अलीगंज थाना क्षेत्र से नाबालिग लापता, अलीगंज के युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

अलीगंज (बरेली)। अलीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव से 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को नामजद तहरीर दी है।

तहरीर में पिता ने बताया कि 27 अगस्त की देर रात करीब 1 बजे उनकी बेटी घर से गायब हो गई। सुबह घर में नहीं दिखने पर परिजनों ने गांव और रिश्तेदारी में तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।

परिजनों का आरोप है कि गांव का ही एक युवक उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। इस घटना में डीडी पुरम, थाना प्रेमनगर निवासी उसके एक साथी की भी भूमिका बताई जा रही है।

पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।

Leave a Comment