बरेली -बिथरी चैनपुर विधानसभा में विधायक राजेश कुमार मिश्रा ऊर्फ पप्पू भरतौल ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन के उपलक्ष्य में बिथरी विधायक ने बाँटे चश्मे और मास्क

आँवला : बिथरी चैनपुर विधानसभा में विधायक राजेश कुमार मिश्रा ऊर्फ पप्पू भरतौल ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र दामोदर दास मोदी जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में श्री राजेश कुमार मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल जी माननीय विधायक बिथरी चैनपुर में अपने आशियाना कार्यलय स्थित नेत्र परीक्षण चश्मा वितरण एवं आँखों की दवाईयो का वितरण निःशुल्क कैम्प लगाकर किया जिसमें काफी लोग सम्मलित हुए बिथरी विधायक राजेश कुमार मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल ने कहा कि प्रधानमंत्री का जन्म दिवस के अवसर पर कहा कि चश्मे वितरण किये और माननीय प्रधानमंत्री का जन्मदिन…

बरेली – ब्राह्मण स्वाभिमान एकता मंच बलरामपुर जिले की टीम गठित-अविनाश मिश्रा

आँवला : ब्राह्मण स्वाभिमान एकता मंच के प्रदेश अध्य्क्ष डॉ राजेश पराशरी की अनुमति से ब्राह्मण स्वाभिमान एकता मंच के प्रदेश संयोजक ई० अविनाश मिश्रा ने बलरामपुर जिले के कार्यकारणी घोषित की जिसमे यश तिवारी को जिला अध्य्क्ष बलरामपुर घोषित किया है।। अनुराग मिश्रा,देवेश पांडेय सुनील शुक्ला को जिला उपाध्यक्ष , शशांक मिश्रा और ऐश्वर्य मिश्रा को जिला महासचिव,कुणाल पांडेय को जिला कोषाध्य्क्ष,अंशुल पांडेय को जिला मीडियाप्रभारी तथा कोमल शुक्ला,अनुपम तिवारी,अभषेक शुक्ला,अरुण मिश्रा को जिला सचिव घोषित किया है।।अविनाश मिश्रा ने कहा कि यश तिवारी का ब्राह्मणो के प्रति काम…

बरेली-इस गाँव की आधी आबादी अभी भी तरस रही बिजली को,लापरवाही

    बरेली-:-बिजली विभाग की लापरवाही का जीता जागता साक्ष्य जो आधे में उजाला देखता है और आधे में काला अंधेरा दरअसल आंवला में आज भी एक ऐसा गांव है जिससे लगभग आधी आबादी के घरों मे बिजली जलना मतलब दिन में सपने देखने जैसा है ग्रामीणों का कहना है कोई भी जनप्रतिनिधि हमारी समस्या पर ध्यान नहीं देता लाइनमैन से लेकर जेई तक सब से कह चुके हैं यह लोग लेकिन एक लंबा समय गुजर जाने के बाद भी आज भी बत्ती का मतलब इन के लिए सोने के पहाड़…

बरेली-अस्पताल मालिक की रंजिशन चाकुओं से गोद कर बेरहमी से हत्या

बरेली:-शाही थानां क्षेत्र के कस्बा दुनका में प्राइवेट अस्पताल संचालक डॉक्टर संजय सिंह की चाकू से गोदकर अज्ञात ने हत्या कर दी l मृतक धनेटा-शीशगढ़ रोड से सटे आनंदपुर गांव के रहने वाले हैं ।और कस्बा दुनका में ही रहकर अस्पताल चला रहे थे।घटना स्थल से चंदकदम दूरी पर पुलिस चौकी दुनका है।सीओ मीरगंज उमरदराज खां ने बताया कि शव पीएम को भेजा जा रहा है । फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची ।जिसने साक्ष्यों को संकलित किया । आनंदपुर गांव का रहने वाले डॉक्टर संजय सिंह दुनका मैं अनंत जीवन…

बरेली – स्वच्छ भारत अभियान के तहत मॉडल शौचालय व भीमराव अंबेडकर पार्क के निर्माण में लगाई जा रही हैं पीला ईंट

आँवला – आँवला तहसील ब्लाक मझगवा के ग्राम अनिरुद्ध पुर में ग्राम प्रधान व सचिब ने भीमराव अंबेडकर पार्क में बनवा दी सुलभ शौचालय जिसमें उस दीवाल में पीला ईट व रेत का प्रयोग किया जा रहा है जिससे आज बीडीसी सदस्य व ग्रामीणों ने पीला ईट व रेत से बनाई जा रही दीवार को ठेकेदार व प्रधान व सचिव को भी अवगत कराया परंतु पीला ईट व रेत का प्रयोग चल रहा है परंतु इन उच्च अधिकारियों के कान में जूं तक नहीं रेंगी देखना यह है कि शासन…

बरेली – प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 70 वें जन्मदिन के उपलक्ष में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने साफ सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया

आँवला – भारतीय जनता पार्टी के द्वारा पूरे प्रदेश मे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 70 वें जन्मदिन के उपलक्ष्य पर सेवा सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है जिसके अंतर्गत आज तृतीय दिवस पर ग्राम काँधरपुर के प्राचीन मठिया मंदिर पर स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया जिसमें भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष राजू उपाध्याय ने स्वच्छता अभियान पर अपने विचार रखते हुए कहा कि गंदगी मुक्त भारत के लिए सर्वप्रथम हमको अपने घर गली मोहल्ले को गंदगी मुक्त बनाने पर जोर देना होगा क्योंकि…

बरेली-रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया ने शाह जी के स्वस्थ होने की दुआ

बरेली-अमित शाह के स्वस्थ होने की कामना के साथ,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन को एक सप्ताह मनाएगी रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया जब भी बात भारत के प्रधानमंत्री जी की आती है तो वही एक मात्र ऐसे प्रधानमंत्री रहे हैं जो अपने सम्बोधन में एक सौ पैंतीस करोड़ जनता की बात करते हैं,पुरुषों को मित्रों और युवाओं को भाइयो और महिलाओं को माता बहन ही कहते हैं।और न्याय मंत्री के रूप में उन्होंने हमारे देश के रामदास अठावले को दिया है।आज के समय के बदलते परिवेश में रिपब्लिकन पार्टी ऑफ…

बरेली-ग्रामीण जागरूक हों तो रुक सकता है भ्र्ष्टाचार

बरेली-ग्रामीण कहावत है कि “अपना काम बनता भाड़ में जाए जनता” ऐसा ही तब होता है जब गांव में कोई विकास सम्बन्धित कार्य सरकार के द्वारा ठेकेदार की मनमानी से कराया जाता है।और हम ग्रामीण ही उसे देखने नही जाते जबकि हमें ही उस को प्रयोग करना है। जब सामुदायिक भवनों में शौचालय में पीला ईंट का प्रयोग किया जाता है और हम कोई बात न ठेकेदार को बोलते हैं न प्रधान और न सचिव को और न ही कोई शिकायत ही करते हैं।जिसके कारण धड़ल्ले से काला कारनामा खूब…

बरेली-वाहनों पर खूब लाठियां बरसाई पुलिस ने, वीडियो वायरल

बरेली-:-मामला यूपी के बरेली का है जहाँ एक पुलिसकर्मी की गुंडागर्दी का एक वीडियो सामने आया है. वायरल वीडियो कोतवाली थाना क्षेत्र के बिहारीपुर पुलिस चौकी के पास का है. यहां एक पुलिसकर्मी चेकिंग के नाम पर लोगों के साथ अभद्रता कर गाड़ी पर डंडे मार रहा है. भीड़ में खड़े एक व्यक्ति ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. पुलिस की गुंडागर्दी का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. इस मामले में एसपी सिटी रविन्द्र कुमार का कहना है कि वायरल वीडियो के…

बरेली – आँवला तहसील क्षेत्र के ग्राम राजा की सीकरी ऊर्फ शिवपुरी के प्रधान एवं वरिष्ठ समाजसेवी पं.नरेश शर्मा का निधन

आँवला – आँवला तहसील क्षेत्र के ग्राम राजा की सीकरी ऊर्फ शिवपुरी के प्रधान एवं वरिष्ठ समाजसेवी पं.नरेश शर्मा जी का बीते 12 सितंबर दिन शनिवार को निधन हो गया।प्रतिष्ठित समाजसेवी पंडित नरेश शर्मा का सामाजिक, राजनीतिक व लोक-संस्कृति से गहरा जुड़ाव था वे काफी समय तक आँवला की ग्राम पंचायत राजा की शिवपुरी में उचित दर विक्रेता भी रहे।जनता का नरेश शर्मा जी से इतना लगाव था कि वे लगभग 22 वर्ष बाद अपने पैतृक गांव सीकरी गए और गांव की जनता ने उन्हें सर आंखों पर बिठा सीकरी…

बरेली – आँवला तहसील क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास गरीबों के लिए ऊंट के मुंह में जीरा जैसा सबित हो रहा हैं

आँवला – बरेली जनपद में आँवला तहसील के मझगवां ब्लॉक क्षेत्र के गांव मोहम्मद गंज की शांति देवी ने बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री आवास के लिए एक बार नहीं, कई बार आवेदन करा चुकी हैं, लेकिन आवास नहीं बन पाया, उन्होंने बताया कि कई बार सर्वे भी हो चुका है, लेकिन हमें तो लग रहा है इस जीवन में हमारा तो आवास एक सपना बनकर रह जाएगा , इसी गांव के निवासी रामकिशन का भी यही कहना है आगे हम सीधे सुनाते हैं लोगों की जुबानी रिपोर्टर – परशुराम वर्मा

बरेली – आँवला तहसील मे एक ऐसा गांव जहाँ लगभग आधे गांव में बिजली आज तक नहीं पहुंची ,यहाँ की जनता रहती हैं अधंरे।

आँवला – आँवला तहसील में आज भी एक ऐसा गांव है जिसमें लगभाग आधी आबादी के घरों मे बिजली जलना मतलब दिन में सपने देखने जैसा है ग्रामीणों का कहना है कोई भी जनप्रतिनिधि हमारी समस्या पर ध्यान नहीं देता लाइनमैन से लेकर जेई तक सब से कह चुके हैं यह लोग लेकिन एक लंबा समय गुजर जाने के बाद भी आज भी बत्ती का मतलब इन के लिए सोने के पहाड़ से कम नहीं है जी हां हम बात कर रहे हैं आँवला तहसील के गांव मोहम्मदगंज की यहां…

बरेली – थाना सिरौली में एसएसपी के दरबार जाने के बाद छेड़-छाड़ पीड़िता का हुआ मुकदमा दर्ज

आँवला – नबाबपुरा चौकी के गांव पिपरिया वीरपुर की एक युवती पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारी के लिए सुबह-शाम खुर्द मार्ग पर दौड़ने जाती है। आरोप है कि पिछले कई दिनों से व्योंधन खुर्द के निक्की तथा अनमोल युवती के आते ही अश्लील गाने बजाते और गाते हैं तथा परेशान कर फब्तियां कस रहे थे। रविवार को तो युवकों ने हद ही कर दी युवती से युवक ने छेड़छाड़ करते हुए अश्लील हरकतें भी की। युवती के साथ चल रहे किशोरों भगवंत और अरुन की युवकों ने पिटाई कर दी…

बरेली – आँवला एसडीएम के आश्वासन पर हड़ताल खत्म, निर्दोषों पर नहीं होगी कोई कार्रवाई

आँवला- बरेली की तहसील आँवला में गत सप्ताह मोहल्ला किला बजरिया के वासित नाम के एक युवक को चोरी के शक में कुछ लोगों ने पेड़ से बांधकर पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। जिसमें पुलिस प्रशासन द्वारा कुछ बाल्मीकि समाज के लोगों के खिलाफ भी नाम दर्ज एफ आई आर की गई। जिससे गुस्साए वाल्मीकि समाज के लोगों ने राष्ट्रीय बाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा के नेतृत्व में सभी सफाई कर्मचारियों द्वारा हड़ताल कर दी गई। जिससे नगर में सफाई व्यवस्था ठप हो गई। जगह-जगह कूड़े के ढेर लगा दिए गए तथा…

बरेली – बरेली जिला की तहसील आँवला में उठाई आवाज केन्द्र सरकार खेती किसानी से जुडे तीनों अध्यादेशो को वापिस ले नही तो राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन करेगा बड़ा आन्दोलन

आँवला – आँवला तहसील मे राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन ने केन्द्र सरकार द्वारा खेती किसानी से जुडे जो तीन अध्यादेश बानाऐ है यह तीनों अध्यादेश किसानो व मजदूरो को गुलाम बानाने का काम करेंगेराष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन ने आज पूरे देश में इन तीनों अध्यादेशो के खिलाफ तहसील और जिला मुख्यालयो पर ज्ञापन सौंपाकर अपना विरोध प्रदर्शन किया इस मौके पर तहसील आँवला मे सगठन के आईटी सेल तहसील अथ्यक्ष सददाम खान ने कहा किसान विरोधी अध्यादेशो को सरकार वापिस ले नही तो बड़ा आन्दोलन किया जाएगासंगठन के तहसील प्रभारी…

बरेली – सिरौली में बिजली सुधार योजना में सरकार द्वारा करोड़ों रुपए खर्च करने के बाद पब्लिक को फिर भी परेशानी

आँवला – सरकार ने आईएसडी योजना के तहत सिरौली की बिजली सुधार योजना के लिए करोड़ों रुपए पानी की तरह फूंक दिए लेकिन उपभोक्ताओं को धेले का फायदा नहीं नगर में बसपा सरकार 33के वी बिजली सबस्टेशन की स्थापना की गई जिसके लिए अलग से आंवला से बनी 33 केवी की लाइन को रेलवे विभाग ने अड़ंगा लगा दिया वह आँवला के पास रेलवे क्रॉसिंग से निकलने की परमिशन नहीं दे रहा है ।जबकि 50 साल पुरानी बरसेर सबस्टेशन की लाइन जिससे सिरौली स्टेशन को चालू किया गया वह इस…

बरेली – आज समाजवादी पार्टी बरेली के फ्रंटल संगठनों ने बेहाल किसान,महंगी शिक्षा,बेरोजगारी,निजीकरण व भ्रष्टाचार को लेकर डीएम को ज्ञापन दिया

आँवला – यूपी के जिला बरेली में बीएड प्रवेश परीक्षा में दलित छात्रों के निशुल्क प्रवेश पर रोक,युवाओं एवं श्रमिकों के ऐतिहासिक बेरोजगारी जनविरोधी नीतियों तथा बदले की भावना से काम करना, को लेकर सभी संगठनों के अध्यक्षों के साथ मिलकर साथियों के साथ डीएम साहब को ज्ञापन दीया और कहा समाजवादी पार्टी हमेशा किसान मजदूर और युवाओं के लिए संघर्ष करती रहेगी वर्तमान सरकार युवा विरोधी सरकार है और अगर यह सरकार समय रहते नहीं चेती तो यह आंदोलन और बड़ा रूप लेगा.आज के प्रोग्राम में समाजवादी युवजन सभा…

बरेली – आँवला तहसील में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 70 वें जन्मदिन के उपलक्ष्य पर सेवा सप्ताह का आयोजन किया

आँवला – तहसील आंवला में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आज जिसके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आज प्रथम दिवस पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा रक्तदान एवं प्लाज्मा दान का आयोजन मिशन अस्पताल में किया गया जहां भारतीय जनता युवा मोर्चा के 70 कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया इस अवसर पर तहसील आँवला से भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष वीर सिंह पाल जी,जिला महामंत्री संतोष शर्मा जी, जिला उपाध्यक्ष श्री शिवेन्द्र नाथ चौबे जी, जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा राजू उपाध्याय, रूद्र लक्ष्मीकांत अवस्थी जी, यशवंत सिंह…

बरेली – पीड़िता न्याय के लिए भटक रही है

आँवला – सिरौली थाना क्षेत्र में छेड़-छाड़ पीड़िता न्याय के लिए भटक रही है। परेशान होकर पीड़ित और उसकी मां ने अधिकारियों से भी फोन पर शिक़ायत की। शोहदों के खौफ से युवती ने परीक्षा की तैयारी रोक दी है। नबाबपुरा चौकी के गांव पिपरिया वीरपुर की एक युवती पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारी के लिए सुबह-शाम खुर्द मार्ग पर दौड़ने जाती है। आरोप है कि पिछले कई दिनों से व्योंधन खुर्द के निक्की तथा अनमोल युवती के आते ही अश्लील गाने बजाते और गाते हैं तथा परेशान कर फब्तियां…

बरेली-योगी सरकार ने किया 10 IPS अफसरों का तबादला, सात जिलों के पुलिस कप्तान बदले,बरेली के शैलेश कुमार भी शामिल

बरेली-योगी सरकार ने रविवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 10 आईपीएस अफसरों के तबादले कर दिए. इनमें 7 जिलों बरेली, जौनपुर, गोंडा, महराजगंज, श्रावस्ती, मऊ और कासगंज के पुलिस कप्तान भी शामिल हैं. इससे पहले शनिवार को 6 आईएएस अफसरों के तबादले हुए थे. एसपी महाराजगंज रोहित सिंह सजवान को बरेली का एसएसपी बनाया गया है. एसपी गोंडा राजकरन नय्यर अब जौनपुर के पुलिस कप्तान होंगे. एसएसपी बरेली रहे शैलेष कुमार पांडेय अब गोंडा एसपी बनाए गए हैं. वहीं एसपी विजिलेंस रहे प्रदीप गुप्ता को महराजगंज का पुलिस…