फर्रुखाबाद:कायमगंज पुलिस ने अवैध तमंचा व कारतूस के साथ युवक को किया गिरफ्तार

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 जुलाई 2026 जनपद में अपराध एवं अवैध असलहों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली कायमगंज पुलिस ने एक युवक को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ के निर्देशन तथा पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज श्री यमुना प्रसाद के पर्यवेक्षण में 28 जुलाई 2026 को कोतवाली कायमगंज पुलिस गश्त एवं संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली गई, जिसके कब्जे से एक अवैध तमंचा तथा 315 बोर के दो जिंदा कारतूस बरामद हुए।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान इन्द्रजीत पुत्र करन सिंह निवासी ग्राम हरजू नगला, कोतवाली कायमगंज, जनपद फर्रुखाबाद के रूप में हुई है।

बरामदगी के आधार पर कोतवाली कायमगंज में मु0अ0सं0 196/2026 के तहत धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

बरामदगी

एक अवैध तमंचा, 315 बोर के दो जिंदा कारतूस

पुलिस के अनुसार, वर्तमान में अभियुक्त के विरुद्ध आर्म्स एक्ट का यही मुकदमा दर्ज है तथा मामले की जांच जारी है।

Leave a Comment