बरेली/देवरनियाँ । विद्यालय रिछा (दमखोदा) का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रधानाचार्य अनीता शर्मा तथा अन्य अध्यापक उपस्थित मिले। विद्यालय में बालिकाओं की सुरक्षा हेतु चार सी सी टी वी कैमरे लगे हुए हैं । जो चालू अवस्था में है तथा विद्युत आपूर्ति हेतु मीटर लगा हुआ है व वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में जनरेटर भी विद्यालय में अवस्थापित है। इसके साथ ही आवासीय परिसर में तथा शिक्षण कार्य हेतु तीन इनवर्टर भी विद्यालय में स्थापित है। विद्यालय में एक नई कंप्यूटर लैब का भी निर्माण कराया जा रहा है।
निरीक्षण के दौरान विद्यालय में पढ़ने वाली छात्रों से भी संवाद स्थापित किया गया छात्राओं द्वारा बताया गया कि उन्हें विद्यालय में मेनू के अनुसार भोजन दिया जा रहा है। आज दिनांक को प्रातकाल नाश्ते में उन्हें दूध केला तथा पोहा दिया गया था। इसी प्रकार दोपहर के भोजन में अरहर की दाल, भिंडी की सब्जी, चावल, रोटी बूंदी का रायता आदि तैयार किया गया था। छात्राओं द्वारा अपडेट कराया गया कि उन्हें छात्रवृत्ति नहीं मिली है ।तथा पठन-पाठन हेतु पुस्तक भी कई छात्राओं को अभी तक नहीं दी गई है। परिसर में मिलने वाली सुविधाओं से वे संतुष्ट हैं। उनके सोने हेतु पर्याप्त बेड, मच्छरदानी आदि उपलब्ध है । तथा अन्य आवश्यक मूलभूत व्यवस्थाएं भी छात्राओं को उपलब्ध कराई जा रही है। बच्चों के आवासीय कक्षा में पंखे चालू हालत में है तथा गर्मी से बचाव हेतु कूलर भी लगे हुए हैं।
निरीक्षण के दौरान ही भोजन तथा खाद्य सामग्री का भी परीक्षण किया गया। भोजन हेतु बनाए जाने वाले खाद्य सामग्री व्यवस्थित अवस्था में मिली। तथा छात्रों को दिए जाने वाले बिस्किट, नमकीन आदि की एक्सपायरी डेट चेक की गई। सभी खाद्य पदार्थ संतोषजनक अवस्था में मिले। मेस में सफाई पाई गई ।तथा किचन की साफ सफाई व्यवस्था संतोषजनक मिली।विद्यालय में मात्र 03 आवासीय कमरे हैं । जिसमें दो बड़े कक्ष है तथा एक छोटा कक्षा है। छोटे कक्ष में छत पर सीलिंग आ गई है । अतः उसे दुरुस्त करने के प्रधानाध्यापक को निर्देश दिए गए। विद्यालय में शौचालय की स्थिति खराब है उनकी छतें अच्छी अवस्था में नहीं है, यद्यपि प्रधानाध्यापक द्वारा अवगत कराया गया कि विद्यालय में पांच नए शौचालय तथा पांच नए वॉशरूम का निर्माण कराया जा रहा है। विद्यालय में मेनू चार्ट चस्पा नहीं था। विद्यालय में साफ सफाई संतोषजनक मिली। यद्यपि विद्यालय की बिल्डिंग अत्यधिक पुरानी है तथापि प्रधानाचार्य द्वारा अवगत कराया गया कि विद्यालय की नई बिल्डिंग कचनेरा में बन रही है। जिसमें बाउंड्री वॉल का कार्य बाकी है, जो अत्यधिक वर्षा के कारण पानी भरा होने के कारण रुका हुआ है। विद्यालय में कंप्यूटर खराब अवस्था में है। कुल 07 कंप्यूटरों में से मात्र 02 कंप्यूटर ही ठीक अवस्था में पाए गए जिसे सुधारने हेतु संबंधित प्रधानाध्यापक को निर्देश दिए गए।उपरोक्त सभी समस्याओं को दूर करने के निर्देश देने के साथ-साथ शासन की मंशा के अनुरूप पठन-पाठन का कार्य सुचारू रूप से करने के निर्देश दिए गए।
बरेली/जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका औचक निरीक्षण
