शीष मणि कुमार ‘भंते जी’ विधानसभा क्षेत्र 230 गया टाउन से प्रत्याशी हैं। भंते जी सम्यक पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष हैं। उन्होंने सम्यक पार्टी की ओर से ही नामांकन दाखिल किया था किन्तु कुछ तकनीकी कारणों से उन्हें निर्दलीय कर दिया गया है। इसलिए सम्यक पार्टी ने मुख्य चुनाव अधिकारी बिहार और जिला निर्वाचन अधिकारी गया को पत्र द्वारा सूचित किया है कि वह शीष मणि कुमार ‘भंते जी’ का समर्थन करेगी। सम्यक पार्टी की राष्ट्रीय, प्रदेश, जिला कार्यकारिणी और विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भंते जी का प्रचार और समर्थन करेंगे। पदाधिकारी जल्द ही गया विधानसभा क्षेत्र पहुंचेंगे और प्रचार करेंगे। प्रचार में राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों में पूर्व आईएएस, पूर्व मंत्री और पार्टी के संस्थापक तथा प्रथम राष्ट्रीय अध्यक्ष तपेन्द्र प्रसाद शाक्य, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. शिव प्रसाद विश्वकर्मा, राष्ट्रीय महासचिव संगठन प्रोफेसर राम सिंह, राष्ट्रीय महासचिव के. के. मौर्य, पटना के रहने वाले राष्ट्रीय महासचिव प्रमोद सिन्हा, बलरामपुर उत्तर प्रदेश के जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र यादव, जिला उपाध्यक्ष संजय यादव, बलरामपुर सदर के विधानसभा अध्यक्ष विजय यादव और बिहार प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारी और विभिन्न जिलों के जिलाध्यक्ष पहुंचेंगे।
बिहार चुनाव :शीष मणि कुमार ‘भंते जी’ को सम्यक पार्टी ने दिया समर्थन
