Saturday, 03 October 2026 | 4:54 AM
उत्तर प्रदेश

कासगंज:-उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित हुए कासगंज SP ओ.पी. सिंह: डीआईजी अलीगढ़ प्रभाकर चौधरी ने अलंकृत कर सराहा

उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित हुए कासगंज SP ओ.पी. सिंह: डीआईजी अलीगढ़ प्रभाकर चौधरी ने अलंकृत कर सराहा
Share:

Read in your preferred language.

उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित हुए कासगंज SP ओ.पी. सिंह: डीआईजी अलीगढ़ प्रभाकर चौधरी ने अलंकृत कर सराहा

कासगंज। द दस्तक 24राजेंद्र सिंह पुलिस सेवा में निष्ठा, समर्पण और उत्कृष्ट कार्यप्रणाली के लिए कासगंज के पुलिस अधीक्षक (SP) ओ.पी. सिंह को केंद्रीय गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा "उत्कृष्ट सेवा" पदक से सम्मानित किया गया है।

दिनांक 01 अक्टूबर 2026 को अलीगढ़ परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) प्रभाकर चौधरी ने कासगंज एसपी ओ.पी. सिंह को यह प्रतिष्ठित पदक प्रदान कर अलंकृत किया।

डीआईजी प्रभाकर चौधरी ने इस अवसर पर एसपी कासगंज के कुशल नेतृत्व, अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग में उनके सराहनीय योगदान की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि ओ.पी. सिंह का कार्यकाल पुलिस बल के लिए प्रेरणादायक रहा है। डीआईजी महोदय ने उन्हें इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और निरंतर सफलता की कामना की।

गृह मंत्रालय द्वारा मिले इस सर्वोच्च सम्मान से कासगंज पुलिस महकमे में हर्ष की लहर है और अधिकारियों व कर्मचारियों ने एसपी ओ.पी. सिंह को शुभकामनाएं दी हैं।