कासगंज : राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के संगठन को धरातल पर मजबूत करने के उद्देश्य से शुक्रवार को पार्टी कासगंज जिला कैंप कार्यालय पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस दौरान जिलाध्यक्ष शमीम अहमद अल्वी ने संगठन का विस्तार करते हुए श्री कल्लू को तत्काल प्रभाव से ब्लॉक अध्यक्ष गंजडुंडवारा मनोनीत किया।
बैठक में रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत सिंह के निर्देशों और प्रदेश अध्यक्ष ऐश्वर्य राज सिंह की सहमति से इस मनोनयन की घोषणा की गई। जिलाध्यक्ष शमीम अहमद अल्वी ने नवागत ब्लॉक अध्यक्ष श्री कल्लू को फूल-माला पहनाकर मनोनयन पत्र सौंपा।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ने नवमनोनीत ब्लॉक अध्यक्ष को किसान मसीहा व पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रद्धेय चौधरी चरण सिंह एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रद्धेय चौधरी अजित सिंह के पदचिह्नों पर चलने का आह्वान किया। साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह के हाथों को मजबूत करने और किसान व जनहित की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दिलाया।
कार्यकर्ताओं ने जताया हर्ष, दीं शुभकामनाएं श्री कल्लू के ब्लॉक अध्यक्ष बनने पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। मनोनयन के बाद जिला उपाध्यक्ष किशोरी लाल मौर्य, अजब सिंह वर्मा, पप्पू प्रधान धवा, जिला महासचिव विनोद कुमार मौर्य, निसार अली, पटियाली विधानसभा अध्यक्ष इस्लाम अल्वी, युवा जिलाध्यक्ष नरेश कुमार मौर्य, एससी-एसटी प्रकोष्ठ के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष रमन पाल दिवाकर, मोहम्मद हामिद तथा डॉ. के.एम. गजनी कुर्बानियां ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं व्यक्त कीं।