कासगंज :विद्यार्थी नवाचार सोच के साथ तैयार करें प्रोजेक्ट

विद्यार्थी नवाचार सोच के साथ तैयार करें प्रोजेक्ट-डीआईओएस

  • विज्ञान शिक्षकों को दिया गया पोर्टल पर पंजीकरण कराने का प्रशिक्षण
  • पीपीटी के माध्यम से समझाई पंजीकरण प्रक्रिया, विद्यार्थियों में नवाचार बढ़ाने पर दिया बल

कासगंज।
इंस्पायर अवार्ड मानक योजना में अधिक से अधिक विद्यार्थियों की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मंगलवार को श्रीगणेश इंटर कालेज में विज्ञान शिक्षकों के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में शिक्षकों को ऑनलाइन पोर्टल पर विद्यार्थियों के पंजीकरण की पूरी प्रक्रिया समझाई गई। साथ ही प्रत्येक विद्यालय से कम से कम पांच विद्यार्थियों का पंजीकरण कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया।
जिला विद्यालय निरीक्षक रजनेश कुमार ने कहा कि इंस्पायर अवार्ड मानक योजना विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच और नवाचार को विकसित करने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने सभी प्रधानाचार्यों और विज्ञान शिक्षकों से समयबद्ध पंजीकरण सुनिश्चित करने तथा अधिक से अधिक प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को योजना से जोड़ने का आह्वान किया।
जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक एवं नोडल प्रभारी डॉ. जयंत कुमार गुप्ता ने बताया कि कार्यशाला में सह समन्वयक अभिषेक पांडे एवं नोडल समन्वयक अनुभव पाठक के माध्यम से पीपीटी प्रस्तुत कर पंजीकरण की पूरी प्रक्रिया चरणबद्ध ढंग से समझाई गई। शिक्षकों को यह भी बताया गया कि वे विद्यार्थियों को नवाचार के लिए कैसे प्रेरित करें और उनके अभिनव विचारों को परियोजना के रूप में विकसित करने में सहयोग दें।
इस इस दौरान जिले के विद्यालयों के विज्ञान शिक्षक एवं शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

Leave a Comment