फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 जुलाई 2026 जनपद की अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सभा कुसमापुर निवासी श्री धनपाल कुशवाहा के साथ खेत में कार्य करने के दौरान कुछ लोगों द्वारा कथित रूप से शराब के नशे में विवाद कर मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में धनपाल कुशवाहा गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका उपचार कराया जा रहा है।
घटना की जानकारी मिलने पर जन अधिकार पार्टी के संस्थापक एवं सांसद बाबू सिंह कुशवाहा पीड़ित धनपाल कुशवाहा के आवास पहुंचे। उन्होंने पीड़ित एवं उनके परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और उनका हालचाल जाना।
इस दौरान सांसद बाबू सिंह कुशवाहा ने पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता और न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि दोषियों के विरुद्ध निष्पक्ष एवं कठोर कार्रवाई होनी चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। उन्होंने प्रशासन से मामले की गंभीरता से जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।
सांसद के दौरे के दौरान जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ता एवं स्थानीय ग्रामीण भी मौजूद रहे। पीड़ित परिवार ने न्याय की मांग करते हुए आरोपियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की अपेक्षा जताई।
