Friday, 02 October 2026 | 4:46 AM
उत्तर प्रदेश

जौनपुर :यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 में जौनपुर की सम्यक दृष्टि होम केयर ने हासिल की अंतरराष्ट्रीय व्यापारिक उपलब्धि

Share:
जौनपुर :यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 में जौनपुर की सम्यक दृष्टि होम केयर ने हासिल की अंतरराष्ट्रीय व्यापारिक उपलब्धि
Read in your preferred language.
जौनपुर :

          जनपद जौनपुर की उभरती हुई होम केयर उत्पाद निर्माता कंपनी सम्यक दृष्टि होम केयर प्राइवेट लिमिटेड ने यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 में अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई। कंपनी द्वारा 25 से 29 सितंबर 2026 तक इन्डिया एक्सपो सेन्टर एेंड मार्ट ग्रेटर नोएडा में आयोजित अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में अपने विभिन्न होम केयर उत्पादों का प्रदर्शन किया गया। यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 का आयोजन 25 से 29 सितंबर 2026 को ग्रेटर नोएडा में हुआ।

         प्रदर्शनी के दौरान देश-विदेश से बड़ी संख्या में विजिटर्स, व्यापारिक प्रतिनिधियों एवं खरीदारों ने मेले में भाग लिया। सम्यक दृष्टि होम केयर प्राइवेट लिमिटेड के स्टॉल पर लगभग 10,000 से 15,000 विजिटर्स ने पहुंचकर कंपनी के उत्पादों की जानकारी प्राप्त की। कंपनी ने पावरड्रॉप बैटरी का पानी, हाथ धोने का लिक्विड डिटर्जेंट, फर्श साफ करने वाला क्लीनर, टायलेट क्लीनर डिस वास सहित अपने विभिन्न होम केयर उत्पादों का प्रदर्शन किया।

        प्रदर्शनी के दौरान कंपनी को अंतरराष्ट्रीय खरीदारों से सकारात्मक व्यावसायिक प्रतिक्रिया प्राप्त हुई। श्रीलंका की फ्लोर केयर सर्विस के साथ युएसडी 6,732.68 तथा केन्या की डिवाइनी इनेब्लड के साथ युएसडी 17,909.21 के एमओयु पर हस्ताक्षर किए गए। इसके अतिरिक्त इथियोपिया डीएच हैंड ट्रेड्स पीएलसी के साथ भी युएसडी 15,000 निर्यात संबंध स्थापित करने के उद्देश्य से एमओयु साइन किया गया।

         कंपनी के प्रबंध निदेशक आनंद कुमार सिंह ने बताया कि यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 हमारे लिए केवल एक प्रदर्शनी नहीं, बल्कि भारतीय होम केयर उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण मंच साबित हुआ है। श्रीलंका, केन्या और इथियोपिया के खरीदारों के साथ हुए व्यापारिक समझौते इस दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। हमारा उद्देश्य इन प्रारंभिक व्यावसायिक संबंधों को नियमित निर्यात, दीर्घकालीन व्यापारिक साझेदारी और नए अंतरराष्ट्रीय बाजारों में विस्तार में परिवर्तित करना है।

        उन्होंने आगे कहा कि “मेड इन इंडिया” उत्पादों की गुणवत्ता और प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता को वैश्विक बाजार में स्थापित करने के लिए कंपनी निरंतर प्रयास कर रही है। अंतरराष्ट्रीय खरीदारों की प्रतिक्रिया से कंपनी को अफ्रीका और अन्य विदेशी बाजारों में अपने उत्पादों के विस्तार के लिए नई संभावनाएं मिली हैं।

        यह उपलब्धि जनपद जौनपुर में उद्यमिता, एमएसएमई विकास और निर्यात संभावनाओं के लिए भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। सम्यक दृष्टि होम केयर प्राइवेट लिमिटेड का यह प्रयास स्थानीय स्तर पर निर्मित उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने की दिशा में एक सकारात्मक उदाहरण प्रस्तुत करता है।