लखीमपुर खीरी : भारतीय किसान यूनियन एवं क्रांतिकारी किसान समिति ने किसानों की समस्याओं को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, शीघ्र समाधान न होने पर दी आंदोलन की चेतावनी

गोला गोकर्णनाथ : (द दस्तक 24 न्यूज़) भारतीय किसान यूनियन एवं क्रांतिकारी किसान समिति के संयुक्त तत्वावधान में समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमनदीप सिंह संधू के नेतृत्व में किसानों और क्षेत्रवासियों का एक विशाल प्रतिनिधिमंडल उपजिलाधिकारी गोला युगांतर त्रिपाठी से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्र की गंभीर और लंबे समय से लंबित जनसमस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित एक पांच सूत्रीय ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा। ​ज्ञापन में किसानों का ​बकाया गन्ना भुगतान बजाज हिंदुस्तान शुगर लिमिटेड द्वारा किसानों का लंबित गन्ना मूल्य ब्याज सहित अविलंब भुगतान की मांग,​ नेपाल सीमा भीरा और पलिया को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण गोला कुकरा मार्ग का चौड़ीकरण, महरताला गांव से लोहिया पुल तक की जर्जर सड़क को मंडी समिति के कार्यक्षेत्र से हटाकर तत्काल लोक निर्माण विभाग (PWD) को स्थानांतरित कर पुनर्निर्माण कराने, साधन सहकारी समितियों पर लगने वाली लंबी लाइनों से किसानों को मुक्ति दिलाने के लिए खतौनी के आधार पर पात्रता के अनुसार यूरिया खाद उपलब्ध कराने की माँग ज्ञापन के माध्यम से प्रमुखता से उठाई गई।
किसान नेता अमन सिंह संधू ने बताया उप जिलाधिकारी युगांतर त्रिपाठी ने सभी मांगों को बेहद संवेदनशीलता से सुना और संबंधित विभागों को प्राथमिकता के आधार पर त्वरित कार्रवाई हेतु निर्देशित करने का पूर्ण आश्वासन दिया है। किसान नेताओं ने सख्त लहजे में कहा है कि यदि मांगों पर समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो संगठन आंदोलन के लिए बाध्य होगा।

ज्ञापन देते समय क्रांतिकारी किसान समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमनदीप सिंह संधू, युवा जिला अध्यक्ष जितेंद्र पटेल, युवा जिला उपाध्यक्ष उत्तम यादव, राकेश वर्मा, रामकुमार वर्मा, तहसील अध्यक्ष राकेश यादव, प्रदीप, राजेंद्र प्रसाद, अफरोज, संजीप, रजनीश, गुरुदेव सिंह, लवप्रीत सिंह, गुरविंदर सिंह, धीरज सिंह, रविंदर सिंह, ललित शर्मा और दिनेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में किसान और संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Comment