समय रैना का फैंस के लिए बड़ा सरप्राइज, ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के अगले एपिसोड में इस एक्ट्रेस की होगी एंट्री

हाल ही में रिलीज हुए ‘इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2’ के नए एपिसोड में अर्चना पूरन सिंह, शेरोन वर्मा और ऑरी जैसे पेनलिस्ट देखने को मिले थे। शो को फैंस से काफी प्यार मिला। लेकिन जिस चीज ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा, वो था समय का आखिरी एक क्लिप। इस क्लिप में उन्होंने अगले एपिसोड से जुड़ी जानकारी दी है।

समय रैना जब ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ सीजन 2 के साथ वापस आए तो फैंस की नजरें उन पर थीं। लोग यह देखने के लिए एक्साइटेड थे कि कानूनी विवादों के बाद वह शो को किस तरह आगे लेकर जाते हैं। हालांकि, कई फैंस शो के नए सीजन से निराश नजर आए। उन्हें लगा कि शो पहले सीजन के मुकाबले काफी ज्यादा फिल्टर्ड हो गया है और इसमें पहले जैसा ह्यूमर नहीं रहा। अब समय रैना ने फैंस की इन बातों पर अपना रिएक्शन दिया है।

Leave a Comment