फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 अगस्त 2025 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के कुशल निर्देशन में जनपद फतेहगढ़ में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से लगातार प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी नगर ऐश्वर्या उपाध्याय द्वारा कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र में मुख्य मार्गों, बाजारों एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गश्त कर शांति व्यवस्था का जायजा लिया गया। पैदल गश्त के दौरान क्षेत्राधिकारी नगर ने बाजारों में दुकानदारों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा लोगों को सतर्क और जागरूक रहने का संदेश दिया।…
Category: फ़र्रूख़ाबाद
फर्रुखाबाद:भाजपा कार्यालय में कार्यशाला आयोजित, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाने की रणनीति तय
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 अगस्त 2025 भारतीय जनता पार्टी के फतेहगढ़ मंडल अध्यक्ष रमला राठौर के नेतृत्व में भाजपा कार्यालय, आवास विकास में एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन तक पहुँचाना और इसे एक जन आंदोलन का रूप देना रहा। कार्यशाला में मंडल अध्यक्ष रमला राठौर ने सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह अभियान देश की एकता, अखंडता और देशभक्ति की भावना को जागृत करने का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह…
फर्रुखाबाद:कृषि यंत्रों की ई-लाटरी 08 अगस्त को, लाभार्थियों के चयन में कृषक लें सहभागिता।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 अगस्त 2025 प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन फॉर इन सीटू मैनेजमेंट ऑफ क्रॉप रेजिड्यू, सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन एवं राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन योजनान्तर्गत कृषकों द्वारा बुक किए गए कृषि यंत्रों, स्माल गोदाम एवं फार्म मशीनरी बैंक के लाभार्थियों के चयन हेतु ई-लाटरी का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी उप कृषि निदेशक अरविंद मोहन मिश्र ने देते हुए बताया कि कृषि निदेशालय, उत्तर प्रदेश (अभियंत्रण अनुभाग) के निर्देशों के अनुपालन में जनपद फर्रुखाबाद में दिनांक 08 अगस्त 2025, समय प्रातः 11 बजे, स्थान कलेक्ट्रेट सभागार,…
फर्रूखाबाद में फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर द्वितीय अंतर्विभागीय बैठक सम्पन्न, 10 अगस्त से चलेगा अभियान
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 अगस्त 2025 जनपद में फाइलेरिया के समूल उन्मूलन हेतु व्यापक तैयारियों के क्रम में आज कलेक्ट्रेट सभागार, फतेहगढ़ में जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में फाइलेरिया उन्मूलन की द्वितीय अंतर्विभागीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) द्वारा अवगत कराया गया कि फाइलेरिया उन्मूलन हेतु मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (MDA) अभियान की शुरुआत 10 अगस्त 2025 से की जा रही है। इस अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए जनपद के प्रत्येक ब्लॉक में MDA टीमों का गठन कर दिया गया है। सभी…
फर्रुखाबाद:बैंकिंग योजनाओं की समीक्षा बैठक:जनपद को शीर्ष पर लाने के लिए जिलाधिकारी ने दिए निर्देश
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 अगस्त 2025 जनपद में आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना, एक जनपद एक उत्पाद योजना तथा अन्य विभागीय बैंक-सम्बंधित योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा करना रहा। बैठक में जनपद के समस्त क्षेत्रीय बैंक प्रबंधकों एवं विभागीय जिला समन्वयकों ने भाग लिया। जिलाधिकारी ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि सभी विभाग अपने लक्ष्यों के अनुरूप प्रगति में सुधार करें और…
फर्रूखाबाद:पेट्रोल पंप व बायो डीजल संयंत्रों की लंबित एनओसी पर जिलाधिकारी ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 अगस्त 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार, फतेहगढ़ में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य जनपद में प्रस्तावित पेट्रोल पंपों और बायो डीजल संयंत्रों की लंबित एनओसी (अनापत्ति प्रमाण पत्र) के शीघ्र निस्तारण की प्रक्रिया को गति देना था। बैठक में जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि संबंधित विभाग तत्काल प्रभाव से सभी लंबित मामलों की जांच पूर्ण कर अपनी आख्या उपलब्ध कराएं ताकि निवेश व औद्योगिक विकास से जुड़े इन प्रस्तावों को…
फर्रुखाबाद:फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर निकाली गई जागरूकता रैली, सीएमओ व शिक्षकों ने मांगा जनसहयोग।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 अगस्त 2025 फाइलेरिया जैसी लाइलाज और घातक बीमारी के समूल उन्मूलन हेतु फर्रुखाबाद में जनजागरूकता अभियान तेज कर दिया गया है। इसी क्रम में बुधवार को रामानंद बालिका इंटर कॉलेज से एक जागरूकता रैली निकाली गई, जिसमें छात्राओं, शिक्षकों और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने भाग लिया। रैली के माध्यम से लोगों से अपील की गई कि वे फाइलेरिया से बचाव की दवा का सेवन अवश्य करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। रैली में प्रधानाचार्य रीता दुबे, अध्यापिका बबली, पूजा, अनन्या, उन्नति,…
फर्रुखाबाद:सचेत (SACHET) मोबाइल एप: आपदा से सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज) 07 अगस्त 2025 उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, लखनऊ द्वारा संख्या-633/ICEM/2025-28, दिनांक 04.08.2025 के निर्देशानुसार आम जनमानस को राष्ट्रीय एकीकृत आपदा चेतावनी पोर्टल “SACHET” एवं संबंधित मोबाइल एप के प्रचार-प्रसार की सूचना दी जा रही है। यह मोबाइल एप्लीकेशन भारत सरकार के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) द्वारा विकसित किया गया है, जिसका उद्देश्य आपदा जोखिम न्यूनीकरण और समय से पूर्व चेतावनी प्रदान करना है। 📱 क्या है SACHET मोबाइल एप? SACHET एक ऐसा मल्टी-डायमेंशनल मोबाइल एप है, जो यूजर्स को उनके स्थानीय मौसम, तापमान,…
फर्रुखाबाद : तेज बरसात के कारण दिव्यांग का घर गिरा , पन्नी तान के कर रहा गुजारा
पूरा मामला विकासखंड मोहम्मदाबाद के ग्राम पट्टी खुर्द का है पट्टी खुर्द के निवासी सर्वेश पाल जो एक पैर से दिव्यांग भी है पर से दिव्यांग होने की वजह से परिवार का भरण पोषण करने में काफी कठिनाइयों से जूझ रहे हैं मजबूरी की वजह से परिवार पालने के लिए ई रिक्शा चलाते हैं और ऊपर से प्राकृतिक की मार बरसात अधिक होने की वजह से उनका घर भी गिर गया और उनकी पत्नी बाल बाल बच गई अब पन्नी तानकर गुजारा कर रहे हैं सर्वेश के दो बच्चे हैं…
फर्रुखाबाद:गंगा और रामगंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान के करीब, प्रशासन अलर्ट मोड में।
फ़र्रूखाबाद:(द दस्तक न्यूज़) 07 अगस्त 2025 जनपद में गंगा और रामगंगा नदियों का जलस्तर खतरे के निशान के बेहद करीब पहुंच गया है। सिंचाई विभाग, सिंचाई खंड फ़र्रूखाबाद द्वारा जारी ताज़ा बाढ़ नियंत्रण रिपोर्ट के अनुसार, 07 अगस्त 2025 को सुबह 08:00 बजे तक गंगा नदी का जलस्तर 137.00 मीटर दर्ज किया गया, जो कि 137.10 मीटर के खतरे के निशान से केवल 10 सेंटीमीटर नीचे है। यह जलस्तर लोहिया सेतु (पांचालघाट) पर मापा गया है। वहीं रामगंगा नदी का जलस्तर 134.55 मीटर दर्ज किया गया है, जबकि उसका भी…
फर्रुखाबाद:जिलाधिकारी के निर्देश पर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग सक्रिय, लगाया गया हेल्थ कैंप।
फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 अगस्त 2025 ज़िलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी के निर्देश पर जिले के बाढ़ प्रभावित गांवों में चिकित्सा विभाग द्वारा विशेष हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया। इस पहल का उद्देश्य बाढ़ से प्रभावित लोगों को त्वरित चिकित्सा सहायता और जरूरी दवाइयां उपलब्ध कराना है। हेल्थ कैंप का नेतृत्व मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अवनींद्र कुमार एवं उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव रंजन गौतम ने किया। उनकी टीम ने बाढ़ग्रस्त इलाकों का दौरा कर लोगों के स्वास्थ्य की जांच की और उन्हें आवश्यक दवाइयों का वितरण किया। डॉ.…
फर्रुखाबाद:शहर में अवैध टैम्पो अड्डों की भरमार , किसकी शह पर बन रहा जाम का सबब ?
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 अगस्त 2025 शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से जहां एक ओर आधुनिक सिग्नल लाइटें लगाई गई हैं, वहीं दूसरी ओर अवैध टैम्पो अड्डों की वजह से यातायात व्यवस्था बुरी तरह चरमरा गई है। मुख्य चौराहों पर तैनात ट्रैफिक पुलिस की मौजूदगी के बावजूद नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। सवाल यह उठता है कि आखिर किसकी शह पर ये अवैध टैम्पो अड्डे फल-फूल रहे हैं? लाल दरवाजा, जिसे शहर का मुख्य प्रवेश द्वार माना जाता है, वहां का हाल…
फर्रुखाबाद:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जर्जर विद्यालय भवनों के मूल्यांकन व विद्युत लाइनों की शिफ्टिंग को लेकर महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 अगस्त 2025 जिले में शैक्षणिक परिसरों की सुरक्षा और बुनियादी ढांचे को लेकर जिलाधिकारी श्री आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार, फतेहगढ़ में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य जनपद के जर्जर विद्यालय भवनों का मूल्यांकन, नये जर्जर भवनों की पहचान और विद्यालय परिसरों के ऊपर से गुजरने वाली विद्युत लाइनों की तत्काल शिफ्टिंग सुनिश्चित करना था। जर्जर भवनों का मूल्यांकन व नीलामी के निर्देश जिलाधिकारी ने बैठक के दौरान स्पष्ट निर्देश दिए कि जिले में जो भी…
फर्रुखाबाद:कैदी की मौत पर मजिस्ट्रियल जांच शुरू , SDM कार्यालय ने जनता से मांगे साक्ष्य
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 अगस्त 2025 राज्य की एक जेल में बंद सिद्धदोष कैदी राजकुमार सिंह पुत्र ननकू सिंह (कैदी संख्या 27369), निवासी ग्राम रधौला, थाना निगोही, जनपद शाहजहाँपुर की मृत्यु के मामले में अब मजिस्ट्रियल जांच शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार, कैदी राजकुमार सिंह की मृत्यु दिनांक 25 जुलाई 2025 को इलाज के दौरान संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (SGPGI), लखनऊ में हुई थी। इस गंभीर प्रकरण की जांच के आदेश जिलाधिकारी, फर्रुखाबाद द्वारा 30 जुलाई 2025 को संचया-1166/जे०050-श्रीस-विविध/2025-26 के तहत जारी किए गए। जांच…
फर्रुखाबाद:मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना सहित माटीकला बोर्ड की योजनाओं पर विशेष रिपोर्ट।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 अगस्त 2025 उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में माटीकला (गाय-भैंस की गोबर, मिट्टी आदि से बने उत्पादों की कला) को प्रोत्साहित करने एवं शिल्पकारों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। जनपद फर्रुखाबाद के ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले पारंपरिक कारीगरों, शिल्पकारों एवं उनके परिवारों के बेरोजगार युवाओं के लिए यह योजनाएं वरदान साबित हो सकती हैं। बोर्ड की तीन प्रमुख योजनाओं का लाभ लेकर शिल्प कला से जुड़े लोग न केवल अपना रोजगार शुरू कर सकते…
फर्रुखाबाद:”पर ब्लाक वन क्रॉप” योजना के अंतर्गत कीरतपुर में आयोजित हुई उद्यान गोष्ठी, किसानों को दी गई योजनाओं की विस्तृत जानकारी
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 अगस्त 2025 आज विकास खण्ड बढ़पुर के ग्राम कीरतपुर में “पर ब्लाक वन क्रॉप” कार्यक्रम के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस गोष्ठी की अध्यक्षता कानपुर मण्डल के उप निदेशक उद्यान मुकेश कुमार द्वारा की गई। इस अवसर पर जिला उद्यान अधिकारी राघवेन्द्र सिंह, उद्यान निरीक्षक पुष्पेन्द्र सिंह एवं श्याम सिंह, सहायक उद्यान निरीक्षक अभिषेक कुमार तथा उद्यान सहायक जीतू सिंह सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे। गोष्ठी की शुरुआत में जिला उद्यान अधिकारी ने बताया कि बढ़पुर ब्लॉक के लिए चयनित…
फर्रुखाबाद- बरेली मार्ग पर कांवड़ियों का आगमन जारी, फल व जल वितरित कर भक्तों से लिया आशीर्वाद
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 अगस्त 2025 श्रावण मास के पावन अवसर पर कांवड़ यात्रा का उल्लास जनपद में चरम पर है। फर्रुखाबाद-बरेली मार्ग पर कांवड़ियों का सैलाब उमड़ पड़ा है, और ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों से वातावरण शिवमय हो गया है। इसी श्रृंखला में राजेपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत डबरी तिराहा पर एक विशेष जल, फल एवं बिस्किट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह सेवा कार्यक्रम प्रातः 10:00 बजे प्रारंभ होकर दोपहर 2:00 बजे तक चला, जिसमें सैकड़ों कांवड़ियों को जलपान कराकर आशीर्वाद लिया गया। इस कार्यक्रम के…
फर्रुखाबाद: क्षाबंधन से पहले एफएसडीए की छापेमारी: 9 खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए संग्रहित।
(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 अगस्त 2025 रक्षाबंधन के पावन पर्व के मद्देनज़र जिले में मिलावटी मिठाइयों व खाद्य सामग्री की बिक्री पर रोक लगाने और आमजन को शुद्ध खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने हेतु खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) द्वारा जिलेभर में व्यापक छापेमार कार्यवाही की गई। यह अभियान आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के आदेश एवं जिलाधिकारी श्री आशुतोष कुमार द्विवेदी के निर्देश पर चलाया गया। सहायक आयुक्त (खाद्य)-II अजीत कुमार के निर्देशन व मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री अक्षय प्रधान के नेतृत्व में…
फर्रुखाबाद:पुलिस की बड़ी कार्रवाई -सट्टा माफिया हसनैन गैंग की ₹3.15 करोड़ की अवैध संपत्ति कुर्क, अब तक कुल ₹13.64 करोड़ की कुर्की
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 अगस्त 2025 उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा माफियाओं एवं संगठित अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे सख्त अभियान के क्रम में फर्रुखाबाद पुलिस ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। थाना मऊदरवाजा पुलिस ने सट्टा माफिया हसनैन गैंग के सक्रिय सदस्य सर्वेश पाल द्वारा अवैध रूप से अर्जित ₹3.15 करोड़ की अचल संपत्ति को गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क किया है। मामला क्या है? मामला थाना कोतवाली फर्रुखाबाद में पंजीकृत मु0अ0सं0 283/2023, धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गैंगस्टर एक्ट से संबंधित है। यह मामला गैंग लीडर…
फर्रुखाबाद:बिना रॉयल्टी के संचालित तीन ट्रक सीज, चार ओवरलोड ट्रकों पर बड़ी कार्रवाई
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 अगस्त 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी के निर्देश पर आज सुबह बघार क्षेत्र में खनन सामग्री का अवैध परिवहन करने वाले वाहनों के खिलाफ संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व जिला खनन अधिकारी संजय प्रताप, एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत एवं थाना मऊदरवाजा की टीम ने किया। चेकिंग के दौरान तीन ट्रक ऐसे पाए गए जिनके पास खनन विभाग की रॉयल्टी नहीं थी, जिनमें से दो ट्रक ओवरलोड भी थे। इन सभी ट्रकों को मेडिकल कॉलेज पुलिस चौकी बघार पर सीज कर दिया…
