड़,पुलिस को दी तहरीर
पीलीभीत पूरनपुर।पति की गैरमौजूदगी में पड़ोसी युवक ने घर में घुसकर महिला को गलत नियत से दबोच लिया।आरोप है कि छेड़छाड़ की विरोध पर पिटाई लगाई।महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी एक महिला ने बताया कि उसके परिवार के लोग बाहर गए हुए थे।वह घर पर अकेली थी।इसी दौरान गांव का रहने वाला एक युवक चोरी चुपके से मौका पाकर उसके घर में घुस आया।रसोई में काम कर रही महिला को गलत नियत से पकड कर छेड़छाड़ शुरू कर दी।विरोध…
