Saturday, 03 October 2026 | 4:53 AM
भारत

बिहार : गया में दिवंगत पत्रकारों को दी गई श्रद्धांजलि

गया : 2 अक्टूबर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर आज गयाजी स्थित गांधी मंडप में दो वरिष्ठ एवं समर्पित पत्रकार स्व. रामजी सिंह शर्मा एवं स्व. देवब्रत मंडल की हाल ही मृत्युपरांत श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
Share:
बिहार  : गया में दिवंगत पत्रकारों को दी गई श्रद्धांजलि
बिहार : गया में दिवंगत पत्रकारों को दी गई श्रद्धांजलि
Read in your preferred language.
गया : 2 अक्टूबर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर आज  गयाजी स्थित गांधी मंडप में  दो वरिष्ठ एवं समर्पित पत्रकार स्व. रामजी सिंह शर्मा एवं स्व. देवब्रत मंडल की हाल ही मृत्युपरांत  श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार सूर्य प्रताप सिंह ने की। श्रद्धांजलि सभा में पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, बुद्धिजीवियों एवं शुभचिंतकों ने दोनों दिवंगत पत्रकारों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किया। इसके बाद उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की। गांधी जयंती के पावन अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में माहौल बेहद भावुक रहा और दोनों वरिष्ठ पत्रकारों को याद करते हुए कई साथी पत्रकारों की आंखें नम हो गईं। सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि कलम के माध्यम से समाज को दिशा देने वाले पत्रकार भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी लेखनी, विचार और जनहित के लिए किए गए कार्य हमेशा जीवित रहेंगे। स्व. रामजी सिंह शर्मा एवं स्व. देवब्रत मंडल ने अपने लंबे पत्रकारिता जीवन में सामाजिक सरोकारों, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने पत्रकारिता को महज पेशा नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी और जनसेवा का माध्यम माना। वक्ताओं ने कहा कि दोनों वरिष्ठ पत्रकारों का निधन गया के पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उनकी सहजता, समर्पण और जन सरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता को लंबे समय तक याद किया जाएगा। उन्होंने अपनी लेखनी के जरिए आमजन की आवाज को मंच देने का कार्य किया और पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में सत्य, सेवा, सादगी और समाज के प्रति जिम्मेदारी जैसे गांधीवादी मूल्यों को भी याद किया गया। वक्ताओं ने कहा कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य समाज के कमजोर, वंचित और जरूरतमंद वर्ग की आवाज को सामने लाना है। दोनों दिवंगत पत्रकारों ने अपने पत्रकारिता जीवन में इस जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन किया। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार उपेन्द्र पथिक, पंकज कुमार सिन्हा, प्यासा रूपक, कमल नयन,  सूर्य प्रताप सिंह,  कंचन सिन्हा, राजू कुमार,  रौशन कुमार,  जितेंद्र मिश्रा,  पंकज कुमार,  विशाल कुमार वर्मा,  हरिवंश कुमार,  एलन लीली, अभिषेक वर्मा, रोहित कुमार, राजेश कुमार, धीरज सिन्हा, मनीष कुमार, राहुल कुमार मिश्र, तरुंजय कुमार, नवीन मिश्रा, कौशलेंद्र कुमार, अनिल मिश्रा, प्रदीप कुमार, विजय कुमार सहित बड़ी संख्या में पत्रकार एवं शुभचिंतक और समाजसेवी कमलेश वर्मा , शिशुपाल कुमार आदि उपस्थित रहे।
सभा के अंत में उपस्थित लोगों ने दोनों दिवंगत पत्रकारों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की तथा उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। भावुक माहौल के बीच उपस्थित पत्रकारों एवं शुभचिंतकों ने संकल्प लिया कि स्व. रामजी सिंह शर्मा एवं स्व. देवब्रत मंडल की पत्रकारिता की विरासत, उनकी लेखनी और जन सरोकारों के प्रति उनके समर्पण को सदैव जीवित रखा जाएगा।