बरेली/मीरगंज:- नव-निर्माणाधीन पुलिस चौकी परिसर में हुआ वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

बरेली/मीरगंज:- नव-निर्माणाधीन पुलिस चौकी परिसर में हुआ वृक्षारोपण,पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश।

आज ग्राम पंचायत कपूरपुर में स्थित नव-निर्माणाधीन पुलिस चौकी परिसर में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के उद्देश्य से वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस अवसर पर ग्राम प्रधान श्री हरीश लोधी, थाना प्रशासन के अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों तथा क्षेत्र के सम्मानित ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से पौधारोपण किया। सभी ने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि वृक्ष प्रकृति का अमूल्य उपहार हैं। स्वच्छ वातावरण, शुद्ध वायु और आने वाली पीढ़ियों के बेहतर भविष्य के लिए प्रत्येक नागरिक का वृक्षारोपण में योगदान आवश्यक है।ग्राम प्रधान श्री हरीश लोधी ने इस अवसर पर पुलिस प्रशासन के सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण एक सामाजिक जिम्मेदारी है और ऐसे कार्यक्रम समाज को सकारात्मक संदेश देते हैं।

थाना प्रशासन ने भी सभी नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनकी देखभाल करने की अपील की।कार्यक्रम में थाना प्रशासन, ग्राम प्रधान श्री हरीश लोधी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणों की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी ने मिलकर हरित एवं स्वच्छ वातावरण के निर्माण का संकल्प लिया।

रिपोर्टर – करनदीप लोधी तहसील प्रभारी मीरगंज द दस्तक 24 न्यूज चैनल

Leave a Comment