आजमगढ : अपराध व अपराधियों पर अंकुश एवं प्रभावी नियन्त्रण बनाये रखने हेतु की गई कार्रवाई

हेमराज मीना, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, आजमगढ़ के निर्देशन में अपराध व अपराधियों पर अंकुश एवं प्रभावी नियन्त्रण बनाये रखने के क्रम में आज दिनांक- 13.04.2025 को आजमगढ़ पुलिस द्वारा निम्नवत कार्यवाहियां की गयी है- 01.थाना अहरौला: चोरी गये सामान के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार व एक बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में । पूर्व की घटना का विवरण-दिनांक 07.04.2025 को आवेदक अमित राजभर पुत्र रामसूरत राजभर निवासी ग्राम मक्खापुर पो0 माहुल थाना अहिरौला जनपद आजमगढ़ ने थाना अहरौला पर लिखित तहरीर दिया गया कि दिनांक 24/25.2.2025 की रात्रि में ग्राम सभा…

आजमगढ़: पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना कप्तानगंज में नवनिर्मित प्रभारी कक्ष का उदघाटन

आजमगढ़ जनपद की तहसील बूढ़नपुर के अन्तर्गत थाना कप्तान गंज में जिले के पुलिस अधीक्षक श्री हेमराज मीणा जी ने नवनिर्मित प्रभारी कक्ष का उद्घाटन किया। इस अवसर पर आजमगढ़ जनपद के ग्रामीण पुलिस अधीक्षक चिराग जैन क्षेत्राधिकारी बूढ़नपुर किरण पाल सिंह व कप्तान गंज थाना प्रभारी विवेक कुमार पाण्डेय पूरे थाने के स्टाफ के साथ उपस्थित थे। थाने के तरफ से आमंत्रित क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में थाना प्रभारी कक्ष का उद्घाटन विधिवत मन्त्रोंच्चार के साथ सम्पन्न हुआ। अजय कुमार जिला ब्यूरो चीफ आजमगढ़

आजमगढ़ : सड़क पर गढ्ढा बना वाहन दुर्घटनाओं कारण शासन प्रशासन मौन

आजमगढ़ की बूढनपर तहसील अंतर्गत थाना कप्तानगंज के मोलनापुर गांव के बीच से गुजरी कोयलसा महराजगंज सड़क पर इस गांव के पास इस कदर गढ्ढा बन गया है कि आए दिन बाइक सवार हो या फिर आटोरिक्शा वाले हो सभी प्रभावित हो रहें हैं। र्कोयलसा महराजगंज सड़क पर बन चुका है खतरनाक गढ्ढा ग्रामीणों ने बताया है कि रात के समय सड़क पर गढ्ढे होने का आभास नहीं होता है जिसके चलते दीन की अपेक्षा रात में वाहन चालक ज्यादा गिरते हैं। आज दिन की बात यदि करें तो दस…

आजमगढ़ : पच्चीस हजार का इनामी अपराधी गिरफ्तार ?

आजमगढ़ के अहरौला में सपा विधायक रमाकांत यादव का राइट हैंड नकली शराब की तस्‍करी करते हुए पकड़ा गया। सपा विधायक रमाकांत का सहयोगी पचीस हजार का इनामी गैंगस्टर गिरफ्तारथाना-अहरौला अपमिश्रित नकली शराब मामले में गैंगेस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त, अन्तर्राज्यीय गैंग का सदस्य तथा रमाकान्त यादव का सहयोगी , 25,000 रूपये का इनामिया अभियुक्त रवि कुमार क्षत्रि उर्फ राजकुमार किया गया गिरफ्तार के संंबंध में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन का आधिकारिक वक्तव्य।आजमगढ़ जिले के अहरौला थाना पुलिस ने नकली शराब की तस्करी मामले में गैंगस्टर एक्ट के…

आजमगढ़ :प्रियदर्शी सम्राट अशोक मौर्य महान की जयंती धूमधाम से मनाई गयी

आजमगढ़ जिले की बूढनपुर तहसील के ग्राम भरौली मैं आज अशोक सम्राट की धूमधाम से जयंती मनाए गई जिसमें तमाम ग्रामवासी महिला एवं बुजुर्ग बच्चे ने सम्राट अशोक के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प वर्षा की और अपने अपने विचार व्यक्ति किये लालचंद मौर्य ने सम्राट अशोक के जीवन पर अपने विचार रखे और तथागत बुद्ध के उपदेशों पर चलने का अनुरोध किया प्रियदर्शी सम्राट अशोक मौर्य महान ने कंधार से कन्याकुमारी तक सहित पुरे भारत पर राज किया और कलिंग की लड़ाई के बाद भीषण नरसंहार से विचलित होकर…

आजमगढ़ के तहबरपुर में अवैध असलहा फैक्‍ट्री का भंडाफोड़

आजमगढ़::- आजमगढ जिले के तहबरपुर थाना क्षेत्र में बड़ी घटना को अंजाम देने की साजिश। अवैध असलहा फैक्ट्री चलाने वाला शातिर पुलिस के हत्थे चढ़ा। पुलिस ने इसके पास से असलहा निर्माण की सामग्री और तैयार देसी हथियार पकड़ा गया। पुलिस अब इनसे पूछताछ कर रही है।थाना-तहबपुर क्षेत्रान्तर्गत अवैध तमंचा बनाने वाला 01 अभियुक्त अवैध तमंचा व तमंचा बनाने में प्रयुक्त होने वाले कुल 167 अदद सामान के साथ गिरफ्तार केसंबंध में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन का आधिकारिक वक्तव्य। आजमगढ़ का असलहा फैक्‍ट्री सरगना गिरफ्तार। पुलिस ने घोषित…

आजमगढ:शिक्षक सम्मान समारोह एवं शिक्षोन्नयन संगोष्ठी का आयोजन

आजमगढ: आजमगढ़ बूढनपुर तहसील क्षेत्र अंतर्गत कोयलसा शिक्षा क्षेत्र के कम्पोजिट विद्यालय पिपरी में शिक्षक सम्मान समारोह एवं शिक्षोन्नयन संगोष्ठी का आयोजन यहां के शिक्षकों व्दारा बढ़े ही भव्य तरीके से किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में अमरनाथ राय प्राचार्य जिला शि‌क्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान जाफरपुर आजमगढ़ रहे । साहित्य विभूषण सम्मान से सम्मानित वरिष्ठ साहित्यकार डॉ राजाराम सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व एसोसिएट प्रोफेसर जी एस एस पी जी कालेज कोयलसा डा हरि सेवक पाण्डेय व पूर्व एसोसिएट…

आजमगढ़: धंधारी गांव पंचायत में स्थापित की गई मारुति नंदन महावीर हनुमान जी की मूर्ति

आजमगढ़: बूढनपुर तहसील क्षेत्र अंतर्गत थाना कप्तानगंज के धंधारी गांव पंचायत में नव रात्रि के अवसर पर मारुति नंदन महावीर हनुमान जी की मूर्ति स्थापित की गई जिसमे गांव के सभी निवासी मौजूद रहे। गांव के सहयोग से स्थापित की गई बजरंगी की मूर्ति स्थापित करने के बाद उसमें मंत्रोच्चारण के साथ प्राण प्रतिष्ठा की गई। मां काली जी की पूर्व में स्थापित मूर्ति के दाहिने तरफ राम भक्त हनुमान जी की मूर्ति स्थापित की गई है। गांव के युवा अमित सिंह ने बताया है कि काफी दिन से मन…

आजमगढ़ : सात दिवसीय संगीत मय राम कथा के आखिरी दिन हुआ भंडारे का आयोजन

आजमगढ़ के बूढनपुर तहसील क्षेत्र अंतर्गत कोयलसा ब्लाक के बनकट जगदीश गांव पंचायत में पिछले एक सप्ताह से चल रही संगीत मय राम कथा के आखिरी दिन विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों महिला पुरूष व बच्चों ने शामिल होकर प्रसाद ग्रहण किया। कथा वाचक कौशिक ब्यास ने इन सात दिनों में अपने संगीत मय राम कथा टीम के व्दारा इस तरह मनमोहक तरीके से लोगों में भक्ति भाव पिरोया कि लोग अपने आप कथा सुनने के लिए व्याकुल हो चले थे। यूं तो कथा शाम पांच बजे…

आजमगढ़ : शिब्ली कॉलेज की छात्रा अंजली यादव का विधानसभा में जोरदार प्रतिभाग

आजमगढ़ शिब्ली नेशनल पी .जी. कॉलेज आजमगढ़ की छात्रा ने ” राज्य स्तरीय विकसित भारत युवा संसद ” कार्यक्रम के अंतर्गत उत्तर प्रदेश विधानसभा में ” भारतीय संविधान के 75 वर्ष अधिकारों, कर्तव्यों और प्रगति की यात्रा ” विषयक आयोजित कार्यक्रम में धमाकेदार प्रतिभाग़ करते हुए अपने और अपने कॉलेज के होने का एहसास करा दिया। बता दें कि अंजलि यादव शिब्ली नेशनल स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बी .कॉम. अंतिम वर्ष की छात्रा है। विकसित भारत युवा संसद कार्यक्रम के अंतर्गत अंजलि यादव का चयन वाराणसी जोनल में प्रतिभाग़ करने के…

आजमगढ़ : जवाहर नवोदय विद्यालय की कक्षा छठी में होगा छात्रा कृतिका शुक्ला का नामांकन

आजमगढ़ जिले के बूढनपुर तहसील क्षेत्र अंतर्गत शिक्षाक्षेत्र कोयलसा के कंपोजिट विद्यालय भैरवपुर की छात्रा कृतिका शुक्ला ने नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण कर न केवल विद्यालय का नाम बल्कि अपने माता-पिता व गांव का नाम रोशन किया है। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। बता चलें कि नवोदय विद्यालय के लिए कक्षा 6 और 9 में नामांकन हेतु प्रवेश परीक्षा विगत 18 जनवरी को जिला मुख्यालय स्थित विभिन्न विद्यालयों में करायी गयी थी। ग्रामीण क्षेत्र में स्थित इस विद्यालय की 5 वीं…

आजमगढ़: मानदेय न मिलने से बौखलाए रोजगार सेवकों ने ब्लाक मुख्यालय पर किया विरोध प्रदर्शन

आजमगढ़।। बुढ़नपुर तहसील के विकास खण्ड कोयलसा में ग्राम रोजगार सेवक संघ के पदाधिकारियों ने मानदेय के भुगतान में विसंगति एवं शासनादेश की अवहेलना करने के खिलाफ जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह की अध्यक्षता में ब्लॉक परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। उनकी मांग है कि हम ग्राम रोजगार सेवकों का सितंबर और अक्टूबर का भुगतान नहीं किया गया। जबकि शेष कर्मचारियों का भुगतान कर दिया गया है। भुगतान में काफी अनियमित देखने को मिल रही है । शासन द्वारा करोड़ों रुपए की राशि ब्लॉक में भेजी गई। लेकिन खंड विकास अधिकारी की…

आजमगढ :सहकारी गन्ना विकास समिति बूढनपुर के सामान्य सभा की बैठक सम्पन्न 

आजमगढ़ के बूढ़नपुर तहसील क्षेत्र में सहकारी गन्ना विकास समिति लि बूढ़नपुर द्वारा वार्षिक सामान्य सभा की बैठक दोपहर स्थानीय कार्यालय पर की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला गन्ना अधिकारी महेन्द्र कुमार ने किसानों की समस्यायों से रुबरु हुए । उन्होंने इस बैठक में किसानों की समस्या को त्वरित निस्तारण की बात की। किसानों को जल्दी होने वाली प्रजाति गन्ना की खेती करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जल्दी होने वाली प्रजाति की गन्ना की बुवाई पर जोर दिया जाय, साथ ही इन्होंने कहा…

आजमगढ़: अखिल भारत हिन्दू महासभा आजमगढ़ ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया ?

आजमगढ़ जिले के बूढनपुर तहसील क्षेत्र अंतर्गत कोयलसा ब्लाक के मुबारकपुर गांव में अखिल भारत हिन्दू महासभा आजमगढ़ के तत्वावधान में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने किया। आयोजित किया गया जिसमें इस सभा से जुड़े पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहकर एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर बधाई दी और गले मिले। प्रदीप गुप्ता के नवीन आवास पर आयोजित होली मिलन समारोह में मुख्य रूप में जिला पंचायत सदस्य अहरौला विजय बहादुर सिंह मौजूद रहे। इन्होंने कहा कि होली एक ऐसा…

आजमगढ़: कार्यक्रम में दिव्यांग जनों को ट्राई साइकिल पाकर खिले चेहरे

आजमगढ़ जिले के तहसील क्षेत्र बूढनपुर के विकासखंड कोयलसा में दिव्यांगों को ट्राई साइकिल वितरित की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष यादव ने दिव्यांगों को माला पहनाकर सम्मानित किया। और उन्हें ट्राई साइकिल वितरित की। ट्राई साईकिल पाकर दिव्यांगों के चेहरे खिलखिला उठे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश की सरकार समय-समय पर जरूरतमंदों को मदद पहुंचाकर सम्मान देने का काम कर रही है। सरकार की मंशा है कि कोई भी तबका अपने आप को अपेक्षित महसूस न…

आजमगढ़ : आक्रोशित किसानों ने गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे बनाने वाली कंपनी का कार्य रुकवाया

अतरौलिया गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस को बनाने वाली कार्यदाई संस्था दिलीप बिल्डकॉन लिमिटेड का पावर प्लांट अतरौलिया थाना क्षेत्र के मदियापार स्थित बसावन पट्टी में वहां के किसानों की उपजाऊ खेत 3 वर्ष के लिए लीज पर ली थी। कार्य समाप्त न होने की दशा में 1 दिसम्बर 22 से 30 नवम्बर 2024 तक का फिर से अनुबंध किया गया, और शर्तों के अनुसार बढ़े हुए समय का भुगतान जनवरी माह में ही अग्रिम रूप में करना था, मगर कार्यदायी संस्था द्वारा 30 मई 2024 तक का भुगतान किया, किसानों का…

औषधीय गुणों से भरपूर आयुर्वेदिक सत्यनाशी पौधा

आमतौर पर गर्मियों के दिनों में खेतों में मेड पर खुद से उगने वाला यह पौधा बिहार में कई नाम से जाना जाता है। इसके पीले फूल लोगों को खूब आकर्षित करते हैं। गेहूं और सरसों की फसल में यह खुद-ब-खुद उग आता है। भरभार, घमोई सत्यनाशी भट कटेया और न जाने किन-किन नाम से इसे संबोधित किया जाता है।देश के ज्‍यादातर हिस्‍से में अगर किसी को सत्‍यानाशी कहा जाता है तो उसका मतलब काम खराब करने वाले व्‍यक्ति से होता है. ऐसा व्‍यक्ति जो किसी काम का ना हो,…

धर्मेंद्र यादव और दरोगा सरोज के लिए 21 को अखिलेश यादव और डिंपल यादव आजमगढ़ में करेंगे जनसभा

लोकसभा का चुनाव जैसे जैसे नजदीक बढ़ रहा है वैसे ही सियासी पारा गरम होता जा रहा है। पार्टी के दिग्गज और प्रत्याशी अपने अपने क्षेत्रों में प्रचार प्रसार में कोई कसर नही छोड़ रहे है। आजमगढ़ की लालगंज और आजमगढ़ सदर लोकसभा सीटों पर 25 मई को छठवें चरण का मतदान होना है। ऐसे में लगातार पार्टियों के दिग्गज नेताओं का जनपद में आना जाना लगा हुआ है। चार दिन, तीन जनसभाएं इतने कम समय के अंतराल में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी निरहुआ और नीलम के समर्थन में…

मोदी सरकार में हर वर्ग का शोषण, भ्रष्टाचार हुआ : धर्मेंद्र यादव

आजमगढ़: लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान शनिवार को समाजवादी पार्टी से सदर प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव ने गोपालपुर विधानसभा में मिरिया रेहडा, सियरहा, तोफापुर, जैगहा अलाउद्दीन पट्टी में आयोजित चौपाल कार्यक्रमो में शामिल होकर जनता से समाजवादी पार्टी के पक्ष में वोट की अपील करते हुए कहा कि मोदी सरकार में समाज के हर वर्ग का शोषण हो रहा है, हमारे वाहन चालक भाईयों का उत्पीड़न, सहारा निवेशकों के पैसों के लिए सरकार पोर्टल लाॅच करके सो गयी। 16 लाख करोड़ का ऋण उद्योगपतियों का तो माफ हुआ लेकिन किसानों कर्ज…

आजमगढ़ सदर से 9 व लालगंज से 7 प्रत्याशी मैदान में, सदर लोकसभा सीट से 20 प्रत्याशी व लालगंज से 4 प्रत्याशियों का पर्चा निरस्त

आजमगढ़ में 25 मई लोक सभा चुनाव होना है, जिसके लिए नामांकन प्रक्रिया 29 अप्रैल से 06 मई 2024 तक की गई । नामांकन प्रक्रिया के दौरान जनपद के दो लोक सभा क्षेत्र 68-लालगंज एवं 69-आजमगढ़ के लिए प्रत्याशियों द्वारा जमा किये गये नाम निर्देशन पत्रों की जांच मंगलवार को की गई, जिसमें लालगंज लोकसभा सीट से बहुजन समाज पार्टी से इन्दू चौधरी, भारतीय जनता पार्टी से नीलम सोनकर, समाजवादी पार्टी से दरोगा प्रसाद सरोज, सुष्मिता सरोज निर्दल, जनता क्रान्ति पार्टी (राष्ट्रवादी) से बलिन्दर, भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी से गंगादीन एवं…