राम कपूर से सुनीता आहूजा तक; ‘लॉकअप सीजन 2’ के लिए इन सितारों के नाम पर लगी मुहर?

एकता कपूर का चर्चित रियलिटी शो ‘लॉकअप’ ने अपने दूसरे सीजन के साथ वापसी की है। इस बार बतौर होस्ट फराह खान और रितेश देशमुख कमान संभाल रहे हैं। शो ‘लॉकअप- सच या सजा’ ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर आज 27 जून से रात आठ बजे स्ट्रीम होगा। कंफर्म प्रतिभागियों की लिस्ट भी आ गई है।

—छोटे पर्दे के नामी अभिनेता बन चुके राम कपूर ‘लॉकअप-2’ में नजर आएंगे। उन्होंने ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ और ‘कसम से’ जैसे सीरियल्स से दर्शकों के बीच अच्छी पहचान बनाई है। लॉकअप में उनकी मौजूदगी से फैंस उत्साहित हैं।
—टेलीविजन जगत की चर्चित अभिनेत्री शिवांगी जोशी भी इस रियलिटी शो में नजर आएंगी। ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के जरिए पहचान बनाने वाली शिवांगी जोशी का नाम ‘लॉकअप-2’ के लिए कंफर्म है।
—बिजनेसवुमन से एक्ट्रेस बनीं पामेला सेरेना को हाल ही में शो ‘देसी ब्लिंग’ में देखा गया था। अब वे लॉकअप-2 में नजर आएंगी। अपने पिछले शो के दौरान, पामेला तेजस्वी प्रकाश की राइवल बन गई थीं।
—गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। पिछले काफी वक्त से वे अपनी पर्सनल लाइफ, खासकर गोविंदा के साथ अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं। ऐसे में लॉकअप सीजन 2 के लिए उनका सबसे ज्यादा इंतजार हो रहा है। स्टार वाइफ ने हाल ही में अपनी व्लॉगिंग जर्नी भी शुरू की है और काफी अच्छा कर रही हैं। ‘मां है ना’ में आने के बाद, वह अब लॉकअप-2 में दिखने वाली हैं।
—‘मात-पिता के चरणों में स्वर्ग’, ‘ससुराल सिमर का’, ‘कुंडली भाग्य’, ‘नागिन’ और ‘शेरदिल शेरगिल’ जैसे पॉपुलर डेली शो का हिस्सा रहे धीरज धूपर भी ‘लॉक अप’ सीजन 2 के लिए कंफर्म हैं। यह धीरज का पहला ‘कैप्टिव रियलिटी शो’ है।

—‘स्प्लिट्सविला एक्स6’ से मशहूर हुईं आकांक्षा चौधरी भी ‘लॉकअप-2’ में हिस्सा ले रही हैं। वह शो में खेलने के लिए काफी उत्साहित हैं। युवा कंटेंट क्रिएटर और फैशन कमेंटेटर सूफी मोतीवाला भी लॉकअप-2 में नजर आएंगे। इसके अलावा ‘स्प्लिट्सविला 16’ से सुर्खियां बटोरने वाले योगेश रावत भी लॉकअप के दूसरे सीजन में नजर आएंगे।

Leave a Comment