पीलीभीत : खुटार जंगल में खजाने की तलाश में जमीन खोदी पुलिस ने पांच लोगों को पकड़ा

द दस्तक 24 न्यूज : खुटार वन रेंज जंगल में खजाने की तलाश में खोदी गई जमीन के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मंगलवार रात को पांच लोगों को मौके पर पकड़ लिया और थाने ले आई। जिनसे पूछताछ की जा रही है। लेकिन पुलिस इस मामले को दबाने में जुटी हुई है। बुधवार को पकड़े गए लोगों को छुड़ाने के लिए कुछ लोग थाने में पुलिस से सांठगांठ कर पैरवी में लगे हुए हैं। माना जा रहा है कि थाने में तैनात एक दरोगा और सिपाही से…

पीलीभीत : निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप करें राजस्व वसूली-जिलाधिकारी।

द दस्तक 24 न्यूज / जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड राजस्व कार्यों एवं कर-करेत्तर की समीक्षा बैठक गांधी सभागार में सम्पन्न हुई। कर करेत्तर की बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने वाणिज्यकर, स्टाम्प, परिवहन, विद्युत, सामाजिक वानिकी, टाइगर रिजर्व, बाढ़ खंड, मण्डी, खनन, बाट माप, राजस्व विभाग सहित विभिन्न विभागों के निर्धारित किये गए लक्ष्य के सापेक्ष अब तक की गई राजस्व वसूली की विभागवार समीक्षा की गई।परिवहन विभाग की समीक्षा के दौरान एआरटीओ को निर्देश दिये निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष वसूली की जाये। बाट माप विभाग…

पीलीभीत में मृतक युवक विकास का हुआ अंतिम संस्कार ?

पुरनपुर/ पीलीभीत कोतवाली क्षेत्र के गांव सबलपुर खास के विकास सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह उम्र 35 वर्ष अपने परिवार के साथ लगभग 7 वर्ष पहले अपने परिवार को लेकर देहरादून में काम करने के लिए गया था जो देहरादून के शंकरपुर कल मोहल्ले में किराए पर रहकर मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करता था। विकास सिंह की पत्नी शिवानी सिंह ने बताया विकास अपनी पुत्री की शादी के लिए अपने गांव सबलपुर खास के लिए निकाला था वही बिजनौर जिले के थाना अफजलगढ़ क्षेत्र के इलाके में…

पीलीभीत : जिलाधिकारी ने आईजीआरएस पोर्टल की शिकायतों का किया मौका मुआयना एवं दिए आवश्यक दिशा निर्देश ?

जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने आज तहसील सदर क्षेत्र के अंतर्गत शिकायतकर्ता शिवराज सिंह निवासी ग्राम प्रतापपुर एवं ठाकुर दास ग्राम भूड़ा तहसील सदर व जिला पीलीभीत की आईजीआरएस की शिकायतों का मौका मुआयना/स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार सदर ने अवगत कराया कि शिकायतकर्ता शिवराज सिंह द्वारा चकरोड की पैमाइश के सम्बन्ध में शिकायत की गई। उक्त शिकायत का संज्ञान लेते हुये जिलाधिकारी ने तहसीलदार सदर के साथ मौके पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण/भौतिक सत्यापन किया। जिसमें ग्राम प्रतापपुर के गाटा संख्या-243 रकवा 0.060 हे0 बतौर चकमार्ग के रूप…

पीलीभीत : संकुल स्तरीय शिक्षक मासिक संगोष्ठी संकुल रघुनाथपुर, भगवंतापुर, पिपरिया दुलई और माधोटांडा के विद्यालयों में आयोजित हुई

पूरनपुर : संकुल स्तरीय शिक्षक मासिक संगोष्ठी संकुल रघुनाथपुर, भगवंतापुर, पिपरियादुलई और माधोटांडा के विद्यालयों में आयोजित हुई। संगोष्ठी में नए शिक्षासत्र में अभिभावकों से सम्पर्क कर स्कूलों में छात्रों के अधिक से अधिक नामांकन कराने पर विशेष बल दिया। संकुल रघुनाथपुर के कम्पोजिट विद्यालय इंद्रानगर में नोडल शिक्षक ऋषि सक्सेना, संकुल भगवंतापुर में नोडल शिक्षक सूर्यप्रकाश गंगवार, संकुल पिपरियादुलई में नोडल शिक्षक वीरपाल और माधोटांडा के उच्च प्राथमिक विद्यालय बसंतपुर नौनेर में नोडल शिक्षक आलोक अवस्थी की अध्यक्षता में संकुल स्तरीय शिक्षक सामूहिक संगोष्ठी आयोजित हुई। संगोष्ठी में विद्यालय…

पीलीभीत में बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर की विभिन्न गांव 134वीं जयंती मनाते हुए : सतेंद्र मौर्य

पीलीभीत :- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश अखिलेश यादव के निर्देशानुसार और प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल के निर्देशन में सतेंद्र मौर्य ( प्रदेश सचिव ) पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ ने पीलीभीत विधान सभा 127 के विभिन्न गांव में दिन से लेकर देर रात तक दिनांक 14/04/2025 को बाबासाहब डॉ भीमराव अम्बेडकर 134 वीं जयंती के पावन अवसर पर सम्मानित पुरुषों महिलाओं की उपस्थिति में धूमधाम जयंती मनाई गई व कार्यक्रम के माध्यम से अपने विचार भी रखे और उन्होंने बताया लोकतांत्रिक भारत और संविधान के निर्माता…

पीलीभीत : भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर का 134 वां जन्मोत्सव समारोह कार्यक्रम आयोजित हुआ।

पूरनपुर । भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर का 134 वां जन्मोत्सव समारोह कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में झांकियों के साथ नगर में धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई। नगर के पब्लिक इन्टर कालेज पूरनपुर में मुख्य अतिथि भाजपा विधायक बाबूराम पासवान ने बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर बाबा साहब के योगदान के बारे में बताया। जिसमें हज़ारों की संख्या में लोगों ने नगर में निकाली गई शोभायात्रा में भाग लिया। शोभायात्रा को हरी झंडी दिखाकर नगर में भ्रमण के लिए रवाना किया गया। शोभायात्रा…

पीलीभीत : विकास खंड मरौरी में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर का जन्मोत्सवस धूमधाम से मनाया गया।

भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर का 134 वां जन्मोत्सवस धूमधाम से मनाया गया। ब्लॉक प्रमुख सभ्यता देवी वर्मा ने विकासखंड मरौरी के कर्मचारी एवं क्षेत्रीय जनता के साथ धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख सभ्यता देवी वर्मा ने बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर बाबा साहब के योगदान के बारे में बताया। सोमवार को भारत रत्न संविधान निर्माता बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 134 वीं जयंती को हर्षोल्लास पूर्वक धूमधाम से मनाया। वही कार्यक्रम में ब्लॉक परिसर में महिलाओं, पुरुषों तथा…

पीलीभीत : भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर का 134 वां जन्मोत्सव समारोह कार्यक्रम आयोजित हुआ।

पूरनपुर । भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर का 134 वां जन्मोत्सव समारोह कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में झांकियों के साथ नगर में धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई। नगर के पब्लिक इन्टर कालेज पूरनपुर में मुख्य अतिथि भाजपा विधायक बाबूराम पासवान ने बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर बाबा साहब के योगदान के बारे में बताया। जिसमें हज़ारों की संख्या में लोगों ने नगर में निकाली गई शोभायात्रा में भाग लिया। शोभायात्रा को हरी झंडी दिखाकर नगर में भ्रमण के लिए रवाना किया गया। शोभायात्रा…

पीलीभीत : जिलाधिकारी ने डॉ0 भीमराव आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण, श्रद्धासुमन अर्पित कर किया नमन एवं उनके जीवन मूल्यो पर डाला प्रकाश

कलेक्ट्रेट स्थित गांधी सभागार में भारत रत्न बाबा साहब डॉ0 भीमराव आंबेडकर की जयंती धूमधाम एवं हर्षोल्लास से मनाई गई। जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी वि./रा., नगर मजिस्ट्रेट सहित अन्य अधिकारियों ने डॉ0 भीमराव आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण, श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नमन किया। जिलाधिकारी ने कहा कि शासन के निर्देशो के क्रम में सभी जगहो पर कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। उन्होने कहा कि डॉ0 भीमराव आंबेडकर जी भारत के संविधान के निर्माता है। हम सभी को उनकी विचारधारा, उनकी सीख को आत्मसात करना चाहिए। सभी…

पीलीभीत : जिलाधिकारी ने नानक सागर, वनबसा बैराज एवं दूनी बैराज का मौके पर बाढ़ के दृष्टिगत निरीक्षण किया।

जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने बाढ़ के दृष्टिगत नानक सागर, वनबसा बैराज एवं दूनी बैराज पर मौके पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने नानक सागर, वनबसा बैराज एवं दूनी बैराज के निर्माण के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने नानक सागर, वनबसा बैराज एवं दूनी बैराज बाढ़ के पानी के वर्षा के समय में कितना कितना स्टोरेज किया जाता है उसे संबंध में अधिशासी अभियंता बाढ़ खंड एवं अधिशासी अभियंता सिंचाई से जानकारी प्राप्त की। इसके साथ ही साथ उन्होंने बैराजों एवं नानक सागर से निकलने…

पीलीभीत : श्रद्धालुओ की कार अनियंत्रित होकर पलटी कार में सवार एक महिला की दर्दनाक मौत ।

पूरनपुर: पूर्णागिरि माता मंदिर सें दर्शन कर वापस लौट रहें श्रद्धालुओ की कार अनियंत्रित होकर पलटी कार में सवार एक महिला की मौकें पर ही दर्दनाक मौत हो गई एवं साथ ही पांच श्रद्धालु घायल हो गए, सुबह हाईवे पर हुए हादसें सें कार में चीख पुकार मच गई । चीख पुकार सुननें पर ग्रामीणों नें कार को काटकर फसें हुए श्रद्धालुओ को कड़ी मस्कत के बाद निकाला बाहर, आनन फानन में घायल श्रद्धालुओ को एम्बुलेंस की मदद सें भेजा गया बन्डा सीएचसीजानकारी के मुताबिक पूर्णागिरि धाम सें दर्शन कर…

पीलीभीत तेज रफ्तार का कहर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलटी कार

पीलीभीत तेज रफ्तार का कहर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलटी कार,हादसे में एक की हुई मौत 5 की हालत गंभीर,पूर्णागिरि मेले से वापस आते वक्त तेज रफ्तार कार घुँघचाई थाना क्षेत्र के गुलरिया भूप सिंह के प्राइमरी स्कूल के पास हुई दुर्घटनाग्रस्त,महिला की मौके पर हुई दर्दनाक मौत,मौके पर पहुंचे घुंघचाई थाना प्रभारी प्रकाश सिंह ने घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती,शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।घुंघचाई थाना क्षेत्र के गुलड़िया भूप सिंह का मामला

पीलीभीत : खतरे के बाद भी पानी से निकाल कर पार हुए विधायक ट्रांस क्षेत्र की सैकड़ो महिलाएं बसपा को छोड़कर भाजपा में हुई शामिल

हजारा। धनारा घाट पेटूंन पुल के रास्ते में शारदा नदी का पानी बह रहा है । शनिवार को पूरनपुर के भाजपा विधायक रास्ते में फंस गए । इस पर उन्होंने गाड़ी को छोड़ दिया । और खुद खतरे के बीच से पार होने के लिए चल दिए । गनीमत रही सुरक्षित कर होकर गांव चलो अभियान में पहुंच सके ।‌ शनिवार को पूरनपुर विधान सभा के ट्रांस क्षेत्र में विधायक बाबूराम पासवान को गांव चलो अभियान के तहत नेहरूनगर में आयोजित कार्यक्रम का मुख्य अथिति बनाया गया । कार्यक्रम में…

पीलीभीत : अवध पब्लिक स्कूल में मनाई गई महान गणितज्ञ आर्यभट्ट की जयंती ?

अवध पब्लिक स्कूल में आज भारत के महान गणितज्ञ एवं खगोलविद आर्यभट्ट की जयंती धूमधाम एवं श्रद्धा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को गणित के प्रति जागरूक करना तथा आर्यभट्ट के जीवन और योगदान से प्रेरणा दिलाना था। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षाविद लक्ष्मीकांत सर के प्रेरणादायी उद्बोधन से हुई। उन्होंने विद्यार्थियों को आर्यभट्ट के जीवन से परिचित कराते हुए बताया कि आर्यभट्ट का जन्म 476 ईस्वी में हुआ था और उन्होंने मात्र 23 वर्ष की आयु में ‘आर्यभट्टीय’ ग्रंथ की रचना की, जो गणित…

पीलीभीत : सरकार की मंशा पर पानी फेर रहा स्वास्थ्य विभागमंडल अध्यक्ष की शिकायत पर विधायक ने सीएमओ को दी जानकारी

द दस्तक 24 न्यूज , हजारा । शासन और प्रशासन द्वारा महिलाओं को बेहतर इलाज के लिए निर्देश हैं । किंतु हजारा में सरकार की मंशा पर विभाग के लोग पानी फेर रहे हैं । यह आरोप किसी और के नहीं है रामनगर भाजपा मंडल अध्यक्ष के हैं । जिन्होंने सार्वजनिक रूप से विधायक से की गई है । विधायक ने सीएमओ को मोबाइल पर जानकारी दी है । जिसकी जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है । देश और प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन सरकार मरीजों को…

पीलीभीत : विधान सभा 127 में आगामी डॉ भीमराव अम्बेडकर जयंती पर स्वाभिमान सम्मान समारोह अभियान के अंतर्गत PDA को मजबूत करते: सतेंद्र मौर्य

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश अखिलेश यादव के निर्देशानुसार और प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल के निर्देशन में सतेंद्र मौर्य ( प्रदेश सचिव ) पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ ने पीलीभीत विधान सभा 127 के ग्राम रमपुरिया गांव देर रात दिनांक 12/04/2025 को आने वाली डॉ भीमराव अम्बेडकर जयंती के पावन अवसर पर आगामी 8 अप्रैल से 14 अप्रैल स्वाभिमान सम्मान समारोह अभियान के अंतर्गत PDA आंदोलन को नई ऊर्जा ताकत देने हेतु PDA समाज के सभी सम्मानित पुरुषों महिलाओं की उपस्थिति में संगोष्ठी के माध्यम से अपने…

पीलीभीत :जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस के अवसर पर थाना गजरौला व दियूरिया कला में की गई जनसुनवाई।

पीलीभीत : जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय की अध्यक्षता में आयोजित थाना समाधान दिवस के अवसर पर थाना गजरौला व दियूरिया कला में पहुंचकर जन शिकायतों की सुनवाई की गई। जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी द्वारा फरियादियों की शिकायतों का संज्ञान लिया गया। इसके साथ ही साथ चकरोड, भूमि विवाद, आपसी विवादों संबंधी शिकायतों के संबंध में सम्बन्धित क्षेत्र के लेखपाल व पुलिस कर्मचारियों द्वारा मौके पर जाकर समस्या के निस्तारण करने के निर्देश दिये गये। आयोजित थाना दिवस में जिलाधिकारी द्वारा सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को कड़े निर्देश…

पीलीभीत: सेवानिवृत्त शिक्षकों एवं एआरपी साथियों को किया गया सम्मानित

पीलीभीत। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ब्लॉक इकाई अमरिया द्वारा नगर के मोती महल रेस्टोरेंट में सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मान समारोह एवं एआरपी विदाई सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, विशिष्ट अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी तथा विशिष्ट अतिथि जिला संरक्षक भद्रपाल गंगवार रहे। समारोह में अमरिया ब्लॉक के सेवानिवृत्त शिक्षक रियाज अहमद कादरी, कुतुबुद्दीन, इसरार अहमद को सम्मानित किया गया। वहीं एआरपी पद पर कार्यरत रहे खेमपाल सिंह, दिलीप कुमार, प्रवीण कुमार, वीरपाल और गुलनाज बी को कार्यकाल पूर्ण होने पर विदाई सम्मान प्रदान किया…

पीलीभीत:हनुमान जन्मोत्सव पर सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ के साथ छात्रों ने ली राष्ट्र को नशा मुक्त करने की शपथ

पूरनपुर/पीलीभीत: विद्या भारती द्वारा संचालित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में हनुमान जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ हुआ। जिसमें विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय कुमार मिश्रा, सूर्य वाला शर्मा , नूतन गुप्ता पंकज कुमार मिश्रा, डॉ अनिल कुमार गुप्ता, समस्त आचार्य एवम् सभी छात्र – छात्राएं उपस्थित रहे।जिसके उपरांत विद्यालय की आचार्यां सूर्य वाला शर्मा ने मादक द्रव्यों के सेवन की समस्या से निपटने और भारत को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से वंदना सत्र में उपस्थित समस्त छात्र – छात्राओं एवम् आचार्यों को नशा मुक्ति…