फर्रुखाबाद में संत गुरु रविदास जी की पावन कलश यात्रा का भव्य स्वागत, भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने किया अभिनंदन

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 जुलाई 2026 पूज्य संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की पावन कलश यात्रा का शनिवार को जनपद फर्रुखाबाद में श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ भव्य स्वागत किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने कमालगंज में पार्टी पदाधिकारियों के साथ कलश यात्रा का स्वागत एवं अभिनंदन किया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने कहा कि संत गुरु रविदास जी का जीवन समता, सद्भाव, मानवता और सामाजिक समरसता का अनुपम संदेश देता है। उनकी शिक्षाएं आज भी समाज को नई दिशा प्रदान करती हैं तथा जाति, वर्ग और भेदभाव से ऊपर उठकर समतामूलक एवं सशक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करती हैं।

उन्होंने संत गुरु रविदास जी के चरणों में श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए जनपदवासियों के सुख, समृद्धि और मंगल की कामना की। इसके बाद कलश यात्रा आवास विकास स्थित भाजपा कार्यालय के पीछे नर्मदेश्वर महादेव मंदिर पहुंची, जहां पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार एवं भाजपा पदाधिकारियों की मौजूदगी में विधि-विधान के साथ पावन कलश मंदिर में स्थापित किया गया।

पूरे कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। भक्ति गीतों और जयघोषों के बीच कलश यात्रा का विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने यात्रा में शामिल होकर संत गुरु रविदास जी के बताए सामाजिक समरसता, भाईचारे और मानव सेवा के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

Leave a Comment