फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 31 जुलाई 2026 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने शुक्रवार को पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में आयोजित साप्ताहिक शुक्रवार परेड की सलामी ली। इस दौरान उन्होंने परेड का निरीक्षण कर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अनुशासन, कार्यकुशलता और बेहतर पुलिसिंग के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
परेड में पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं के अधिकारी एवं कर्मचारी, यातायात शाखा तथा पुलिस लाइन में नियुक्त पुलिसकर्मी शामिल हुए। पुलिस बल को शारीरिक एवं मानसिक रूप से फिट बनाए रखने के उद्देश्य से दौड़ भी कराई गई।
परेड के दौरान पुलिस अधीक्षक ने जवानों की अनुशासनात्मक तैयारियों का अवलोकन किया और उन्हें ड्यूटी के दौरान सतर्कता, अनुशासन तथा जनसेवा की भावना के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
परेड के उपरांत पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने पुलिस लाइन स्थित सीपीसी कैंटीन, डायल-112 कार्यालय, मेस, परिवहन शाखा, बैरक, क्वार्टर गार्ड सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को साफ-सफाई, रखरखाव तथा व्यवस्थाओं को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस बल की कार्यक्षमता बनाए रखने के लिए नियमित परेड, शारीरिक प्रशिक्षण और व्यवस्थाओं का समय-समय पर निरीक्षण आवश्यक है। इससे पुलिसकर्मियों की कार्यक्षमता के साथ-साथ अनुशासन और सेवा की गुणवत्ता भी बेहतर होती है।
