बरेली/आंवला – संकुल स्तरीय विज्ञान मेला में सरस्वती विद्या मंदिर ऑवला के छात्रों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन।

आँवला, 25 अगस्त 2026।
भरत जी सरस्वती इंटर कॉलेज, आँवला में दिनांक 25 अगस्त 2026 को संकुल स्तरीय विज्ञान मेला का आयोजन उत्साह एवं वैज्ञानिक वातावरण के साथ किया गया। विज्ञान मेले में विभिन्न वैज्ञानिक प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने प्रतिभाग करते हुए अपनी वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता, प्रयोगात्मक क्षमता एवं प्रस्तुतीकरण कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
इस प्रतियोगिता में सरस्वती विद्या मंदिर, भुर्जी टोला, आँवला के प्रतिभागियों ने उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की जिसमें विज्ञान प्रश्नमंच प्रतियोगिता में विशांत शर्मा, श्रेया चन्द्रा एवं शरयू देवकर, विज्ञान प्रयोग प्रतियोगिता में आदित्य सिंह, विज्ञान पत्रवाचन प्रतियोगिता में सपना वर्मा तथा शिक्षण में AI का उपयोग पर आधारित आचार्य पत्रवाचन प्रतियोगिता में आचार्य सुधांशु गुप्ता ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। वहीं विज्ञान प्रदर्श प्रतियोगिता में नवाचार पर आधारित मॉडल प्रस्तुत करने वाले ध्रुव चौहान तथा सेंसर पर आधारित मॉडल प्रस्तुत करने वाले हितेश मौर्य ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा एवं वैज्ञानिक सोच का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
विद्यालय परिवार ने सभी विजेता प्रतिभागियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह सफलता विद्यार्थियो के परिश्रम, प्रतिभा, वैज्ञानिक दृष्टिकोण, नवाचार एवं समर्पण का परिणाम है।
विद्यालय प्रधानाचार्य श्री गवेन्द्र सिंह चौहान ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि विज्ञान केवल विषय नहीं, बल्कि समस्याओं को समझने और उनके समाधान खोजने की वैज्ञानिक दृष्टि है। विद्यार्थियों की ऐसी उपलब्धियाँ उनमें जिज्ञासा, आत्मविश्वास और नवाचार की भावना को और अधिक विकसित करती हैं।

Leave a Comment