सूक्ष्म लघु एवं उद्यम मंत्री भूपेंद्रसिंह चौधरी आज जिला योजना समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे

सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी आज कासगंज आएंगे, जिला योजना समिति की बैठक की करेंगे अध्यक्षता।

कासगंज। उत्तर प्रदेश सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह चौधरी सोमवार, 27 जुलाई 2026 को जनपद कासगंज के दौरे पर रहेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मा. मंत्री प्रातः 11:00 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला योजना समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित विकास योजनाओं, निर्माण कार्यों एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए जाएंगे।
बैठक के उपरांत मा. मंत्री भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में आयोजित संगठनात्मक बैठक में प्रतिभाग करेंगे। इसके पश्चात वह अन्य स्थानीय कार्यक्रमों में भी सहभागिता करेंगे।
मा. मंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं तथा संबंधित अधिकारियों को कार्यक्रम के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन हेतु आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं।

Leave a Comment