ऑस्कर विजेता कंपनी के साथ काम करेंगे ऋतिक रोशन

मशहूर हॉलीवुड प्रोडक्शन और मैनेजमेंट कंपनी ने बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन को अपने आने वाले प्रोजेक्ट के लिए साइन कर लिया है। यह कंपनी ‘द रेवेनेंट’ और ‘स्पॉटलाइट’ जैसी ऑस्कर जीतने वाली फिल्में बनाने के लिए जानी जाती है। ऋतिक ने ‘एनोनिमस कंटेंट’ कंपनी के साथ एक डील साइन कर ली है। इस डील के बाद से ऐसी चर्चाएं तेज हो गई हैं कि ऋतिक जल्द ही किसी बड़े हॉलीवुड प्रोजेक्ट में नजर आ सकते हैं, हालांकि अभी तक किसी फिल्म की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। ऋतिक को बॉलीवुड का ‘ग्रीक गॉड’ कहा जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘कहो ना प्यार है’ से की थी। उन्होंने ‘वॉर’, ‘कृष’, ‘जोधा अकबर’ और ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’ जैसी कई शानदार फिल्मों में काम किया है।

Leave a Comment