मैनपुरी में विकासखंड घिरोर की कोसमा मुसलमीन ग्राम पंचायत के मजरा ढकरई में एक डेंगू पीड़ित महिला ने उपचार के बाद दम तोड़ दिया। वहीं दूसरी तरफ जिला अस्पताल की जांच में दो नए डेंगू पॉजिटिव मिले हैं। इन्हें जिला अस्पताल के डेंगू वार्ड में भर्ती कराया गया है। शुक्रवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में भी मरीजों की भीड़ रही। ढकरई निवासी विजय पाल शंखवार की 40 वर्षीय पत्नी मंजू देवी को दो दिन से बुखार आ रहा था। परिजन कस्बा घिरोर में करहल रोड पर एक निजी क्लीनिक…
Category: मैनपुरी
मैनपुरी दिव्यांग के खाते से भी एक लाख रुपये डाककर्मियों ने किए साफ
मैनपुरी के प्रधान डाकघर में गबन का एक और मामला सामने आया है। एक दिव्यांग के खाते से डाककर्मियों ने एक लाख रुपये पार कर दिए। जब खाताधारक जांच कराने के लिए प्रधान डाकघर पहुंच तो पूरा मामला खुलकर सामने आ गया। अब अधिकारी मामले में कार्रवाई करने के बजाए दबाने में जुटे हुए हैं। शहर के दीवानी रोड निवासी सहदेव सिंह का प्रधान डाकघर में एक पुराना बचत खाता है। लगभग डेढ़ साल पहले उसने अपने खाते में एक लाख रुपये के करीब धनराशि जमा की थी। इसके बाद…
मैनपुरी के पूर्व विधायक के घर से लाखों की चोरी
मैनपुरी; शहर के मोहल्ला गाड़ीवान निवासी एक पूर्व विधायक और एमएलसी के घर में चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। लाखों रुपये के जेवर नकदी आदि चोरी कर ले गए। जानकारी होने के बाद पूर्व विधायक के पुत्र ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पूर्व विधायक और एमएलसी बाबा रामनाथ के पुत्र जगदीश यादव का पैतृक गांव हविलिया उरथान है। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला न्यू गाड़ीवान में भी उनका मकान है। पिता का…
मैनपुरी में स्कूटी से आ रही महिला पर चाकू से हमला
मैनपुरी के गांव नवादा के पास शुक्रवार की देर शाम स्कूटी से अपनी सहेली के साथ आ रही एक महिला पर जानलेवा हमला किया गया। चाकू से वार किए गए। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमले के पीछे जमीन की रंजिश बताई जा रही है। घटना के बाद पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है।जनपद फर्रुखाबाद के प्रेमपुर निवासी स्नेहलता का शहर के स्टेशन रोड निवासी एक व्यक्ति से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। शुक्रवार की देर शाम स्नेहलता अपनी सहेली मीना के साथ…
मैनपुरी में स्वास्थ्य विभाग की गजब कहानी, शाम को सील दुकान सुबह फिर खुली
मैनपुरी के कस्बा कुरावली में स्वास्थ्य विभाग की झोलाछापों से अजब प्रेम की गजब कहानी दिखाई दी। बृहस्पतिवार की शाम जिन झोलाछापों की दुकानों को सील किया गया था। शुक्रवार को उन दुकानों का संचालन होते पाया गया। यहां मरीजों को खुले आम उपचार भी दिया जा रहा था। सूत्रों की मानें तो विभागीय अधिकारियों ने मिलीभगत कर संचालन कराया। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आरसी गुप्ता के निर्देशन के बाद चिकित्साधीक्षक कुरावली डॉ. जयप्रकाश वर्मा ने बृहस्पतिवार को क्षेत्र के गांव देवीनगर, खिरिया पीपल और शरीफपुर में झोलाछाप पर कार्रवाई करते…
मैनपुरी में ग्राम प्रधान से गैंगरेप, काम के बहाने घर बुलाकर दो भाइयों ने गन प्वाइंट पर की हैवानियत
यूपी के मैनपुरी जिले से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां ग्राम पंचायत के विकास और सुरक्षा की जिम्मेदारी उठाने वाली 30 साल की महिला ग्राम प्रधान यौन शोषण का शिकार हो गई। इसके बाद पुलिस ने उसकी शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया। मजबूर होकर महिला ग्राम प्रधान ने एसीजेएम द्वितीय की कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। एसीजेएम ने पुलिस को मुकदमा दर्ज कर विवेचना करने का आदेश दिया। इसके बाद मैनपुरी पुलिस ने दो सगे भाइयों समेत तीन लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच…
मैनपुरी में एक अनूठी पहल: पूर्व माध्यमिक विद्यालय ब्योंति कटरा ब्लॉक जागीर में मना बच्चों का जन्मदिन
मैनपुरी : परिषदीय विद्यालयों में अधिकतर बच्चे गरीब और मजदूरी करने वालों के होते हैं। इन बच्चों के अभिभावक अपनी रोजी-रोटी की तलाश में लगे रहते हैं और अपने बच्चों का जन्मदिन तक नहीं मना पाते। इसी को ध्यान में रखते हुए बच्चों का विद्यालय में सम्मान हेतु पूर्व माध्यमिक विद्यालय ब्योंति कटरा ब्लॉक जागीर के, प्रधानाध्यापक अवधेश शाक्य ने विद्यालय में हर साल अक्टूबर माह में जन्मे बच्चों का जन्मदिन मनाते हैं। बीते दो साल से यह आयोजन विद्यालय में मनाया जा रहा है और इसी कड़ी में इस…
मैनपुरी में डेंगू का डंक ले रहा जान, महिला सहित दो मरीजों की मौत, सात की हालत गंभीर, मेडिकल कॉलेज रेफर
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में डेंगू पीड़ितों की संख्या तेजी के साथ बढ़ती जा रही है। डेंगू पीड़ित मरीजों की मौत भी हो रही है। पिछले 24 घंटे में डेंगू पीड़ित महिला सहित बुखार से दो मरीजों की मौत हो गई। जिला अस्पताल की ओपीडी में भी मरीजों की भीड़ देखी गई। यहां 36 मरीज भर्ती कराए गए। सात मरीजों को हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया। थाना घिरोर क्षेत्र के गांव कोसमा निवासी पूरन वाल्मीकि की 40 वर्षीय पत्नी कमलेश को पिछले दो दिन…
मैनपुरी में जानलेवा हमले के मामले में तीन के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज
मैनपुरी थाना घिरोर क्षेत्र में गांव ओय निवासी युवक पर जानलेवा हमला के मामले में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। गोली लगने से युवक व पुत्री घायल हुए थे। घायलों का उपचार ट्रॉमा सेंटर फिरोजाबाद में चल रहा है। मामला दर्ज करने के बाद पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है। घिरोर थाना क्षेत्र के गांव नगला ओय निवासी कुलदीप सिंह मंगलवार की सुबह चचेरे भाई नवीन और पुत्री सिद्धी और पुत्र बबलू के साथ कस्बा जा रहा था। कार जब नगला प्राणनाथ के पास पहुंची।…
मैनपुरी पहुंची सांसद डिंपल यादव, सुनीं जन समस्याएं, आकाशीय बिजली गिरने से मृतकों के परिजन को दी सहायता राशि
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से सपा सांसद डिंपल यादव बुधवार को जनपद पहुंची। यहां उन्होंने पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने जनता की समस्याओं को भी सुना। इस मौके पर उनसे मिलने काफी लोग पहुंचे। सांसद ने लोगों का हाल जाना। जिले की घटनाओं के बारे में जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने आकाशीय बिजली गिरने से होने वाली जनहानि पर पीड़ितों को सहायता राशि प्रदान की। मृतकों के परिवारीजन से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया और मदद की। इस मौके पर पांच परिवारों…
मैनपुरी में महंगाई ने बिगाड़ा किचन का बजट, अरहर की दाल के रेट हाई, जीरा ने खराब किया ‘तड़का’
महंगाई से फिर बिगड़ने लगा थाली का बजट नवरात्र से त्योहारों की श्रृंखला शुरू होगी लेकिन उससे पहले ही थाली का बजट गड़बड़ा गया है। इन दिनों बाजार में सभी दालों के दाम बढ़े हुए हैं। सबसे ज्यादा बढ़ोतरी अरहर और मूंग की दाल में हुई है। इससे शरीर को मिलने वाला पोषण भी अब प्रभावित होने लगा है। नवरात्र से त्योहारों की श्रृंखला शुरू होगी, लेकिन उससे पहले ही थाली का बजट बिगड़ने लगा है। आटा, तेल और रिफाइंड के अलावा रसोई से जुड़ी हर सामग्री महंगाई की चपेट…
मैनपुरी में तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से छात्रा की मौत, युवक गंभीर रूप से घायल, परीक्षा देकर घर लौट रही थी
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में बुधवार को दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। हादसे में परीक्षा देकर घर लौट रही छात्रा की मौत हो गई। जबकि, युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। आरोपी चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। बेवर थाना क्षेत्र के बड़ेपुर मानपुरहरी गांव निवासी रामपाल सिंह ने सिंह ने थाने में लिखित सूचना दी। बताया कि उसकी बेटी उपासना (18) आदर्श कृष्णा पीजी कॉलेज, अंजनी में…
बेटे की हार्ट अटैक से हुई मौत तो मां ने भी तोड़ा दम, एक साथ जलीं दो चिताएं
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी के रहने वाले युवक की बीते देर शाम हार्ट अटैक से मौत हो गई। बेटे की मौत की खबर जब मां को मिली तो उनकी भी सांसे थम गईं और वह भी दुनिया को अलविदा कह दी। एक ही साथ मां और बेटे की मौत से पूरे गांव में कोहराम मच गया। आज यानी सोमवार सुबह मां-बेटे की चिताएं एक साथ जलाई गईं। दरअसल, उत्तर प्रदेश के बिछवां थाना क्षेत्र के इन्नीखेड़ा गांव के रहने वाले सचिन दिल्ली में ओला कार चलाता था। बीते शाम वह…
मैनपुरी में पोस्टमास्टर पर 4 करोड़ रुपये के गबन का मामला दर्ज किया
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी के औगौथा क्षेत्र में स्थानीय डाकघर के पोस्टमास्टर पर जिले के कम से कम 16 गांवों के निवासियों के खातों से 4 करोड़ रुपये का गबन करने का आरोप लगाया गया है। इस घोटाले का खुलासा तब हुआ जब कई ग्रामीण अपनी बचत राशि निकालने के लिए डाकघर गए, लेकिन उन्हें बताया गया कि उनके खातों में कोई पैसा नहीं है। उनकी शिकायत पर पुलिस ने पोस्टमास्टर के खिलाफ आईपीसी की धारा 409 (लोक सेवक द्वारा आपराधिक विश्वासघात), 420 (धोखाधड़ी) और 120-बी (आपराधिक साजिश) के तहत…
मैनपुरी में धान रोपाई को लेकर हुआ था झगड़ा, 10 वर्षीय मासूम का दबा दिया गला, शव देख सदमे में मां, मुकदमा दर्ज
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में बालक की मौत के मामले में मां ने नामजद लोंगों पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया। इसको लेकर थाने में तहरीर भी दी। मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना किशनी थाना क्षेत्र के गांव नगला मंगद की है। गांव निवासी पूनम ने बताया कि गांव के ही औसान सिंह और पुत्रवधू रूबी से 24 जुलाई की सुबह धान की रोपाई को लेकर झगड़ा हो गया था। उसी दिन शाम…
मैनपुरी में अखिलेश यादव बोले- घोर जातिवादी पार्टी भाजपा, देवरिया कांड में भी लेना चाहती लाभ
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में सोमवार को पहुंचे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक बार फिर जातीय जनगणना का मुद्दा उठाया। इस पर उन्होंने भाजपा सरकार को घेरा। कहा कि भाजपा सबसे घोर जातिवादी पार्टी है। देवरिया की घटना में भी भाजपा जातिगत लाभ लेना चाहती है। कहा कि बिहार में जातीय सर्वे का काम पूरा हो गया है। अब देशभर में जातीय सर्वे होना चाहिए। कहा कि भाजपा में शामिल पीडीए के लोग भी जातिगत गणना के पक्ष में हैं। बीती 28 सितंबर को गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान…
मैनपुरी में आरपीएफ के जवानों ने ‘आपरेशन सूजा’ चलाया तो भड़के यात्री, मनमानी पर जमकर हुई नोकझोंक
मैनपुरी में प्लेटफार्म पर आनंद विहार एक्सप्रेस की प्रतीक्षा कर रहे थे यात्री। स्वजन को छोड़ने आए लोगों ने वाहन प्लेटफार्म के पास खड़े कर दिए। जिसके बाद जवानों ने सूजा से पंक्चर कर दिया। यात्रियों ने पुलिस पर मनमानी का लगाया आरोप। यात्रियों ने वाहन का चालान करने की मांग की जमकर हुई नोकझोंक के बाद लोगों को शांत कराया। आनंद विहार एक्सप्रेस से दिल्ली जाने के लिए यात्रियों को छोड़ने आए स्वजन को प्लेटफार्म पर वाहन खड़ा करना भारी पड़ गया। रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (आरपीएफ) के पुलिस कर्मियों…
मैनपुरी में खेत किनारे लगे कटीले तारों में आया करंट, छूने से युवक की मौत; परिजन ने किया हंगामा
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में शनिवार की शाम खेत पर गए एक युवक की कटीले तार की बाड़ में प्रवाहित करंट से मौत हो गई। परिजन ने बाड़ में करंट छोड़ने वाले खेत मालिक पर लापरवाही का आरोप लगाया। परिजन की ओर से थाने में तहरीर दी गई। पुलिस ने रविवार को शव का पोस्टमॉर्टम कराया। दन्नाहार थाना क्षेत्र के गांव लालपुर सथिनी निवासी अंकित यादव (21) शनिवार की शाम को अपने खेत पर गया था। इस दौरान गांव निवासी एक व्यक्ति के खेत के पास से होकर गुजरा। तभी…
लखनऊ में चलती बस में लगी आग, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान, सत्संग में शामिल होकर लौट रहे थे मैनपुरी
लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र में मोहान रोड पर रविवार को एक चलती प्राइवेट बस में आग लग गई। घटना के समय बस में करीब 60 यात्री सवार थे। बस से धुआं उठते देख यात्री घबरा गए। जान बचाने के लिए बस से नीचे कूद पड़े। बस को जलते हुए देख स्थानीय लोग भी मदद के लिए दौड़ पड़े। उन्होंने सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। वहीं सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की 2 गाड़ी मौके पर पहुंची। एक घंटे में आग पर काबू पाया। हालांकि आग लगने से…
मैनपुरी में युवक की मौत पर परिजनों ने जताई नाराजगी, बोले- डॉक्टर ने गलत इंजेक्शन लगाया, उसके 4 छोटे-छोटे बच्चे कैसे रहेंगे
मैनपुरी में झोलाछाप डॉक्टर के गलत इलाज से युवक की हालत गंभीर हो गई। परिजन उसे आनन-फ़ानन में इलाज के लिए फिरोजाबाद ट्रामा सेंटर लेकर जा रहे थे, रास्ते में ही युवक ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने झोलाछाप डॉक्टर पर इलाज के दौरान गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायत नामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मामला दान्नाहार थाना क्षेत्र के कनिकपुर का है। कनिकपुर निवासी 35 वर्षीय पुष्पेंद्र सिंह पुत्र सिपाही राम बीते कुछ दिनों से…
