मामला कुरावली थाना क्षेत्र के अशोकपुर सोनई गांव का है। गांव निवासी अक्षय कुमार ने बताया कि वह एक मई को कस्बा स्थित बाजार गया था। वहां पर पूर्व सपा विधायक राजू यादव प्रचार कर रहे थे। उसे देख कर कहा कि अब विरोध मत करना वरना गनर से कह कर गोलियों से भुनवा दूंगा। अक्षय ने बताया कि पूर्व विधायक ने ब्लॉक प्रमुख चुनाव की रंजिश के चलते ही उसे धमकी दी है। मामले में अक्षय की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने पूर्व सदर…
Category: मैनपुरी
मैनपुरी : आम तोड़ते समय पैर फिसलने से पेड़ से नीचे गिरकर किशोर की मौत हो गई। घटना से घर में चीख पुकार मच गई
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में मंगलवार को आम तोड़ते समय किशोर पेड़ से नीचे गिर गया। इससे उसकी मौत हो गई। खबर मिली तो परिजन व ग्रामीण भागते हुए मौके पर पहुंचे। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीण परेशान परिजनों को ढांढस बंधाते रहे। घटना बेवर थाना क्षेत्र के विक्कापुर गांव की है। गांव निवासी शिवम पाल ( 14मंगलवार ) की दोपहर आम तोड़ने के लिए बाग में गया था। यहां वह आम तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़ गया। आम तोड़ते समय उसका संतुलन बिगड़ गया। पैर फिसलने…
मैनपुरी : युवक ने विधवा का अश्लील वीडियो बनाया। दोनों चार वर्षों से उसके साथ कर रहे थे गलत काम सुनकर पुलिस भी रह गई दंग
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में युवक ने विधवा महिला की अश्लील वीडियो बनाकर उसका यौन उत्पीड़न किया। साथ ही यह वीडियो अपने साथी को भेजा तो वह भी उसे वायरल करने की धमकी देकर उसका यौन उत्पीड़न करने लगा। दोनों वीडियो वायरल करने की धमकी देकर चार वर्ष से उसका यौन उत्पीड़न कर रहे हैं। अब परेशान होकर पीड़िता ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। एएसपी ने थाना पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मामला करहल थाना क्षेत्र के एक गांव का है। गांव की रहने वाली…
अब मैनपुरी से औंछा होते हुए एटा तक हर घंटे पर मिलेगी बस
मैनपुरी के औंछा मार्ग पर एटा तक के लिए अब हर घंटे बस मिलेगी। एटा तक के लिए प्राइवेट बसों का संचालन इस मार्ग पर किया जाता है। समय सारिणी तय नहीं होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। मैनपुरी से औंछा होकर एटा जाने वाले मार्ग पर रोजाना सैकड़ों लोग यात्रा करते हैं। इस मार्ग पर दस बसों का संचालन किया जाता है। बसों के आने जाने का कोई सयम तय नहीं होने से लोगों को घंटों बसों का इंतजार करना पड़ता है। अब बसों की…
मैनपुरी:युवक को पीटने के बाद बनाया बंधक
मैनपुरी: पावर हाउस रोड निवासी एक युवक को कार नहीं लेकर चलने पर पीटा। इसके बाद कमरे में बंद कर दिया। युवक के साथियों ने आकर उसे मुक्त कराया। उक्त घटना को लेकर पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी सभासद के प्रतिनिधि के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली क्षेत्र के पावर हाउस रोड निवासी पुष्पेंद्र चौहान किराए पर कार चलाता है। 29 मई को उसे राजा का बाग निवासी पूर्व सभासद के प्रतिनिधि शैलू पाल ने घर पर बुलाया। जबरदस्ती उससे कार लेकर आगरा चलने की बात कही।…
मैनपुरी:बाइकों की आमने सामने भिड़ंत में एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में रविवार को बाइकों की आमने सामने भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई। जबकि, दूसरा गंभीर रूप से घायल है। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौजूद लोगों से बात करके घटना की जानकारी ली। दूसरा भी गिरकर घायल हो गयाहादसा कुरावली थाना क्षेत्र के घिरोर मार्ग पर हुआ। यहां राजलपुर गांव निवासी बिजेंद्र सिंह का पुत्र आकाश यादव (18) सुबह बाइक से कुरावली कस्बा जा रहा था। घिरोर रोड पर एक निजी अस्पताल के…
मैनपुरी:असलहा के बल पर प्लॉट का निर्माण: पास में कुर्सी डालकर बैठे कुछ लोग, क्षेत्र में दहशत
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में रविवार को असलहा के दम पर प्लॉट निर्माण कराने का एक वीडियो सामने आया। वीडियो में देखा जा सकता है कि प्लॉट में निर्माण काम चल रहा है। वहीं पास में कुछ लोग असलहा लेकर बैठे हुए हैं। वीडियो किसी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। इसका संज्ञान लेते हुए एसपी ने कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। असलहा के साथ मौजूद हैं कुछ लोगमामला दन्नाहार थाना क्षेत्र का है। यहां एक मार्ग पर एक प्लॉट पर निर्माण कार्य चल रहा है। वहां कुछ लोग…
मैनपुरी:दि बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया ग्राम शाखा का गठन
आज 4 जून 2023 को धम्म संस्था की एक बैठक जिला कार्यालय विपिन बौद्ध के आवास पर हुई। जिसमे ग्राम शाखा शाक्य नगर कुसमरा का गठन किया गया। ग्राम शाखा अध्यक्ष राम प्रकाश ,महासचिव चंद्रभान शाक्य , कोषाध्यक्ष आशुतोष शाक्य व उपाध्यक्ष धर्मेंद्र शाक्य को बनाया गया। जिला अध्यक्ष विपिन बौद्ध ने धम्म संस्था के कार्यों की जानकारी नवनियुक्त पदाधिकारियों की दी जिला महासचिव अमन एडवोकेट ने कार्यालयी लेखा जोखा के बारे में बताया। बैठक में उपस्थित कोषाध्यक्ष ने नवपदाधिकार्यों को जल्द से जल्द ग्रामशाखा कार्यकारिणी पूर्ण करने को कहा।…
मैनपुरी : ग्राम रठेरा शिव मंदिर झबरा घाट पर चल रही कथा भागवत में पहुंचे मैनपुरी के पूर्व सांसद तेजप्रताप सिंह यादव किया स्वागत
ग्राम रठेरा में शिव मन्दिर झबराघाट कर चल रहीं कथा भागवत में मैनपुरी के पूर्व सांसद तेजप्रताप सिंह यादव पहुंचे और कंस वध की कथा का श्रवण किया और इस अवसर पर गांव के लोगों ने झबरा घाट का पुल बनवाने की मांग की और पूर्व सांसद तेजप्रताप यादव ने सीमेंट के 13 डोल देने का वादा किया इस अवसर पर गांव के समाजसेवी बादाम सिंह यादव ने सांसद तेजप्रताप सिंह यादव का माला पहनाकर स्वागत किया,कृपाल सिंह यादव , रामबरन सिंह ब्लाक प्रमुख सतेंद्र यादव, यशवीर सिंह, नवीन यादव,…
मैनपुरी: BJP नेता के भाई पर हमला
घटना कोतवाली क्षेत्र में भदावर हाउस के पास की है। यहां रहने वाले भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष व सदर ब्लाक प्रमुख शिवदत्त भदौरिया के भाई सुनील भदौरिया मंगलवार की रात घर पर थे। देर रात स्कॉर्पियो सवार कुछ लोग आए और उन पर जान से मारने की नियत से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। हमले में सुनील बाल-बाल बच गए। फायरिंग की घटना से वहां दहशत का माहौल हो गया। आसपास के सैकड़ों लोग इकट्ठा हो गए। लोगों को आता देख हमलावर यहां से भाग गए। वह सुनील के बिछिया…
मैनपुरी :- अज्ञात हमलावर मलपुर ग्राम प्रधान को मारकर फरार ।
मैनपुरी :- अज्ञात हमलावर मलपुर ग्राम प्रधान को मेरी गोली मारकर फरार । घटना थाना भोगांव क्षेत्र की है जहां अज्ञात मोटरसाइकिल सवार हमलावर ग्राम मालपुर के प्रधान शीशराम को गोली मारकर फरार हो गए । प्रधान शीशराम द्वारिकापुर गांव के सामने हाइवे पर जारहे थे । तभी अज्ञात हमलाबरों ने प्रधान को पेट मे गोली मार दी । आनन फानन में लोग प्रधान शीशराम को लेकर सैफई के लिए रवाना हो गए थे । थाना पुलिस हमलाबरों की तलाश में जुटी है ।
मैनपुरी : अहीर रेजिमेंट की मांग रखने वाले लोगों ने निकाली वीर अहीर आल्हा की जयंती पर जनजागृति पदयात्रा निकली
अहीर रेजिमेंट की मांग भिन्न भिन्न प्रांतों में व्यापक स्तर पर अपना विकराल रुप ले रही है उसी अहीर रेजिमेंट की मांग को लेकर जनपद मैनपुरी में आज वीर अहीर आल्हा की जयंती पर जनजागृति एवं पद यात्रा निकली गयी जो किमैनपुरी के करहल चौराहे इस आरम्भ हुई और ईश्वर नदी के पुल पर इस यात्रा का समपन्न हुआ और आपको बताते की भारत के इतिहास में अनेकों वीरों के शौर्य और साहस की गाथाओं के बारे में बताया गया है। जैसे कि महाराणा प्रताप, छत्रपति शिवाजी, रानी लक्ष्मीबाई और…
मैनपुरी- कार की टक्कर से बाइक सवार सीआरपीएफ इंस्पेक्टर और पत्नी की मौत, बेटे की हालत नाजुक
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में मंगलवार की सुबह कार की टक्कर से बाइक सवार सीआरपीएफ इंस्पेक्टर और उनकी पत्नी की मौत हो गई। जबकि, उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों से बात करके जानकारी जुटाई। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में मंगलवार की सुबह कार की टक्कर से बाइक सवार सीआरपीएफ इंस्पेक्टर और उनकी पत्नी की मौत हो गई। जबकि, उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके…
UPSC CSE 2022 Final Result: मैनपुरी के अंकित ने हासिल की सफलता, बोले- खुद के नोट्स बनाए और दोहराते रहे कोर्स
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के रहने वाले सेवानिवृत्त शिक्षक बीपी सिंह यादव के बेटे अंकित यादव ने संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में सफलता हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। अंकित की सफलता पर उनके आवास पर बधाई देने के लिए लोग पहुंच रहे हैं। शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी थे अंकितअंकित के पिता बीपी सिंह यादव जनपद के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, मैनपुरी और राजकीय इंटर कॉलेज, मैनपुरी में अंग्रेजी के शिक्षक रहे हैं। दो साल पहले वह सेवानिवृत्त हो गए हैं। वह मूल…
मैनपुरी : दोनों पैर और एक हाथ नहीं, इसके बाद भी सूरज ने पास की UPSC परीक्षा
UPSC 2022 Result : यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के नतीजे ने कई स्टूडेंट्स और उनके परिजनों पर मुस्कान लाने का काम किया है. इसमें कई अभ्यर्थी ऐसे हैं जिन्होंने कई मुश्किलों का सामना करते हुए मंजिल पाई है. इनमें से ही एक हैं उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के कुरावली कस्बे के रहने वाले सूरज तिवारी. सूरज एक मध्यम वर्गीय परिवार से आते हैं. उनके पिता दर्जी का काम करते हैं. सूरज यूपीएससी परीक्षा पहले अटेम्पट में पास की है. उन्हें 917 रैंक मिली है. सूरज के नहीं हैं दोनों…
मैनपुरी : सांस लेने में दिक्कत के चलते दो नवजात सहित तीन की मौत
शहर के पावर हाउस रोड निवासी मदन कुमार के 16 वर्षीय पुत्र सरोज पिछले कुछ दिनों से हृदय संबंधी बीमारियों से पीड़ित था। रविवार को सांस लेने में दिक्कत के चलते गंभीर हालत में सरोज को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, यहां उपचार के दौरान रविवार की रात सरोज की मौत हो गई। पुलिस लाइन निवासी 22 वर्षीय प्रेक्षा चौहान पिछले कुछ दिन से बीमार थीं। परिजन उनका कहीं बाहर उपचार करा रहे थे। सोमवार को अचानक उन्हें सांस लेने में दिक्कत हुई परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल…
मैनपुरी : नवीन बाईपास सर्वे में रेलवे का ओवर ब्रिज भी होगा शामिल
मैनपुरी शहर में प्रस्तावित नवीन बाईपास के निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग ने सर्वे का कार्य तेज कर दिया है। नवीन बाईपास के लिए जमीन के सर्वे के साथ रेलवे क्रॉसिंग के लिए भी सर्वे किया गया। सोमवार को रेलवे और निर्माण खंड के अधिकारियों ने कोतवाली थाना क्षेत्र में बैजनाथपुर के पास ओवर ब्रिज के लिए सर्वे किया। मैनपुरी आगरा बाईपास रोड शहर के व्यस्त मार्ग में शामिल होने के कारण अब सरकार ने नवीन बाईपास के निर्माण की तैयारियां की हैं। प्रस्तावित नवीन बाईपास के लिए निर्माण…
मैनपुरी : विवाहिता का शव घर के बरामदे में फंदे से झूलता मिला, घर में मची चीख-पुकार, पुलिस कर रही जांच
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में बीती रात विवाहिता का शव घर के बरामदे में फंदे से झूलता मिला। सोमवार की सुबह घर वालों ने देखा तो घर में चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजन से बात करके घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। घटना एलाऊ थाना क्षेत्र के इलाहबांस गांव की है। गांव निवासी विपिन कुमार हलवाई का काम करता है। आठ साल पहले उसकी शादी लक्ष्मी देवी (32) निवासी…
मैनपुरी: शहतूत व आम के पेड़ पर लटके मिले युवकों के शव, घरों में मची चीख-पुकार, पुलिस जांच में जुटी
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में दो अलग-अलग क्षेत्रों में युवकों के शव पेड़ पर लटके मिले। घर वालों को जानकारी मिली तो चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थलों का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। मामला कोतवाली क्षेत्र के खरपरी गांव का है। गांव निवासी अरविंद कुमार (30) शादी समारोह में हलवाई का काम करता था। शनिवार को वह खाना खाने के बाद देर शाम घर से निकला। जाने के बाद काफी देर तक वापस नहीं लौटा।…
मैनपुरी : तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से दो युवकों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में दो अलग-अलग हादसों में दो युवकों की मौत हो गई। पहले हादसे में कार ने सड़क पार रहे युवक को टक्कर मार दी। वहीं तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवकों की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सड़क पार करते समय कार ने मारी टक्करपहला हादसा किशनी थाना क्षेत्र के नैगवां तिराहा पर हुआ। यहां थाना क्षेत्र के ही नगरिया गांव निवासी सुरजीत प्रजापति (19) नैगवां तिराहा पर परचून व चाय-समोसा बेचने का…
