Friday, 02 October 2026 | 4:44 AM
भारत

गया: अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर बुजुर्गों को तरवां में किया सम्मान

Share:
गया: अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर बुजुर्गों को तरवां में किया सम्मान
Read in your preferred language.
 

गया जिला के वजीरगंज प्रखंड अंतर्गत तरवां  बाजार में आज बुधवार को अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस मनाया गया।
इस अवसर पर सादे समारोह में सामाजिक कार्यकर्ता एवं वजीरगंज विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सुनील कुमार उर्फ सुनील गुरु ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वहां  मौजूद वृद्धजनों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया और उनके स्वस्थ व सुखी जीवन की कामना की गई।
अपने संबोधन में सुनील गुरु ने कहा कि वृद्धजन समाज और परिवार की अमूल्य धरोहर हैं। उनका अनुभव और आशीर्वाद नई पीढ़ी के लिए सबसे बड़ी पूंजी है। माता-पिता को प्रथम गुरु  बताते हुए उन्होंने कहा कि युवाओं का दायित्व है कि वे अपने बुजुर्गों का सम्मान, सेवा और देखभाल करें।
उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वृद्धजन दिवस पर अपने माता-पिता के नाम एक दीप प्रज्वलित कर उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करें। जीवित माता-पिता के सुख-समृद्धि की कामना और दिवंगत माता-पिता की पुण्य स्मृति को नमन ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।
कार्यक्रम में श्रवण नारायण मेहता, बजरंगी मेहता, मोती महतो, शांति देवी, भगवा देवी सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।
वृद्धजनों ने भी इस अवसर पर अपने बच्चों को अच्छा आचरण उर व्यवहार के आशीर्वाद दिया।