गोला गोकर्णनाथ- गोला नगर के प्रतिष्ठित विद्यालय वि०कु०स्मा० सरस्वती विद्या निकेतन इण्टर कॉलेज, गोला गोकर्णनाथ के पूर्व छात्र देवांश त्रिपाठी स्विट्ज़रलैंड स्थित विश्व के शीर्ष दस विश्वविद्यालयों में सम्मिलित ETH यूनिवर्सिटी, ज़्यूरिख में रिसर्च प्रोजेक्ट हेतु चयनित हुये हैं । देवांश मई 2025 में, रिसर्च प्रोजेक्ट के लिए ETH ज्यूरिख, स्विटजरलैंड जा रहे हैं। इनके रिसर्च प्रोजेक्ट को ETH ज्यूरिख द्वारा प्रदान की गई छात्रवृत्ति द्वारा पूरी तरह से वित्त पोषित किया जा रहा है। छात्रवृत्ति दुनिया भर से आवेदन आमंत्रित करती है और फिर पूर्ण वित्त पोषण के लिए…
Category: लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी : गोला गकर्णनाथ – बाघ ने किया किसान पर हमला..
ब्रेकिंग न्यूज़गोला गोकर्णनाथ-महेशपुर वन रेंज में एक किसान पर बाघ ने अचानक हमला कर दिया मूडा जवाहर गांव के पास एक खेत में जुताई कर रहे 55 वर्षीय किसान मुन्नालाल को बाघ ने गंभीर रूप से घायल कर दिया गन्ने के खेत में छिपा बाघ अचानक उन पर झपट पड़ा और किसान को बुरी तरह घायल कर दिया.. घटना की सूचना तत्काल वन विभाग और एंबुलेंस को दी गई, घायल किसान को गोला सी एच सी भेजा गया।आक्रोशित ग्रामीणों ने गोला सिकंदराबाद मार्ग को जाम कर दिया मौके पर पहुंची…
लखीमपुर खीरी : सदर चौराहा गोला से बहला फुसलाकर वृद्ध से साइकिल ले उड़ा चोर ?
प्रार्थी शत्रुघ्न लाल पुत्र विष्णु दयाल निवासी सुहेला तहसील गोला गोकर्णनाथ जिला लखीमपुर खीरी के निवासी हैं प्रार्थी दिनांक 8.4.2025 समय लगभग 12:30 बजे सदर चौराहा स्थित जिला सहकारी बैंक में पैसा जमा करने गया था वापसी में सदर चौराहे पर श्री राम जलपान ग्रह पर थकावट दूर करने के लिए रुका जहां से अज्ञात व्यक्ति द्वारा मुझे बहला फुसलाकर राजेंद्र पुत्र रतनलाल वर्मा और मनोज को कागज देने की बात कही प्रार्थी के मना करने पर कि हम इन लोगों को नहीं जानते हैं यह कहने पर चोर ने…
लखीमपुर खीरी : डीएम के निर्देश पर तीन तहसीलों के 12 किसानों को मिला मुआवजा ?
डीएम के निर्देश पर तीन तहसीलों के 12 किसानों को मिला मुआवजा, प्रशासन ने दिखाई तत्परता, मुआवजा मिलने पर पीड़ित किसानों के चेहरो पर दिखी खुशी। लखीमपुर खीरी जिले में बुधवार शाम हुई आगजनी की घटनाओं से प्रभावित किसानों को गुरुवार प्रशासन द्वारा बड़ी राहत दी गई। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल के निर्देश पर लखीमपुर सदर, मितौली और गोला तहसील के किसानों को फसल क्षति के एवज में सरकार द्वारा अनुमन्य धनराशि के चेक प्रदान किए गए।गुरुवार को प्रशासन की ओर से सीएम खेत खलिहान अग्निकाड दुर्घटना सहायता योजना के…
लखीमपुर खीरी : देश के पर्यटन स्थलों की सूची में शामिल हो गोला गोकर्णनाथ
केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र टैनी को ज्ञापन देने वाले पदाधिकरियों में छोटी काशी गोला विकास संघर्ष समिति के अध्यक्ष श्री लोकेश कुमार गुप्ता और महामंत्री श्री महेश कुमार पटवारी मुख्य रूप से शामिल रहे।गोला नगर की सामाजिक संस्था छोटी काशी विकास संघर्ष समिति ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, भारत पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष सांसद संबित पात्रा और पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी को ज्ञापन देकर गोला गोकर्णनाथ छोटी काशी को भारत वर्ष के पर्यटन स्थलों की सूची में शामिल…
लखीमपुर खीरी : बिजली के तारों में स्पार्किंग से लगी आग, लगभग बीस एकड़ फसल जलकर राख
गोला गोकर्णनाथ – तहसील गोला के ग्राम खजुहा, परगना कुकरा में बुधवार को अचानक लगी भीषण आग से लगभग बीस एकड़ फसल जलकर राख हो गई, जिससे किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया। इस आगजनी की घटना में कई बीघा में फैली गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। आंधी के कारण आग ने देखते ही देखते कई खेतों को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल स्वयं आग प्रभावित क्षेत्र में पहुंचीं और खेतों में लगी आग…
लखीमपुर खीरी : गोला गोकर्णनाथ – मुंडन संस्कार कराकर लौट रहा परिवार हुआ हादसे का शिकार
गोला गोकर्णनाथ नीमगांव थाना क्षेत्र में बुधवार अपराह्न एक बड़ा हादसा हो गया,किशनपुर और लखनियापुर गांव के बीच में एक ट्रैक्टर ट्राली मुंडन संस्कार से वापस लौट रही थी तभी अनियंत्रित होकर लखनियापुर गांव के पास ट्रैक्टर ट्राली पलट गई, ट्रैक्टर ट्राली में सवार कई महिलाएं और पुरुष इसकी चपेट में आए हैं, दर्जनों महिलाएं जख्मी बताई जा रही हैं।सभी घायल लोनपुरवा थाना नीमगांव के रहने वाले बताएं जा रहे हैं।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक अज्ञात कार में पहले सड़क किनारे खड़ी बाइक को टक्कर मारी,इसके बाद सवारी से भरी तेज…
लखीमपुर खीरी : बारिश के साथ गिरे ओले ?
गोला गोकर्णनाथ- गोला गोकर्णनाथ में शाम को अचानक मौसम का मिजाज बदल गया और तेज बारिश के साथ ओले गिरे,इस बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है,कटाई के लिए तैयार खड़ी गेहूं की फसल अब खतरे में है,स्थानीय किसानों का कहना है कि बारिश और ओलावृष्टि से गेहूं की फसल को नुकसान हो सकता है,इससे किसानों को आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ सकता है,लेकिन हर बुराई में कुछ अच्छाई छिपी होती है, साठा धान की खेती करने वाले किसानों के लिए यह बारिश वरदान साबित हो…
लखीमपुर खीरी : गोला में भारतीय जनता पार्टी का सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन संपन्न ?
आज गोला विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी गोला विधायक की अध्यक्षता में सक्रिय सदस्यों के सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि क्षेत्रीय महामंत्री श्री नीरज वर्मा जी रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि व गोला विधायक अमन गिरी ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। आज गोला विधानसभा में सक्रिय सदस्यों का सफल सम्मेलन संपन्न हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि नीरज वर्मा ने कहां सक्रिय सदस्यों की संख्या के आधार पर भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है,इसी कारण पार्टी का देश में पूर्व से पश्चिम…
लखीमपुर खीरी : नगर पालिका परिषद की पूर्व अध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल के आवास पर आयोजित सामान्य बैठक संपन्न ?
भारतीय जनता पार्टी भारतीय संस्कृति पर आधारित पार्टी है और विचारों से जुड़े कार्यकर्ताओं के त्याग तपस्या बलिदान के बल पर देश को नई दिशा देने का काम पार्टी ने किया है जिससे पूरे विश्व में भारत माता का मस्तक गर्व से ऊंचा हुआ है यह विचार नगर पालिका परिषद की पूर्व अध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल के आवास पर आयोजित सामान्य बैठक में भारत सरकार के निवर्तमान केंद्रीय ग्रहराज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी ने अपने संबोधन में व्यक्त किए उन्होंने कहा राष्ट्रीय स्वयंसेवक जनसंघ के विचारों से प्रभावित कार्यकर्ताओं ने भारतीय…
लखीमपुर खीरी : संघ प्रमुख श्री मोहन भागवत जी ने मुस्तफाबाद स्थित कबीरधाम में असंग देव भक्ति भवन का किया शिलान्यास ?
मुस्तफाबाद स्थित कबीरधाम में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख श्री मोहन भागवत जी ने कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन कर किया,उन्होंने अपने ओजस्वी उद्बोधन में कहा कि हमें क्या बनना है क्या हमने यह पहचाना है,इसे समझना जरूरी है,देशभक्त हो या देव भक्ति,व्यक्ति बाहर के ही जीवन में अटक जाता है,मैं और मेरा मैं अटक जाता है,संघ प्रमुख ने राष्ट्रीय सुरक्षा एकता अखंडता एवं प्राकृतिक आपदा के समय में समाज को साथ लेकर संघ के योगदान के चलते समय-समय पर देश के विभिन्न प्रकार के नेतृत्व में संघ की…
लखीमपुर खीरी : गोला गोकर्णनाथ – ब्लॉक संसाधन केंद्र कंजा में सेवानिवृत शिक्षकों का हुआ सम्मान….
सेवानिवृत हुए शिक्षकों का हुआ सम्मानगोला गोकर्णनाथ –ग्राम कंजा ब्लॉक संसाधन केंद्र कंजा में सेवानिवृत हुए शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया, इसमें सभी सेवानिवृत शिक्षकों को अंग वस्त्र ओढ़ाकर व स्मृति चिन्ह और पुष्प गुच्छ देकर सभी सेवानिवृत शिक्षकों को सम्मानित किया गया और धार्मिक पुस्तक भेंटकर सभी सेवानिवृत शिक्षकों को भावभीनी विदाई दी गई।कार्यक्रम का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी श्री राम जी व प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष श्री विजयपाल वर्मा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।आए हुए सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया…
लखीमपुर खीरी : गोला गकर्णनाथ – भारतीय जनता पार्टी के कैंप कार्यालय गौशाला बूथ संख्या 206 पर भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस कार्यक्रम संपन्न…
गोला गोकर्णनाथभारतीय जनता पार्टी के कैंप कार्यालय गौशाला पर बूथ संख्या 206 पर भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया lकार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री सुरजन लाल वर्मा ने किया lविशिष्ट अतिथि के रूप में पिछड़ा वर्ग मोर्चा के महामंत्री श्री विनोद स्वर्णकार जी कार्यक्रम में उपस्थित रहे lभाजपा नगर अध्यक्ष शत्रुघ्न मिश्रा और कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे हैं पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने पार्टी के पुरोधाओं को पुष्पांजलि अर्पित की और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सुरजन लाल वर्मा ने कहा कि भाजपा…
लखीमपुर खीरी : गोला गोकर्णनाथ – संचारी रोगों से बचाव के लिए बच्चों को किया जागरूक
गोला गोकर्णनाथ-संचारी रोगों से बचाव के लिए बच्चों को किया जागरूक…दिनांक 05/04/2025 को विद्या कुवरि स्मारक सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज गोला गोकर्णनाथ में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत बालिका विभाग की प्राचार्य श्रीमती मधु त्रिपाठी द्वारा छात्र व छात्राओं को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई तथा प्राचार्य श्री महेंद्र कुमार त्रिपाठी ने छात्र व छात्राओं को नियमित स्नान करने स्वच्छ जल पीने,ताजा भोजन और खाना खाने से पहले हाथ अवश्य धोने की बात कही,जंक फूड न खाने एवं आसपास जल भराव ना रहने के लिए प्रेरित किया,उन्होंने छात्र-छात्राओं…
लखीमपुर खीरी : गोला गोकर्णनाथ – छोटी काशी गोला के ऐतिहासिक चैती मेले का हुआ भव्य उद्घाटन…..
गोला गोकर्णनाथ –ढोल नगाड़ों के साथ विधायक, डीएम, एसपी ने किया छोटी काशी गोला के ऐतिहासिक चैती मेला का उद्घाटन…नगर के मेला मैदान के प्रथम गेट पर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू की उपस्थिति में आचार्य लवकुश शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मुख्य अतिथि विधायक अमन गिरि, डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल, एसपी संकल्प शर्मा से पूजन कराकर 120 वर्ष प्राचीन चैती मेला का उद्घाटन कराया।उसके बाद अतिथियों ने मेला का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाएं परखीं और मेला प्रबंधन का निरीक्षण किया। अतिथियों ने सांस्कृतिक मंच पर दीप…
लखीमपुर खीरी : गोला गोकर्णनाथ – मैलानी जंक्शन रेलवे स्टेशन पर शनिवार को होगा रेलवे महोत्सव का आयोजन….
गोला गोकर्णनाथ –मैलानी जंक्शन रेलवे स्टेशन पर शनिवार को होगा रेलवे महोत्सव का आयोजन…पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के जनसंपर्क अधिकारी महेश गुप्ता ने बताया कि मैलानी जंक्शन रेलवे स्टेशन पर रेलवे महोत्सव का आयोजन किया जाएगा,इस विशेष आयोजन में लखनऊ मंडल के रेलवे अधिकारी मौजूद रहेंगे,कार्यक्रम के दौरान मैलानी बिछिया के बीच एक विशेष हेरिटेज मीटरगेज ट्रेन संचालित की जाएगी,इस ट्रेन में मैलानी और क्षेत्र के आसपास के स्कूली बच्चे सफर करेंगे,सफर के दौरान बच्चों को मैलानी रेलवे स्टेशन के इतिहास के बारे में बताया जाएगा और रेलवे की विरासत…
लखीमपुर खीरी : गोला गोकर्णनाथ – जंगल जंगल आग लगी है….
गोला गोकर्णनाथ-गोला कोटवारा जंगल में गर्मी शुरू होने के साथ ही जंगल धधक रहे हैं,जंगल में धधक रहे आग़ से कई तरह के खतरे भी हो सकते हैं,गर्मी पड़ने के साथ ही कोटवारा के जंगल सुलगने लगे हैं,आग़ की यह लपटे जितनी ही आसमान को छू रही हैं उतनी ही जमीन को खोखला कर रही हैं, वजूद को खत्म कर रही हैं। जंगल में धधकती आग़ से किसी के नुकसान होने की कोई खबर नहीं है, हालांकि कुछ लोगों को जंगलों में आग बुझाते भी देखा गया।हर साल मध्य फरवरी…
लखीमपुर खीरी : गोला गोकर्णनाथ – गैस रिफिलिंग के दौरान मारुति वैन का फटा सिलेंडर पांच दुकानें जलकर राख….
गोला गोकर्णनाथ –गोला लखीमपुर नेशनल हाईवे मार्ग ग्राम केशवपुर में एक मारुति वैन में गैस रीफिलिंग के दौरान सिलेंडर अचानक से फट गया,जिससे वहां पर भगदड़ मच गई,देखते ही देखते आग ने ज्वालामुखी का रुप ले लिया, सिलेंडर फटने पर आग़ की लपटों ने पांच दुकानों को अपना निशाना बनाया, बृहस्पतिवार की शाम को ग्राम केशवपुर स्थित इमरान की जूते चप्पल की दुकान पर गैस रिफिलिंग का कार्य होता है,एक मारुति वैन में एलपीजी सिलेंडर से गैस भरी जा रही थी, इसी दौरान अचानक गैस भरते समय गैस सिलेंडर में…
लखीमपुर खीरी : गोला गोकर्णनाथ – नवरात्रि का छठा दिन मां कात्यायनी को समर्पित….
गोला गोकर्णनाथ – नवरात्रि के छठे दिन माता दुर्गा के छठे स्वरूप माँ कात्यायनी की पूजा विधि विधान से की गई और मां कात्यायनी को प्रसन्न करने के लिए माता रानी का भक्तों ने पाठ किया और मातारानी को उनके पसंदीदा पकवान का भोग भी लगाया,ऐसी मान्यता है की माता रानी के इस स्वरूप को शहद और शहद से बने पकवानों का भोग लगाया जाता है,इसी के चलते भक्तों ने आज शहद से बनी खीर का भोग लगाया,मंदिरों में भक्तों का अपार जन सैलाब उमडा देखा गया,सुबह से ही मंदिरों…
लखीमपुर खीरी : गोला गोकर्णनाथ – मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के आदेश की उड़ाई जा रही हैं धज्जियां एलेवेंन्स रेस्टोरेंट में धड़ल्ले से बिक रहा नॉनवेज….
बिग ब्रेकिंग न्यूज़ –गोला गोकर्णनाथ –छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ में चैत्र नवरात्रि के महीने में एलेवेन्स रेस्टोरेंट में धड़ले से बिक रहा था नॉनवेज…उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय श्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा आदेश जारी हुआ था कि धार्मिक स्थलों से 500 मीटर दूर तक कोई भी नॉनवेज की दुकान नहीं खुलेगी, इस आदेश की धड़ल्ले से धज्जियां उड़ती देखी गई,एलेवेन्स रेस्टोरेंट के मालिक अमित गुप्ता का रेस्टोरेंट निकट हनुमान मंदिर के पास है, इसके बावजूद वह नॉनवेज बेच रहे हैं, शिकायत पर पहुँचे हिंदू संगठन के पदाधिकारियों ने…
