सीकर। खाटूश्यामजी में हुए जानलेवा हमले के पीड़ित करण कुमावत को न्याय दिलाने एवं दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग को लेकर सीकर में सर्व समाज के हजारों लोगों ने विशाल विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने एसपी कार्यालय का घेराव कर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा और मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग की। समाजसेवी राजेश जोया ने कहा कि बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति इस बात का प्रमाण है कि समाज अन्याय के खिलाफ एकजुट है और न्याय की मांग को लेकर पूरी मजबूती से खड़ा है। उन्होंने कहा कि दोषियों की गिरफ्तारी तक संघर्ष जारी रहेगा। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर न्याय के समर्थन में अपनी आवाज़ बुलंद की तथा प्रशासन से निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की। किशोर दुल्हेपुरा ने बताया कि प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार करने तथा पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की। इस मौके पर समाजसेवी शिवभगवान सारडीवाल, राजेश जोया, अजय मारवाल,ताराचंद घायल, सोनिया जोया, मंजू वर्मा, मनीष पार्षद धर्मपाल बाबर, जय स्वामी, गिगराज जोडली व दर्जनों महिलाओं सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
सवांददाता : अभिषेक शाक्य
