अलका लांबा ने संघ और भाजपा के बारे में बोल दी ऐसी बात कि अब…

आम आदमी पार्टी से कांग्रेस में शामिल हुई अल्का लांबा ने अब पीएम मोदी के माध्यम से सोशल मीडिया पर विवादित टिप्पणी की कर दी है। इस टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर शीत युद्ध प्रारम्भ हो गया है।

कांग्रेस नेता अलका लांबा ने पांच अप्रैल को पीएम नरेंद्र मोदी की एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की थी। इसमें नरेन्द्र मोदी संघ की गणवेश में दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर के माध्यम से अलका लांबा ने संघ और भाजपा को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।

अलका लांबा की इस टिप्पणी के बाद पहलवान योगेश्वर दत्त और उनके बीच शीत युद्ध प्रारम्भ हो गए। इसके बाद दोनों ने ही एक दूसरे के खिलाफ ट्वीट किए हैं।

इस पर योगेश्वर दत्त ने ट्वीट किया कि नाजायज पैदाइश कौन है इसका पता तो आप की बातों से लग रहा है। अलका लांबा आप की सोच से आप की परवरिश का भी पता लग गया। जिस इंसान की फोटो पे आप ने लिखा है। उस इंसान के लिए देश वासियों का प्यार आप ने देख भी लिया होगा। पूरा देश साथ में खड़ा है। बस आप जैसे कुछ मानसिक रोगियों को छोड़ कर।