गोला गोकर्णनाथ :(द दस्तक 24 न्यूज़) छोटी काशी गोला के नाम से विख्यात गोला गोकर्ण नाथ में स्थित प्रतिष्ठित कॉलेज कृषक समाज इंटर कॉलेज गोला गोकर्णनाथ के पूर्व छात्र फैज अहमद सुपुत्र श्री अतीक अहमद निवासी मोहल्ला पश्चिमी दीक्षिताना गोला गोकर्णनाथ ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET-UG 2026) में शानदार प्रदर्शन करते हुए 720 में से 619 अंक (AIR RANK 5226) प्राप्त कर कालेज,अपने गुरुजन, पूरे क्षेत्र, परिवार और समाज का नाम रोशन किया है। फैज अहमद ने वर्ष 2022 मे हाई-स्कूल में 94.33% अंक प्राप्त कर कृषक समाज इंटर कॉलेज, गोला गोकर्णनाथ खीरी से जिला टाॅप किया था तथा वर्ष 2024 में इंटरमीडिएट में 90.4% अंकों के साथ उत्तीर्ण कर कालेज में प्रथम स्थान हासिल किया ।इसके साथ ही साथ फैज अहमद ने इसी वर्ष B.V.SC.& AH. में ओवर ऑल रैंक 11 प्राप्त की है।इस उपलब्धि पर खुशी का माहौल है।फ़ैज़ अहमद की इस सफलता को उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन, निरंतर अध्ययन, दृढ़ संकल्प तथा माता-पिता एवं गुरुजनों के मार्गदर्शन का परिणाम माना जा रहा है।
छोटी काशी गोला के नाम से विख्यात गोला गोकर्ण नाथ में स्थित प्रतिष्ठित कॉलेज कृषक समाज इंटर कॉलेज गोला गोकर्णनाथ के पूर्व छात्र फैज अहमद ने पास की NEET-UG 2026 परीक्षा
