लखीमपुर:गोला में सावन मेले की तैयारियों का निरीक्षण, बैरिकेडिंग व रूट व्यवस्था का लिया गया जायजा

गोला गोकर्णनाथ, लखीमपुर खीरी। आगामी श्रावण मेले को सकुशल एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने संयुक्त रूप से मंदिर परिसर और प्रमुख मार्गों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी), उपजिलाधिकारी गोला, क्षेत्राधिकारी गोला तथा प्रभारी निरीक्षक गोला ने मंदिर परिसर, मुख्य मार्गों पर प्रस्तावित बैरियर एवं बैरिकेडिंग व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम यातायात और भीड़ प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए रूट प्लान का भी निरीक्षण किया।

अधिकारियों ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि बैरिकेडिंग, सुरक्षा व्यवस्था और यातायात प्रबंधन की सभी तैयारियां समय रहते पूर्ण कर ली जाएं, ताकि सावन मेले के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

Leave a Comment