बरेली:आंवला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर नोडल प्रभारी ने किया निरीक्षण, कमियां मिलने पर दिखाई नाराजगी।

बरेली के आंवला में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मंगलवार 25 अगस्त को दोपहर 3:00 बजे नोडल प्रभारी डॉक्टर अजमेर सिंह ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मिली कमियों पर नाराजगी जताते हुए निर्देशित किया गया है।

आंवला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और रामनगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया गया। इस दौरान नोडल प्रभारी ने बताया कि निरीक्षण में कमियां मिलने पर निर्देशित किया गया है जिसमें जल भराव, साफ सफाई और गेट के बाहर लगने वाले चार्ट, फायर ब्रिगेड की व्यवस्था, इलेक्ट्रिकल, पीने का पानी, रोगी को बैठने की व्यवस्था, पंखा आदि और रोगी भर्ती होने पर लाइट का प्रबंध, दवाइयां और स्टाफ आदि की व्यवस्थाओं को देखा गया और सुधार करने के लिए निर्देशित किया गया है। निरीक्षण के दौरान नोडल प्रभारी ने बताया कि कुछ कमियां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी स्तर की मिली है जिसमें साफ सफाई के लिए भी निर्देशित करते हुए नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की बिल्डिंग खराब हो चुकी है। पानी बरसात में टपकता है इसके लिए नई बनी बिल्डिंग में जितना हो सकता है उतना शिफ्ट करने के लिए निर्देशित किया है। नई बिल्डिंग में गेट के बाहर नाली पर कोई भी ढक्कन न लगा होने के कारण खतरा बना हुआ है। वहां से गुजरने वाली प्रसूताएं और रोगियों के लिए खतरा बना हुआ है। बड़ी दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है। इसके लिए उन्होंने सीमेंट के स्थान पर लोहे का ढक्कन बनवाकर लॉक लगाने के लिए निर्देशित किया है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि आगे से अस्पताल परिसर की कोई भी वस्तु चोरी होती है तो उसके लिए तत्काल प्रभाव से थाना आंवला पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाए। वही सावन मास में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा मुख्यमंत्री के आदेश पर शिविर लगाए गए थे। परंतु वहां शिविर में कोई भी मौजूद नहीं मिला। इस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए व्यवस्था को सुधार करने के लिए निर्देशित किया है। इस दौरान उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी को कडे शब्दों में व्यवस्थाएं और साफ सफाई में सुधार करने के लिए निर्देशित किया है। इस अवसर पर उनके साथ अर्बन हेल्थ कोऑर्डिनेटर अकबर हुसैन, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉक्टर विनय पाल, डॉ मोहम्मद सलीम, फार्मासिस्ट नरेंद्र कुमार, रमेश चंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment